वर्तमान में कौन क्या है 2022 | January to September | Important Appointments | Current Affairs
रेलवे बोर्ड का नया अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) किसे नियुक्त किया गया है? — विनय कुमार त्रिपाठी
ऑयल एंड नेचुरल गैस कारपोरेशन (ONGC) के नए अंतरिम अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक (MD) के रूप में अतिरिक्त प्रभार किसे दिया गया है? — अलका मित्तल
शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के नए महासचिव के रूप में किसने कार्यभार संभाला है? — झांग मिंग
भारतीय अंतरिक्ष और अनुसंधान परिषद (ISRO) ने किस प्रख्यात रॉकेट वैज्ञानिक को अपना नया अध्यक्ष और अंतरिक्ष सचिव नियुक्त किया है? — डॉ एस सोमनाथ
भारतीय तटरक्षक बल (ICG) के 24वें महानिदेशक (DG) के रूप में किसने पदभार ग्रहण किया है? — वी. एस. पठानिया
इफको (IFFCO) के नए अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया है? — दिलीप संघानी
भारत सरकार ने किसको नया मुख्य आर्थिक सलाहकार नियुक्त किया है? — डॉ वी. अनंत नागेश्वरन
केंद्र ने किसे कृषि लागत और मूल्य आयोग (CACP) के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया है? — विजय पॉल शर्मा
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) का नया अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया है? — एम. जगदीश कुमार
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) की पहली महिला कुलपति किसे नियुक्त किया गया है? — शांतिश्री धूलिपुडी पंडित
राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (NCERT) का नया निदेशक किसे नियुक्त किया गया है? — दिनेश प्रसाद सकलानी
विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र (VSSC) के निदेशक के रूप में कार्यभार किसने ग्रहण किया है? — डॉ एस. उन्नीकृष्णन नायर
भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) की प्रथम महिला अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया हैं? — माधबी पुरी बुच
केंद्र सरकार द्वारा भारत का पहला राष्ट्रीय समुद्री सुरक्षा समन्वयक किसे नियुक्त किया गया है? — जी. अशोक कुमार
भारत सरकार ने लेखा महानियंत्रक (CGA) किसे नियुक्त किया है? — सोनाली सिंह
एशियाई क्रिकेट परिषद (Asian Cricket Council - ACC) के वर्तमान अध्यक्ष कौन हैं, जिनका कार्यकाल एक वर्ष के लिए बढ़ा दिया गया है? — जय शाह
भारतीय बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष के रूप में फिर से किसे चुना गया हैं? — हिमंत बिस्वा सरमा
सुप्रीम कोर्ट द्वारा चारधाम परियोजना समिति का नया अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया है? — जस्टिस ए. के. सीकरी
भारतीय बीमा नियामक और विकास प्राधिकरण (IRDAI) के अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया है? — देबाशीष पांडा
भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (Geological Survey of India - GSI) के महानिदेशक के रूप में पदभार किसने ग्रहण किया है? — डॉ एस. राजू
केंद्र सरकार ने भारत का विदेश सचिव किसे नियुक्त किया है? — विनय मोहन क्वात्रा
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) का नया अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया है? — मनोज सोनी
1 मई 2022 से मनोज मुकुंद नरवाने के स्थान पर नए थल सेना प्रमुख (Chief of Army Staff) के रूप में किसे नियुक्ति दी गयी है? — मनोज पाण्डेय
भारतीय थल सेना के नए उपप्रमुख? — बी. एस. राजू
भारत सरकार के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार के रूप में किसे नियुक्त किया गया? — अजय कुमार सूद
1 मई 2022 से नीति आयोग के उपाध्यक्ष का कार्यभार किसने संभाल लिया है? — सुमन के. बेरी
नीति आयोग का नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) किसे नियुक्त किया गया है? ― परमेश्वर अय्यर
राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग (NCSC) का अध्यक्ष पुनः किसे नियुक्त किया गया है? — विजय सांपला
राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष के रूप में पुनः किसे नियुक्त किया गया है? — इकबाल सिंह लालपुरा
भारत का मुख्य चुनाव आयुक्त किसे नियुक्त किया गया? — राजीव कुमार
केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) का नया चेयरमैन किसे नियुक्त किया गया है? ― नितिन गुप्ता
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) नया अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया है? — निधि छिब्बर
त्रिपुरा के नए मुख्यमंत्री कौन बनाये गए हैं? — माणिक साहा
कश्मीर विश्वविद्यालय की प्रथम महिला कुलपति किसे नियुक्त किया गया है? — नीलोफर खान
एयर इंडिया का मुख्य कार्यवाहक अधिकारी (CEO) और प्रबंध निदेशक (MD) किसे नियुक्त किया गया है? — कैंपबेल विल्सन
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दिल्ली का 22वां उपराज्यपाल किसे नियुक्त किया है? — विनय कुमार सक्सेना
किस भारतीय महिला मुक्केबाज को अंतर्राष्ट्रीय मुक्केबाजी संघ एथलीट समिति का अध्यक्ष चुना गया है? — लवलीना बोरगोहेन
शिव थापा को एक सदस्य चुना गया है।
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) का महानिदेशक पुन: किसे चुना गया है? — डॉ टेड्रॉस एधनोम घेब्रेयसस
सशस्त्र सीमा बल (SSB) का महानिदेशक किसे नियुक्त किया गया है? ― एस एल थाओसेन
अंतर्राष्ट्रीय एलुमिनियम संस्थान का अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया है? ― सतीश पाई
हाल ही में किसे मनरेगा लोकपाल नियुक्त किया गया है? ― एन. जे. ओझा
प्रसार भारती के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) के रूप में अतिरिक्त प्रभार किसे प्रदान किया गया है? ― मयंक कुमार अग्रवाल
भारतीय प्रेस परिषद (Press council of India) के अध्यक्ष पद के लिए किसे नियुक्त किया गया है? ― रंजना प्रकाश देसाई
संयुक्त राष्ट्र में भारत का राजदूत/ स्थायी प्रतिनिधि किसे नियुक्त किया गया है? ― रुचिरा कंबोज
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) का महानिदेशक किसे नियुक्त किया गया है? ― दिनकर गुप्ता
इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) का नया निदेशक किसे नियुक्त किया गया है? ― तपन कुमार डेका
किस भारतीय को अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के एशिया प्रशांत क्षेत्र का निदेशक बनाया गया है? ― कृष्णा श्रीनिवासन
न्यू डेवलपमेंट बैंक (NDB) ने भारत के गिफ्ट सिटी में स्थापित अपने क्षेत्रीय कार्यालय का महानिदेशक किसको नियुक्त किया है? ― डॉ डी. जे. पांडियन
जून 2022 में कौन रिलायंस जिओ के नए चेयरमैन बने है? ― आकाश अंबानी
गैस अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया लिमिटेड (GAIL) का चेयरमैन और प्रबंध निदेशक किसे नियुक्त किया गया है? ― संदीप कुमार गुप्ता
जुलाई 2022 में किसने फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (FATF) के अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया है? ― टी. राजा कुमार (सिंगापुर)
दक्षिणी सूडान में यूएन मिशन का नया सैनिक कमांडर किसे नियुक्त किया गया है? ― मोहन सुब्रमण्यम
भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों के नए मंत्री:
अल्पसंख्यक कल्याण मंत्रालय ― स्मृति ईरानी (इस्तीफा : मुख्तार अब्बास नकवी)
इस्पात मंत्रालय ― ज्योतिरादित्य सिंधिया (इस्तीफा : राम चंद्र प्रसाद सिंह)
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) का एथिक्स ऑफिसर और लोकपाल किसे नियुक्त किया गया है? ― विनीत सरन
भारत के 15वें राष्ट्रपति के रूप में किसे चुना गया है? ― द्रौपदी मुर्मू
भारत की पहली महिला आदिवासी राष्ट्रपति
भारत की दूसरी महिला राष्ट्रपति
सबसे कम उम्र की राष्ट्रपति
स्वतंत्र भारत में पैदा होने वाली पहली राष्ट्रपति
झारखंड की पहली महिला राज्यपाल
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के सचिव के रूप में किसे नामित किया गया है? ― राजेश वर्मा
जुलाई 2022 में किस भारतीय नागरिक को विश्व बैंक के मुख्य अर्थशास्त्री के रूप में नियुक्त किया गया है? ― इंदरमीत गिल
जुलाई 2022 में किसे पश्चिम बंगाल के राज्यपाल पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है? ― ला गणेशन
हाल ही में किसने पत्र सूचना कार्यालय (PIB) के प्रधान महानिदेशक का पदभार ग्रहण किया है? ― सत्येंद्र प्रकाश
अगस्त 2022 में केंद्रीय सतर्कता आयुक्त (CVC) के रूप में किसने शपथ ग्रहण की है? ― सुरेश एन. पटेल
प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) में निदेशक के पद पर किसे नियुक्त किया गया है? ― IFS श्वेता सिंह
भारत के 49वें मुख्य न्यायाधीश (CJI) के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किसे शपथ दिलाई है? ― जस्टिस U. U. ललित (उदय उमेश ललित)
हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) का नया अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक किसे नियुक्त किया गया है? — पुष्प कुमार जोशी
वर्तमान में कैबिनेट सचिव कौन है, जिनका कार्यकाल 1 वर्ष के लिए बढ़ा दिया गया है? ― राजीव गौबा
अगस्त 2022 में किसे वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद (CSIR) की पहली महिला महानिदेशक नियुक्त किया गया है? ― नल्लाथंबी कलाईसेल्वी (अध्यक्ष: प्रधानमंत्री)
भारत के 14वें उपराष्ट्रपति कौन चुने गए हैं? ― जगदीप धनखड़
रक्षा अनुसंधान और विकास विभाग का सचिव तथा रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) का अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया है? ― समीर वी कामत
किस भारतीय शतरंज के दिग्गज खिलाड़ी को अंतरराष्ट्रीय शतरंज संघ (FIDE) का नया उपाध्यक्ष बनाया गया है? — विश्वनाथन आनंद
उत्तराखंड सरकार ने किसको 'राज्य ब्रांड एंबेसडर' नियुक्त किया है? ― ऋषभ पंत
भारतीय ओलंपिक संघ के अंतरिम अध्यक्ष के रूप में किसने पदभार संभाला है? ― आदिल सुमरीवाला
65वें राष्ट्रमंडल संसदीय संघ सम्मेलन में किसे संघ का अंतर्राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष चुना गया है? ― सांसद अनुराग शर्मा
संसद टीवी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में किसे नियुक्त किया गया है? ― उत्पल कुमार सिंह
अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (AIFF) का नया अध्यक्ष किसे बनाया गया है? ― कल्याण चौबे
राष्ट्रीय कानूनी सेवा प्राधिकरण (NALSA) के कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया है? ― डी. वाई. चंद्रचूड़
राष्ट्रपति के द्वारा भारत का महान्यायवादी (अटॉर्नी जनरल) किसे नियुक्त किया गया है? ― आर. वेंकटरमणि
सर्वोच्च न्यायालय ने भारतीय ओलंपिक संघ के संविधान में संशोधन और निर्वाचक मंडल तैयार करने के लिए किसे नियुक्त किया है? ― न्यायमूर्ति नागेश्वर राव
सितंबर 2022 में किन्हें पीएम केयर्स फंड का ट्रस्टी बनाया गया है? ― रतन टाटा, के. टी. थॉमस, करिया मुंडा
सितंबर 2022 में हाकी इंडिया का अध्यक्ष किसे चुना गया है? ― दिलीप टिर्की
भारत सरकार में किसे दूसरे चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) के रूप में नियुक्त किया है? ― लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान
21 सितंबर 2022 को स्थापित एशिया पाम आयल एलायंस (APOA) का प्रथम अध्यक्ष किसे चुना गया है? ― अतुल चतुर्वेदी
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) का महानिदेशक किसे नियुक्त किया गया है? ― डॉ राजीव बहल
कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) का महानिदेशक किसे नियुक्त किया गया है? ― राजेन्द्र कुमार
आकाशवाणी के समाचार सेवा प्रभाग की महानिदेशक का कार्य भार किसे प्रदान किया गया है? ― डॉ. वसुधा गुप्ता
यूरोपीय संघ (EU) की संसद का अध्यक्ष किसे चुना गया है? — रॉबर्टा मेट्सोला
चिली का नया और सबसे युवा राष्ट्रपति किसे नियुक्त किया गया है? — गेब्रियल बोरिक फॉन्ट
हंगरी की पहली महिला राष्ट्रपति किसे चुना गया है? — कैटलिन नोवाक
दक्षिण कोरिया के नए राष्ट्रपति कौन चुने गए हैं? — यूं सुक-योल
होंडुरास की पहली महिला राष्ट्रपति कौन बनी हैं? — शियोमारा कास्त्रो
बारबाडोस की वर्तमान प्रधानमंत्री कौन हैं, जिन्होंने लगातार दूसरी बार जीत हासिल की? — मिया मोटली
मई 2022 में दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति के रूप में किसने शपथ ली है? — यूं सुक योल
ऑस्ट्रेलिया के नए प्रधानमंत्री कौन चुने गए हैं? — एन्थनी एल्बनिज
संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के नए राष्ट्रपति कौन चुने गए हैं? — शेख मोहम्मद बिन जायेद अल नाहयान
फर्डिनेंड मार्कोस जूनियर ने किस देश के 17वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली है? ― फिलीपींस
जुलाई 2022 में कौन इजरायल के 14वें प्रधानमंत्री बने हैं? ― येर लैपिड
20 जुलाई 2022 को कौन श्रीलंका के नए राष्ट्रपति चुने गए हैं? ― रानिल विक्रमसिंघे
22 जुलाई 2022 को किसे श्रीलंका का नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया है? ― दिनेश गुणवर्धने
संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (UNHRC) का उच्चायुक्त किसे नियुक्त किया गया है? ― वोल्कर तुर्क (ऑस्ट्रिया)
ब्रिटेन की नई प्रधानमंत्री के रूप में किसे चुना गया है? ― लिज ट्रस
भारतीय मूल की सूएला ब्रेवरमैन किस देश की गृह मंत्री बनी है? ― ब्रिटेन
इटली देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री कौन बनी है? ― जॉर्जिया मेलोनी
सितंबर 2022 में सऊदी अरब का नया प्रधानमंत्री किसे बनाया गया है? ― मोहम्मद बिन सलमान
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें