सितम्बर 2022 - सम्मेलन/ समझौता/ उद्घाटन | September Summit, Inauguration | Monthly Current Affairs |
उद्घाटन/ सम्मेलन/ समझौता (Inauguration/ Conference/ Agreement)
पहला होम्योपैथी अंतर्राष्ट्रीय स्वास्थ्य शिखर सम्मेलन कहां आयोजित किया गया है? ― दुबई
सितंबर 2022 में विश्व हरित अर्थव्यवस्था शिखर सम्मेलन का आयोजन कहां पर किया गया? ― दुबई
अंतर्राष्ट्रीय डेयरी संघ द्वारा विश्व डेयरी सम्मेलन 2022 कहां पर आयोजित किया गया? ― ग्रेटर नोएडा, उत्तर प्रदेश (50 देशों ने भाग लिया)
विषय : पोषण और आजीविका के लिए डेयरी
हाल ही में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने किस देश के साथ जैव विविधता संरक्षण पर एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर करने को मंजूरी दी है? ― नेपाल
05-06 सितम्बर को क्वाड (QUAD) वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक की मेजबानी कौन कर रहा है? ― भारत
15-16 सितंबर 2022 को शंघाई सहयोग संगठन (SCO) का 22वां शिखर सम्मेलन कहां आयोजित किया गया? ― समरकंद, उज़्बेकिस्तान
केंद्रीय गृह मंत्री एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहां पर कृषक भारती कोऑपरेटिव (कृभको) लिमिटेड, हजीरा के बायो-एथेनॉल परियोजना का शिलान्यास किया है? ― सूरत, गुजरात
टाटा स्टील के द्वारा कहां पर कदमा जैव विविधता पार्क का उद्घाटन किया गया है? ― जमशेदपुर
मिलान, इटली में आयोजित प्राकृतिक और द्रवित गैस (LNG) के सबसे बड़े सम्मेलन गैसटेक मिलान 2022 में भारत की तरफ से किसने भाग लिया है? ― हरदीप सिंह पुरी
सितंबर 2022 में भारत और किस देश के मध्य 2+2 मंत्री स्तरीय संवाद आयोजित किया गया? ― जापान (रक्षा मंत्री और विदेश मंत्री)
शिक्षा मंत्रालय द्वारा शिक्षकों को सम्मानित करने तथा नई शिक्षा नीति के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए शिक्षक पर्व का आयोजन कहां पर किया गया? ― नई दिल्ली
10-11 सितम्बर 2022 को ‘केंद्र-राज्य विज्ञान कांक्लेव’ का आयोजन कहां किया गया? ― साइंस सिटी, अहमदाबाद
सितंबर 2022 में गृह मंत्री अमित शाह ने कहां से फिट इंडिया फ्रीडम मोटो राइड को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया है? ― मेजर ध्यानचंद स्टेडियम, नई दिल्ली
केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहां पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन मंथन का उद्घाटन किया है? ― बेंगलुरु, कर्नाटक (जल, कृषि, परिवहन और निर्यात को बढ़ावा)
सितंबर 2022 में किस राज्य ने फिल्म निर्माण उद्योगों के लिए राज्य की पहली सिनेमा पर्यटन नीति (Cinematic Tourism Policy) 2022 लांच की है? ― गुजरात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहां पर ‘कलम नो कार्निवाल’ पुस्तक मेले का उद्घाटन किया है? ― अहमदाबाद, गुजरात
इंटरनेशनल वाटर एसोसिएशन (IWA) द्वारा वर्ल्ड वाटर कांग्रेस और प्रदर्शनी 2022 का आयोजन कहां पर किया गया है? ― कोपनहेगन, डेनमार्क
अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (AICTE) ने डिजिटल रचनात्मकता कौशल में तेजी लाने के लिए किसके साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं? ― एडोब (Adobe)
वित्तीय स्थिरता और विकास परिषद (FSDC) की 26वीं बैठक कहां पर आयोजित की गयी? ― मुंबई (अध्यक्ष : निर्मला सीतारमण)
हरित और स्वस्थ परिवहन हेतु सतत और अभिनव वित्त पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन INSIGHT 2022 का आयोजन कहां किया गया है? ― नई दिल्ली
माल ढुलाई की लागत को कम करने के लिए नई दिल्ली से किसके द्वारा राष्ट्रीय लॉजिस्टिक नीति का शुभारंभ किया गया? ― प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
हाल ही में किस देश ने 7वें पूर्वी आर्थिक मंच (EEF) की मेजबानी की है? ― रूस
शंघाई सहयोग संगठन 2023 के लिए अध्यक्षता किस देश को सौंपी गई? ― भारत
सितंबर 2022 में कौन सा देश श्रीलंका का सबसे बड़ा द्विपक्षीय ऋणदाता देश बन गया है? ― भारत
19 से 24 सितंबर 2022 को CISF द्वारा अखिल भारतीय पुलिस जूडो क्लस्टर 2022 कहां आयोजित किया जा रहा है? ― इंदिरा गांधी स्टेडियम, नई दिल्ली
रक्षा मंत्रालय ने सतह से सतह पर मार करने में सक्षम दोहरी भूमिका वाली ब्रह्मोस मिसाइल के लिए किसके साथ अनुबंध पर हस्ताक्षर किए हैं? ― ब्रह्मोस एयरोस्पेस प्राइवेट लिमिटेड
सितंबर 2022 में कहां पर ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2022 आयोजित किया गया? ― मुंबई
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहां पर इंटीग्रेटेड क्रायोजेनिक इंजन मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी (ICMF) का उद्घाटन किया है? ― बेंगलुरु, कर्नाटक
हाल ही में उत्तर प्रदेश के किस शहर में लता मंगेशकर चौक का उद्घाटन किया गया है? ― अयोध्या
30 सितंबर से 2 अक्टूबर तक कहां पर पर्यटन पर्व 2022 का आयोजन किया जाएगा? ― मुंबई, महाराष्ट्र
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें