25 October 2022 | Daily Current Affairs & Static GK Revision | Today Current Affair | Ghatna Saar

 


25 October 2022 : Daily Current Affairs :

  • ISRO की वाणिज्यिक शाखा न्यूस्पेस इंडिया लिमिटेड (NSIL) ने सबसे भारी रॉकेट GSLV-Mk III द्वारा किस कंपनी के 36 ब्रॉडबैंड सेटेलाइट्स का सफल प्रक्षेपण किया है? — OneWeb Communication 

  • भारत ने किस देश के साथ विशाखापत्तनम में तीन दिवसीय संयुक्त मानवीय सहायता अभ्यास ‘टाइगर ट्रंफ’ आयोजित किया? — अमेरिका

  • प्रधानमंत्री आवास योजना – शहरी (PMAY-U) अवार्ड्स 2021 में किस राज्य में शीर्ष स्थान हासिल किया? — उत्तर प्रदेश (2nd : मध्य प्रदेश, 3rd : तमिलनाडु)

  • विश्व स्पाइस कांग्रेस का 14वां संस्करण कहां पर आयोजित किया जाएगा? — महाराष्ट्र

  • भारत द्वारा परमाणु सक्षम अग्नि प्राइम मिसाइल का सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया। इस मिसाइल की मारक क्षमता कितनी है? — 1000 से 2000 किमी

  • भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) द्वारा स्थापित राष्ट्रीय डिजिटल परिवर्तन पुरस्कार (डीएक्स 2022 पुरस्कार) किसे प्रदान किया गया है? — कर्नाटक बैंक

  • एडलगिव हुरुन इंडिया परोपकार सूची 2022 के मुताबिक देश के सबसे बड़े दानकर्ता के रूप में शीर्ष पर कौन हैं? — शिव नादर (HCL के संस्थापक)

    • देश की सबसे उदार महिला परोपकारी — रोहिणी नीलेकणी

  • सार्वजनिक मामलों के सूचकांक (Public Affairs Index -PAI) 2022 में सामाजिक-आर्थिक और राजनीतिक न्याय में बड़े राज्यों की श्रेणी में शीर्ष स्थान किसे प्रदान किया गया है? — हरियाणा

    • छोटे राज्यों की श्रेणी में शीर्ष स्थान? — सिक्किम

  • गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने सप्ताह का सबसे बुरा दिन किस दिन को घोषित किया? — सोमवार


Static GK & General Awareness:

  • मुख्य निर्वाचन आयुक्त के अतिरिक्त कितने अन्य निर्वाचन आयुक्तों की नियुक्ति राष्ट्रपति द्वारा की जाती है?

  • भारत का पहला एल्यूमिनियम कारखाना कहां पर स्थापित किया गया था?जे.के. नगर, पश्चिम बंगाल (1937)

  • भारत की पहली सार्वजनिक क्षेत्र की एल्यूमिनियम उत्पादक कंपनी कौन सी थी?भारत एल्युमिनियम कंपनी लिमिटेड (BALCO), 1965

  • लोक सेवा आयोग के गठन का प्रावधान संविधान के किस अनुच्छेद में है?अनुच्छेद 315

  • लोकतंत्र के स्वर और द रिपब्लिकन एथिक्स किस भारतीय व्यक्तित्व के चुनिंदा भाषण है? ― रामनाथ कोविंद 

  • किस संविधान संशोधन द्वारा संघ शासित प्रदेश दिल्ली को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र का दर्जा प्रदान किया गया? 69वां संविधान संशोधन, 1991

  • नवीनतम राष्ट्रीय राजनीतिक दल नेशनल पीपुल्स पार्टी का चुनाव चिन्ह क्या है?पुस्तक

  • भारत के राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ को कांग्रेस के किस अधिवेशन में गाया गया था? कलकत्ता अधिवेशन, 1911 (अध्यक्ष: विशन नारायण धर)

  • न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) केंद्र सरकार द्वारा वर्ष में कितनी बार घोषित की जाती है?2 बार (रबी एवं खरीफ फसलों हेतु)

  • केंद्र सरकार द्वारा किसान क्रेडिट कार्ड योजना किस वर्ष प्रारंभ की गई थी?1998

  • हाल ही में शीतल षष्ठी पर्व किस राज्य में मनाया गया है? ― ओडिशा 

इस विशेष त्योहार में भगवान शिव और देवी पार्वती के विवाह पर प्रकाश डाला गया है।

  • किस राज्य /केंद्रशासित प्रदेश में खीर भवानी मेले का आयोजन किया गया? ― जम्मू कश्मीर 

  • चर्चा में रहा बैखो उत्सव मुख्यतः किस भारतीय राज्य में मनाया गया? ― असम 

यह मुख्य रूप से राभा जनजाति द्वारा मनाया जाता है।

  • जून 2022 में किस राज्य/ केंद्रशासित प्रदेश में सूफी उत्सव का आयोजन किया गया? ― श्रीनगर, जम्मू कश्मीर 

  • किस राज्य में रज महोत्सव मनाया गया? ― ओडिशा 


Current Affairs रिवीजन :

  • हाल ही में किस सार्वजनिक उपक्रम ने जैव विविधता नीति 2022 जारी की है? ― राष्ट्रीय ताप विद्युत निगम लिमिटेड (NTPC)

  • भारत में टेनिस को बढ़ावा देने के लिए किस भारतीय को गोल्डन अचीवमेंट पुरस्कार 2021 से सम्मानित किया गया है? ― विजय अमृतराज

  • राष्ट्रीय एमएसएमई पुरस्कार 2022 में किस राज्य/केंद्रशासित प्रदेश को प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया है? ― ओडिशा (बिहार, हरियाणा)

  • किस राज्य की सार्वजनिक परिवहन सेवा ‘मो बस’ को प्रतिष्ठित संयुक्त राष्ट्र लोक सेवा पुरस्कार से सम्मानित किया गया है? ― ओडिशा

  • राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) के क्रियान्वयन के लिए शिक्षा मंत्रियों का राष्ट्रीय सम्मेलन कहां पर आयोजित किया गया? ― गांधीनगर, गुजरात

  • 59वें इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस आफ कंप्यूटर एक्सपर्ट में टॉप-500 सुपरकंप्यूटर्स की लिस्ट में किसे दुनिया का सबसे तेज सुपर कंप्यूटर चुना गया है? ― फ्रंटियर, अमेरिका 

    • फुगाकू, जापान — 2nd

    • परम सिद्धि AI, भारत — 111th 

  • वित्तीय वर्ष 2021-22 में भारत से वस्त्रों का शीर्ष निर्यात गंतव्य देश कौन सा है? ― अमेरिका (सूती वस्त्र का सर्वाधिक निर्यात)

  • कहां पर भारतीय वायु सेना (IAF) का हेरिटेज सेंटर बनाने के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किए गए हैं? ― चंडीगढ़ 

  • भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) द्वारा ईट राइट चैलेंज कार्यक्रम की जारी रैंकिंग में कौन सा शहर देश में पहले स्थान पर है? ― इंदौर (2nd : वाराणसी)

  • किस राज्य में 100 साल बाद भारतीय लिपस्टिक पौधे की खोज की गई है? ― अरुणाचल प्रदेश (अंजा जिला)

  • येल यूनिवर्सिटी द्वारा 180 देशों के लिए जारी पर्यावरण प्रदर्शन सूचकांक 2022 में भारत कौन से स्थान पर है? ― 180वें (प्रथम स्थान : डेनमार्क)


  • UN सस्टेनेबल डेवलपमेंट सॉल्यूशन नेटवर्क (UNSDSN) द्वारा जारी वैश्विक सतत विकास रिपोर्ट 2022 में भारत की रैंक क्या है? ― 121 (प्रथम : फिनलैंड) (सूचकांक)

  • UNCTAD द्वारा जारी विश्व निवेश रिपोर्ट 2022 में कौन सा देश वर्ष 2021 में FDI का शीर्ष प्राप्तकर्ता बना रहा है? ― USA (भारत की रैंक: 7th)

  • भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने रिकॉर्ड 105 घंटे 33 मिनट में कितने किलोमीटर लंबी रोड का निर्माण करके गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया? ― 75 किमी 

  • बिम्सटेक टेक्नोलॉजी ट्रांसफर फैसिलिटी की स्थापना कहां पर की जायेगी? ― कोलंबो, श्रीलंका 

  • 16-17 जून 2022 को आसियान देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक की मेजबानी किस देश ने की है? ― भारत (नई दिल्ली)

  • जून 2022 में वन नेशन वन राशन कार्ड (ONORC) को लागू करने वाला 36वां और भारत का अंतिम राज्य/ केंद्रशासित प्रदेश कौन बन गया है? ― असम 

  • रोहिल (खंडेला) किस राज्य में स्थित है, जहां हाल ही में यूरेनियम के विशाल भंडार मिले हैं? ― राजस्थान (सीकर जिला)

  • महाराष्ट्र राज्य में उद्धव ठाकरे ने जून में किन नगरों के नाम बदले जाने को मंजूरी दी थी?

    • औरंगाबाद ― संभाजी नगर

    • उस्मानाबाद ― धाराशिव

    • नवी मुंबई एयरपोर्ट ― डी वाई पाटिल एयरपोर्ट

  • IMD द्वारा जारी विश्व प्रतिस्पर्धात्मक सूचकांक (World Competitiveness Index) 2022 में भारत की रैंक क्या है? ― 37 (प्रथम स्थान: डेनमार्क)

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Class 6 sst Chapter 01 Question Answer New NCERT - पृथ्वी पर स्थानों की स्थिति

Class 6 sst chapter 04 New NCERT Question Answer - इतिहास की समय रेखा एवं उसके स्रोत