31 October | Static GK & Daily Current Affairs Oneliner | Current Events 2022 | General Awareness

 


Current Events Revision:

  • भारत की पहली एजुकेशनल टाउनशिप किस राज्य में बनाई जाएगी? ― उत्तर प्रदेश 

  • भारत का पहला नाईट सफारी और जैव विविधता पार्क कहां पर बनाया जाएगा? ― लखनऊ, उत्तर प्रदेश

  • भारतीय वायुसेना के वर्तमान एयर चीफ मार्शल कौन है? — विवेक राम चौधरी

  • भारतीय नौसेना के वर्तमान एडमिरल कौन है? — आर. हरि कुमार

  • प्रतिष्ठित 'सखारोव फ्रीडम प्राइज' 2022, यूक्रेनी लोगों को दिया गया, यह अवार्ड किसके द्वारा प्रतिवर्ष प्रदान किया जाता है? — यूरोपियन यूनियन

  • सस्ती और सुरक्षित ऑनलाइन सरकारी ई-टैक्सी सेवा शुरू करने वाला पहला राज्य कौन सा है? ― केरल (केरल साबरी ई-टैक्सी)

  • ISRO की वाणिज्यिक शाखा न्यूस्पेस इंडिया लिमिटेड (NSIL) ने सबसे भारी रॉकेट GSLV-Mk III द्वारा किस कंपनी के 36 ब्रॉडबैंड सेटेलाइट्स का सफल प्रक्षेपण किया है? — OneWeb Communication 

  • भारत का पहला 3-डी प्रिंटेड मानव कॉर्निया कहां पर विकसित किया गया? ― हैदराबाद 

  • भारत ने किस देश के साथ विशाखापत्तनम में तीन दिवसीय संयुक्त मानवीय सहायता अभ्यास ‘टाइगर ट्रंफ’ आयोजित किया? — अमेरिका

  • मासिक धर्म संबंधी उत्पादों (पीरियड प्रोडक्ट्स) को मुफ्त (Free) में देने वाला विश्व का पहला देश कौन बन गया है? ― स्कॉटलैंड 


  • हाल ही में FATF ने किस देश को उच्च जोखिम वाले देशों की सूची में शामिल किया है? — म्यांमार

  • यूरोपियन क्लब टूर्नामेंट UEFA चैंपियंस लीग खेलने वाली पहली भारतीय फुटबॉलर कौन बन गई है? ― मनीषा कल्याण

  • भारतीय मूल के, ब्रिटेन के नये प्रधानमंत्री के रूप में किसे चुना गया है? — ऋषि सुनक

  • हाल ही में बंगाल की खाड़ी में आये चक्रवाती तूफान सित्रांग (Sitrang) को किस देश ने नाम दिया है? — थाईलैंड

  • भारत का पहला 'कार्यात्मक रूप से साक्षर' जिला कौन बन गया है? ― मंडला, मध्य प्रदेश 

  • अंडर-23 वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप में गोल्ड जीतने वाले पहले भारतीय रेसलर कौन बने हैं? — अमन सेहरावत

  • इसरो मून मिशन चंद्रयान-3 को जून 2023 में लांच की योजना बनाया है, इसे किस रॉकेट से लांच किया जायेगा? — GSLV Mk-|||

  • रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) हाल ही में किस न्यू जेनरेशन परमाणु-सक्षम बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया है? — अग्नि प्राइम

  • इंटरपोल की 90वीं महासभा के दौरान पहला ग्लोबल पुलिस 'मेटावर्स' लांच किया गया है, 90वीं महासभा का आयोजन किस शहर में किया गया? — नई दिल्ली

  • 3D प्रिंटिंग तकनीक से निर्मित भारत का पहला डाकघर कहां निर्मित किया जाएगा? ― बेंगलुरु, कर्नाटक

  • किस केन्द्रीय मंत्रालय द्वारा 16 नवंबर से एक महीने के लिए 'काशी तमिल संगमम' कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा? — शिक्षा मंत्रालय

  • वैश्विक बहुआयामी गरीबी सूचकांक 2022 के अनुसार, 2020 में दुनिया में सबसे ज्यादा गरीब किस देश में थे? — भारत


Static GK & General Awareness:

  • भारतीय संविधान के किस भाग में नागरिकता संबंधी प्रावधान दिए गए हैं? — भाग 2 (अनुच्छेद 5-11)

  • भारत में किस तरह की नागरिकता का प्रावधान किया गया है? — एकल नागरिकता

  • भारत में पारिस्थितिकी के जनक के रूप में किसे जाना जाता है? — डॉ. रामदेव मिश्रा

  • पारिस्थितिकी (Ecology) शब्द को सर्वप्रथम किसके द्वारा प्रस्तुत किया गया था? — अर्नेस्ट हेकल (1866)

  • पारिस्थितिकी तंत्र (Ecosystem) शब्द किसके द्वारा दिया गया था? — ए. जी. टांसले (1935)

  • खाद्य पिरामिड (Food Pyramid) शब्द सबसे पहले किसके द्वारा दिया गया था? — चार्ल्स एल्टन (1927)

  • जैव विविधता (Biodiversity) शब्द का प्रयोग सबसे पहले किसके द्वारा किया गया था? — W. G. राेसेन (1985)

  • अनुच्छेद 61 के तहत राष्ट्रपति पर महाभियोग की प्रक्रिया संसद के किस सदन में लाई जा सकती है? — किसी भी सदन में (लोकसभा या राज्यसभा)

  • वार्षिक बजट संसद के किस सदन के समक्ष रखा जाता है? — दोनों सदनों के समक्ष (लोकसभा और राज्यसभा)

  • स्टील अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया लिमिटेड (SAIL) की स्थापना कब हुई थी? — 24 जनवरी 1973 (मुख्यालय : नई दिल्ली)

  • आर्द्रभूमि संरक्षण से संबंधित रामसर सम्मेलन का आयोजन कब किया गया था? — 2 फरवरी 1971

  • भारत में रामसर संधि पर कब हस्ताक्षर किए थे? — 1 फरवरी 1982

  • अक्टूबर 2022 तक भारत में कुल कितने रामसर स्थल हैं? — 75

  • वर्तमान में भारत में कुल कितने जैव मंडल आरक्षित क्षेत्र (Biosphere Reserve) है? — 18

  • अंतर्राज्यीय परिषद के गठन का प्रावधान संविधान के किस अनुच्छेद में है? ― अनुच्छेद 263

  • अंतर्राज्यीय परिषद का गठन कौन करता है? ― राष्ट्रपति

  • अंतर्राज्यीय परिषद का अध्यक्ष कौन होता है? ― प्रधानमंत्री

  • प्रथम अंतर्राज्यीय परिषद का गठन कब किया गया था? ― 1990 (प्रधानमंत्री विश्वनाथ प्रताप सिंह के समय)

  • ताजमहल का रंग किस गैस के कारण पीला पड़ता जा रहा है? — सल्फर डाइऑक्साइड (SO2)

  • ध्वनि की आवृत्ति मापने की इकाई क्या होती है? — हर्ट्ज़ (Hz)

  • ध्वनि की तीव्रता मापने की इकाई क्या होती है? — डेसीबल (dB)

  • भारतीय विदेश व्यापार संस्थान (IIFT) की स्थापना कब की गई थी? — 1963


31 October 2022:  Daily Current Affairs: 

  • किस राज्य के पर्यटन विभाग द्वारा ‘महिला अनुकूल पर्यटन’ परियोजना शुरू की गई? — केरल

  • केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा भारतीय विदेश व्यापार संस्थान (IIFT) के नए परिसर का उद्घाटन कहां किया गया? — काकीनाडा, आंध्र प्रदेश

  • किस संस्था के वैज्ञानिकों द्वारा भारत का पहला स्वदेशी ओवर हासर मैग्नेटोमीटर विकसित किया गया है? — इंडियन इंस्टीट्यूट आफ ज्योमैगनेटिज्म, मुंबई

  • 27 से 30 अक्टूबर 2022 तक कहां पर पहले आसियान-भारत स्टार्टअप फेस्टिवल 2022 का आयोजन किया गया? — बोगोर, इंडोनेशिया 

  • जोधपुर, राजस्थान में भारतीय एयरफोर्स द्वारा किस देश की वायुसेना के साथ संयुक्त युद्धाभ्यास गरुड़ (Garud VII) का सातवां संस्करण आयोजित किया गया? — फ्रांस 

  • जल जीवन मिशन के तहत 100% घरेलू नल कनेक्शन उपलब्ध कराने वाला राज्य कौन बन गया है? — गुजरात

  • केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हाल ही में किस राज्य में ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर परियोजना की आधारशिला रखी है? — हरियाणा

  • अमेरिकी मुद्रा पर छपने वाली पहली एशियाई अमेरिकी कौन बन गई है? — एना मे वांग 

  • आकाश तत्व (Akash Tatva) — आकाश फॉर लाइफ पर पहला सम्मेलन 5 से 7 नवंबर तक किस शहर में आयोजित किया जायेगा? — देहरादून

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Class 6 sst Chapter 01 Question Answer New NCERT - पृथ्वी पर स्थानों की स्थिति

Class 6 sst chapter 04 New NCERT Question Answer - इतिहास की समय रेखा एवं उसके स्रोत