सितम्बर 2022 - महत्वपूर्ण सूचकांक, रैंकिंग & रक्षा | September Index | Monthly Current Affairs |
सूचकांक/ रैंकिंग/ रिपोर्ट्स (Index/ Ranking/ Reports)
संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) द्वारा जारी मानव विकास सूचकांक (Human Development Index) 2021 में भारत कौन से स्थान पर रहा है? ― 132 (प्रथम : स्विट्जरलैंड; अंतिम : दक्षिण सूडान)
लैंगिक असमानता सूचकांक (Gender Inequality Index) में भारत की रैंक ― 122
द फ्रेजर इंस्टिट्यूट द्वारा जारी विश्व आर्थिक स्वतंत्रता सूचकांक (World Economic Freedom Index) 2022 में भारत कौन से स्थान पर रखा गया है? ― 89 (प्रथम : हांगकांग; अंतिम : वेनेजुएला)
हाल ही में कौन सा देश ब्रिटेन को पछाड़कर दुनिया की पांचवी बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है? ― भारत (वार्षिक वृद्धि दर 7%)
(अमेरिका > चीन > जापान > जर्मनी > भारत)
राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) द्वारा जारी एक रिपोर्ट के अनुसार किस राज्य में पिछले 8 वर्षों के दौरान सबसे अधिक राजद्रोह के मामले दर्ज किए गए हैं? ― असम (2nd : हरियाणा)
शून्य राजद्रोह के मामले वाले राज्य ― मेघालय और मिजोरम
अमृत सरोवर के निर्माण में देश के राज्यों में शीर्ष स्थान किस राज्य ने हासिल किया है? ― उत्तर प्रदेश (2nd : मध्य प्रदेश)
हाल ही में जारी वैश्विक वित्तीय केंद्र सूचकांक-32 में कौन शीर्ष स्थान पर है? ― न्यूयॉर्क (दिल्ली: 68वें)
हाल ही में किसने इंडिया डिस्क्रिमिनेशन रिपोर्ट 2022 जारी की है? ― ऑक्सफैम इंडिया
रक्षा (Defence)
भारतीय सेना और भारतीय वायु सेना ने किस राज्य में गगन स्ट्राइक युद्धाभ्यास आयोजित किया? ― पंजाब
भारतीय तटरक्षक बल के द्वारा कहां पर राष्ट्रीय समुद्री खोज और बचाव अभ्यास का आयोजन किया गया? ― चेन्नई
भारतीय सेना ने कहां पर पर्वत प्रहार सैन्य अभ्यास किया है? ― लद्दाख
भारत और अमेरिका के तटरक्षक बलों में कहां पर संयुक्त युद्धाभ्यास “अभ्यास” का आयोजन किया है? ― चेन्नई
चर्चा में रहा सिनर्जी क्या है? ― साइबर सुरक्षा अभ्यास
मझगांव डॉकयार्ड लिमिटेड द्वारा निर्मित भारतीय नौसेना के प्रोजेक्ट 17A के पांचवे स्टील्थ फ्रिगेट को मुंबई में लांच किया गया। इसका क्या नाम है? ― INS तारागिरी
स्टील्थ फ्रिगेट — छोटे जहाज जो रडार की पकड़ में नहीं आते हैं।
हाल ही में सुरक्षा पर कैबिनेट समिति ने तेजस 2.0 मेगा प्रोजेक्ट को मंजूरी दी है। तेजस क्या है? ― हल्का लड़ाकू विमान
जापान-इंडिया मैरीटाइम एक्सरसाइज 2022 (JIMEX-22) कहां पर किया गया? ― बंगाल की खाड़ी (विशाखापत्तनम)
भारत की तरफ से इस युद्धाभ्यास में INS सहयाद्रि, INS कदमत और INS कावरत्ती ने भाग लिया।
किस राज्य में एक सैन्य स्टेशन और सड़क का नाम भारतीय सेना के पहले चीफ आफ डिफेंस स्टाफ दिवंगत जनरल बिपिन रावत के नाम पर रखा गया? ― कीबिथू, अरुणाचल प्रदेश
भारतीय नौसेना के युद्धपोत INS सतपुड़ा और P-8i समुद्री गश्ती विमान बहुराष्ट्रीय युद्धाभ्यास काकाडू-2022 में भाग ले रहे हैं। यह अभ्यास कहां आयोजित किया जा रहा है? ― डार्विन, ऑस्ट्रेलिया
नौसेना प्रमुख एडमिरल आर. हरिकुमार ने स्वदेशी डाइविंग सपोर्ट वेसल्स INS निस्तार और INS निपुण को कहां से लांच किया है? ― विशाखापत्तनम (निर्माण : हिंदुस्तान शिपयार्ड लिमिटेड)
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) में इनफ्लैटेबल एयरोडायनेमिक डिसेलेरेटर तकनीक का सफल परीक्षण कहां किया है? ― थुंबा, तिरुवनंतपुरम
भारत और किस देश ने 26 देशों के लिए काउंटर रैनसमवेयर अभ्यास का आयोजन किया? ― ब्रिटेन
हाल ही में भारत की तरफ से किस ने संयुक्त समुद्री बल के वार्षिक प्रशिक्षण अभ्यास ऑपरेशन सदर्न रेडीनेस में भागीदारी की है? ― lNS सुनैना
रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) ने कहाँ पर बहुत कम दूरी की वायु रक्षा प्रणाली (VSHORADS) मिसाइल का सफल परीक्षण किया? ― चांदीपुर, ओडिशा
VSHORADS — Very Short Range Air Defense System
हाल ही में चर्चा में रहा PFI संस्था को बैन करने से संबंधित ऑपरेशन ऑक्टोपस किससे संबंधित है? ― प्रवर्तन निदेशालय (ED) और राष्ट्रीय जांच प्राधिकरण (NIA)
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें