घटना चक्र – समसामयिक घटनाएँ | 64 | 09 April 2022 | Current Affairs today & GK सार संग्रह |
GK & Current Affairs रिवीजन:
इस वर्ष 26 जनवरी 2022 को भारत ने अपना कौन सा गणतंत्र दिवस मनाया? ― 73वां
लघु, सूक्ष्म और मध्यम उद्यम मंत्रालय (MSME) के द्वारा प्रस्तुत आंकड़ों के अनुसार किस राज्य में अनुसूचित जाति के उद्यमियों की संख्या सबसे अधिक है? ― महाराष्ट्र
किस राज्य सरकार ने शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करने के लिए 'स्कूल चलो अभियान' की शुरुआत की है? ― उत्तर प्रदेश (शुरुआत श्रावस्ती से)
ब्रांड फाइनेंस 2022 की ग्लोबल 500 रिपोर्ट के अनुसार विश्व का सबसे मूल्यवान ब्रांड कौन सा है? ― एप्पल
दक्षिण एशिया का सबसे मूल्यवान ब्रांड ― TATA समूह
प्रथम ओलंपिक गेम्स कब आयोजित किये गए थे? ― 6 अप्रैल 1896 (एथेन्स, ग्रीस)
एशियाई विकास बैंक (ADB) :
स्थापना : 1966
मुख्यालय : मनीला, फिलीपींस
अध्यक्ष : मसात्सुगु असकावा
हाल ही में किस देश ने यातायात के लिए इंफिनिटी ब्रिज को खोला है? ― दुबई
हाल ही में संपन्न हुई इंडिया स्किल्स प्रतियोगिता 2021 में किस राज्य ने सबसे ज्यादा पदक जीता है? ― ओडिशा
माधवराव लिमोये पुरस्कार हाल ही में किसे प्रदान किया गया? ― नितिन गडकरी
हाल ही में वेस्टइंडीज के किस खिलाड़ी को नाईटहुड पुरस्कार से सम्मानित किया गया? ― क्लाइव लॉयड
विश्व विकास रिपोर्ट (World Development Report) कौन जारी करता है? ― विश्व बैंक
ग्लोबल इकोनामिक आउटलुक रिपोर्ट कौन जारी करता है? ― IMF
अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) में कुल कितने सदस्य देश हैं? ― 190 (नवीनतम सदस्य देश: अंडोरा)
अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) और विश्व बैंक का मुख्यालय कहां पर स्थित है? ― वॉशिंगटन डीसी, USA
जनवरी 2022 में गूगल ने भारती एयरटेल कंपनी में कितना निवेश करने की घोषणा की है? ― 1 बिलियन डॉलर
हाल ही में भारत सेमीकंडक्टर मिशन की शुरुआत किसके द्वारा की गई? ― अश्विनी वैष्णव
32वें टोक्यो ओलंपिक 2020 के पदक तालिका में भारत की रैंक कितनी है? ― 48th (कुल 7 पदक)
टोक्यो पैरालंपिक्स 2020 के पदक तालिका में में भारत की रैंक कितनी है? ― 24th (कुल 19 पदक)
खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के दूसरे संस्करण का आयोजन कहां पर होगा? ― कर्नाटक
मानव विकास सूचकांक (HDI) किसके द्वारा जारी किया जाता है? ― संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP)
मानव विकास सूचकांक के कुल कितने आधार हैं? ― 3 (प्रति व्यक्ति आय, साक्षरता, जीवन प्रत्याशा)
विंग्स इंडिया कार्यक्रम में किस एयरपोर्ट को सर्वश्रेष्ठ एयरपोर्ट के रूप में सम्मानित किया गया? ― केंपेगौड़ा एयरपोर्ट, बेंगलुरू
मौद्रिक नीति समिति के अध्यक्ष कौन होते हैं? ― आरबीआई गवर्नर
मौद्रिक नीति समिति के द्वारा मौद्रिक नीति रिपोर्ट वर्ष में कितनी बार जारी की जाती है? ― 6 बार (प्रत्येक 2 महीने पर)
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया का राष्ट्रीयकरण कब हुआ था? ― 1 जनवरी 1949
GST परिषद का अध्यक्ष कौन होता है? ― वित्त मंत्री
जीएसटी परिषद को किस अनुच्छेद में शामिल किया गया है? ― 279(A)
हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहाँ पर राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय का उद्घाटन किया? ― गांधीनगर, गुजरात
देश के सबसे ऊंचे आईपीडी मेडिकल टावर के नींव कहां रखी गई? ― जयपुर, राजस्थान
हाल ही में दुर्गा नामक तेल के कुएं की खोज कहां पर की गई? ― बाड़मेर, राजस्थान
ग्राफिन नवाचार केंद्र कहां पर स्थापित किया गया है? ― केरल
आयशा मलिक किस देश के सर्वोच्च न्यायालय की प्रथम महिला न्यायाधीश बनी है? ― पाकिस्तान
भारत के सर्वोच्च न्यायालय की प्रथम महिला न्यायाधीश कौन थी? ― फातिमा बीबी
ए लॉन्ग वॉक टु फ्रीडम किसकी आत्मकथा है? ― नेल्सन मंडेला
आपदा प्रबंधन अधिनियम कब आया था? ― 2005
NDRF की स्थापना कब की गई थी? ― 2006
NDRF के वर्तमान में महानिदेशक कौन है? ― अतुल करवाल
हाल ही में NDRF की पहली महिला टुकड़ी कहां पर तैनात की गई है? ― गढ़मुक्तेश्वर, हापुड़
हाल ही में 31वां सरस्वती सम्मान किसे प्रदान किया गया? ― रामदरश मिश्र (कविता संग्रह – "मैं तो यहां हूं")
हाल ही में बेस्ट एक्टर का ऑस्कर अवार्ड किसे प्रदान किया गया? ― विल स्मिथ
मूल संविधान में आठवीं अनुसूची में कुल कितनी भाषाएं थीं? ― 14
शांति का नोबेल पुरस्कार 2021 किसे प्रदान किया गया है? ― दिमित्री मुराटेव, मारिया रेशा
साहित्य के लिए नोबेल पुरस्कार 2021 से किसे सम्मानित किया गया? ― अब्दुर्रज्जाक गुरनाह
लेबनान की राजधानी का क्या नाम है? ― बेरूत
मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार कितने खिलाड़ियों को प्रदान किया गया? ― 12
नीरज चोपड़ा
अवनि लेखरा
सुमित अंतिल
मनीष नरवाल
प्रमोद भगत
कृष्णा नागर
लवलीना बोरगोहन
रवि दहिया
मनप्रीत सिंह
पी. आर. श्रीजेश
मिताली राज
सुनील छेत्री
चिथिरई उत्सव ― तमिलनाडु
कलपथी रथ महोत्सव ― केरल
काला घोड़ा महोत्सव ― महाराष्ट्र
अंतर्राष्ट्रीय खेल दिवस ― 6 अप्रैल
राष्ट्रीय खेल दिवस ― 29 अगस्त
विश्व मलेरिया दिवस ― 25 अप्रैल
9 अप्रैल 2022 Current Affairs:
हाल ही में रक्षा सचिव डॉ अजय कुमार ने कहा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और प्रोग्रामिंग सेंटर का उद्घाटन किया है? ― झुंझनु, राजस्थान
हाल ही में केतांजी ब्राउन जैक्शन किस देश के सुप्रीम कोर्ट की पहली अश्वेत महिला न्यायाधीश बनी हैं? ― USA
हाल ही में कौन सा देश आपदा रोधी अवसंरचना गठबंधन (CDRI) में शामिल होने वाला 30वां देश बन गया है? ― मेडागास्कर
हाल ही में किस बंगाली लेखक ने 2022 का प्रतिष्ठित 'ओ हेनरी' पुरस्कार जीता है? ― अमर मित्रा
अप्रैल 2022 में उत्तर-भारत के राज्यों को कुछ चुनिंदा अंतर्राष्ट्रीय गंतव्यों से जोड़ने के लिए नागरिक उड्डयन मंत्रालय द्वारा किस योजना को शुरू किया गया? ― अंतर्राष्ट्रीय हवाई संपर्क योजना
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें