27 Oct 2022 | Daily Current Affairs Today & Static GK Revision | Current Sahpathi

 



  1. वर्ष 2021 और 2022 के लिए किस संस्थान को राष्ट्रीय बौद्धिक संपदा पुरस्कार प्रदान किया गया?

    1. IIT मद्रास

    2. IIT कानपुर

    3. IISc बेंगलुरु

    4. IIT दिल्ली


Ans: IIT मद्रास

Explain: केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने यह पुरस्कार प्रदान किया।

Revision

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहले 5G टेस्ट बैंड का शुभारंभ किया। यह परियोजना IIT मद्रास संस्थान के नेतृत्व में विकसित की गई है।

  • यूएस चैंबर ऑफ कॉमर्स द्वारा जारी अंतर्राष्ट्रीय बौद्धिक संपदा सूचकांक 2022 (International Intellectual Property Index) 2022 में भारत किस स्थान पर है? – 43वें (प्रथम स्थान : USA)

  • राष्ट्रीय संस्थागत रैंकिंग फ्रेमवर्क (NIRF) 2022 की समग्र (Overall) श्रेणी में कौन सा संस्थान शीर्ष पर रहा? ― IIT मद्रास

  • भारतीय रेलवे और IIT मद्रास ने भारत का पहला स्वदेशी हाइपरलूप प्रणाली विकसित करने के लिए साझेदारी की है।


  1. पिनाकी चौधरी का 82 वर्ष की आयु में निधन हो गया। ये किस क्षेत्र से संबंधित थे?

    1. साहित्य

    2. पत्रकारिता

    3. फिल्म

    4. राजनीति


Ans: फिल्म

Explain: पिनाकी चौधरी बंगाली फिल्म निर्देशक और राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्तकर्ता थे।

Revision

  • हाल ही में बी.बी. लाल का निधन हो गया। वह किस क्षेत्र से संबंधित थे? ― पुरातत्वविद

  • 21 सितंबर 2022 को जानी-मानी शख्सियत राजू श्रीवास्तव का निधन हो गया। वह थे? हास्य कलाकार (कॉमेडियन)

  • हाल ही में रामचंद्र मांझी का निधन हो गया। वह किस क्षेत्र से संबंधित थे? ― लोक नृत्य (पद्मश्री 2022 से सम्मानित)

  • हाल ही में सड़क हादसे में उद्योगपति और टाटा संस के पूर्व चेयरमैन का निधन हो गया उनका क्या नाम था? ― साइरस मिस्त्री


  1. “फ्रॉम डिपेंडेंस टू सेल्फरिलायंस” नामक पुस्तक किसने लिखी है?

    1. सी. रंगराजन

    2. मनमोहन सिंह

    3. अरविंद अडिगा 

    4. विमल जालान


Ans: विमल जालान 

Explain: विमल जालान भारतीय रिजर्व बैंक के 20वें गवर्नर (1997-2003) रह चुके हैं।

Revision

  • हाल ही में डिजिटल भुगतान सूचकांक किस संस्था के द्वारा जारी किया गया? ― रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI)

  • भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बैंकों की उपभोक्ता सेवाओं में सुधार के लिए बी. पी. कानूनगो की अध्यक्षता में 6 सदस्यीय समिति का गठन किया है।

  • भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने डिजिटल भुगतान से संबंधित दो पहल शुरू की हैं। एक है UPI123pay जो फीचर फोन पर UPI भुगतान सुविधा प्रदान करता है और दूसरा "डिजी साथी (DigiSaathi)" है जो डिजिटल भुगतान के लिए 24×7 हेल्पलाइन है।

  • RBI गवर्नर शक्तिकांत दास ने वित्तीय नवाचार को बढ़ावा देने के लिए बेंगलुरु में रिजर्व बैंक इनोवेशन हब (RBIH) का उद्घाटन किया।


  1. चीन को पछाड़ कर, भारत का तीसरा सबसे बड़ा निर्यात बाजार कौन बन गया है?

    1. नीदरलैंड

    2. संयुक्त अरब अमीरात

    3. बांग्लादेश

    4. ब्राजील


Ans: नीदरलैंड 

Revision

  • हाल ही में कौन सा देश ब्रिटेन को पछाड़कर दुनिया की पांचवी बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है? ― भारत (वार्षिक वृद्धि दर 7%)

    • (अमेरिका > चीन > जापान > जर्मनी > भारत)

  • भारत के विदेश व्यापार (आयात–निर्यात) से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी प्राप्त करने के लिए निर्यात पोर्टल का उद्घाटन किसके द्वारा किया गया? ― प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 

  • नीति आयोग के निर्यात तत्परता सूचकांक 2021 में गुजरात शीर्ष पर है, इसके बाद क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर महाराष्ट्र और कर्नाटक हैं।

  • किस राज्य में निर्यात व्यवसाय को गति देने एवं बेहतर सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से वर्ल्ड ट्रेड सेंटर की आधारशिला रखी गई है? ― झारखण्ड 


  1. अमेरिका के किस शहर में वर्ष 2023 से दिवाली की आधिकारिक छुट्टी की घोषणा की गई?

    1. वॉशिंगटन डीसी

    2. न्यूयॉर्क 

    3. शिकागो

    4. लास एंजेलिस 


Ans: न्यूयॉर्क 

Revision

  • फीफा फुटबॉल वर्ल्ड कप 2026 का आयोजन किन देशों में किए जाने की घोषणा की गई है? ― अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको

  • वित्तीय वर्ष 2021-22 में भारत से वस्त्रों का शीर्ष निर्यात गंतव्य देश कौन सा है? ― अमेरिका (सूती वस्त्र का सर्वाधिक निर्यात)

  • ICC T20 विश्व कप 2024 का आयोजन अमेरिका और वेस्टइंडीज में किया जाएगा।


  1. किस राज्य की कैबिनेट ने एससी, एसटी समुदाय के लिए आरक्षण बढ़ाने को मंजूरी दी?

