संदेश

मई, 2025 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

संविधान निर्माण - Class 09 Civics Ch 02 Notes in Hindi (Constitution Making)

Class 09 Political Science Chapter 02 Notes in Hindi संविधान निर्माण (Constitutional Design) संविधान (Constitution): संविधान लिखित नियमों तथा कानूनों का एक ऐसा दस्तावेज है जिससे किसी देश की शासन व्यवस्था चलती है।  संविधान को देश की सरकार और सभी नागरिक सामूहिक रूप से मानते है।  संविधान किसी देश का सर्वोच्च कानून होता है। रंगभेद (Apartheid): रंगभेद एक ऐसी बुरी व्यवस्था थी जिसमें लोगों से उनके त्वचा के रंग के आधार पर भेदभाव किया जाता था।  रंगभेद की नीति के अंतर्गत अश्वेतों पर प्रतिबंध: गोरो की बस्तियों में बसने की इजाजत नहीं थी। परमिट होने पर ही गोरो की बस्तियों में काम करने जा सकते थे। काले लोग गोरों के लिए आरक्षित स्थानों पर नहीं जा सकते थे। इसमें गोरों के गिरजाघर भी सम्मिलित थे। अश्वेतों को संगठन बनाने और इस भेदभावपूर्ण व्यवहार का विरोध करने का भी अधिकार नहीं था। दक्षिण अफ्रीका का स्वतंत्रता संग्राम: अफ्रीकी नेशनल कांग्रेस के झंडे तले दक्षिण अफ्रीकियों ने 1950 से ही गोरों के विरुद्ध आजादी की लड़ाई लड़ी। दक्षिण अफ्रीकी नेता नेल्सन मंडेला ने रंगभेद से चलने वाली शासन की व्यव...

जल संसाधन - Class 10 Geography Ch 03 Notes in Hindi (Water Resources)

चित्र
जल संसाधन (Water Resources) जल दुर्लभता (Water scarcity) : जल दुर्लभता का अर्थ है – पानी की कमी होना। जल दुर्लभता के कारण (Reasons of Water Scarcity): बढ़ती आबादी सिंचित क्षेत्रों का विस्तार करने के लिए जल संसाधनों का अत्यधिक दोहन। बढ़ते शहरीकरण और औद्योगीकरण के साथ पानी की अधिक माँग। विभिन्न सामाजिक समूहों के बीच पानी की असमान पहुंच। उद्योगों द्वारा पानी का अत्यधिक उपयोग।  शहरी क्षेत्रों में पानी का अधिक दोहन। औद्योगीकरण तथा शहरीकरण किस प्रकार जल दुर्लभता के लिए उत्तरदायी है? (How are industrialization and urbanization responsible for water scarcity?) : स्वतंत्रता के पश्चात् भारत में तेजी से औद्योगीकरण होना। उद्योगों की बढ़ती संख्या के कारण अलवणीय (मीठे) जल का अत्यधिक प्रयोग। शहर की बढ़ती आबादी तथा शहरी जीवन शैली के कारण जल ऊर्जा की आवश्यकता में तीव्र वृद्धि। शहरों तथा गावों में जल संसाधनो का अतिशोषण। एक नवीकरणीय संसाधन होते हुए भी जल के संरक्षण तथा प्रबंधन की आवश्यकता क्यों है? (Why is there a need to conserve and manage water despite it being a renewable resource?) : विश्व ...

वन एवं वन्यजीव संसाधन - Class 10 Geography Ch 02 Notes in Hindi (Forest and Wildlife Resources)

वन एवं वन्यजीव संसाधन (Forest and Wildlife Resources)   Geography Chapter 02 Notes in hindi  वन्यजीव (Wildlife): वन्यजीव वे जीव होते हैं जो जंगलों, पर्वतों, नदियों, झीलों, मरुस्थलों या किसी अन्य प्राकृतिक पर्यावरण में बिना मानवीय हस्तक्षेप के रहते हैं। इनमें स्तनधारी, पक्षी, सरीसृप, उभयचर, कीट और जलजीव आदि शामिल होते हैं। जैव विविधता (Biodiversity): जैव विविधता का अर्थ है – जीवों की विविधता, अर्थात विभिन्न प्रकार के पौधे (पादप), जानवर (प्राणी), सूक्ष्मजीव आदि की विविध प्रजातियां।  यह विविधता धरती पर जीवन को संतुलित और स्थायी बनाए रखने में मदद करती है। प्राकृतिक वनस्पति (Natural Vegetation) : प्राकृतिक वनस्पति वे पादप होते हैं जो बिना किसी मानवीय हस्तक्षेप के स्वयं उगते हैं और विकसित होते हैं। यह वन, घास के मैदान, झाड़ियाँ आदि के रूप में होती है। जब किसी स्थान की वनस्पति पूरी तरह प्राकृतिक हो, उसे अक्षत वनस्पति कहा जाता है। स्वदेशी वनस्पति प्रजातियां (Indigenous Plant Species) : स्वदेशी या स्थानिक वनस्पति वे प्रजातियां होती हैं जो किसी विशेष क्षेत्र में प्राकृतिक रूप से प...