सामान्य ज्ञान Static GK के महत्वपूर्ण प्रश्न श्रृंखला – 02
सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण
Static GK
सामान्य ज्ञान
Practice Set 02
कौन सा खाद्य वैज्ञानिक अनाज क्रांति से संबंधित है जिसने शांति के लिए नोबेल पुरस्कार प्राप्त किया?
डॉ एम. एस. स्वामीनाथन
डॉ नॉर्मन ई. बोरलॉग
डॉ सुब्रमण्यम चंद्रशेखर
विली ब्रायंट
उत्तर– डॉ नार्मन ई. बोरलॉग (डॉ नॉर्मन बोरलॉग को हरित क्रांति का जनक कहा जाता है। इन्हें 1970 में नोबेल पुरस्कार दिया गया।)
भारत में हरित क्रांति के जनक डॉ एम. एस. स्वामीनाथन थे।
शिक्षा किस सूची का विषय है?
केंद्र सूची
राज्य सूची
समवर्ती सूची
उपरोक्त में से कोई नहीं
उत्तर– समवर्ती सूची (42वें संविधान संशोधन के द्वारा शिक्षा समवर्ती सूची में शामिल कर दिया गया। मूल संविधान में यह राज्य सूची का विषय था।)
कॉमनवेल्थ का मुख्यालय कहां पर स्थित है?
बर्मिंघम
ऑस्ट्रेलिया
लंदन
फ्रांस
उत्तर– लंदन (कामनवेल्थ अर्थात राष्ट्रमंडल का मुख्यालय इंग्लैंड के लंदन में स्थित है। राष्ट्रमंडल में कुल 54 सदस्य देश हैं।)
वृहदेश्वर मंदिर किस वंश के शासकों ने बनवाया था?
चोल
चेर
पाण्ड्य
चालुक्य
उत्तर– चोल वंश (वृहदेश्वर मंदिर का निर्माण चोल वंश के शासक राजराज प्रथम के द्वारा बनवाया गया। यह मंदिर तंजावुर में स्थित है।)
निम्नलिखित में कौन सी महिला एथलीट स्क्वैश खिलाड़ी नहीं है?
दीपिका पल्लीकल
जोशना चिनप्पा
कोनेरू हंपी
अनाका अलानकमोनी
उत्तर– कोनेरू हम्पी (कोनेरू हम्पी एक भारतीय महिला शतरंज खिलाड़ी हैं।)
निम्नलिखित में से कौन सही सुमेलित है―
अरुंधति राय ― द गॉड ऑफ स्मॉल थिंग्स
किरण देसाई ― द इन्हेरिटेंस आफ लॉस
सलमान रुश्दी ― मिडनाइट्स चिल्ड्रन
वी.एस. नायपॉल ― इन ए फ्री स्टेट
उत्तर– उपरोक्त सभी सुमेलित हैं
अंग्रेजों द्वारा वी.डी. सावरकर को काला पानी की सजा कहां पर दी गयी थी?
लक्षद्वीप
गोआ
अंडमान निकोबार
दिल्ली
उत्तर– अंडमान निकोबार (वी० डी० सावरकर को अंग्रेजों ने अंडमान निकोबार में स्थित सेल्यूलर जेल में काला पानी की सजा दी थी।)
पुरी की रथयात्रा किसके सम्मान में की जाती है?
श्री चैतन्य प्रभु
श्री सत्य साईं बाबा
भगवान राम
भगवान जगन्नाथ
उत्तर– भगवान जगन्नाथ (उड़ीसा के पुरी में आषाढ़ मास में भगवान जगन्नाथ के सम्मान में रथयात्रा निकाली जाती है।)
अंतर्राष्ट्रीय डेयरी पुरस्कार से सम्मानित व्यक्ति हैं―
डॉ एम. एस. स्वामीनाथन
डॉ आर. एस. परौदा
डॉ वर्गीज कुरियन
डॉ नॉर्मन बोरलॉग
उत्तर– डॉ वर्गीज कुरियन (वर्गीज कुरियन को श्वेत क्रांति का जनक कहा जाता है।)
लोकसभा के प्रथम अध्यक्ष कौन थे?
रवि राय
हुकुम सिंह
एम. अनंतशयनम आयंगर
जी. वी. मावलंकर
उत्तर– जी. वी. मावलंकर (1952 में लोकसभा के प्रथम अध्यक्ष जी. वी. मावलंकर थे।)
कोयना बांध कहाँ स्थित है?
महाराष्ट्र
आंध्र प्रदेश
तेलंगाना
कर्नाटक
उत्तर– महाराष्ट्र (कोयना बांध महाराष्ट्र के कोयना नदी पर बनाया गया है।)
डॉ होमी जहाँगीर भाभा का सम्बंध किस से है?
DRDO
ISRO
BARC
GAIL
उत्तर– BARC (BARC – भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर के संस्थापक डॉ होमी जहाँगीर भाभा हैं। BARC का मुख्यालय ट्राम्बे, महाराष्ट्र में है।)
सही सुमेलित कीजिये―
सबसे हल्की धातु हीरा
सबसे भारी धातु पारा
सबसे कठोर धातु ऑस्मियम
तरल धातु लिथियम
उत्तर–
सबसे हल्की धातु― लिथियम
सबसे भारी धातु― ऑस्मियम
सबसे कठोर धातु― हीरा
तरल धातु― पारा
क्रिकेट से सम्बंधित ट्रॉफी नहीं है―
विजय हजारे ट्रॉफी
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी
रणजी ट्रॉफी
संतोष ट्रॉफी
उत्तर– संतोष ट्रॉफी (संतोष ट्रॉफी का संबंध फुटबॉल से है।)
अनचाहे ईमेल को सामान्यतः क्या कहा जाता है?
बल्क
स्पैम
वायरस
ट्रैश
उत्तर– स्पैम (अनचाहे ईमेल को स्पैम कहा जाता है।)
कंप्यूटर के किस भाग को नर्व सेंटर कहा जाता है?
सॉफ्टवेयर
हार्डवेयर
कंट्रोल यूनिट
प्रोग्राम
उत्तर– कंट्रोल यूनिट (कंप्यूटर के कंट्रोल यूनिट को नर्व सेंटर कहा जाता है।)
मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार की पुरस्कार राशि कितनी है?
5 लाख रुपये
10 लाख रुपये
20 लाख रुपये
25 लाख रुपये
उत्तर– 25 लाख रुपये (मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार का पुराना नाम राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार था। यह भारत में खेल के क्षेत्र में दिया जाने वाला सर्वोच्च पुरस्कार है।)
2021 में 12 खिलाड़ियों को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार दिया गया।
विश्व की सबसे बड़ी गेहूँ की मंडी कहाँ स्थित है?
विनिपेग, कनाडा
साओ पालो, ब्राज़ील
मॉन्ट्रियाल, कनाडा
कैलिफ़ोर्निया, USA
उत्तर– विनिपेग, कनाडा (विनिपेग में विश्व की सबसे बड़ी गेहूं की मंडी स्थित है।)
निम्नलिखित में से कौन सही सुमेलित है?
राष्ट्रीय खेल विश्वविद्यालय ― मणिपुर
राष्ट्रीय विरासत संस्थान ― नोएडा
राष्ट्रीय समुद्री संग्रहालय ― लोथल
उपरोक्त सभी
उत्तर– उपरोक्त सभी
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कब मनाया जाता है?
21 अप्रैल
21 जून
21 अगस्त
21 अक्टूबर
उत्तर– 21 जून (अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को मनाया जाता है। इसकी शुरुआत वर्ष 2015 से हुई है।)
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें