Static GK & Daily Current Affairs Revision | 28 October 2022 | Exam Sahpathi | Ghatna Saar
28 October 2022: Daily Current Affairs:
28 अक्टूबर 2022 को गृह मंत्रियों और राज्यों के डीजीपी का चिंतन शिविर कहां पर आयोजित किया जा रहा है? — सूरजकुंड, हरियाणा
इस चिंतन शिविर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संबोधित करेंगे।
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) की एक आतंकवाद रोधी समिति की विशेष बैठक 28 और 29 अक्टूबर को कहां होगी? — मुंबई और दिल्ली
भारत वर्तमान में वर्ष 2022 के लिए UNSC की आतंकवाद रोधी समिति का अध्यक्ष है।
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए किसके द्वारा “मैं भी सुभाष” अभियान प्रारंभ किया गया? — लद्दाख के सांसद जामयांग सेरिंग नामग्याल
हाल ही में लक्षद्वीप के किन दो समुद्री तटों को अंतर्राष्ट्रीय ईको लेबल “ब्लू फ्लैग” प्राप्त हुआ है? — मिनिकॉय थुंडी और कदमत समुद्री तट
भारत में अब कुल 12 ब्लू फ्लैग समुद्री तट है।
भारत का 33वां हाथी रिजर्व कौन सा है, जिसे हाल ही में केंद्र सरकार ने मंजूरी दी है? — तराई हाथी रिजर्व (उत्तर प्रदेश)
हाल ही में फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (FATF) ने भारत के किस पड़ोसी देश को अपने ब्लैक लिस्ट में डाला है? — म्यांमार
मैड्रिड, स्पेन में आयोजित अंडर-23 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय पहलवान कौन है? — अमन सहरावत
हाल ही में बंगाल की खाड़ी में आए चक्रवाती तूफान सितरंग का नाम किस देश ने दिया है? — थाईलैंड
हाल ही में किस देश की संसद में महिला सांसदों की संख्या पुरुष सांसदों से ज्यादा हो गई है? — न्यूजीलैंड (महिला : 60; पुरुष : 59)
हाल ही में मनाया गया ‘बेस्तु बरस’ किस राज्य का नव वर्ष है? — गुजरात (कार्तिक महीने की शुरुआत में)
Static GK & General Awareness:
अंडमान निकोबार द्वीप समूह में कुल कितने द्वीप स्थित है? — 572
लक्षद्वीप द्वीपसमूह में कुल कितने प्रवाल द्वीप स्थित है? — 36
लक्षद्वीप किस राज्य के उच्च न्यायालय के अधिकार क्षेत्र में आता है? — केरल
दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव तथा गोवा किस उच्च न्यायालय के अधिकार क्षेत्र में आते हैं? — बॉम्बे हाईकोर्ट, महाराष्ट्र
अंडमान और निकोबार किस उच्च न्यायालय के अधिकार क्षेत्र में आते हैं? — कोलकाता उच्च न्यायालय
पुदुचेरी किस उच्च न्यायालय के अधिकार क्षेत्र में आता है? — मद्रास उच्च न्यायालय
गुवाहाटी उच्च न्यायालय का अधिकार क्षेत्र किन किन राज्यों पर है? — असम, नागालैंड, मिजोरम एवं अरुणाचल प्रदेश
दक्षिण पूर्व एशियाई देशों के संघ ASEAN का मुख्यालय कहां पर स्थित है? — जकार्ता, इंडोनेशिया
लैंड ऑफ गोल्डन पैगोडा किसे कहा जाता है? — म्यांमार
म्यांमार देश को पहले किस नाम से जाना जाता था? — बर्मा
महिलाओं को वोट डालने का अधिकार देने वाला विश्व का प्रथम देश कौन था? — न्यूजीलैंड (1893)
न्यूजीलैंड की राजधानी का क्या नाम है? — वेलिंगटन
भारत का राष्ट्रीय विरासत पशु कौन सा है? — हाथी
प्रोजेक्ट एलीफेंट का प्रारंभ कब किया गया? — 1992
विश्व हाथी दिवस प्रत्येक वर्ष कब मनाया जाता है? — 12 अगस्त
फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स की स्थापना कब होती है? — 1989 (मुख्यालय : पेरिस)
भारत फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स का सदस्य कब बना? — 2010
ऑस्ट्रेलिया में उष्णकटिबंधीय चक्रवात को क्या कहा जाता है? — विली-विली
संयुक्त राष्ट्र संघ के कुल कितने अभिकरण है? — 6 (महासभा, सचिवालय, सुरक्षा परिषद, अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय, ECOSOC, न्यास परिषद)
संयुक्त राष्ट्र संघ में कुल कितने देश शामिल है? — 193
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में कितने सदस्य देश होते हैं? — 15
5 स्थायी सदस्य — रूस, चीन, फ्रांस, अमेरिका, ब्रिटेन
10 अस्थायी सदस्य — 2 वर्ष के लिए चुने जाते हैं।
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का प्रथम सत्र कब आयोजित किया गया था? — 17 जनवरी 1946
संयुक्त राष्ट्र आर्थिक तथा सामाजिक परिषद (ECOSOC) में वर्तमान में कुल कितने सदस्य देश हैं? — 54
AYUSH — आयुर्वेद, योग, युनानी, सिद्ध, होम्योपैथी
Current Affairs Revision:
हाल ही में कौन सा राज्य सेमीकंडक्टर नीति शुरू करने वाला भारत का पहला राज्य बना है? ― गुजरात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहां पर भारत के पहले अंतर्राष्ट्रीय बुलियन एक्सचेंज को लांच किया है? ― गिफ्ट सिटी, गांधीनगर गुजरात
बुलियन — उच्च गुणवत्ता का सोना और चांदी
फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (FATF) के वर्तमान अध्यक्ष कौन हैं? — टी. राजा कुमार (सिंगापुर)
मिस इंडिया वर्ल्ड 2022 का खिताब किसने जीत लिया है? ― सिनी शेट्टी (कर्नाटक)
गैस अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया लिमिटेड (GAIL) का चेयरमैन और प्रबंध निदेशक किसे नियुक्त किया गया है? ― संदीप कुमार गुप्ता
यूनाइटेड किंगडम की संसद के द्वारा किसे आयुर्वेद रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया है? ― तनुजा नेसारी
G-20 के लिए पीयूष गोयल के स्थान पर भारत के नये शेरपा किसे बनाया गया है? ― अमिताभ कांत
मालाबार युद्धाभ्यास किस संगठन के देशों के मध्य आयोजित किया जाता है? — QUAD
असनी चक्रवात का नामकरण किसके द्वारा किया गया? ― श्रीलंका
जुलाई 2022 में किसे पश्चिम बंगाल के राज्यपाल पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है? ― ला गणेशन
लक्षद्वीप के वर्तमान प्रशासक कौन हैं? — प्रफुल्ल पटेल
सिंगापुर ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप सुपर-500 खिताब :
महिला एकल ― पी. वी. सिंधु (उपविजेता : वांग झी यी)
पुरुष एकल ― एंथनी सिनिबुका (इंडोनेशिया)
संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि वर्तमान में कौन है? — रुचिरा कंबोज
जुलाई 2022 में किस भारतीय नागरिक को विश्व बैंक के मुख्य अर्थशास्त्री के रूप में नियुक्त किया गया है? ― इंदरमीत गिल
बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के उद्घाटन समारोह में भारतीय दल के ध्वजवाहक कौन कौन थे? ― पी. वी. सिंधु और मनप्रीत सिंह
भारत का पहला एलिवेटेड शहरी एक्सप्रेस वे कौन सा बनाया जाएगा? ― द्वारका एक्सप्रेस वे (हरियाणा-दिल्ली) (29 किमी)
कौन सा राज्य अपनी इंटरनेट सेवा रखने वाला भारत का पहला और एकमात्र राज्य बन गया है? ― केरल (केरल फाइबर ऑप्टिक नेटवर्क लिमिटेड (K-FON प्रोजेक्ट))
हाल ही में कौन सा बंदरगाह भारत का शत-प्रतिशत लैंडलॉर्ड मॉडल वाला पहला बंदरगाह बन गया है? ― जवाहरलाल नेहरू बंदरगाह, मुंबई
आयुर्वेद दिवस 2022 की थीम क्या थी? — हर दिन हर घर आयुर्वेद
भारतीय सेना का 76वां इन्फैंट्री दिवस — 27 अक्टूबर
विश्व श्रव्य-दृश्य विरासत दिवस — 27 अक्टूबर
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें