महत्वपूर्ण योजनाएं 2022 | January to September | Important Schemes & Programs | Current Affairs

 


महत्वपूर्ण योजनाएं :


  1. राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (NABARD) ने 11 राज्यों में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए कौन सा कार्यक्रम शुरू किया है? — जीवा (JIVA) कार्यक्रम


  1. किस मंत्रालय के द्वारा ट्रांसजेंडर समुदाय और भिखारियों के लिए "स्माइल (SMILE)" योजना शुरू की गई? — सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय 


  1. पश्चिम बंगाल के सुंदरबन में महिलाओं के लिए 'वेस्ट टू वेल्थ क्रिएशन' कार्यक्रम किसने शुरू किया है? — भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (SIDBI)


  1. अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला उद्यमियों को सहायता प्रदान करने के लिए मातृशक्ति उद्यमिता योजना की घोषणा किस राज्य ने की है? — हरियाणा सरकार 


  1. मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना की शुरूआत किस राज्य के द्वारा की गई है? — मध्य प्रदेश 


  1. किस राज्य सरकार द्वारा आमा योजना और बहिनी योजना शुरू किया गया है? — सिक्किम


  1. किस राज्य सरकार ने चाय श्रमिकों के लिए एक विशेष योजना 'मुख्यमंत्री चा श्रमि कल्याण प्रकल्प' की घोषणा की है? — त्रिपुरा सरकार


  1. किस राज्य सरकार ने प्राथमिक और पूर्व-प्राथमिक छात्रों के लिए एक ओपन-एयर कक्षा कार्यक्रम परय शिक्षालय (पड़ोस स्कूल) शुरू किया है? — पश्चिम बंगाल 


  1. किस राज्य सरकार द्वारा आवश्यक रोजगार योग्य कौशल वाली महिलाओं को 2026 के भीतर पांच लाख नौकरियां प्रदान करने के लिए Women@Work कार्यक्रम शुरू किया गया है? — कर्नाटक सरकार


  1. स्कूली बच्चों के लिए "युवा विज्ञानी कार्यक्रम" (युविका) या "यंग साइंटिस्ट कार्यक्रम" नामक एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किसके द्वारा किया गया? — ISRO


  1. नागरिक उड्डयन मंत्रालय और फिक्की ने कहां पर एशिया के सबसे बड़े एविएशन कार्यक्रम 'WINGS INDIA 2022' का आयोजन किया? — बेगमपेट एयरपोर्ट, हैदराबाद


  1. महिला और बाल विकास मंत्रालय (MoWCD) और NIMHANS बेंगलुरु ने भारत में महिलाओं के मानसिक स्वास्थ्य में सुधार के लिए कौन सी परियोजना शुरू की? — स्त्री मनोरक्षा परियोजना


  1. कर्नाटक सरकार ने ग्राम पंचायतों में जाति पूर्वाग्रह के खिलाफ जन जागरूकता अभियान के रूप में किस पहल की शुरूआत की? — विनय समरस्य पहल


  1. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने BSF के सहयोग से में सीमा पर्यटन परियोजना या सीमा दर्शन परियोजना का उद्घाटन कहां पर किया है? — बनासकांठा, गुजरात


  1. किस रेलवे जोन ने अपने छह मंडलों के छह मुख्य स्टेशनों से "एक स्टेशन, एक उत्पाद (One Station, One Product)" अभियान की शुरूआत की है? — दक्षिण मध्य रेलवे (SCR)


  1. न्यूमोनिया रोग के कारण होने वाली शिशु मृत्यु दर को कम करने के लिए किस राज्य के द्वारा साँस अभियान चलाया गया है? — कर्नाटक


  1. अनुसूचित जाति के बच्चों को सिविल सर्विसेज की तैयारी करने के लिए केंद्रीय मंत्री डॉ वीरेंद्र कुमार ने कहां से डॉ अंबेडकर उत्कृष्टता केंद्र योजना की शुरुआत की? — BHU, वाराणसी 


  1. किस राज्य सरकार ने अंतर्राष्ट्रीय सीमा की सुरक्षा के लिए हिम प्रहरी योजना प्रारम्भ की? — उत्तराखंड


  1. 100 सरकारी सेवाओं को लोगों तक पहुँचाने के लिए किस राज्य सरकार के द्वारा मुख्यमंत्री मितान योजना शुरू की गई है? ― छत्तीसगढ़


  1. सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री नारायण राणे ने छोटे उद्योगों को सब्सिडी युक्त ऋण उपलब्ध कराने के लिए किस योजना का शुभारंभ किया? ― MSME सतत प्रमाणन योजना


  1. समुद्री विविधता और स्थानीय फसलों के बीज़ के प्रकार और पशु विविधता के लिए जीन बैंक परियोजना स्थापित करने वाला भारत का पहला राज्य कौन बना है? ― महाराष्ट्र


  1. जेल में बंद कैदियों को 50 हज़ार रुपये तक का पर्सनल लोन उपलब्ध कराने के लिए किस राज्य सरकार ने एक विशेष ऋण योजना जीवला योजना शुरू की है? ― महाराष्ट्र


  1. किस राज्य सरकार के द्वारा स्कूली बच्चों को टैबलेट और इंटरनेट उपलब्ध कराने संबंधित ई-अधिगम योजना प्रारंभ की गई है? — हरियाणा


  1. गौशालाओं को चारा आपूर्ति करने के लिए किस राज्य सरकार ने चारा बिजाई योजना शुरू की है? ― हरियाणा


  1. किस राज्य ने बेटियों की पढ़ाई को बढ़ावा देने के लिए लाडली लक्ष्मी 2.0 योजना शुरू की है? — मध्य प्रदेश


  1. शहरी क्षेत्र के प्रवासी मजदूरों को रोजगार देने के लिए इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना किस राज्य के द्वारा प्रारंभ की गई? ― राजस्थान


  1. 1 जून 2022 से घर-घर दस्तक अभियान का दूसरा चरण शुरू किया गया। यह अभियान किससे संबंधित है? ― कोविड टीकाकरण (12-18 वर्ष)


  1. जल स्रोतों को स्वच्छ बनाने के लिए पुनीत सागर अभियान का संबंध किससे है? ― नेशनल कैडेट कोर (NCC)


  1. हाईस्कूल तक के अनुसूचित जाति (SC) के छात्रों को आवासीय शिक्षा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए शुरू की गई श्रेष्ठ योजना का संबंध किससे है? ― सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय 


  1. जल के दुरूपयोग को कम करने के लिए किस राज्य में सुजल योजना की शुरुआत की गई? ― हरियाणा

  1. बच्चों में मूलभूत साक्षरता और संख्या ज्ञान को बढ़ाने के लिए किस राज्य सरकार ने एनम एझुथम योजना का प्रारंभ किया है? ― तमिलनाडु


  1. किस भारतीय राज्य ने सुरक्षा मित्र परियोजना नामक वाहन निगरानी प्रणाली की शुरुआत की है? ― केरल 


  1. किस राज्य में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा मुख्यमंत्री मातृशक्ति योजना और पोषण सुधा योजना की शुरुआत की गई है? ― गुजरात


  1. कक्षा 1 से 8 तक के बच्चों को सप्ताह में 2 दिन (मंगलवार & शुक्रवार) दूध उपलब्ध कराने से संबंधित मुख्यमंत्री बाल गोपाल योजना का संबंध किस राज्य से है? ― राजस्थान 


  1. केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने निर्माण श्रमिकों के कौशल विकास को बढ़ावा देने के लिए निपुण (NIPUN) परियोजना का शुभारंभ किया।

NIPUNNational Initiative for Upskilling of Nirman Workers


  1. किस राज्य के द्वारा सरकारी कर्मचारियों, पेंशनभोगियों और उनके परिवारों के लिए ‘मेडीसेप’ चिकित्सा बीमा योजना प्रारंभ की गई? ― केरल (3 लाख रुपए तक)


  1. किस राज्य सरकार ने सिंगल यूज़ प्लास्टिक बाय बैक योजना प्रारंभ की है? ― हिमाचल प्रदेश (₹75 प्रति किग्रा)


  1. नाबार्ड के अध्यक्ष गोविंद चिंतालु के द्वारा कहां पर "माइ पैड माइ राइट्स" कार्यक्रम की शुरुआत की गई है? ― लेह, लद्दाख


  1. हाल ही में किस राज्य में गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष स्वास्थ्य देखभाल कार्यक्रम आंचल की शुरुआत की गई? ― राजस्थान (करौली जिला)


  1. पशुओं की नस्ल सुधार के लिए डेयरी और पशुपालन मंत्रालय ने बिल और मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन की सहायता से कहां पर ‘वन हेल्थ पायलट प्रोजेक्ट’ लांच किया है? ― बेंगलुरु, कर्नाटक


  1. किस राज्य सरकार ने काशी यात्रा योजना का शुभारंभ किया है? ― कर्नाटक सरकार 


  1. किस राज्य सरकार ने राज्य की महिलाओं के लिए बस टिकट में 50% छूट प्रदान करने के लिए ‘नारी को नमन’ योजना शुरू की है? ― हिमाचल प्रदेश 


  1. हाल ही में किस राज्य सरकार के द्वारा “अर्न विद लर्न” योजना प्रारंभ की गई है? ― त्रिपुरा


  1. 8 से 14 साल के बच्चों में खेल भावना के विकास के लिए किस राज्य द्वारा मुख्यमंत्री उदयीमान खिलाड़ी उन्नयन योजना का शुभारंभ किया जाएगा? ― उत्तराखंड 


  1. स्वदेशी बुनकरों को सशक्त बनाने के लिए ‘स्वनिर्भर नारी’ योजना किस राज्य के द्वारा प्रारंभ की गई? ― असम


  1. आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों के लिए मुफ्त में सिविल सेवा की परीक्षाओं की तैयारी कराने के लिए किस राज्य के द्वारा सीएम सारथी योजना प्रारंभ की जाएगी? ― झारखण्ड 


  1. हाल ही में किस राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री नाश्ता योजना शुरू की है? ― तमिलनाडु (कक्षा 1 से 5)


  1. ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए किस राज्य सरकार ने फैमिली डॉक्टर प्रोजेक्ट लागू करने का निर्णय लिया है? ― आंध्र प्रदेश 


  1. आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष में 75 समुद्री तट को स्वच्छ करने के लिए कितने दिनों तक ‘स्वच्छ सागर, सुरक्षित सागर’ अभियान आयोजित किया गया है? ― 75 दिन


  1. लोगों में देशभक्ति की भावना को जागृत करने के लिए आजादी के 75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर संस्कृति मंत्रालय द्वारा कौन सा अभियान प्रारंभ किया गया? ― हर घर तिरंगा अभियान


  1. किस राज्य सरकार ने आर्थिक रूप से कमजोर (ews) छात्रों को निजी विद्यालयों में मुफ्त शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए चिराग (CHIRAG) योजना शुरू की है? ― हरियाणा


  1. किस राज्य में मुख्यमंत्री महतारी न्याय रथ यात्रा शुरू की गई है? ― छत्तीसगढ़


  1. 10 लाख ग्रामीण युवाओं को स्वरोजगार उपलब्ध कराने के लिए किस राज्य सरकार ने स्वामी विवेकानंद युवा शक्ति योजना का शुभारंभ किया? ― कर्नाटक


  1. महिला और बाल विकास मंत्रालय बच्चों के कल्याण और पुनर्वास के लिए 2009-10 से केंद्र प्रायोजित योजना "मिशन वात्सल्य" पूर्ववर्ती बाल संरक्षण सेवा (सीपीएस) योजना लागू कर रहा है।


  1. आर्थिक रूप से अक्षम बच्चों को प्रारंभिक शिक्षा प्रदान करने के लिए 'विद्या रथ - स्कूल ऑन व्हील्स' परियोजना  किस राज्य के द्वारा शुरू किया गया? ― असम राज्य


  1. 5 से 11 अगस्त 2022 तक युवाओं में देशभक्ति की भावना जागृत करने के लिए किस मंत्रालय ने बढ़े चलो अभियान आयोजित किया? ― संस्कृति मंत्रालय


  1. आजादी के 75 साल पूरे होने पर केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री जी. किशन रेड्डी और संस्कृति मंत्रालय ने किसके सहयोग से 'इंडिया की उड़ान' परियोजना लॉन्च किया? ― Google 


  1. जम्मू-कश्मीर में ग्राम रक्षा गार्ड योजना प्रारंभ की गई है।


  1. लगभग 14500 स्कूलों का उन्नयन और विकास करने के लिए 5 सितंबर 2022 को कौन सी योजना प्रारंभ की गई है? ― पीएम श्री योजना


  1. किसानों के लिए एक स्थायी आजीविका कमाने के उद्देश्य से किस राज्य सरकार के द्वारा “ग्रामीण पिछवाड़े सुअर पालन योजना” शुरू किया गया? ― मेघालय


  1. हाल ही में किस राज्य ने एक नई स्कूल स्वास्थ्य योजना “सेहत” का शुभारंभ किया? ― हरियाणा


  1. सरकारी स्कूल में कक्षा 5 से 12वीं तक की छात्राओं को ₹1000 मासिक सहायता प्रदान करने के लिए किस राज्य सरकार ने ‘पुधुमई पेन’ योजना प्रारंभ की है? ― तमिलनाडु


  1. भूमिगत जल स्तर को बढ़ाने तथा वर्षा के जल का संरक्षण करने के लिए छाता योजना किस राज्य सरकार द्वारा प्रारंभ किया गया? ― ओडिशा


  1. किस राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री गोवंश मोबाइल चिकित्सा योजना प्रारंभ करने की घोषणा की है? ― छत्तीसगढ़


  1. किस राज्य ने बेटियों की सुरक्षा के लिए ‘हमर बेटी हमर मान’ अभियान शुरू करने की घोषणा की है? ― छत्तीसगढ


  1. केंद्रीय आयुर्वेदिक विज्ञान अनुसंधान परिषद के द्वारा आयुर्वेद के क्षेत्र में अनुसंधान करने के लिए ₹50000 की स्कॉलरशिप किस कार्यक्रम के तहत प्रदान की जाएगी? ― स्पार्क (SPARK) कार्यक्रम


  1. सितंबर 2022 में सेना की फायर एंड फ्यूरी कॉर्प्स ने मेडिकल और इंजीनियरिंग की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु कहां पर इग्नाइटेड माइंड्स कार्यक्रम की शुरुआत की है? ― कारगिल


  1. सितंबर 2022 में किसने प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान की शुरुआत की? ― द्रौपदी मुर्मू


  1. बाल विवाह को समाप्त करने के लिए ‘अलीवा’ पहल किस राज्य से संबंधित है? ― ओडिशा


  1. 4,600 करोड़ रुपये के आवंटन के साथ 'प्रधान मंत्री किसान संपदा योजना (PMKSY)' को कब तक के लिए बढ़ा दिया गया है? ― मार्च 2026


  1. शिक्षा मंत्रालय ने 12,929.16 करोड़ के व्यय के साथ राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान (RUSA) योजना को कब तक जारी रखने की मंजूरी दी है? ― 31 मार्च 2026


  1. शिक्षा मंत्रालय ने वयस्क शिक्षा (15 वर्ष या अधिक आयु के निरक्षर) के सभी पहलुओं को कवर करने के लिए वित्त वर्ष 2022-2027 की अवधि के लिए "नव भारत साक्षरता कार्यक्रम (New India Literacy Programme)" नामक एक नई योजना को मंजूरी दी है। 

इसके तहत "वयस्क शिक्षा (Adult Education)" शब्द को 'सभी के लिए शिक्षा (Education for All)' के रूप में बदल दिया है। 

वित्त वर्ष 2022-27 के लिए "न्यू इंडिया लिटरेसी प्रोग्राम" का कुल परिव्यय 1037.90 करोड़ रुपये है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Class 6 sst Chapter 01 Question Answer New NCERT - पृथ्वी पर स्थानों की स्थिति

Class 6 sst chapter 04 New NCERT Question Answer - इतिहास की समय रेखा एवं उसके स्रोत