Class 8 SST Chapter 5 ncert Solution - सार्वभौमिक वयस्क मताधिकार और भारत की निर्वाचन प्रणाली
Q & A — 6th 7th 8th 9th 10th
प्रश्न और क्रियाकलाप (NCERT BASED QUESTIONS)
प्रश्न 1. एक स्वस्थ लोकतंत्र के लिए सार्वभौमिक वयस्क मताधिकार क्यों महत्वपूर्ण है?
उत्तर: सार्वभौमिक वयस्क मताधिकार लोकतंत्र की आधारशिला है क्योंकि—
- सभी 18 वर्ष या उससे अधिक आयु के नागरिकों को मतदान का समान अधिकार मिलता है।
- जाति, धर्म, लिंग, भाषा, शिक्षा या धन के आधार पर कोई भेदभाव नहीं होता।
- जनता अपनी पसंद की सरकार चुनती है।
- सरकार जनता के प्रति उत्तरदायी रहती है।
- इससे लोकतंत्र मजबूत और सफल बनता है।
प्रश्न 2. 'गुप्त मतदान' का क्या अर्थ है? यह लोकतंत्र में क्यों महत्वपूर्ण है?
उत्तर: गुप्त मतदान का अर्थ है कि कोई भी व्यक्ति यह नहीं जान सकता कि मतदाता ने किस उम्मीदवार को वोट दिया है।
यह महत्वपूर्ण है क्योंकि—
- मतदाता बिना किसी डर या दबाव के मतदान कर सकता है।
- चुनाव निष्पक्ष और स्वतंत्र होते हैं।
- मतदाता अपनी इच्छा से सही उम्मीदवार चुन सकता है।
प्रश्न 3. प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष चुनावों के उदाहरण दीजिए।
उत्तर:
प्रत्यक्ष चुनाव (Direct Election): इनमें जनता सीधे अपने प्रतिनिधियों को चुनती है। उदाहरण:
- लोकसभा चुनाव
- विधानसभा चुनाव
- पंचायत और नगर निकाय चुनाव
अप्रत्यक्ष चुनाव (Indirect Election): इनमें जनता द्वारा चुने हुए प्रतिनिधि किसी पद के लिए मतदान करते हैं। उदाहरण:
- राज्यसभा का चुनाव
- राष्ट्रपति का चुनाव
- उपराष्ट्रपति का चुनाव
प्रश्न 4. लोकसभा के सदस्यों का चुनाव, राज्यसभा के सदस्यों के चुनाव से किस प्रकार भिन्न है?
उत्तर: लोकसभा और राज्य सभा में अंतर :
| लोकसभा | राज्यसभा |
|---|---|
| जनता सीधे मतदान करती है। | विधायक अप्रत्यक्ष रूप से चुनाव करते हैं। |
| प्रत्यक्ष चुनाव होता है। | अप्रत्यक्ष चुनाव होता है। |
| कार्यकाल 5 वर्ष का होता है। | यह स्थायी सदन है। |
| सबसे अधिक वोट पाने वाला उम्मीदवार जीतता है। | एकल संक्रमणीय मत प्रणाली से चुनाव होता है। |
प्रश्न 5. आपके विचार से मतपत्रों की तुलना में ई.वी.एम. के क्या-क्या लाभ हैं?
उत्तर: EVM के लाभ:
- मतदान जल्दी और आसानी से होता है।
- मतगणना बहुत तेज होती है।
- गलत या अमान्य वोट कम होते हैं।
- कागज की बचत होती है।
- चुनाव का खर्च कम होता है।
- VVPAT से मतदाता अपने वोट की पुष्टि कर सकता है।
प्रश्न 6. भारत के कुछ नगरीय क्षेत्रों में मतदान प्रतिशत में कमी आ रही है। इस प्रवृत्ति के क्या कारण हो सकते हैं और अधिक लोगों को मतदान हेतु प्रोत्साहित करने के लिए क्या कदम उठाए जा सकते हैं?
उत्तर:
कारण:
- मतदान के प्रति जागरूकता की कमी।
- कामकाज और व्यस्त जीवन।
- मतदान में रुचि की कमी।
- मतदान केंद्र तक पहुँचने में कठिनाई।
- यह सोचना कि एक वोट से कोई फर्क नहीं पड़ेगा।
उपाय:
- मतदान के प्रति जागरूकता अभियान चलाए जाएँ।
- युवाओं को मतदान के लिए प्रेरित किया जाए।
- मतदान केंद्रों पर अच्छी सुविधाएँ दी जाएँ।
- सोशल मीडिया और स्कूलों के माध्यम से जागरूकता बढ़ाई जाए।
- प्रत्येक नागरिक अपने मतदान का महत्व समझे।
प्रश्न 7. आपके विचार में लोकसभा की कुछ सीटें अनुसूचित जातियों और अनुसूचित जनजातियों के लिए आरक्षित क्यों होती हैं? एक संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए।
उत्तर: लोकसभा की कुछ सीटें अनुसूचित जातियों (SC) और अनुसूचित जनजातियों (ST) के लिए आरक्षित होती हैं ताकि—
- उन्हें समान राजनीतिक प्रतिनिधित्व मिले।
- उनके अधिकारों और समस्याओं पर ध्यान दिया जा सके।
- वे भी संसद में अपनी बात रख सकें।
- सामाजिक न्याय और समान अवसर सुनिश्चित हो सकें।
प्रश्न 8. सोशल मीडिया हमारे चुनावी अनुभव के तरीके को बदल रहा है— आकर्षक प्रचार रीलों और लाइव भाषणों से लेकर इंस्टाग्राम और ट्विटर पर राजनीतिक वाद-विवाद तक। क्या यह लोकतंत्र को सशक्त बना रहा है या उसे उलझा रहा है? समूह बनाकर चर्चा कीजिए— इसके लाभ एवं चुनौतियाँ क्या हैं और डिजिटल युग में चुनावों का भविष्य क्या हो सकता है?
उत्तर:
लाभ:
- जानकारी जल्दी मिलती है।
- युवा चुनावों में अधिक रुचि लेते हैं।
- उम्मीदवार सीधे जनता से जुड़ सकते हैं।
- चुनाव संबंधी जानकारी आसानी से मिल जाती है।
चुनौतियाँ:
- झूठी खबरें (Fake News) फैल सकती हैं।
- अफवाहें और गलत जानकारी लोगों को भ्रमित कर सकती हैं।
- सोशल मीडिया का गलत उपयोग हो सकता है।
भविष्य: यदि सोशल मीडिया का जिम्मेदारी से उपयोग किया जाए और लोग सही जानकारी पर भरोसा करें, तो डिजिटल तकनीक चुनावों को अधिक पारदर्शी, तेज और प्रभावी बना सकती है।
प्रश्न 9. वेबसाइट https://www.indiavotes.com पर जाएँ और किसी भी वर्ष के एक निर्वाचन संसदीय चुनाव क्षेत्र के परिणामों का अध्ययन करें। अपने राज्य के किसी विधानसभा चुनाव का भी इसी प्रकार अध्ययन करें।
उत्तर: यह एक परियोजना (Project Work) आधारित प्रश्न है। छात्र स्वयं निम्नलिखित कार्य करेंगे —
- indiavotes.com वेबसाइट पर जाकर किसी एक लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र का परिणाम देखना है।
- अपने राज्य के किसी एक विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र का परिणाम भी देखना है।
- विजेता उम्मीदवार, राजनीतिक दल, प्राप्त मत तथा मतों के अंतर का संक्षिप्त विवरण अपनी कॉपी में लिखना है।
“आइए विचार करें”, “आइए पता लगाएँ” और “इसे अनदेखा न करें”
प्रश्न 1. भारत में मतदान की आयु 21 वर्ष से घटाकर 18 वर्ष क्यों की गई?
प्रश्न 2. स्वतंत्रता से पहले कितने प्रतिशत भारतीयों को मतदान का अधिकार था?
प्रश्न 3. भारत में महिलाओं को शुरू से ही मतदान का अधिकार क्यों मिला?
प्रश्न 4. 1947 में कम साक्षरता होने के बावजूद सभी को मतदान का अधिकार क्यों दिया गया?
प्रश्न 5. निर्वाचन आयोग दिव्यांग और वृद्ध मतदाताओं के लिए कौन-कौन सी सुविधाएँ देता है?
- घर से मतदान की सुविधा (कुछ मतदाताओं के लिए)
- डाक मतपत्र
- व्हीलचेयर और रैंप
- ब्रेल मतपत्र
- मोबाइल ऐप के माध्यम से सहायता
प्रश्न 6. मतदान प्रतिशत कम होने के क्या कारण हो सकते हैं?
- मतदान के प्रति जागरूकता की कमी
- व्यस्त जीवन
- मतदान केंद्र तक पहुँचने में कठिनाई
- मतदान में रुचि की कमी
प्रश्न 7. प्राचीन भारत में प्रतिनिधियों का चयन कैसे किया जाता था?
प्रश्न 8. ब्रेल मतपत्र की व्यवस्था क्यों की गई?
प्रश्न 9. NOTA क्या है?
प्रश्न 10. भारत का पहला आम चुनाव कब हुआ?
प्रश्न 11. लोकसभा में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लिए कितनी सीटें आरक्षित हैं?
- अनुसूचित जाति (SC) – 84 सीटें
- अनुसूचित जनजाति (ST) – 47 सीटें
प्रश्न 12. भारत के पहले मतदाता कौन थे?
प्रश्न 13. VVPAT का क्या कार्य है?
प्रश्न 14. आदर्श आचार संहिता क्या है?
प्रश्न 15. आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने वाले कार्य कौन-से हैं?
- मतदाताओं को उपहार या पैसे देना।
- सरकारी संसाधनों का चुनाव प्रचार में उपयोग करना।
- विरोधी उम्मीदवारों के विरुद्ध अपमानजनक भाषा का प्रयोग करना।
प्रश्न 16. टी. एन. शेषन का भारतीय चुनावों में क्या योगदान था?
प्रश्न 17. भारत में "जो सबसे आगे, वही जीता" प्रणाली का क्या अर्थ है?
प्रश्न 18. राज्यसभा को स्थायी सदन क्यों कहा जाता है?
प्रश्न 19. राष्ट्रपति के चुनाव में आम जनता सीधे मतदान क्यों नहीं करती?
अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न
प्रश्न 1. सार्वभौमिक वयस्क मताधिकार क्या है?
प्रश्न 2. निर्वाचन प्रणाली क्या है?
प्रश्न 3. भारत निर्वाचन आयोग (ECI) क्या है?
प्रश्न 4. भारत निर्वाचन आयोग के प्रमुख कार्य लिखिए।
- चुनाव की तिथि घोषित करना।
- मतदाता सूची तैयार करना।
- राजनीतिक दलों का पंजीकरण करना।
- आदर्श आचार संहिता लागू करना।
- पूरी चुनाव प्रक्रिया की निगरानी करना।
प्रश्न 5. EVM और VVPAT क्या हैं?
- EVM (Electronic Voting Machine): इससे इलेक्ट्रॉनिक तरीके से मतदान किया जाता है।
- VVPAT: यह मतदाता को कुछ सेकंड के लिए पर्ची दिखाती है जिससे वह पुष्टि कर सके कि उसका वोट सही उम्मीदवार को गया है।
प्रश्न 6. सांसद (MP) और विधायक (MLA) में अंतर बताइए।
- सांसद (MP): लोकसभा या राज्यसभा में जनता का प्रतिनिधित्व करता है।
- विधायक (MLA): राज्य विधानसभा में जनता का प्रतिनिधित्व करता है।
प्रश्न 7. राष्ट्रपति का चुनाव कैसे होता है?
प्रश्न 8. भारतीय निर्वाचन प्रणाली की प्रमुख चुनौतियाँ क्या हैं?
- चुनाव में धनबल का बढ़ता प्रभाव।
- आपराधिक पृष्ठभूमि वाले उम्मीदवार।
- कम मतदान प्रतिशत।
- मतदाताओं की उदासीनता।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें