सितम्बर 2022 - भारत / विश्व में प्रथम | September Awareness | Monthly Current Affairs |

 


भारत/ विश्व में प्रथम


  1. भारत की पहली नाइट स्काई सैंक्चरी कहां पर स्थापित की जाएगी? ― हनले, लद्दाख (चांगथांग वन्यजीव अभयारण्य)


  1. रिलायंस इंडस्ट्रीज द्वारा दुनिया का सबसे बड़ा कार्बन फाइबर प्लांट कहां पर बनाया जाएगा? ― हजीरा, गुजरात


  1. हाल ही में किस राज्य में देश का पहला जैविक गांव (Bio-Village) स्थापित किया गया है? ― दासपारा गांव, त्रिपुरा


  1. भारत के पहले लिथियम सेल उत्पादन संयंत्र का शुभारंभ कहां किया गया? ― तिरुपति, आंध्र प्रदेश


  1. कौन सा बैंक इलेक्ट्रॉनिक बैंक गारंटी (e-BG) जारी करने वाला देश का पहला बैंक बन गया है? ― HDFC बैंक


  1. किस राज्य में भारत का पहला वानिकी विश्वविद्यालय स्थापित किया जाएगा? ― हैदराबाद, तेलंगाना


  1. भारत की पहली सेमीकंडक्टर प्रोडक्शन फैक्ट्री किस राज्य में स्थापित की जाएगी? ― गुजरात (वेदांता ग्रुप + फॉक्सकॉन)


  1. सितंबर 2022 में भारत का पहला स्वच्छ सुजल प्रदेश किसे घोषित किया गया? ― अंडमान निकोबार द्वीपसमूह


  1. भारत के सबसे बड़े रबर डैम ‘गयाजी बांध’ का उद्घाटन कहां पर किया गया? ― गया, बिहार (फल्गु नदी) (लम्बाई– 411 मीटर, चौड़ाई– 3 मीटर)


  1. भारत की सबसे लंबी नदी क्रूज सेवा किन दो शहरों के मध्य प्रारंभ की जाएगी? ― वाराणसी से बोगीबिल (उत्तर प्रदेश से असम)


  1. हड़प्पा संस्कृति का दुनिया का सबसे बड़ा संग्रहालय कहां बनाया जा रहा है? ― राखीगढ़ी, हरियाणा


  1. हाल ही में किस सैन्य बल ने दुनिया का पहला महिला ऊंट सवार दल तैयार किया है? ― सीमा सुरक्षा बल (BSF)


  1. भारत में पहली बार किस राज्य की विधानमंडल सत्र में महिला विधायकों के लिए एक दिन आरक्षित किया गया है? ― उत्तर प्रदेश 


  1. किस राज्य में भारत का पहला हिमस्खलन निगरानी रडार स्थापित किया गया है? ― सिक्किम (15000 फीट की ऊंचाई पर)


  1. किस राज्य सरकार ने भारत का पहला डुगोंग संरक्षण केंद्र (डुगोंग कंजर्वेशन रिजर्व) को अधिसूचित किया है? ― तमिलनाडु 


  1. भारत का पहला कोचिंग हब कहां विकसित किया जा रहा है? ― प्रतापनगर, जयपुर


  1. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहां पर विश्व के पहले सीएनजी टर्मिनल का उद्घाटन किया है? ― भावनगर, गुजरात


  1. हाल ही में कौन सा राज्य जनजातियों का विश्वकोश जारी करने वाला पहला राज्य बन गया है? ― ओडिशा


  1. सर्वाइकल कैंसर के खिलाफ पहली स्वदेशी वैक्सीन सर्वावैक किसके द्वारा लांच की गई? ― सीरम इंस्टीट्यूट आफ इंडिया


  1. हाल ही में देश की पहली नेजल वैक्सीन (ChAd-36) को ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया ने आपातकालीन उपयोग के लिए मंजूरी दी है यह किसके द्वारा विकसित है? ― भारत बायोटेक, हैदराबाद


  1. देश की पहली डिजिटल एड्रेस सिटी कौन होगी? ― इंदौर, मध्यप्रदेश 


  1. भारत का दूसरा तरल नैनो यूरिया प्लांट कहां स्थापित किया गया है? ― प्रयागराज, उत्तर प्रदेश 


  1. हाल ही में देश की दूसरी सबसे बड़ी सीमेंट कंपनी कौन बनी है? ― अडानी ग्रुप (ACC + अंबुजा सीमेंट) (प्रथम : अल्ट्राटेक सीमेंट)

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Class 6 sst Chapter 01 Question Answer New NCERT - पृथ्वी पर स्थानों की स्थिति

Class 6 sst chapter 04 New NCERT Question Answer - इतिहास की समय रेखा एवं उसके स्रोत