संसाधन और विकास (Resources and Development) Class 10 Geography Chapter 01 Notes in Hindi
Chapter 01 : संसाधन एवं विकास (Resource and Development) संसाधन (Resource) : संसाधन वो चीजें होती हैं जो हमें अपने जीवन में काम आती हैं, जैसे पानी, हवा, मिट्टी, लकड़ी, लोहा आदि। जब हम इन चीजों का सही इस्तेमाल करना जानते हैं और उन्हें उपयोगी बनाने की तकनीक भी हमारे पास होती है, और वो चीजें हमारे समाज में स्वीकार भी होती हैं, तब हम उन्हें संसाधन कहते हैं। संसाधनों का वर्गीकरण (Types of Resources) : उत्पत्ति के आधार पर – जैव और अजैव समाप्यता के आधार पर – नवीकरण योग्य और अनवीकरण योग्य स्वामित्व के आधार पर – व्यक्तिगत, सामुदायिक, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय विकास के स्तर के आधार पर – संभावी, संभावी विकसित भंडार और संचित कोष सतत् पोषणीय विकास (Sustainable development): संसाधनों का इस तरह से प्रयोग किया जाए ताकि वर्तमान पीढ़ी के साथ साथ भावी पीढ़ियों की आवश्यकताएं भी पूरी होती रहें, सतत् पोषणीय विकास कहलाता है। रियो डी जनेरियो पृथ्वी सम्मेलन, 1992 : 1992 में ब्राज़ील देश के रियो डी जनेरियो शहर में पहला अंतर्राष्ट्रीय पृथ्वी सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें 100 से अधिक देशों के नेताओं ने भा...