संदेश

विनिर्माण उद्योग - Class 10 Geography Chapter 06 Notes (Manufacturing Industry)

  Ch.6 विनिर्माण उद्योग (Manufacturing Industry) विनिर्माण (Manufacturing) : मशीनों द्वारा बड़ी मात्रा में कच्चे माल से अधिक मूल्यवान वस्तुओं के उत्पादन को विनिर्माण कहते हैं। विनिर्माण उद्योगों का महत्व ( Importance of Manufacturing ) : विनिर्माण उद्योग से कृषि का आधुनिकीकरण करने में मदद मिलती है। विनिर्माण उद्योग से लोगों की आय के लिये कृषि पर से निर्भरता कम होती है। विनिर्माण से प्राइमरी और सेकंडरी सेक्टर में रोजगार के अवसर बढ़ाने में मदद मिलती है। इससे बेरोजगारी और गरीबी दूर करने में मदद मिलती है। निर्मित वस्तुओं का निर्यात वाणिज्य व्यापार को बढ़ाता है जिससे अपेक्षित विदेशी मुद्रा की प्राप्ति होती है। किसी देश में बड़े पैमाने पर विनिर्माण होने से देश में संपन्नता आती है। उद्योग की अवस्थिति को प्रभावित करने वाले कारक (Factors affecting location of industry) : भौतिक कारक (Physical Factor):- अनुकूल जलवायु शक्ति के साधन कच्चे माल की उपलब्धता मानवीय कारक (Human Factor):- श्रम पूंजी बाजार परिवहन और संचार बैकिंग, बीमा आदि की सुविधाएँ। आधारिक संरचना उद्यमी सरकारी नीतियाँ उद्योगों का व...