    1. कर्नाटक

    2. तमिलनाडु

    3. हरियाणा

    4. केरल


Ans: कर्नाटक

Explain: कर्नाटक कैबिनेट अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति समुदाय के लिए आरक्षण को 15% से बढ़ाकर 17% और 3% से 7% करने के अध्यादेश को मंजूरी दी है।

Revision

  • किस राज्य सरकार ने नौकरियों में SC, ST, OBC और आर्थिक रुप से कमजोर वर्ग (EWS) के सदस्यों के लिए 77% आरक्षण देने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है? ― झारखंड

  • सर्वोच्च न्यायालय ने तमिलनाडु राज्य के वन्नीयार समुदाय के लिए 10.5% आरक्षण को रद्द कर दिया है।


  1. अक्टूबर 2022 में लास एंजिलिस में आयोजित सैटर्न अवॉर्ड्स में किस फिल्म ने सर्वश्रेष्ठ अंतर्राष्ट्रीय फिल्म का पुरस्कार जीता?

    1. RRR

    2. KGF 2

    3. पुष्पा

    4. ब्रह्मास्त्र


Ans: RRR 

Revision

  • 68वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार (2020 के लिए)

    • सर्वश्रेष्ठ अभिनेता ― अजय देवगन (तानाजी) और सूर्या (सोरारई पोटरू)

    • सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री ― अपर्णा बालमुरली (सोरारई पोटरू)

    • सर्वश्रेष्ठ निर्देशक ― सच्चिदानंदन केआर (मलयालम फिल्म एके अय्यप्पनम कोशियूम के लिए)

    • मोस्ट फिल्म फ्रेंडली स्टेट ― मध्य प्रदेश

    • बेस्ट पॉपुलर फिल्म ― तानाजी: द अनसंग वॉरियर

    • बेस्ट फीचर फिल्म ― सोरारई पोटरू 

    • बेस्ट हिंदी फिल्म ― तुलसीदास जूनियर (आशुतोष गोवारिकर)


  1. वर्ष 2023 में इंटरपोल महासभा की 91वीं बैठक किस देश में आयोजित की जाएगी?

    1. केन्या 

    2. सोमारिया 

    3. ऑस्ट्रेलिया 

    4. ऑस्ट्रिया


Ans: ऑस्ट्रिया 

Explain: इंटरपोल की 90वीं बैठक 18 से 21 अक्टूबर 2022 तक नई दिल्ली भारत में आयोजित किया गया।

Revision

  • इंटरपोल के वर्तमान अध्यक्ष कौन है? – अहमद नासर अल-रईसी

  • इंटरपोल की स्थापना कब हुई थी? – 1923 (मुख्यालय : ल्योन, फ्रांस)

  • इंटरपोल (INTERPOL) के बाल यौन शोषण डेटाबेस में शामिल होने वाला 68वाँ देश कौन बन गया है? ― भारत


  1. दिसंबर 2022 में आयोजित नेत्रहीनों के लिए 3rd T-20 विश्व कप का एंबेसडर किसे बनाया गया है?

    1. रोहित शर्मा 

    2. विराट कोहली 

    3. युवराज सिंह 

    4. महेंद्र सिंह धोनी


Ans: युवराज सिंह 

Explain: नेत्रहीनों के लिए तीसरा T-20 विश्व कप 5 से 17 दिसंबर 2022 तक भारत में आयोजित किया जाएगा।

Revision

  • हाल ही में आईसीसी ने क्रिकेट के कई नियमों में बदलाव किया है। यह नियम कब से लागू हुए? ― 01 अक्टूबर 2022

  • हाल ही में संपन्न हुए क्रिकेट टूर्नामेंट एशिया कप 2022 का खिताब किसने जीत लिया है? ― श्रीलंका (उपविजेता : पाकिस्तान)

  • किस देश के क्रिकेट बोर्ड ने देश के पुरुष और महिला क्रिकेटरों को सभी प्रारूपों में समान मैच फीस देने के लिए एग्रीमेंट किया है? ― न्यूजीलैंड 

  • किस क्षेत्र की टीम ने क्रिकेट की दिलीप ट्रॉफी 2021-22 का खिताब जीता है? ― पश्चिमी क्षेत्र (उपविजेता: दक्षिणी क्षेत्र)


  1. अक्टूबर 2022 में किस स्टॉक एक्सचेंज ने अपने प्लेटफार्म पर इलेक्ट्रॉनिक स्वर्ण रसीदें (EGR) लांच की हैं?

    1. टोक्यो स्टॉक एक्सचेंज 

    2. लंदन स्टॉक एक्सचेंज 

    3. हांगकांग स्टॉक एक्सचेंज 

    4. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज


Ans: बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज 

Explain: EGR के द्वारा सोने का मानकीकरण तथा सोने के लेन-देन में पारदर्शिता आएगी।

Revision

  • बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के वर्तमान अध्यक्ष कौन है? – एस. एस. मुंद्रा 

  • एशिया का सबसे पुराना तथा दुनिया का दसवां सबसे पुराना स्टॉक एक्सचेंज कौन सा है? – बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज 

  • बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज की स्थापना कब हुई थी? – 1875



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Class 6 sst Chapter 01 Question Answer New NCERT - पृथ्वी पर स्थानों की स्थिति

Class 6 sst chapter 04 New NCERT Question Answer - इतिहास की समय रेखा एवं उसके स्रोत