ग्रह: सौरमंडल में पृथ्वी | Planet: Earth in a Solar System | CTET Geography Topic Wise SST
खगोलीय पिण्ड (Celestial Bodies) : सूर्य, चंद्रमा तथा वे सभी वस्तुएँ जो रात के समय आसमान मेें चमकती हैं, खगोलीय पिंड कहलाती हैं। तारे (Stars) : कुछ खगोलीय पिंड बड़े आकार वाले तथा गर्म होते हैं। ये गैसों से बने होते हैं। इनके पास अपनी ऊष्मा तथा प्रकाश होता है, जिसे वे बहुत बड़ी मात्रा में उत्सर्जित करते हैं। इन खगोलीय पिंडों को तारा कहते हैं। सूर्य भी एक तारा है। रात के समय चमकते हुए अनगिनत तारे सूर्य के समान ही हैं। लेकिन हमसे बहुत अधिक दूर होने के कारण हम लोग उनकी ऊष्मा या प्रकाश को महसूस नहीं करते हैं तथा वे अत्यंत छोटे दिखाई पड़ते हैं।