UPTET CDP Previous Year Practice Series Questions 2017 – पार्ट 01



बाल विकास एवं शिक्षण विधियां


UPTET Previous Year 

Practice Set 05




  1. स्टैनफोर्ड-बिने परीक्षण मापन करता है―

    1. व्यक्तित्व का 

    2. पढ़ने की दक्षता का 

    3. बुद्धि का 

    4. उपर्युक्त में से कोई नहीं


  • उत्तर– बुद्धि का (स्टैनफोर्ड-बिने स्केल को 1916 में बनाया गया था। यह बुद्धि का मापन करता है।)

  • पहला बुद्धि परीक्षण टेस्ट 1905 में बिने-साइमन टेस्ट के नाम से बनाया गया था।



  1. निम्नलिखित में से कौन सा युग्म सही सुमेलित नहीं है? 

    1. सीखने का उद्दीपक-अनुक्रिया सिद्धांत (Stimulus-Response) ― थार्नडाइक 

    2. सीखने का क्रिया प्रसूत अनुबंधन सिद्धांत (Operant Conditioning) ― बीएफ स्किनर 

    3. सीखने का क्लासिकल सिद्धांत (Classical Conditioning) ― पावलव 

    4. सीखने का समग्र सिद्धांत (Holistic Theory) ― हल


  • उत्तर–

  • Clark Hull―

    • Goal Gradient Theory

    • Drive Reduction Theory



  1. इनमें से किन का नाम 'सुजनशास्त्र के पिता' (Father of Eugenics) से जुड़ा हुआ है?

    1. क्रो एवं क्रो

    2. गॉल्टन

    3. रॉस

    4. वुडवर्थ


  • उत्तर– गॉल्टन (सर फ्रांसिस गॉल्टन को सुजनशास्त्र के पिता (Father of Eugenics) के नाम से जाना जाता है। इनकी पुस्तक का नाम Hereditary Genius है।)




  1. निम्न में से कौन-सा अधिगम के पठार का कारण नहीं है? 

    1. प्रेरणा की सीमा 

    2. विद्यालय का असहयोग 

    3. शारीरिक सीमा 

    4. ज्ञान की सीमा


  • उत्तर– विद्यालय का असहयोग 

  • सीखने में पठार बनने के मुख्य कारण निम्नलिखित हैं :―

    • शारीरिक शक्ति कम होना 

    • सीखने में रुचि का अभाव 

    • समझने में कठिनाई व कमी 

    • आलस्य, निराशा, मानसिक कमजोरी 

    • जिज्ञासा का अभाव 

    • पारिवारिक कठिनाइयां 

    • भविष्य में पुरस्कार की आशा न होना 

    • बीमारी व अस्वस्थता 

    • अभिप्रेरणा की कमी



  1. "अधिगम, अनुभव और प्रशिक्षण के परिणामस्वरुप व्यवहार में परिवर्तन है।" यह कथन किसके द्वारा दिया गया? 

    1. गेट्स व अन्य 

    2. मॉर्गन और गिलिलैंड 

    3. स्किनर 

    4. क्रोनबैक


  • उत्तर– गेट्स व अन्य 



  1. बच्चों के सामाजिक विकास को प्रभावित करने वाले कारक हैं― 

    1. आर्थिक तत्व 

    2. सामाजिक परिवेशजन्य तत्व 

    3. शारीरिक तत्व 

    4. वंशानुगत तत्व


  • उत्तर– सामाजिक परिवेशजन्य तत्व 




  1. अंतर्मुखी व्यक्तित्व एवं बहिर्मुखी व्यक्तित्व (Introvert and Extrovert Personality) का वर्गीकरण किसने किया है?

    1. फ्रायड

    2. युंग

    3. मन

    4. आलपोर्ट


  • उत्तर– युंग (युंग ने व्यक्तित्व के दो प्रकार बताए हैं― अंतर्मुखी व्यक्तित्व (Introvert Personality) और बहिर्मुखी व्यक्तित्व(Extrovert Personality))



  1. निम्न में से कौन सा शारीरिक विकास का एक प्रमुख नियम है― 

    1. मानसिक विकास से भिन्नता का नियम 

    2. अनियमित विकास का नियम 

    3. द्रुतगामी विकास का नियम 

    4. कल्पना और संवेगात्मक विकास से संबंध का नियम


  • उत्तर– द्रुतगामी विकास का नियम 


  1. निम्न में से कौन सा विकास का सिद्धांत नहीं है? 

    1. अनुकूलित प्रत्यावर्तन का सिद्धांत 

    2. निरंतर विकास का सिद्धांत 

    3. परस्पर संबंध का सिद्धांत 

    4. समान प्रतिमान का सिद्धांत


  • उत्तर– अनुकूलित प्रत्यावर्तन का सिद्धांत 

  • बाल विकास के सिद्धांत निम्नलिखित हैं― 

    • मस्तकाद्योमुखी सिद्धांत (निश्चित दिशा का सिद्धांत)

    • निकट से दूर का सिद्धांत 

    • सतत विकास का सिद्धांत 

    • सामान्य से विशिष्ट क्रियाओं का सिद्धांत 

    • समान प्रतिमान का सिद्धांत 

    • भिन्नता का सिद्धांत 

    • परस्पर संबंध का सिद्धांत 

    • अंतःक्रिया का सिद्धांत 

    • एकीकरण का सिद्धांत 

    • वर्तुलाकर (चक्राकार) का सिद्धांत 

    • विवेकपूर्ण प्रयोग का सिद्धांत



  1. "विकास के परिणामस्वरूप नवीन विशेषताएं और नवीन योग्यताएं प्रकट होती हैं।" यह कथन किसने दिया है? 

    1. गेसेल 

    2. हरलॉक 

    3. मेरेडिथ 

    4. डगलस और हालैंड


  • उत्तर– गेसेल




  1. मूल प्रवृत्तियों को 14 प्रकार से किसने वर्गीकृत किया है? 

    1. ड्रेवर 

    2. मैकडूगल

    3. थार्नडाइक 

    4. वुडवर्थ


  • उत्तर– मैकडूगल (मैकडूगल ने 14 प्रकार के संवेगों (Emotions) से उत्पन्न 14 प्रकार की मूल प्रवृत्तियों (Instincts)  को बताया है।)



  1. "किसी दूसरी वस्तु की अपेक्षा एक वस्तु पर चेतना का केंद्रीकरण अवधान है।" यह कथन है― 

    1. डंबिल का 

    2. रॉस का

    3. मन का 

    4. मैकडूगल का


  • उत्तर– डंबिल का 




  1. निम्न में से कौन सा सीखने के मुख्य नियमों में शामिल नहीं है? 

    1. तत्परता का नियम 

    2. अभ्यास का नियम 

    3. बहु-अनुक्रिया का नियम 

    4. प्रभाव का नियम


  • उत्तर– बहु-अनुक्रिया का नियम 

अधिगम के नियम (थार्नडाइक)

मुख्य नियम

गौण नियम

तत्परता का नियम

बहु अनुक्रिया का नियम

प्रभाव का नियम

मानसिक स्थिति का नियम

अभ्यास का नियम

आंशिक क्रिया का नियम

सादृश्य अनुक्रिया का नियम

साहचर्य स्थानांतरण का नियम





  1. बुद्धि के द्विकारक सिद्धांत (Two factor theory of intelligence) का प्रतिपादन किसने किया? 

    1. थार्नडाइक

    2. स्पीयरमैन

    3. वर्नन

    4. स्टर्न


  • उत्तर– स्पीयरमैन 

  • बुद्धि का एककारक सिद्धांत ― अल्फ्रेड बिने

  • बुद्धि का द्विकारक सिद्धांत ― स्पीयरमैन

  • बुद्धि का बहुकारक सिद्धांत ― थार्नडाइक



  1. 12 से 16 वर्ष के बच्चों के लिए हिंदी में डॉ एस. जलोटा ने कौन सा परीक्षण प्रतिपादित किया है? 

    1. अशाब्दिक बुद्धि परीक्षण 

    2. साधारण मानसिक योग्यता परीक्षण 

    3. आर्मी अल्फा परीक्षण

    4. चित्रांकन परीक्षण


  • उत्तर– साधारण मानसिक योग्यता परीक्षण 



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Class 6 sst Chapter 01 Question Answer New NCERT - पृथ्वी पर स्थानों की स्थिति

Class 6 sst chapter 04 New NCERT Question Answer - इतिहास की समय रेखा एवं उसके स्रोत