02 March 2022 | सामान्य ज्ञान/ समसामयिक घटनाएँ | 32 |
हाल ही में भारत के द्वारा 54 चाइनीज एप्स को किस धारा के तहत बैन किया गया? ― IT Act, 2000 की धारा 69(A) के तहत
ट्विटर के वर्तमान में सीईओ कौन है? ― पराग अग्रवाल
नए स्टार्टअप में निवेश के लिए LEAP कार्यक्रम किसके द्वारा प्रारंभ किया गया? ― फ्लिपकार्ट
विचार और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता संविधान के किस अनुच्छेद में है? ― अनुच्छेद 19(1)(a)
यूक्रेन से भारतीयों को वापस लाने के लिए कौन सा अभियान चलाया जा रहा है? ― ऑपरेशन गंगा
SEBI का नया अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया है? ― माधबी पुरी बुच
वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (CSIR) के अध्यक्ष कौन होते हैं? ― प्रधानमंत्री
आयुष्मान भारत योजना का प्रारंभ कब हुआ? ― 23 सितम्बर 2018 (राँची, झारखंड)
स्वास्थ्य अवसंरचना के विकास के लिए पीएम आत्मनिर्भर स्वस्थ भारत योजना कहां से प्रारंभ की गई? ― वाराणसी, उ.प्र.
राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (NHA) के वर्तमान में सीईओ कौन है? ― राम सेवक शर्मा
पाकिस्तान सर्वोच्च न्यायालय में प्रथम महिला न्यायाधीश कौन बनी है? ― आयशा मलिक
भारत में सर्वोच्च न्यायालय की प्रथम महिला न्यायाधीश कौन थी? ― फ़ातिमा बीबी
अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय का मुख्यालय कहां पर स्थित है? ― द हेग, नीदरलैंड
DRDO का आदर्श वाक्य क्या है? ― बलस्यं मूलं विज्ञानम्
आर्यभट्ट पुरस्कार 2021 किसे प्रदान किया गया? ― सतीश रेड्डी
हाल ही में उत्तराखंड में IIT रुड़की के द्वारा किस मोबाइल ऐप का प्रारंभ किया गया? ― किसान मोबाइल ऐप
भारत का पहला स्पोर्ट्स यूनिकॉर्न कौन बना है? ― चेन्नई सुपर किंग्स
भारतीय एयरफोर्स का सबसे बड़ा ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट कौन सा है? ― C-17 ग्लोबमास्टर
हाल ही में पैरा एथलीट देवेंद्र झाझरिया को कौन सा पद्म पुरस्कार दिया गया? ― पद्म भूषण
हाल ही में खेलो इंडिया तीरंदाजी प्रतियोगिता कहां पर आयोजित की गई थी? ― सोनीपत, हरियाणा
टोक्यो पैरालंपिक खेलों में स्वर्ण पदक विजेताओं के नाम―
अवनि लेखारा ― शूटिंग
सुमित अंतिल ― भाला फेंक
मनीष नरवाल ― शूटिंग
प्रमोद भगत ― बैडमिंटन
कृष्णा नागर ― बैडमिंटन
किस केस में सर्वोच्च न्यायालय ने निजता के अधिकार को मौलिक अधिकार माना था? ― पुट्टास्वामी केस
किस केस में कहा गया कि समलैंगिकता अपराध नहीं है? ― नवतेज कौर केस
विशाखा गाइडलाइंस का संबंध किससे है? ― कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न के रोकथाम के लिए
विश्व वन्यजीव दिवस ― 3 मार्च
राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस ― 16 मार्च
अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस ― 20 मार्च
विश्व जल दिवस ― 22 मार्च
जन औषधि दिवस ― 7 मार्च
जन औषधि सप्ताह ― 1-7 मार्च
02 मार्च 2022 Current Affairs:
संयुक्त अरब अमीरात में आयोजित विश्व तीरंदाजी पैरा चैंपियनशिप में कौन रजत पदक जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बनी है? ― पूजा जातयान
IIT दिल्ली ने किस संस्था के साथ भारत में पहली बार क्वांटम की डिस्ट्रीब्यूशन लिंक का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है? ― DRDO
भारत ने ट्विटर के सार्वजनिक नीति टीम का नेतृत्व कौन करेगा? ― समिरन गुप्ता
राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (NCPCR) ने अपने 17वें स्थापना दिवस पर कौन सा नया आदर्श वाक्य लांच किया है? ― भविष्यो रक्षति रक्षितः
हाल ही में किस हाईकोर्ट ने कहा है कि लिव-इन रिलेशनशिप को लेकर रूढ़िवादी सोच बदलने की जरूरत है? ― पंजाब-हरियाणा उच्च न्यायालय
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें