Chapter 01: पृथ्वी पर स्थानों की स्थिति (Locating Places on the Earth) प्रश्न: मानचित्र क्या है और इसका उपयोग कैसे होता है? उत्तर: मानचित्र एक प्रतीकात्मक चित्र होता है जो किसी स्थान की स्थिति, दिशा और दूरी को दर्शाता है। इसकी मदद से हम किसी जगह को खोज सकते हैं और वहाँ तक पहुँचने का रास्ता जान सकते हैं। प्रश्न: मानचित्र के मुख्य घटक कौन-कौन से हैं? उत्तर: मानचित्र के तीन मुख्य घटक हैं: 1. दूरी: स्केल की सहायता से वास्तविक दूरी को मानचित्र पर दर्शाया जाता है। 2. दिशा: उत्तर, दक्षिण, पूर्व, पश्चिम जैसे दिशा बिंदुओं का उपयोग किया जाता है। 3. प्रतीक चिह्न: भवनों, नदियों, सड़कों आदि को दर्शाने के लिए प्रतीकों का प्रयोग होता है। प्रश्न: पैमाना (स्केल) से आप क्या समझते हैं? उत्तर: पैमाना (Scale) से हम यह समझते हैं कि मानचित्र पर दिखाई गई दूरी वास्तव में कितनी है। उदाहरण: अगर स्केल है 1 सेमी = 1 किलोमीटर, तो इसका मतलब है कि मानचित्र पर 1 सेमी की दूरी, असल में 1 किलोमीटर होती है। प्रश्न: अक्षांश और देशांतर क्या होते हैं? उत्तर: अक्षांश वे रेखाएं होती है...
Hindi
जवाब देंहटाएंHindi
जवाब देंहटाएं