23 September 2022 | Daily Current Affairs today | 195 | घटना चक्र – समसामयिक घटनाएँ & GK रिवीजन
GK & Current Affairs रिवीजन :
डॉ भीमराव अंबेडकर की 70 फीट ऊंची प्रतिमा स्टैचू आफ नॉलेज का अनावरण कहां पर किया गया? ― लातूर, महाराष्ट्र
अप्रैल 2022 में डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती को समानता दिवस के रूप में मनाने की घोषणा किस राज्य ने की है? ― तमिलनाडु
अनुसूचित जाति के बच्चों को सिविल सर्विसेज की तैयारी करने के लिए केंद्रीय मंत्री डॉ वीरेंद्र कुमार ने कहां पर डॉ अंबेडकर उत्कृष्टता केंद्र योजना की शुरुआत की? — BHU, वाराणसी
मूकनायक पत्रिका का संपादक कौन था? ― डॉ भीमराव अंबेडकर
प्रारूप समिति का अध्यक्ष कौन था? ― डॉ भीमराव अंबेडकर (7 सदस्य)
प्रारूप समिति की स्थापना कब की गई थी? ― 29 अगस्त 1947
प्रारूप समिति ने अपनी रिपोर्ट कब सौंपी थी? ― 21 फरवरी 1948
12वें भारत रत्न डॉ अंबेडकर पुरस्कार 2022 से किसे सम्मानित किया गया? ― अभिनेत्री हर्षाली मल्होत्रा
हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा कहां पर बी. आर. अंबेडकर स्कूल आफ इकोनॉमिक्स का उद्घाटन किया गया? ― बेंगलुरु, कर्नाटक
पूना पैक्ट, 1932 यरवदा जेल में किसके मध्य हुआ था? ― महात्मा गांधी और भीमराव अंबेडकर
इंग्लैंड में आयोजित तीनो गोलमेज सम्मेलन में किसने भाग लिया था? ― डॉ भीमराव अंबेडकर
किस राज्य/ केंद्रशासित प्रदेश सरकार ने सड़कों और कॉलोनियों का नाम बदलकर बी आर अंबेडकर के नाम पर रखने की योजना बनाई है? ― दिल्ली सरकार
भारत की कुल कितने आर्द्रभूमि स्थल रामसर स्थलों की सूची में शामिल है? ― 75
किस राज्य में स्थित लिविंग रूट ब्रिज को यूनेस्को की संभावित स्थलों की सूची में शामिल किया गया? ― मेघालय
भारत का सबसे ऊंचा आईपीडी (IPD) टावर कहां पर स्थापित किया गया है? ― जयपुर, राजस्थान
हाल ही में किस राज्य में ग्रामीण ओलंपिक्स की शुरुआत की गई थी? ― राजस्थान (शुभंकर: शेरू)
10 गीगावॉट सौर ऊर्जा क्षमता को प्राप्त करने वाला भारत का पहला राज्य कौन सा है? ― राजस्थान
हाल ही में किस राज्य की सार्वजनिक परिवहन सेवा ‘मो बस’ को प्रतिष्ठित संयुक्त राष्ट्र लोक सेवा पुरस्कार से सम्मानित किया गया है? ― ओडिशा
26-27 जून 2022 को G7 के 48वें शिखर सम्मेलन का आयोजन कहां किया गया है― जर्मनी
जनहित याचिका (PIL) की शुरुआत करने वाले न्यायाधीश कौन थे? ― पी. एन. भगवती
वर्तमान में सर्वोच्च न्यायालय में कुल कितनी महिला न्यायाधीश है? ― 4
दक्षिण कोरिया में आयोजित मिसेस यूनिवर्स डिवाइन 2022 का खिताब किसने जीता है? ― पल्लवी सिंह (कानपुर, उत्तर प्रदेश)
कोलंबिया का नया राष्ट्रपति किसे चुना गया है? ― गुस्तावो पेट्रो
भारत के पहले स्वदेशी विमान वाहक पोत आईएनएस विक्रांत का निर्माण किसके द्वारा किया गया? ― कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड
मझगांव डॉकयार्ड लिमिटेड द्वारा निर्मित भारतीय नौसेना के प्रोजेक्ट 17-A के पांचवे स्टील्थ फ्रिगेट को मुंबई से कमीशन किया गया। इसका क्या नाम है? ― INS तारागिरी
नार्थ चैनल को पार करने वाले पूर्वोत्तर क्षेत्र के पहले और सबसे अधिक आयु के भारतीय तैराक बन गए हैं? ― एल्विस हजारिका (असम)
नॉर्थ चैनल कहां पर स्थित है? ― उत्तरी आयरलैंड और स्कॉटलैंड के मध्य
भारत की सबसे लंबी नदी क्रूज सेवा किन दो शहरों के मध्य प्रारंभ की जाएगी? ― वाराणसी से बोगीबिल (उत्तर प्रदेश से असम)
21 जून 2022 को इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन (IRCTC) द्वारा देश की पहली भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन (रामायण सर्किट) कहां से शुरू की गई है? ― नई दिल्ली (जनकपुरी नेपाल तक)
भारत का पहला डिस्प्ले फैब किस राज्य में स्थापित किया जाएगा? ― तेलंगाना
16-17 जून 2022 को आसियान देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक की मेजबानी कौन सा देश कर रहा है? ― भारत (नई दिल्ली)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा कहां पर संत तुकाराम शिला मंदिर का उद्घाटन किया गया? ― देहू, पुणे
Institute for Economics & Peace (IEP) द्वारा जारी वैश्विक शांति सूचकांक (Global Peace Index) 2022 में भारत की रैंक क्या है? ― 135 (प्रथम स्थान: आइसलैंड)
अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस ― 21 सितम्बर (सितम्बर माह के तीसरे मंगलवार)
अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस ― 08 सितम्बर
23 September 2022 Current Affairs:
नार्थ चैनल को पार करने वाले एशिया के पहले दिब्यांग तैराक (Para-Swimmer) कौन बन गए हैं? ― सत्येंद्र सिंह लोहिया
नौसेना प्रमुख एडमिरल आर. हरिकुमार ने स्वदेशी डाइविंग सपोर्ट वेसल्स INS निस्तार और INS निपुण को कहां से लांच किया है? ― विशाखापत्तनम (हिंदुस्तान शिपयार्ड लिमिटेड)
ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन ने भारत में अपना पहला 420 मेगावाट का सौर ऊर्जा संयंत्र किस राज्य में स्थापित करने की घोषणा की है? ― राजस्थान
21 सितंबर 2022 को Rural Electrification Corporation (REC) Limited को महारत्न कंपनी का दर्जा दिया गया अब भारत में कुल कितने महारत्न कंपनियां है? ― 12
सर्वोच्च न्यायालय ने भारतीय ओलंपिक संघ के संविधान में संशोधन और निर्वाचक मंडल तैयार करने के लिए किसे नियुक्त किया है? ― न्यायमूर्ति नागेश्वर राव
भारत और अमेरिका के तटरक्षक बलों में कहां पर संयुक्त युद्धाभ्यास “अभ्यास” का आयोजन किया है? ― चेन्नई
किस देश ने UN इंटरएजेंसी टास्क फोर्स और प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल पर WHO स्पेशल प्रोग्राम पुरस्कार 2022 जीता है? ― भारत
चर्चा में रहा “हेमकोश” शब्दकोश किस भाषा का है? ― असमिया
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें