अध्याय 1: प्राकृतिक संसाधन एवं उनका उपयोग प्रश्न 1: प्रकृति कब संसाधन बन जाती है? उत्तर: जब मनुष्य प्रकृति की वस्तुओं (जैसे जल, वायु, पेड़ आदि) का उपयोग अपने जीवन के लिए करता है, तब वही प्रकृति संसाधन बन जाती है। प्रश्न 2: प्राकृतिक संसाधन क्या हैं? उत्तर: प्राकृतिक संसाधन वे वस्तुएँ हैं जो प्रकृति में पाई जाती हैं और मनुष्य के लिए उपयोगी होती हैं, जैसे— जल, वायु, मिट्टी, खनिज आदि। प्रश्न 3: किसी वस्तु को संसाधन बनने के लिए किन शर्तों का होना जरूरी है? उत्तर: वह तकनीकी रूप से उपयोग योग्य हो उसका उपयोग आर्थिक रूप से संभव हो वह सामाजिक रूप से स्वीकार्य हो प्रश्न 4: प्राकृतिक संसाधनों का वर्गीकरण कैसे किया जाता है? उत्तर: प्राकृतिक संसाधनों को मुख्यतः दो प्रकार से वर्गीकृत किया जाता है— उपयोग के आधार पर नवीकरणीयता के आधार पर प्रश्न 5: उपयोग के आधार पर संसाधनों के प्रकार बताइए। उत्तर: उपयोग के आधार पर संसाधनों के प्रकार – जीवन के लिए आवश्यक संसाधन (जल, वायु, भोजन) सामग्री के संसाधन (लकड़ी, धातु) ऊर्जा के संसाधन (कोयला, पेट्रोलियम, सौर ऊर्जा) प्रश्...
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें