संदेश

ctet geography लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

CTET Paper 2 Social Science | Geography | हमारा देश भारत

चित्र
भारत : महत्वपूर्ण तथ्य – भारत उत्तर में हिमालय के ऊँचे शिखरों से घिरा है। पश्चिम में अरब सागर, पूर्व में बंगाल की खाड़ी तथा दक्षिण में हिंद महासागर भारतीय प्रायद्वीप के तटों पर लहराते हैं। प्रायद्वीप, स्थल का वह भाग है जो तीन तरफ से जल से घिरा होता है। भारत का क्षेत्रफल 32.8 लाख वर्ग किमी. है।  उत्तर में लद्दाख से लेकर दक्षिण में कन्याकुमारी तक इसका विस्तार लगभग 3,200 किमी. है। पूर्व में अरुणाचल प्रदेश से लेकर पश्चिम में कच्छ तक इसका विस्तार लगभग 2,900 किमी. तक है। भारत की स्थिति : भारत उत्तरी गोलार्ध में स्थित है। कर्क रेखा ( 23°30' उ. ) देश के लगभग मध्य भाग से होकर गुजरती है।  दक्षिण से उत्तर की ओर भारत की मुख्य भूमि का विस्तार 8°4' उ. तथा 37°6' उ. अक्षांशों के बीच है।  पश्चिम से लेकर पूर्व तक भारत का विस्तार 68°7' पू. तथा 97°25' पू. देशांतरों के बीच है। बहुत बड़े देशांतरीय विस्तार लगभग 29° के कारण यहाँ के दो छोर पर स्थित स्थानों के स्थानीय समय में दो घंटे का अंतर हो सकता था। इस समस्या को समाप्त करने के लिए 82°30' पू. देशांतर के स्थानीय समय को भारत का मानक समय म...