UP Special समसामयिक घटनाएं/ सामान्य ज्ञान - 17 उत्तर प्रदेश विशेष Current Affairs + GK रिवीजन
गणतंत्र दिवस परेड में किस राज्य की झांकी को सर्वश्रेष्ठ झांकी का पुरस्कार दिया गया? ― उत्तर प्रदेश
हाल ही में किस ऐतिहासिक घटना के 100 वर्ष पूरे हुए? ― चौरा-चौरी घटना
हाल ही बजट में कौन सी दो नदियों को आपस में जोड़ने के लिए धन आवंटित किया गया? ― केन और बेतवा नदी
तीसरे राष्ट्रीय जल पुरस्कार 2020 में जल संरक्षण प्रयासों में सर्वश्रेष्ठ राज्य के रूप में किसे चुना गया है? ― उत्तर प्रदेश
तीसरे राष्ट्रीय जल पुरस्कार 2020 में उत्तरी क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ जिले का पुरस्कार किसे दिया गया है? ― मुजफ्फरनगर
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा झांसी रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर क्या कर दिया गया है? ― वीरांगना लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन
हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी की आधारशिला कहां रखी गई? ― मेरठ
हाल ही में पंडित बिरजू महाराज का निधन हो गया। वह किस नृत्य से संबंधित थे? ― कथक
हाल ही में गंगा एक्सप्रेस वे का शुभारंभ कहां से हुआ? ― शाहजहांपुर
गंगा एक्सप्रेसवे की कुल लंबाई कितनी होगी? ― 594 किमी (मेरठ से प्रयागराज)
उत्तर प्रदेश सरकार ने नेपाल सीमा के पास स्थित कितने गांव को राजस्व गांव घोषित किया है? ― 4 गाँवो को
राजस्व गांव घोषित किए गए चारों गांवो के नाम है ― भवानीपुर, टेढ़ीया, ढकिया और बिछिया (सभी गांव वंतांगिया समुदाय से संबंधित)
हाल ही में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 4 राजस्व गांव घोषित किए गए, ये गांव किस जिले में आते आते हैं? ― बहराईच जिले की मिहीनपुरवा तहसील
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सरयू नहर राष्ट्रीय परियोजना का उद्घाटन उत्तर प्रदेश के किस जिले में किया गया? ― बलरामपुर
नीति आयोग द्वारा जारी प्रथम बहुआयामी गरीबी सूचकांक में उत्तर प्रदेश का कौन सा स्थान है? ― तीसरा स्थान (सबसे गरीब राज्य: बिहार)
बहुआयामी गरीबी सूचकांक के अनुसार उत्तर प्रदेश में कितने प्रतिशत गरीबी है? ― 37.79%
हाल ही में आयोजित 52वें अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI 2021) में फ़िल्म शूटिंग के लिए सबसे अनुकूल राज्य किसे चुना गया? ― उत्तर प्रदेश
हाल ही में उत्तर प्रदेश राज्य के पहले वायु प्रदूषण नियंत्रण टावर का उद्घाटन कहां पर किया गया? ― नोएडा
उत्तर प्रदेश सरकार की आत्मनिर्भर कृषक विकास योजना के तहत प्रत्येक विकासखंड (ब्लॉक) में कितने किसान उत्पादक संगठन (FPO) स्थापित किये जायेंगे? ― 1475
उत्तर प्रदेश राज्य में वर्तमान में कितने रामसर साइट हैं? ― 10
उत्तर प्रदेश राज्य का नवीनतम रामसर स्थल कौन सा है? ― बखीरा वन्यजीव अभ्यारण्य (10वां)
बखीरा रामसर स्थल कहां पर स्थित है? ― संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश
हाल ही में उत्तर प्रदेश का नौवां रामसर स्थल कौन सा घोषित किया गया था? ― हैदरपुर आर्द्रभूमि
हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा आयुष्मान भारत स्वास्थ्य अवसंरचना मिशन की शुरुआत कहां से की गई? ― वाराणसी
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा फैजाबाद जंक्शन रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर क्या कर दिया गया है? ― अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन
हाल ही में गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तर प्रदेश के किस जिले में 'फाइव मोबाइल मेडिकल वैन' (मोदी वैन) को प्रारंभ किया? ― कौशांबी जिला
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 'एक जिला एक उत्पाद' का ब्रांड एम्बेसडर किसे नियुक्त किया गया है? ― कंगना राणावत
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आतंकवाद निरोधी दस्ते (ATS) के प्रशिक्षण के लिए केंद्र कहां पर स्थापित किया जाएगा? ― देवबंद, सहारनपुर
उत्तर प्रदेश सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक्स उद्योग को बढ़ावा देने के लिए नोएडा के पास यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) क्षेत्र के साथ एक 'इलेक्ट्रॉनिक पार्क (Electronic Park)' विकसित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।
प्रधानमंत्री Narendra Modi ने उत्तर प्रदेश में कुशीनगर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन किया। हवाईअड्डे का निर्माण भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) द्वारा 260 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से किया गया है। इसके अलावा, इसका उत्तर प्रदेश में सबसे लंबा रनवे है।
उत्तर प्रदेश में―
विधानसभा सीट ― 403
विधान परिषद सीट ― 100
लोकसभा सीट ― 80
राज्यसभा सीट ― 31
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें