सामान्य ज्ञान Static GK के महत्वपूर्ण प्रश्न श्रृंखला – 01
सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण
Static GK
सामान्य ज्ञान
Practice Set 01
निम्न में से कौन से प्रधानमंत्री हैं जो भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर भी रह चुके हैं?
विश्वनाथ प्रताप सिंह
प्रणव मुखर्जी
सर बेनेगल रामा राव
डॉ मनमोहन सिंह
उत्तर– डॉ मनमोहन सिंह (मनमोहन सिंह 1982-85 तक RBI के 15वें गवर्नर रहे थे। सन 2004-14 तक दो कार्यकाल प्रधानमंत्री के रूप में कार्यरत रहे थे।)
ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित प्रथम व्यक्ति कौन थे?
सुमित्रानंदन पंत
उमाशंकर जोशी
गोविंद शंकर कुरूप
जयशंकर प्रसाद
उत्तर– गोविंद शंकर कुरूप (ज्ञानपीठ पुरस्कार भारत का सर्वोच्च साहित्यिक सम्मान है। गोविंद शंकर कुरूप को 1965 में प्रथम ज्ञानपीठ पुरस्कार दिया गया था।)
ज्ञानपीठ पुरस्कार प्राप्त करने वाली प्रथम महिला आशापूर्ण देवी थी।
अंग्रेजी भाषा के लिए ज्ञानपीठ पुरस्कार प्राप्त करने वाले प्रथम व्यक्ति अमिताभ घोष थे।
8 मार्च को किस रूप में मनाते हैं?
विश्व पर्यावरण दिवस
विश्व विरासत दिवस
अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस
युवा दिवस
उत्तर– अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (8 मार्च को प्रति वर्ष अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाते हैं।)
विषम चुनें―
साइलेंट वैली
सिलिकॉन वैली
इंडस वैली
दामोदर वैली
उत्तर– सिलिकॉन वैली (सिलिकॉन वैली अमेरिका में स्थित एक कंप्यूटर सम्बंधित क्षेत्र है, शेष अन्य प्राकृतिक घाटी है।)
भारतीय सुपर कंप्यूटर श्रृंखला 'परम' के निर्माता कौन थे?
कैलाश नाथ कौल
श्रीराम शंकर
जगमोहन लाल राजदान
विजय पी० भटकर
उत्तर– विजय पी० भटकर (भारत का प्रथम सुपर कंप्यूटर PARAM-8000 था। इसे C-DAC, पुणे द्वारा 1990-91 में विकसित किया गया था।)
विश्व का प्रथम सुपर कंप्यूटर 1976 में विकसित CRAY-1 था।
कैलाश मानसरोवर तीर्थ स्थल कहाँ स्थित है?
नेपाल में
तिब्बत (चीन) में
भूटान में
सिक्किम में
उत्तर– तिब्बत (चीन) में
निम्नलिखित में से किस क्षेत्र में सार्वजनिक उपलब्धि के लिए भारत सरकार द्वारा अर्जुन पुरस्कार दिया जाता है?
साहित्य
गरीबी उन्मूलन
खेल
अर्थशास्त्र
उत्तर– खेल (अर्जुन अवार्ड खिलाड़ियों के लिए दूसरा सर्वोच्च खेल पुरस्कार है।)
मेजर ध्यानचंद खेलरत्न अवार्ड सर्वोच्च भारतीय खेल पुरस्कार है।
उस अंतर-सरकारी संगठन का नाम बताएं जो अंतर्राष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा देता है?
NATO
UN
WHO
ILO
उत्तर– UN (UN – United Nations की स्थापना 24 अक्टूबर 1945 को हुई थी। UN के सदस्य देशों की संख्या 193 है।)
बिरजू महाराज का संबंध है―
शास्त्रीय गायन से
शास्त्रीय वादन से
कथक से
संगीतकार से
उत्तर– कथक से (कथक, उत्तर प्रदेश का शास्त्रीय नृत्य है।)
कम्प्यूटर शब्दावली में URL का विस्तार क्या है?
यूजर रिमोट लोकेशन
यूनिफॉर्म रिसोर्स लोकेटर
यूजर रैंडम लिस्ट
यूनिवर्सल रेडियो लैब
उत्तर– यूनिफॉर्म रिसोर्स लोकेटर (URL का उपयोग किसी वेबसाइट को खोलने के लिए किया जाता है।)
दीपक पुनिया का सम्बंध निम्नलिखित में से किस खेल से है?
बैडमिंटन
तैराकी
कुश्ती
भाला फेंक
उत्तर– कुश्ती (अन्य कुश्ती खिलाड़ी हैं― रवि कुमार दहिया, बजरंग पुनिया, योगेश्वर दत्त, सुशील कुमार आदि।)
अंतर्राष्ट्रीय श्रम दिवस कब मनाया जाता है?
1 मई
2 मई
3 मई
5 मई
उत्तर– 1 मई (अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन (ILO) का मुख्यालय जेनेवा में है।)
टर्नर सिंड्रोम से सम्बंधित सत्य कथन है―
यह रोग स्त्रियों में होता है।
यह अनुवांशिक होता है।
इस रोग से ग्रसित स्त्रियों में गुणसूत्रों की संख्या 45 होती है।
इसके कारण स्त्रियां बाँझ होती हैं
उपर्युक्त सभी
उत्तर– उपर्युक्त सभी
डाउन सिंड्रोम के रोगी में 47 गुणसूत्र होता है।
निम्नलिखित में कौन सा देश संयुक्त राष्ट्र की सुरक्षा परिषद का स्थायी सदस्य नहीं है?
भारत
अमेरिका
रूस
ब्रिटेन
उत्तर– भारत (संयुक्त राष्ट्र संघ की सुरक्षा परिषद में पांच स्थायी सदस्य हैं ― रूस, संयुक्त राज्य अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम, फ्रांस और चीन।)
ISRO की स्थापना किस वर्ष हुई थी?
1958
1969
1970
1979
उत्तर– 1969 (15 अगस्त 1969 को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) की स्थापना हुई थी। इसरो का मुख्यालय बेंगलुरु (कर्नाटक) में है।)
मेट्टूर बांध परियोजना किस नदी पर है?
कृष्णा
कावेरी
पेरियार
गोदावरी
उत्तर– कावेरी नदी (मेट्टूर परियोजना तमिलनाडु में स्थित है। कावेरी नदी को दक्षिण की गंगा कहा जाता है। कावेरी नदी ब्रह्मगिरि की पहाड़ियों से निकलती है।)
निम्नलिखित में से कौन सही सुमेलित नहीं है―
कृष्णदेवराय ― आमुक्तमाल्यद
हर्षवर्धन ― नागानंद
कालिदास ― ऋतुसंहारम्
विशाखदत्त ― किरातार्जुनीयम्
उत्तर– D (विशाखदत्त ― मुद्राराक्षस और देवीचंद्रगुप्तम।)
भारवि ― किरातार्जुनीयम्
हर्षवर्धन ― नागानंद, रत्नावली, प्रियदर्शिका
WWW के आविष्कारक तथा संस्थापक कौन है?
टिम बर्नर्स ली
एन रसेल
बिल गेट्स
एलोन मस्क
उत्तर– टिम बर्नर्स ली (WWW ― World Wide Web)
WWW का अविष्कार टिम बर्नर्स ली ने 1989 में किया था।
निम्नलिखित में से कौन धूम्रनगर के नाम से जाना जाता है?
न्यूयॉर्क
शिकागो
कैलिफोर्निया
पेरिस
उत्तर– शिकागो (शिकागो को गार्डन सिटी और हवादार शहर आदि नामों से जाना जाता है।)
माउंट सारामती कहाँ स्थित है?
असम
नागालैंड
मेघालय
मिज़ोरम
उत्तर– नागालैंड (माउंट सारामती नागालैंड में स्थित है।)
हॉर्नबिल त्योहार नागालैंड में मनाया जाता है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें