सितम्बर 2022 - महत्वपूर्ण खेल समसामयिकी | September Games | Monthly Current Affairs |
खेल (Sports)
US ओपन 2022 टेनिस टूर्नामेंट:
पुरुष एकल ― कार्लोस अलकराज (स्पेन) (उपविजेता : कैस्पर रड (नार्वे))
महिला एकल ― ईगा स्वाटेक (पोलैंड) (उपविजेता : ओंस जाबेउर (ट्यूनीशिया))
100 मीटर की दौड़ को 10.25 सेकंड में पूरी कर राष्ट्रीय रिकॉर्ड स्थापित करने वाले सबसे तेज धावक कौन बन गए हैं? ― अमलान बोरगोहेन
किस राज्य में प्रतिष्ठित 68वी नेहरू ट्रॉफी बोट रेस (स्नेक बोट रेस) का उद्घाटन किया गया? ― केरल
29 सितंबर से 12 अक्टूबर 2022 तक गुजरात के 6 शहरों में आयोजित होने वाले 36वें राष्ट्रीय खेलों का शुभंकर क्या है? ― सावज (शेर)
भारत में पहली बार आयोजित माउंटेन बाईसिकल विश्वकप प्रतियोगिता की मेजबानी कौन कर रहा है? ― लेह, लद्दाख
हाल ही में किसने 22वें दुबई ओपन शतरंज टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया है? ― अरविंद चिदंबरम
ज्यूरिख, स्विट्जरलैंड में आयोजित सितंबर 2022 में डायमंड लीग फाइनल में भाला फेंक का खिताब जीतने वाले कौन पहले भारतीय बन गए हैं? ― नीरज चोपड़ा
हाल ही में संपन्न हुए क्रिकेट टूर्नामेंट एशिया कप 2022 का खिताब किसने जीत लिया है? ― श्रीलंका (उपविजेता : पाकिस्तान)
मैन ऑफ द सीरीज ― हसरंगा
श्रीलंका में आयोजित SAFF U-17 फुटबॉल प्रतियोगिता 2022 का खिताब किसने जीता है? ― भारत (उपविजेता : नेपाल)
SAFF महिला फुटबॉल चैंपियनशिप 2022 का खिताब किसने जीत लिया है? ― बांग्लादेश (उपविजेता : नेपाल)
सितंबर 2022 में 131वां डूरंड कप फुटबॉल टूर्नामेंट किसने जीत लिया है? ― बेंगलुरु (उपविजेता: मुंबई)
बेलग्रेड, सर्बिया में आयोजित विश्व कुश्ती चैंपियनशिप 2022 में विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया ने कौन सा पदक जीता है? ― कांस्य पदक
WTA चेन्नई ओपन 2022 का एकल खिताब किसने जीत लिया है? ― लिंडा फुहवीटोंवा
किस क्षेत्र की टीम ने क्रिकेट की दिलीप ट्रॉफी 2021-22 का खिताब जीता है? ― पश्चिमी क्षेत्र
भारत के 76वें ग्रैंडमास्टर कौन बने हैं? ― प्रणव आनंद (बेंगलुरु)
सितंबर 2022 में मोरक्को में आयोजित विश्व पैरा एथलेटिक्स ग्रैंड प्रिक्स प्रतियोगिता में भारतीय भाला फेंक खिलाड़ी देवेंद्र झाझरिया ने कौन सा पदक जीता है? ― रजत पदक
लीमा, पेरू में आयोजित हो रही विश्व जूनियर तैराकी चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी कौन बन गई हैं? ― अपेक्षा फर्नांडिस
2 अक्टूबर से 25 जनवरी 2023 तक किस राज्य में खेल महाकुंभ का आयोजन किया जाएगा? ― उत्तराखंड
कौन सा देश वर्ष 2023 में पहली मोटो ग्रैंड प्रिक्स विश्व चैंपियनशिप रेस की मेजबानी करेगा? ― भारत (ग्रेटर नोएडा, उत्तर प्रदेश)
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें