सितम्बर 2022 - महत्वपूर्ण नियुक्तियां | September Important Appointments | Monthly Current Affairs
नियुक्तियां (Appointments)
संसद टीवी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में किसे नियुक्त किया गया है? ― उत्पल कुमार सिंह
अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (AIFF) का नया अध्यक्ष किसे बनाया गया है? ― कल्याण चौबे
सितंबर 2022 में किन्हें पीएम केयर्स फंड का ट्रस्टी बनाया गया है? ― रतन टाटा, के. टी. थॉमस, करिया मुंडा
सितंबर 2022 में हाकी इंडिया का अध्यक्ष किसे चुना गया है? ― दिलीप टिर्की
भारत सरकार में किसे दूसरे चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) के रूप में नियुक्त किया है? ― लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान
राष्ट्रपति के द्वारा भारत का महान्यायवादी (अटॉर्नी जनरल) किसे नियुक्त किया गया है? ― आर. वेंकटरमणि
21 सितंबर 2022 को स्थापित एशिया पाम आयल एलायंस (APOA) का प्रथम अध्यक्ष किसे चुना गया है? ― अतुल चतुर्वेदी
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) का महानिदेशक किसे नियुक्त किया गया है? ― डॉ राजीव बहल
कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) का महानिदेशक किसे नियुक्त किया गया है? ― राजेन्द्र कुमार
आकाशवाणी के समाचार सेवा प्रभाग की महानिदेशक का कार्य भार किसे प्रदान किया गया है? ― डॉ. वसुधा गुप्ता
राष्ट्रीय कानूनी सेवा प्राधिकरण (NALSA) के कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया है? ― डी. वाई. चंद्रचूड़
भारतीय जहाजरानी निगम (शिपिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड) के नए अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक के रूप में किसे नियुक्त किया गया है? ― कैप्टन बिनेश कुमार त्यागी
संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (UNHRC) का उच्चायुक्त किसे नियुक्त किया गया है? ― वोल्कर तुर्क (ऑस्ट्रिया)
ब्रिटेन की नई प्रधानमंत्री के रूप में किसे चुना गया है? ― लिज ट्रस
भारतीय मूल की सूएला ब्रेवरमैन किस देश की गृह मंत्री बनी है? ― ब्रिटेन
इटली देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री कौन बनी है? ― जॉर्जिया मेलोनी
सितंबर 2022 में सऊदी अरब का नया प्रधानमंत्री किसे बनाया गया है? ― मोहम्मद बिन सलमान
सर्वोच्च न्यायालय ने भारतीय ओलंपिक संघ के संविधान में संशोधन और निर्वाचक मंडल तैयार करने के लिए किसे नियुक्त किया है? ― न्यायमूर्ति नागेश्वर राव
हाल ही में इंडियन न्यूज़पेपर सोसायटी का अध्यक्ष किसे चुना गया है? ― के. राजाप्रसाद रेड्डी
वर्तमान में कौन सा देश एशिया पेसिफिक इंस्टीट्यूट आफ ब्रॉडकास्टिंग डेवलपमेंट (AIBD) का अध्यक्ष है, जिसका कार्यकाल 1 वर्ष के लिए बढ़ा दिया गया है? ― भारत
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें