घटना चक्र – समसामयिक घटनाएँ | 182 | 8 September 2022 | daily Current Affairs today & GK सार संग्रह |

 


GK & Current Affairs रिवीजन :

  • भारत का पहला प्रमाणित हर घर जल वाला जिला कौन बन गया है? ― बुरहानपुर, मध्य प्रदेश

  • भारत का पहला प्रमाणित हर घर जल वाला राज्य कौन बन गया है? ― गोवा

  • भारत का पहला रैबीज मुक्त होने वाला राज्य कौन बन गया है? ― गोवा

  • रणजी ट्रॉफी 2021–22 का खिताब किस राज्य ने जीत लिया है? ― मध्य प्रदेश (उपविजेता : मुंबई)

  • खारची मेला उत्सव किस राज्य में मनाया जाता है? ― त्रिपुरा

  • त्योहारों की मां कहे जाने वाले त्रिशूरपुरम फेस्टिवल का आयोजन किस राज्य में किया जाता है? ― केरल

  • भारत का पहला बायोमास आधारित हाइड्रोजन संयंत्र कहाँ स्थापित होगा? ― खंडवा जिला, मध्य प्रदेश

  • एशिया का सबसे बड़ा बायो-सीएनजी प्लांट कहाँ पर स्थापित किया गया? ― इंदौर, मध्य प्रदेश

  • भारत का पहला ई-वेस्ट इको पार्क कहां स्थापित किया जाएगा? ― नई दिल्ली 

  • भारत का पहला सौर ऊर्जा + पवन ऊर्जा हाइब्रिड उत्पादन संयंत्र कहां स्थापित किया गया? ― जैसलमेर, राजस्थान 

  • भारत का पहला ग्रीन फील्ड ग्रेन (मोटे अनाज) आधारित एथेनाल संयंत्र कहां स्थापित किया गया? ― पूर्णिया, बिहार

  • विप्लब कुमार देब के स्थान पर त्रिपुरा के नए मुख्यमंत्री कौन बने हैं? ― डॉ माणिक साहा 

  • कश्मीर विश्वविद्यालय की प्रथम महिला कुलपति किसे नियुक्त किया गया? ―  नीलोफर खान 

  • नए संसद भवन की छत पर कांस्य की 9500 किग्रा की 6.5 मीटर ऊंची प्रतिमा राष्ट्रीय प्रतीक चिन्ह अशोक स्तंभ का अनावरण किसके द्वारा किया गया? ― प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 



  • भारत का पहला कार्बन न्यूट्रल एयरपोर्ट कौन सा है? ― लेह, लद्दाख 

  • नवीकरणीय ऊर्जा से अपनी जरूरतों को पूरी करने वाला भारत का पहला एयरपोर्ट कौन सा है? ― इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट, नई दिल्ली 

  • हाल ही में भारत के 75वें ग्रैंडमास्टर कौन बने हैं? ― वी. प्रणव

  • प्रथम भारतीय महिला ग्रैंडमास्टर कौन थी? ― विजयलक्ष्मी

  • बैंकॉक, थाईलैंड में आयोजित पुरुषों की बैडमिंटन चैंपियनशिप 32वां थामस कप 2022 का खिताब पहली बार किसने जीता है? ― भारत (उपविजेता: इंडोनेशिया )

  • विश्व की पहली वैक्सीन का निर्माण किसके द्वारा किया गया था? ― एडवर्ड जेनर (स्मॉल पॉक्स)

  • G-20 देशों की 2022 में बैठक का आयोजन कहां पर किया जाएगा? ― इंडोनेशिया

  • G-7 देशों की 2022 में बैठक का आयोजन कहां पर किया गया? ― जर्मनी

  • मई 2022 में क्वाड (QUAD) देशों के प्रमुखों की बैठक का आयोजन कहां पर किया गया था? ― टोक्यो, जापान

  • BIMSTEC के सदस्यों की 2022 में बैठक का आयोजन कहां पर किया गया? ― कोलम्बो, श्रीलंका

  • लगभग 14500 स्कूलों का उन्नयन और विकास करने के लिए 5 सितंबर 2022 को कौन सी योजना प्रारंभ की गई है? ― पीएम श्री योजना

  • हाल ही में भारत सरकार के अल्पसंख्यक मंत्रालय का कार्यभार किसे प्रदान किया गया है? ― स्मृति ईरानी

  • हाल ही में भारतीय नौसेना ने किस स्वदेशी विमान वाहक पोत का कोच्चि से अनावरण किया है? ― INS विक्रान्त 

  • स्विस ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट, सैयद मोदी बैडमिंटन टूर्नामेंट, सिंगापुर ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट किस भारतीय खिलाड़ी ने जीता है? ― पी. वी. सिन्धु 

  • कक्षा 9 से 12 तक के बच्चों को टेबलेट वितरित करने संबंधी ई-अधिगम योजना किस राज्य की है? ― हरियाणा

  • सफाई कर्मियों के कार्यों का मशीनीकरण करना किस योजना के अंतर्गत आता है? ― नमस्ते योजना

  • हाल ही में अम्मा और बहिनी योजना किस राज्य के द्वारा प्रारंभ की गई थी? ― सिक्किम

  • आयुष्मान भारत योजना का प्रारंभ कब किया गया था? ― 23 सितंबर 2018, (रांची, झारखंड)

  • अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस ― 08 सितम्बर थीम : Transforming Literacy Learning Space

  • राष्ट्रीय हिंदी दिवस ― 14 सितम्बर



08 September 2022 Current Affairs:

  • सितंबर 2022 में सेना की फायर एंड फ्यूरी कॉर्प्स ने मेडिकल और इंजीनियरिंग की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु कहां पर इग्नाइटेड माइंड्स कार्यक्रम की शुरुआत की है? ― कारगिल

  • 8 सितंबर 2022 को भारत और किस देश के मध्य 2+2 मंत्री स्तरीय संवाद आयोजित किया जाएगा? ― जापान (रक्षा मंत्री और विदेश मंत्री)

  • हाल ही में किस राज्य में देश का पहला जैविक गांव (Bio-Village) स्थापित किया गया है? ― दासपारा गांव, त्रिपुरा

  • भारत में पहली बार आयोजित माउंटेन बाईसिकल विश्वकप प्रतियोगिता की मेजबानी कौन कर रहा है? ― लेह, लद्दाख 

  • भारत के किन तीन शहरों को यूनेस्को ग्लोबल नेटवर्क आफ लर्निंग सिटीज में शामिल किया गया है? ― नीलांबुर, त्रिशूर (केरल), वारंगल (तेलंगाना)

  • हाल ही में किस राज्य ने एक नई स्कूल स्वास्थ्य योजना “सेहत” का शुभारंभ किया? ― हरियाणा

  • हाल ही में किसने 22वें दुबई ओपन शतरंज टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया है? ― अरविंद चिदंबरम

  • हाल ही में देश की पहली नेजल वैक्सीन (ChAd-36) को ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया ने आपातकालीन उपयोग के लिए मंजूरी दी है यह किसके द्वारा विकसित है? ― भारत बायोटेक, हैदराबाद

  • भारतीय मूल की सूएला ब्रेवरमैन किस देश की गृह मंत्री बनी है? ― ब्रिटेन

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Class 6 sst Chapter 01 Question Answer New NCERT - पृथ्वी पर स्थानों की स्थिति

Class 6 sst chapter 04 New NCERT Question Answer - इतिहास की समय रेखा एवं उसके स्रोत