सामान्य ज्ञान Static GK के महत्वपूर्ण प्रश्न श्रृंखला – 05 (विश्व भूगोल)

  1. किस महाद्वीप से होकर कर्क, मकर और भूमध्यरेखा तीनों ही गुजरती हैं?
    1. एशिया

    2. अफ्रीका

    3. उत्तरी अमेरिका 

    4. दक्षिणी अमेरिका

  • उत्तर– अफ्रीका (अफ्रीका महाद्वीप से होकर कर्क, मकर और भूमध्य रेखा तीनो ही गुजरती है।)


  1. माउंट किलिमंजारो किस महाद्वीप की सर्वोच्च चोटी है?

    1. दक्षिण अमेरिका

    2. उत्तरी अमेरिका

    3. ऑस्ट्रेलिया

    4. अफ्रीका

  • उत्तर– अफ्रीका (तंजानिया देश में माउंट किलिमंजारो चोटी अफ्रीका महाद्वीप की सर्वोच्च चोटी है।)

  • एशिया → माउंट एवरेस्ट 

  • यूरोप → माउंट एल्ब्रुश 

  • उत्तरी अमेरिका → माउंट मैकिन्ले (डेनाली)

  • दक्षिण अमेरिका → माउंट एकांकगुआ 

  • अफ्रीका → माउण्ट किलिमिन्जारो 

  • आस्ट्रेलिया    → माउंट कोस्यूस्को

  • अंटार्कटिका → माउंट विन्सन मैसिफ


  1. निम्नलिखित में सही सुमेलित नही है–

    1. सबसे ऊंची पर्वत श्रृंखला ― हिमालय

    2. सबसे लंबी पर्वत श्रृंखला ― एंडीज

    3. सर्वोच्च पर्वत शिखर ― एवरेस्ट

    4. सबसे लंबी नदी ― नील

    5. सबसे बड़ी नदी ― अमेज़न

    6. सबसे गहरा गर्त ― सुण्डा गर्त

  • उत्तर– F (सबसे गहरा गर्त ― मेरियाना गर्त)


  1. विश्व का सर्वाधिक शुष्क मरुस्थल कौन सा है?

    1. सहारा मरुस्थल

    2. अटाकामा मरुस्थल

    3. अरब मरुस्थल

    4. लद्दाख

  • उत्तर– अटाकामा मरुस्थल (द० अमेरिका (चिली, पेरू) (विश्व का सर्वाधिक शुष्क मरुस्थल))

  • सहारा मरुस्थल (उत्तरी अफ्रीका) ― विश्व का सबसे बड़ा अध्रुवीय मरुस्थल।


  1. निम्नलिखित में से कौन से मरुस्थल सही सुमेलित नहीं है?

    1. पेटागोनिया मरुस्थल ― अर्जेंटीना

    2. गोबी मरुस्थल ― चीन और मंगोलिया

    3. सोनोरान, एरिज़ोना, कोलाराडो ― उत्तरी अमेरिका

    4. ग्रेट विक्टोरिया मरुस्थल ― ब्रिटेन

    5. तकला-मकान मरुस्थल ― चीन

    6. अरब मरुस्थल ― सऊदी अरब

  • उत्तर– D (ग्रेट विक्टोरिया, गिब्सन, ग्रेट सैंडी, सिम्पसन ― ऑस्ट्रेलिया)


  1. निम्नलिखित में से किस घास के मैदान को "घास का सागर" कहा जाता है?

    1. प्रेयरी

    2. पम्पास

    3. डाउन्स

    4. सवाना

  • उत्तर– प्रेयरी (प्रेयरी घास के मैदान उत्तरी अमेरिका में पाए जाते हैं। इन्हें घास का सागर भी कहा जाता है।)

  • पम्पास― अर्जेंटीना, डाउन्स― ऑस्ट्रेलिया, सवाना― पूर्वी अफ्रीका, कैम्पोस― ब्राज़ील, कैंटरबरी― न्यूजीलैंड


  1. निम्नलिखित घास के मैदानों में सही सुमेलित नहीं है―

    1. लानोज ― वेनेजुएला

    2. सैल्वास ― अमेज़न बेसिन

    3. स्टेपीज ― यूरेशिया

    4. वेल्डस ― उत्तरी अफ्रीका

    5. पुस्ताज ― हंगरी

    6. पार्कलैंड ― दक्षिण अफ्रीका

  • उत्तर– D (वेल्डस ― द० अफ्रीका)


  1. निम्नलिखित में कौन सही सुमेलित नहीं है?

    1. हजार झीलों की भूमि ― फिनलैंड

    2. अंध महाद्वीप ― अफ्रीका

    3. पक्षियों का महाद्वीप ― उत्तरी अमेरिका

    4. सूर्योदय का देश ― जापान

  • उत्तर– C (पक्षियों का महाद्वीप ― दक्षिण अमेरिका)


  1. निम्नलिखित में से सही सुमेलित नहीं है―

    1. विश्व का सबसे व्यस्त महासागर― अटलांटिक महासागर (अंध)

    2. विश्व का सबसे बड़ा महासागर― प्रशांत महासागर

    3. विश्व का सबसे गहरा गर्त― मेरियाना गर्त

    4. हिन्द महासागर का सबसे गहरा गर्त― प्यूटोरिको गर्त

  • उत्तर– D (हिन्द महासागर का सबसे गहरा गर्त― सुण्डा गर्त)

  • अटलांटिक (अंध) महासागर― प्यूटोरिको गर्त; आर्कटिक महासागर का सबसे गहरा स्थान― यूरेशियन बेसिन


  1. यूराल पर्वत अलग करते है―

    1. एशिया और यूरोप को

    2. एशिया और अफ्रीका को

    3. यूरोप और अफ्रीका को

    4. ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड को

  • उत्तर– एशिया और यूरोप को (यूराल एवं काकेशस पर्वत एशिया महाद्वीप को यूरोप से पृथक करता है।)


  1. विश्व का सबसे बड़ा और सबसे छोटा महाद्वीप क्रमशः है―

    1. ऑस्ट्रेलिया, एशिया

    2. अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया

    3. एशिया, अंटार्कटिका

    4. एशिया, ऑस्ट्रेलिया

  • उत्तर– एशिया, ऑस्ट्रेलिया (क्षेत्रफल की दृष्टि से महाद्वीपों का क्रम ― एशिया → अफ्रीका → उत्तरी अमेरिका → दक्षिणी अमेरिका → अंटार्कटिका → यूरोप → ऑस्ट्रेलिया।)


  1. "भूमध्यसागर की कुंजी" किसे कहा जाता है?

    1. जिब्राल्टर जलसन्धि

    2. मलक्का जलसन्धि

    3. बेरिंग जलसन्धि

    4. स्वेज नहर

  • उत्तर– जिब्राल्टर जलसन्धि (जिब्राल्टर जलसन्धि ― अटलांटिक महासागर एवं भूमध्यसागर के मध्य स्थित है।)


  1. निम्नलिखित में सही सुमेलित है―

    1. आल्प्स पर्वत श्रृंखला ― एशिया

    2. हिमालय पर्वत श्रृंखला ― उत्तरी अमेरिका

    3. एंडीज पर्वत श्रृंखला ― दक्षिण अमेरिका

    4. राकीज पर्वत श्रृंखला ― यूरोप

  • उत्तर– A (आल्प्स पर्वत श्रृंखला ― यूरोप 

  • दक्षिणी आल्प्स ― न्यूजीलैंड

  • हिमालय पर्वत श्रृंखला ― एशिया

  • एंडीज पर्वत श्रृंखला ― दक्षिण अमेरिका

  • राकीज पर्वत श्रृंखला ― उत्तरी अमेरिका

  • ग्रेट डिवाइडिंग रेंज ― ऑस्ट्रेलिया)


  1. विश्व का सबसे ऊंचा जलप्रपात कहाँ स्थित है?

    1. बोलिविया

    2. वेनेजुएला

    3. ब्राज़ील

    4. कनाडा

  • उत्तर– वेनेजुएला (विश्व का सबसे ऊंचा जलप्रपात एंजिल जलप्रपात है। यह वेनेजुएला में स्थित है।)

  • विश्व की सबसे गहरी झील ― बैकाल झील

  • विश्व की सबसे बड़ी झील ― कैस्पियन सागर


  1. संसार की छत किसे कहते है?

    1. पामीर का पठार

    2. दक्कन का पठार

    3. तिब्बत का पठार

    4. इनमें से कोई नही

  • उत्तर– पामीर का पठार (पामीर के पठार का विस्तार पश्चिमी चीन, ताजकिस्तान और अफगानिस्तान के कुछ भागों तक है।)



  1. निम्नलिखित में कौन सही सुमेलित है?

    1. बेरिंग जलसन्धि ― आर्कटिक एवं प्रशांत महासागर

    2. जिब्राल्टर जलसन्धि ― अटलांटिक महासागर एवं भूमध्यसागर

    3. स्वेज नहर ― लाल सागर एवं भूमध्य सागर

    4. पनामा नहर ― अटलांटिक महासागर एवं प्रशांत महासागर

    5. उपर्युक्त सभी

  • उत्तर– उपर्युक्त सभी


  1. अधिकांश ज्वालामुखी क्षेत्र पाए जाते हैं― 

    1. अटलांटिक महासागर में 

    2. हिंद महासागर में 

    3. प्रशांत महासागर में 

    4. आर्कटिक महासागर में

  • उत्तर– प्रशांत महासागर में (प्रशांत महासागर को रिंग ऑफ फायर या अग्नि मेखला भी कहा जाता है।)


  1. निम्नलिखित में से कौन सी जनजाति सही सुमेलित नहीं है?

    1. बोरो ― अमेज़न घाटी (द० अमेरिका)

    2. सेमांग और सकाई ― मलय प्रायद्वीप (मलेशिया)

    3. मसाई ― पूर्वी अफ्रीका (केन्या)

    4. हौसा ― नाइजीरिया

    5. बुशमैन ― कनाडा

    6. बद्दु ― अरब मरुस्थल

    7. ख़िरगीज और कज्जाक ― एशिया के स्टेपी प्रदेश के वासी

  • उत्तर– E (बुशमैन जनजाति ― कालाहारी मरुस्थल (बोत्सवाना, नामीबिया, स्वाजीलैंड))

  • बुशमैन जनजाति पूरी तरह शिकार पर निर्भर होकर अपना जीवन बिताते हैं।

  • अरब के बद्दू जनजाति जानवरों को पालकर अपना जीवन गुजारते हैं।


  1. 'हॉर्न ऑफ अफ्रीका' में कौन सम्मिलित नहीं है?

    1. इथियोपिया

    2. इरिट्रिया

    3. सोमालिया

    4. जिबूती

    5. सूडान

  • उत्तर– सूडान (हॉर्न ऑफ अफ्रीका में चार देश जिबूती, इथियोपिया, इरिट्रिया और सोमालिया सम्मिलित हैं।)


  1. "मैत्री" और "दक्षिण गंगोत्री" नामक भारत के शोध संस्थान किस महाद्वीप पर स्थित है? 

    1. ऑस्ट्रेलिया 

    2. यूरोप 

    3. अफ्रीका 

    4. अंटार्कटिका

  • उत्तर– उत्तर– अंटार्कटिका (दक्षिण गंगोत्री (1983), मैत्री (1989))


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Class 6 sst Chapter 01 Question Answer New NCERT - पृथ्वी पर स्थानों की स्थिति

Class 6 sst chapter 04 New NCERT Question Answer - इतिहास की समय रेखा एवं उसके स्रोत