26 Oct 2022 | Daily Current Affairs & Static GK Revision | Today Current Affair | Atul Singh
26 October 2022 : Daily Current Affairs :
भारत की पहली ‘माइग्रेशन ट्रैकिंग सिस्टम’ का उद्घाटन कहां पर किया गया? — मुंबई, महाराष्ट्र
‘माइग्रेशन मॉनिटरिंग सिस्टम्स’ के साथ एक ही प्लेटफॉर्म पर मौसमी प्रवासी महिलाओं और बच्चों की जानकारी उपलब्ध होगी।
विश्व वन्यजीव कोष (WWF) की ‘लिविंग प्लैनेट’ रिपोर्ट (LPR) 2022 के अनुसार दुनियाभर में वन्यजीव आबादी में साल 1970 से 2018 के बीच कितने प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है? — 69% की गिरावट
हाल ही में कौन भारतीय मूल के अश्वेत व्यक्ति ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बने हैं? — ऋषि सुनक
ऋषि सुनक ब्रिटेन की कंजरवेटिव पार्टी के नेता हैं।
डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए Google ने किस राज्य सरकार के साथ साझेदारी की है? — असम राज्य
रिलायंस जियो ने हाई स्पीड 5G नेटवर्क उपलब्ध कराने के लिए किन कंपनियों के साथ साझेदारी की है? — नोकिया (Nokia) और एरिकसन (Ericsson) कंपनी
सितरंग चक्रवाती तूफान से भारत के किस तट के प्रभावित होने की संभावना है? — बंगाल की खाड़ी के तट
भारत में अपना पहला ग्रीन डेटा सेंटर किस फिनटेक कंपनी ने लॉन्च किया? — फोनपे (PhonePe)
Static GK & General Awareness:
विश्व वन्यजीव कोष (WWF) की स्थापना कब हुई थी? — 1961 (मुख्यालय: ग्लैंड, स्विट्जरलैंड)
विश्व का अन्न भंडार या रोटी की डलिया किस देश को कहा जाता है? — यूक्रेन
संविधान संशोधन प्रक्रिया तथा राज्यसभा सदस्यों का निर्वाचन को किस देश के संविधान से अपनाया गया है? — दक्षिण अफ्रीका
आपातकाल के दौरान मूल अधिकारों का स्थगन किस देश के संविधान से लिया गया है? — जर्मनी
एशिया को यूरोप महाद्वीप से कौन अलग करता है? — काकेशस और यूराल पर्वत
सुल्तानपुर राष्ट्रीय उद्यान किस राज्य में स्थित है? — हरियाणा
भारतीय अर्थव्यवस्था किस प्रकार की अर्थव्यवस्था का उदाहरण है? — मिश्रित अर्थव्यवस्था
राष्ट्रीय आय की गणना के लिए 1949 में किसकी अध्यक्षता में राष्ट्रीय आय समिति का गठन किया गया था? — पी. सी. महालनोबिस
राष्ट्रीय आय की गणना कितने विधियों से की जाती है? — 3
साधन लागत या आय विधि
उत्पादन विधि
व्यय विधि
Planned Economy for India नामक पुस्तक के लेखक कौन है? — एम. विश्वेश्वरैया
भारत में अंतरिक्ष यात्रियों को क्या नाम दिया जाता है? — व्योमोनॉट्स
देवधर ट्रॉफी और ईरानी कप का संबंध किस खेल से है? — क्रिकेट
संतोष ट्राफी और डूरंड कप का संबंध किस खेल से है? — फुटबॉल
भारतीय फुटबॉल का घर किसे कहा जाता है? — कोलकाता
केंद्रीय जूट प्रौद्योगिकी अनुसंधान संस्थान कहां पर स्थित है? — कोलकाता, पश्चिम बंगाल
असम राइफल्स (कछार लेवी) की स्थापना कब की गई थी? — 1835 (मुख्यालय : शिलांग)
पट्टादकल के स्मारकों का समूह किस राज्य में स्थित है? — कर्नाटक
यूनेस्को विश्व विरासत में शामिल रुद्रेश्वर मंदिर (रामप्पा मंदिर) किस राज्य में स्थित है? — तेलंगाना
दो अक्षांश रेखाओं के मध्य लगभग कितने किलोमीटर का अंतर होता है? — 111 किमी
1 डिग्री देशांतर पर कितने मिनट का अंतर होता है? — 4 मिनट
Current Affairs रिवीजन :
वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी इज ऑफ डूइंग बिजनेस रिपोर्ट की रैंकिंग में कौन सा राज्य टॉप अचीवर्स में पहले स्थान पर है? ― आंध्र प्रदेश
किस राज्य सरकार ने राज्य की महिलाओं के लिए बस टिकट में 50% छूट प्रदान करने के लिए ‘नारी को नमन’ योजना शुरू की है? ― हिमाचल प्रदेश
भारत का पहला कार्बन न्यूट्रल हवाई अड्डा कौन सा होगा? ― लेह हवाईअड्डा, लद्दाख
देश के सबसे कम उम्र के विधानसभा अध्यक्ष (स्पीकर) कौन बने हैं? ― राहुल नार्वेकर (महाराष्ट्र)
उपभोक्ता अधिकारों के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए कौन सा शुभंकर लांच किया गया है? ― जागृति (जागो ग्राहक जागो अभियान)
किन राज्यों ने सीमा विवाद को हल करने के लिए नमसाई घोषणा पत्र पर हस्ताक्षर किए हैं? ― असम और अरुणाचल प्रदेश
संस्कृति मंत्रालय द्वारा भारतीय विरासत संस्थान कहां पर स्थापित किया जाएगा? ― नोएडा, उत्तर प्रदेश
हाल ही में इंग्लैंड के लीसेस्टर क्रिकेट ग्राउंड का नाम भारत के किस क्रिकेटर के नाम पर रखा गया है? ― सुनील गावस्कर
किस राज्य सरकार ने काशी यात्रा योजना का शुभारंभ किया है? ― कर्नाटक सरकार
इस योजना में चुने गए 30000 तीर्थ यात्रियों को ₹5000 का योगदान दिया जाएगा।
विंबलडन 2022 टेनिस टूर्नामेंट :
पुरुष एकल ― नोवाक जोकोविच (सर्बिया) (उपविजेता: निक किर्जियोस, ऑस्ट्रेलिया)
महिला एकल ― एलिना रिबाकिना (कजाकिस्तान) (उपविजेता : ऑन्स जाबेउर, ट्यूनीशिया)
टाइम मैगजीन ने ‘वर्ष 2022 में विश्व के सबसे सर्वश्रेष्ठ स्थानों की सूची’ में किन दो भारतीय स्थानों को शामिल किया है? ― अहमदाबाद और केरल (इको टूरिज्म स्टेट)
किस अंतरिक्ष एजेंसी के द्वारा चंद्रमा के लिए कैपस्टोन (CAPSTONE) अंतरिक्ष यान न्यूजीलैंड से लांच किया गया है? ― NASA
सर्वाइकल कैंसर का कारक क्वाड्रीवेलेंट ह्यूमन पैपिलोमावायरस वैक्सीन (qHPV) किसके द्वारा विकसित किया गया? ― सीरम इंस्टीट्यूट आफ इंडिया, पुणे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहां पर है स्वतंत्रता सेनानी अल्लूरी सीताराम राजू की 125वीं जयंती पर 30 फीट ऊंची कांस्य मूर्ति का अनावरण किया है? ― भीमावरम, आंध्र प्रदेश
अल्लूरी सीताराम राजू ने अंग्रेजो के खिलाफ 1922 में रम्पा विद्रोह किया था।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय नौसेना के लिए भारत के पहले यात्री ड्रोन “वरुण” का अनावरण किया है। इसकी क्षमता कितनी है? ― 130 किग्रा तक के भार को 25 किलोमीटर दूरी तक ले जा सकता है
हाल ही में अगले 5 वर्षों में 20 रेड पांडा को सिंगलिला नेशनल पार्क में स्थापित किए जाने की घोषणा की गई है। यह राष्ट्रीय उद्यान किस राज्य में स्थित है? ― पश्चिम बंगाल (दार्जिलिंग)
किस टेलीस्कोप ने ब्रह्मांड की पहली रंगीन छवि जारी की है? ― जेम्स वेबस्पेस टेलीस्कोप (नासा + यूरोपियन स्पेस एजेंसी + कनाडा)
DRDO ने ऑटोनॉमस फ्लाइंग विंग टेक्नोलॉजी डेमोंस्ट्रेटर की पहली उड़ान का सफल परीक्षण कहां पर किया? ― चित्रदुर्ग, कर्नाटक
नशीले पदार्थों पर रोक लगाने से संबंधित ‘ऑपरेशन नार्कोस’ किसके द्वारा प्रारंभ किया गया था? ― रेलवे सुरक्षा बल (RPF)
राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस 2022: 23 अक्टूबर (प्रत्येक वर्ष धनतेरस के दिन मनाया जाता है।)
संयुक्त राष्ट्र दिवस — 24 अक्टूबर
निरस्त्रीकरण सप्ताह : 24 से 30 अक्टूबर
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें