Important Award, Apps and Portal of September 2022
पुरस्कार (Awards)
किस राज्य को मोटे अनाज (मिलेट्स) को बढ़ावा देने के लिए पोषक अनाज अवार्ड 2022 प्रदान किया गया? ― छत्तीसगढ़
किस देश ने भारतीय नौसेना के पूर्व प्रमुख एडमिरल सुनील लांबा को मेरीटोरियस सर्विस मेडल से सम्मानित किया है? ― सिंगापुर
सितंबर 2022 में कैपिटल फाउंडेशन लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से किसे सम्मानित किया गया? ― नवीन पटनायक (उड़ीसा के मुख्यमंत्री)
किस देश के द्वारा भारतीय थल सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे को जनरल की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया है? ― नेपाल
मिस अर्थ इंडिया 2022 का खिताब किसने जीत लिया है? ― वंशिका परमार (हिमाचल प्रदेश)
52वां दादासाहब फाल्के पुरस्कार वर्ष 2020 के लिए किसे प्रदान किया गया? ― आशा पारेख
किस फिल्म को 95वें अकादमी पुरस्कार (ऑस्कर) 2023 में सर्वश्रेष्ठ अंतर्राष्ट्रीय फीचर फिल्म श्रेणी में भारत की आधिकारिक प्रविष्टि के रूप में शामिल किया गया है? ― छेलो शो (Last Film Show)
प्रतिष्ठित प्रियदर्शनी अकादमी स्मिता पाटिल मेमोरियल अवार्ड में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार किसे दिया गया है? ― आलिया भट्ट
किस राज्य को संस्कृति के लिए सर्वश्रेष्ठ गंतव्य का अंतर्राष्ट्रीय यात्रा पुरस्कार 2023 प्रदान किया जाएगा? ― पश्चिम बंगाल
सितंबर 2022 में किस भारतीय को फ्रांस के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार नाइट ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर से सम्मानित किया गया है? ― डॉ स्वाति पिरामल
किस देश ने UN इंटरएजेंसी टास्क फोर्स और प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल पर WHO स्पेशल प्रोग्राम पुरस्कार 2022 जीता है? ― भारत (हाइपरटेंशन को कंट्रोल करने के लिए)
हाल ही में किस भारतीय लेखिका को हरमन कैस्टन पुरस्कार 2022 दिए जाने की घोषणा की गई है? ― मीना कंडासामी
‘अवर ग्रेट नेशनल पार्क्स’ डॉक्यूमेंट्री में आवाज देने हेतु सर्वश्रेष्ठ नैरेटर का एमी पुरस्कार किसने जीता है? ― बराक ओबामा
हाल ही में किसने पहला क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय पुरस्कार जीता है? ― सुएला ब्रेवरमैन
राष्ट्रीय लता मंगेशकर अवॉर्ड :
2019 ― शैलेंद्र सिंह
2020 ― आनंद-मिलिंद
2021 ― कुमार सानू
ऐप/ पोर्टल (App/ Portal)
कर्मचारियों और छात्रों की समस्याओं का निदान एक ही जगह पर करने के लिए ई-समाधान पोर्टल का संबंध किस संस्था या आयोग से है? ― विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC)
टीबी की समय पर जांच करने के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के द्वारा किस पोर्टल का उद्घाटन किया गया? ― निक्षय पोर्टल 2.0
बच्चों की समस्याओं का निपटारा करने के लिए ‘ई-बाल निदान’ पोर्टल किसके द्वारा प्रारंभ किया गया है? ― राष्ट्रीय महिला आयोग
राज्य की जनता की समस्याओं का समाधान करने के लिए किस राज्य ने ‘सीएम दा हैसी’ वेब पोर्टल लांच किया है? ― मणिपुर
केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान द्वारा चमड़ा उद्योग में कार्यरत कर्मचारियों के कौशल विकास के मूल्यांकन के लिए कौन सा ऐप प्रारंभ किया गया? ― स्केल (Scale) ऐप
कुएं के जल स्तर को चेक करने तथा ग्रामीणों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा कौन सा ऐप लांच किया गया? ― जलदूत ऐप
स्वदेशी शिक्षा और कला को बढ़ावा देने के लिए ई-लर्निंग प्लेटफॉर्म ‘भारत विद्या’ का शुभारंभ किसके द्वारा किया गया? ― निर्मला सीतारमण
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें