सामान्य ज्ञान Static GK के महत्वपूर्ण प्रश्न श्रृंखला – 03
सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण
Static GK
सामान्य ज्ञान
Practice Set 03
- भारत में सर्वाधिक रेलवे लाइन का विस्तार किसके कार्यकाल में हुआ?
लॉर्ड कर्जन
लॉर्ड डलहौजी
लार्ड कार्नवालिस
लॉर्ड मेकाले
उत्तर– लॉर्ड कर्जन (भारत में रेलवे लाइन का सर्वाधिक विस्तार लॉर्ड कर्जन के शासनकाल में हुआ।)
भारत में पहली बार रेलवे लॉर्ड डलहौजी के शासनकाल में 1853 में चलाई गई थी।)
प्रसिद्ध पुस्तक 'दास कैपिटल' के लेखक है―
महात्मा गांधी
अमर्त्य सेन
जवाहरलाल नेहरू
कार्ल मार्क्स
उत्तर– कार्ल मार्क्स (दास कैपिटल पुस्तक का प्रकाशन 1867 ई० में हुआ था। कार्ल मार्क्स को वैज्ञानिक समाजवाद का जनक कहा जाता है।)
कुचिपुड़ी किस राज्य की नृत्य शैली है?
केरल
कर्नाटक
आंध्र प्रदेश
तमिलनाडु
उत्तर– आंध्र प्रदेश (कुचिपुड़ी, आंध्र प्रदेश का शास्त्रीय नृत्य है।)
मोहिनीअट्टम और कथकली ― केरल
भरतनाट्यम ― तमिलनाडु
लता मंगेशकर सम्मान किस राज्य द्वारा दिया जाता है?
मध्यप्रदेश सरकार
उत्तर प्रदेश सरकार
राजस्थान सरकार
महाराष्ट्र सरकार
उत्तर– मध्यप्रदेश सरकार (लता मंगेशकर सम्मान मध्य प्रदेश सरकार द्वारा 1984 में आरंभ किया गया।)
तानसेन सम्मान तथा किशोर कुमार सम्मान भी मध्यप्रदेश सरकार द्वारा दिया जाता है।
एबेल पुरस्कार निम्नलिखित में से किस क्षेत्र में दिया जाता है?
पर्यावरण
गणित
चिकित्सा विज्ञान
इंजीनियरिंग
उत्तर– गणित (अंतर्राष्ट्रीय रूप से दिया जाने वाला एबेल पुरस्कार नार्वे की सरकार द्वारा गणित के क्षेत्र में दिया जाता है।)
रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) की स्थापना कब हुई थी?
1958
1968
1969
1971
उत्तर– 1958 (DRDO की स्थापना 1 जनवरी 1958 को हुई थी। इसका मुख्यालय दिल्ली में स्थित है।)
कंप्यूटर में RAM होता है―
Random Access Memory
Read Access Memory
Random Account Memory
Read Account Memory
उत्तर– Random Access Memory (RAM एक अस्थायी (Volatile) मेमोरी होती है।)
मिनीमाता रोग का कारण है―
पारा
कैडमियम
सीसा
जस्ता
उत्तर– पारा (मिनीमाता रोग पारा (Hg) के कारण होता है। इसकी खोज सर्वप्रथम जापान में की गई थी।)
भारत के सर्वोच्च पुरस्कार का नाम जो एक असैन्य नागरिक को दिया जाता है―
भारत रत्न
परम वीर चक्र
पद्म श्री
ज्ञानपीठ पुरस्कार
उत्तर– भारत रत्न (भारत रत्न, भारत का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार है।)
सैन्य क्षेत्र का सर्वोच्च भारतीय पुरस्कार परमवीर चक्र है।
ज्ञानपीठ पुरस्कार भारत का सर्वोच्च साहित्यिक पुरस्कार है।
निम्न में से कौन सा राष्ट्रीय उद्यान/ अभ्यारण्य राजस्थान में नहीं है?
रणथंबोर राष्ट्रीय उद्यान
सरिस्का राष्ट्रीय उद्यान
सांभर वन्यजीव अभयारण्य
राजाजी राष्ट्रीय उद्यान
उत्तर– राजाजी राष्ट्रीय उद्यान (राजाजी राष्ट्रीय उद्यान उत्तराखंड राज्य में स्थित है।)
गुटनिरपेक्ष आंदोलन का मुख्यालय कहां पर स्थित है?
वियना
ऑस्ट्रेलिया
जकार्ता
बर्मिंघम
उत्तर– जकार्ता (गुटनिरपेक्ष आंदोलन (NAM) का मुख्यालय जकार्ता में है। गुटनिरपेक्ष आंदोलन की स्थापना 1961 में की गई थी।)
राष्ट्रीय युवा दिवस कब मनाया जाता है?
9 जनवरी
12 जनवरी
23 जनवरी
25 जनवरी
उत्तर– 12 जनवरी (राष्ट्रीय युवा दिवस प्रत्येक वर्ष 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद के जन्म दिवस के उपलक्ष में मनाया जाता है।)
9 जनवरी ― प्रवासी भारतीय दिवस
23 जनवरी ― पराक्रम दिवस
25 जनवरी ― राष्ट्रीय मतदाता दिवस
किस समिति की सिफारिश पर रेल बजट का आम बजट में विलय कर दिया गया?
एकवर्थ समिति
विवेक देवराय समिति
सरकारिया समिति
कश्तूरीरंजन समिति
उत्तर– विवेक देवराय समिति (एकवर्थ समिति की सिफारिश पर रेल बजट को आम बजट से अलग किया गया था परंतु 2017 में विवेक देवराय समिति की सिफारिश पर रेल बजट का आम बजट में विलय कर दिया गया।)
किस भारतीय वैज्ञानिक को नोबेल पुरस्कार तथा भारत रत्न प्राप्त हुआ है?
डॉ होमी जहांगीर भाभा
डॉ विक्रम साराभाई
डॉ सी. वी. रमण
डॉ जे. सी. बोस
उत्तर– डॉ सी. वी. रमण (डॉ सी. वी. रमण को 1930 में भौतिकी का नोबेल पुरस्कार मिला था तथा 1954 में भारत रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया।)
केंद्रीय नारियल शोध संस्थान कहां स्थित है?
नासरगोड
कोयंबटूर
कोसरगोड़
चिकमंगलूर
उत्तर– कोसरगोड़ (केंद्रीय नारियल शोध संस्थान कोसरगोड, केरला में स्थित है।)
कॉमनवेल्थ खेलों में सदस्य देशों की संख्या कितनी है?
45
53
52
54
उत्तर– 54 (कॉमनवेल्थ खेलों में सदस्य देशों की संख्या 54 है। कॉमनवेल्थ का 54वां सदस्य राष्ट्र मालदीव है। कॉमनवेल्थ का मुख्यालय लंदन में है।)
किस क्षेत्र में उस्ताद बिस्मिल्लाह खान ने प्रसिद्धि पाई है?
सितार
शहनाई
गिटार
शास्त्रीय नृत्य
उत्तर– शहनाई (उस्ताद बिस्मिल्लाह खान शहनाई वादन में प्रसिद्धि पाई है।)
निम्नलिखित में कौन सुमेलित नहीं है―
नामदफा राष्ट्रीय उद्यान ― असम
दचिंगम राष्ट्रीय उद्यान ― जम्मू कश्मीर
जलदापारा राष्ट्रीय उद्यान ― पश्चिम बंगाल
सिमलीपाल राष्ट्रीय उद्यान ― उड़ीसा
उत्तर– A (नामदफा राष्ट्रीय उद्यान ― अरुणांचल प्रदेश।)
निम्नलिखित खिलाड़ियों में से राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार पाने वाला पहला व्यक्ति कौन था?
सचिन तेंदुलकर
विश्वनाथन आनंद
गीत सेठी
सुनील गावस्कर
उत्तर– विश्वनाथन आनंद (राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार प्राप्त करने वाला प्रथम व्यक्ति विश्वनाथन आनंद था। राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार का नाम बदलकर मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवॉर्ड कर दिया गया है। यह भारत का सर्वोच्च खेल पुरस्कार है।)
निम्नलिखित में कौन सा पशु काजीरंगा नेशनल पार्क का मुख्य आकर्षण केंद्र है?
शेर
जंगली गधा
एक सींग वाला गैंडा
जेब्रा
उत्तर– एक सींग वाला गैंडा (काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान असम राज्य में स्थित है। यह एक सींग वाले गैंडे के लिए प्रसिद्ध है।)
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें