सामान्य ज्ञान/ समसामयिक घटनाएँ | 24 | GK Current Affairs Today 2022 | 21 Feb 2022
21 फरवरी 2022 Current Affairs:
हाल ही में कौन सा देश यूपीआई (UPI) सिस्टम अपनाने वाला पहला देश बन गया है? ― नेपाल
हाल ही में केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान (RUSA) की योजना को कब तक जारी रखने की मंजूरी दी है? ― 2026
इंडियन न्यूट्रिनो ऑब्जर्वेटरी का निर्माण किस राज्य में किया जा रहा है? ― तमिलनाडु
पाकिस्तान के दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान हिलाल-ए-पाकिस्तान से किसे सम्मानित किया गया? ― बिल गेट्स
किसे आर्थिक विकास संस्थान का निदेशक नियुक्त किया गया है? ― चेतन घाटे
भारतीय रेलवे की सबसे लंबी सुरंग कौन सी है, जिसे हाल ही में जोड़ा गया? ― T-49 सुरंग (12.758 किमी) (उधमपुर-बारामुला-श्रीनगर रेलवे लिंक)
भारत का पहला केबल स्टैड रेल ब्रिज किस नदी के ऊपर बनाया गया? ― अंजी नदी
बिहार राज्य में खादी का ब्रांड अम्बेसडर किसको बनाया गया? ― मनोज तिवारी
फरवरी 2022 में विक्रम साराभाई चिल्ड्रन इनोवेशन सेंटर का शुभारंभ किस राज्य में किया गया? ― गुजरात
हाल ही में BHIM ऐप को अपनाने वाला पहला देश कौन सा बना है? ― भूटान
BHIM ― Bharat Interface for Money
UPI ― Unified Payment Interface
NPCI ― National Payment Corporation of India
नवभारत साक्षरता कार्यक्रम में कितने वर्ष से अधिक व्यक्तियों को शिक्षा प्रदान की जाएगी? ― 15 वर्ष या अधिक
नवभारत साक्षरता कार्यक्रम में प्रौढ़ शिक्षा (Adult Education) को नया नाम क्या दिया गया है? ― सभी के लिए शिक्षा (Education for All)
नवभारत साक्षरता कार्यक्रम में अनुमानित कुल व्यय कितना होगा? ― 1037.90
प्रोजेक्ट आहरण किस राज्य के द्वारा स्टार्ट किया गया है? ― असम
राष्ट्रीय डुगोंग संरक्षण केंद्र किस राज्य में स्थापित किया जाएगा? ― तमिलनाडु
तमिलनाडु के तट पर वर्षा किस मानसूनी पवन से होती है? ― उत्तर-पूर्वी मानसूनी हवाएं (लौटते हुए मानसून)
हाल ही में अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप का विजेता कौन सा देश रहा? ― भारत
हाल ही में किस महिला खिलाड़ी को आईसीसी वुमन क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुना गया? ― स्मृति मंधाना
आईपीएल 2022 में कुल कितनी क्रिकेट टीम हिस्सा लेंगी? ― 10
जायद पदक किस देश का सर्वोच्च सम्मान है? ― UAE
लीजन द ऑनर किस देश का सर्वोच्च सम्मान है? ― फ्रांस
टाइम पर्सन ऑफ द ईयर 2021 पुरस्कार किसको दिया गया? ― एलॉन मस्क
हाल ही में किस देश के द्वारा कृत्रिम सूर्य का निर्माण किया गया? ― चीन
बजट एक कैसा विधेयक है? ― धन विधेयक
बजट के लिए संविधान में कौन सा शब्द प्रयुक्त किया गया है? ― वार्षिक वित्तीय विवरण (अनु. 112)
हाल ही में जारी रिपोर्ट के अनुसार भारत का सर्वाधिक व्यापार किस देश के साथ में है? ― USA
मुद्रास्फीति को नियंत्रित करने के लिए रेपो रेट को बढ़ाना चाहिए या कम करना चाहिए? ― बढ़ाना चाहिए
डार्कथान 2022 का आयोजन किसके द्वारा किया गया? ― NCB
SIDBI के द्वारा "वेस्ट टू वेल्थ क्रिएशन प्रोग्राम" कहां प्रारंभ किया गया? ― पश्चिम बंगाल
गांजे की खेती को रोकने के लिए ऑपरेशन परिवर्तन किस राज्य के द्वारा प्रारंभ किया गया? ― आन्ध्र प्रदेश
DefExpo 2022 का आयोजन कहां पर किया जाएगा? ― गांधीनगर, गुजरात
सेला सुरंग किस राज्य में स्थित है? ― अरुणाचल प्रदेश
अटल सुरंग किस राज्य में स्थित है? ― हिमाचल प्रदेश (पूर्व नाम: रोहतांग सुरंग)
विश्व का सबसे ऊंचा रेलवे ब्रिज किस नदी पर बनाया गया है? ― चेनाब नदी
विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र का नया अध्यक्ष किसे बनाया गया? ― उन्नीकृष्णन नैयर
बाजरे का अंतर्राष्ट्रीय वर्ष किस वर्ष को घोषित किया गया? ― 2023
भारत के किन राज्यों की सीमा नेपाल देश से लगती है? ― उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम
एवरेस्ट को नेपाल में किस नाम से जाना जाता है? ― सागरमाथा
नेपाल के वर्तमान प्रधानमंत्री कौन है? ― शेर बहादुर देउबा
नेपाल की वर्तमान राष्ट्रपति कौन है? ― विद्या देवी भंडारी
काला पानी और लिपुलेख विवाद किन दो देशों के मध्य है? ― भारत-नेपाल
सार्क (दक्षेस) का मुख्यालय कहां स्थित है? ― काठमांडू, नेपाल
मृदा स्वास्थ्य कार्ड दिवस प्रतिवर्ष कब मनाया जाता है? ― 19 फ़रवरी
किस मिट्टी को रेगुर मिट्टी कहते है? ― काली मिट्टी
मृदा में N:P:K कितना होना चाहिए? ― 4:2:1
केरल के मोनोजाइट मिट्टी में क्या पाया जाता है? ― थोरियम
काली मिट्टी को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर क्या कहा जाता है? ― चरनोजम मृदा
भारत में अंतरिक्ष विज्ञान के जनक कौन थे? ― विक्रम साराभाई
इसरो (ISRO) के प्रथम अध्यक्ष कौन थे? ― विक्रम साराभाई
भारत में परमाणु कार्यक्रम के जनक कौन थे? ― होमी जहाँगीर भाभा
मिसाइल वूमेन आफ इंडिया कौन हैं? ― टेसी थॉमस
दक्षिण भारत का मैनचेस्टर किसे कहा जाता है? ― कोयम्बटूर
भारत का मैनचेस्टर किसे कहा जाता है? ― अहमदाबाद
उत्तर भारत का मैनचेस्टर किसे कहा जाता है? ― कानपुर
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें