सामान्य ज्ञान Static GK के महत्वपूर्ण प्रश्न श्रृंखला – 04

  1. प्रबुद्ध भारत पत्रिका का संबंध किससे है? 
    1. स्वामी विवेकानंद 

    2. मदन मोहन मालवीय 

    3. स्वामी श्रद्धानंद 

    4. लाला लाजपत राय

  • उत्तर– स्वामी विवेकानंद (प्रबुद्ध भारत पत्रिका को स्वामी विवेकानंद ने प्रारंभ किया था। इसका प्रकाशन रामकृष्ण मिशन के अंतर्गत किया जाता था।)


  1. प्रायद्वीपीय भारत का दक्षिणी छोर, कन्याकुमारी स्थित है―

    1. मकर रेखा के दक्षिण में

    2. भूमध्यरेखा के उत्तर में

    3. कर्क रेखा के उत्तर में

    4. भूमध्यरेखा के दक्षिण में

  • उत्तर– भूमध्यरेखा के उत्तर में 


  1. कोणार्क का सूर्य मंदिर किस वंश के शासकों ने बनवाया था? 

    1. गंग वंश 

    2. चालुक्य वंश 

    3. चोल वंश 

    4. सोलंकी वंश

  • उत्तर– गंग वंश (कोणार्क का सूर्य मंदिर उड़ीसा में स्थित है। इसे ब्लैक पैगोडा भी कहा जाता है। इसका निर्माण गंग वंश के शासक नरसिंह देव प्रथम ने करवाया था।)


  1. सही सुमेलित नहीं है―

    1. निर्वाचन आयोग ― भाग 15

    2. मौलिक अधिकार ― भाग 3

    3. मौलिक कर्तव्य ― भाग 4

    4. आपातकालीन उपबंध ― भाग 18

  • उत्तर– C (मौलिक कर्तव्य ― भाग 4(A))

  • भाग 4 ― राज्य के नीति निदेशक सिद्धांत


  1. नर्मदा बचाओ आंदोलन किसके नेतृत्व में आरंभ हुआ था?

    1. मेधा पाटेकर

    2. अरुंधति रॉय

    3. सी. पी. भाटिया

    4. पी. हेगड़े

  • उत्तर– मेधा पाटकर (मेधा पाटकर के अलावा अरुंधति रॉय और बाबा आमटे द्वारा भी इस आंदोलन को नेतृत्व प्रदान किया गया।)


  1. भारत की प्रथम महिला मुख्य निर्वाचन आयुक्त कौन है?

    1. रमा देवी

    2. अन्ना चांडी

    3. मीरा कुमार

    4. फातिमा बीबी

  • उत्तर– रमा देवी (भारत की प्रथम महिला मुख्य निर्वाचन आयुक्त रमा देवी थी।)

  • भारत के प्रथम मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुकुमार सेन थे।


  1. निम्नलिखित अनुच्छेदों में कौन सही सुमेलित नहीं है―

    1. अनु. 352 ― राष्ट्रीय आपातकाल

    2. अनु. 356 ― राष्ट्रपति शासन

    3. अनु. 360 ― वित्तीय आपातकाल

    4. अनु. 368 ― निर्वाचन आयोग

  • उत्तर– D (अनु. 368 ― संविधान संशोधन)

  • निर्वाचन आयोग ― अनु. 324


  1. अमराबाद टाइगर रिजर्व किस राज्य में स्थित है?

    1. आंध्र प्रदेश

    2. अरुणांचल प्रदेश

    3. तेलंगाना

    4. हिमांचल प्रदेश

  • उत्तर– तेलंगाना 

  • मृगवानी नेशनल पार्क ― तेलंगाना

  • हुसैन सागर झील ― तेलंगाना


  1. 'गुलामगिरी' पुस्तक के लेखक कौन है?

    1. भीमराव अंबेडकर

    2. सावित्रीबाई फुले

    3. ज्योतिबा फुले

    4. महात्मा गांधी

  • उत्तर– ज्योतिबा फुले ('गुलामगिरी' पुस्तक के लेखक ज्योतिबा फुले थे।)

  • ज्योतिबा फुले ने सत्यशोधक समाज की भी स्थापना की थी।


  1. भूमध्य रेखा किस झील के मध्य से होकर गुजरती है? 

    1. विक्टोरिया झील 

    2. चिल्का झील 

    3. ह्यूरॉन झील 

    4. सुपीरियर झील

  • उत्तर– विक्टोरिया झील (भूमध्य रेखा (0°अक्षांश) अफ्रीका महाद्वीप में स्थित विक्टोरिया झील के मध्य से होकर गुजरती है।)


  1. इन्सुलिन क्या होता है?

    1. विटामिन

    2. हार्मोन

    3. ग्रंथि

    4. अस्थि

  • उत्तर– हार्मोन (इंसुलिन एक हार्मोन है। इसका कार्य रक्त में ग्लूकोज की मात्रा का नियंत्रण करना होता है। इसका स्रावण अग्नाशय ग्रंथि की बीटा कोशिकाओं से होता है।)


  1. निम्नलिखित में से कौन सा वेद वेदत्रयी में शामिल नही है?

    1. ऋग्वेद 

    2. यजुर्वेद 

    3. सामवेद 

    4. अथर्ववेद

  • उत्तर– अथर्ववेद (त्रिवेद अथवा वेदत्रयी में केवल तीन वेद शामिल हैं― ऋग्वेद, यजुर्वेद, सामवेद।)


  1. निम्नलिखित में से कौन समिति गरीबी से संबंधित नहीं है?

    1. लकड़वाला समिति

    2. सुरेश तेंदुलकर समिति

    3. रंगराजन समिति

    4. भगवती समिति

  • उत्तर– भगवती समिति (भगवती समिति का संबंध बेरोजगारी से है।)


  1. सतपथ ब्राह्मण और तैतरीय ब्राह्मण किस वेद के ब्राह्मण ग्रंथ हैं?

    1. ऋग्वेद

    2. यजुर्वेद

    3. सामवेद

    4. अथर्ववेद

  • उत्तर– यजुर्वेद (सतपथ ब्राह्मण और तैतरीय ब्राह्मण यजुर्वेद के ब्राह्मण ग्रंथ हैं।)


  1. निम्नलिखित में से सबसे अधिक ऋण विद्युतीय तत्व कौन सा है?

    1. फ़्लुओरिन

    2. ऑक्सीजन

    3. सोडियम

    4. ब्रोमीन

  • उत्तर– फ़्लुओरिन (सबसे अधिक ऋण विद्युतीय तत्व फ़्लुओरिन होता है।)


  1. असंगत को पहचानिए―

    1. भारतीय वन अनुसंधान केंद्र ― देहरादून

    2. केंद्रीय आलू अनुसंधान केंद्र ― शिमला 

    3. केंद्रीय शुष्क क्षेत्र अनुसंधान संस्थान ― जोधपुर 

    4. केंद्रीय चावल अनुसंधान केंद्र ― मनीला

  • उत्तर– D (केंद्रीय चावल अनुसंधान केंद्र ― कटक, उड़ीसा

  • अंतरराष्ट्रीय चावल अनुसंधान केंद्र ― मनीला, फिलिपींस


  1. भारत की पहली महिला न्यायाधीश कौन हैं?

    1. अन्ना चांडी

    2. लीला सेठ

    3. फातिमा बीबी

    4. मीरा कुमार

  • उत्तर– अन्ना चांडी (भारत की प्रथम महिला न्यायाधीश केरल हाईकोर्ट में अन्ना चांडी थी।)

  • भारत की प्रथम महिला मुख्य न्यायाधीश हिमाचल प्रदेश हाइकोर्ट में लीला सेठ थीं।


  1. निम्नलिखित में से कौन सही सुमेलित नहीं है― 

    1. पहली महिला स्पीकर ― मीरा कुमार

    2. पहली महिला राज्यपाल ― सरोजिनी नायडू

    3. पहली महिला मुख्यमंत्री ― सुचेता कृपलानी

    4. उपरोक्त सभी

  • उत्तर– उपरोक्त सभी 


  1. अग्नि वलय (Ring of Fire) का सम्बंध किस महासागर से है?

    1. हिंद महासागर 

    2. प्रशांत महासागर 

    3. अटलांटिक महासागर 

    4. अरब सागर

  • उत्तर– प्रशांत महासागर (प्रशांत महासागर में अग्नि वलय क्षेत्र स्थित है। यहां पर सर्वाधिक ज्वालामुखी और भूकंप आते हैं।)


  1. हमारे रक्त में ऑक्सीजन का परिवहन किस प्रोटीन के द्वारा होता है?

    1. कोलेजन

    2. मायोग्लोबिन

    3. हीमोग्लोबिन

    4. किरेटिन

  • उत्तर– हीमोग्लोबिन (हमारे रक्त में ऑक्सीजन का परिवहन हीमोग्लोबिन प्रोटीन के द्वारा होता है।)


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Class 6 sst Chapter 01 Question Answer New NCERT - पृथ्वी पर स्थानों की स्थिति

Class 6 sst chapter 04 New NCERT Question Answer - इतिहास की समय रेखा एवं उसके स्रोत