04 November | Daily Current Affairs | Static GK GA One liner | Current Affairs Today | Exam Sahpathi

 


Static GK & General Awareness: 

  • विश्व में मसालों का सबसे बड़ा उत्पादक, उपभोक्ता और निर्यातक कौन सा देश है? ― भारत

  • विश्व का मसाले का कटोरा किस देश को कहा जाता है? ― भारत

  • भारत में मसाले का उत्पादन किस राज्य में सर्वाधिक होता है? ― केरल

  • कर्नाटक का नवीनतम जिला कौन सा है? ― विजयनगर

  •  कोलार फील्ड किसके लिए प्रसिद्ध है? ― सोना (कर्नाटक)

  • जोग जलप्रपात किस नदी पर स्थित है? ― शरावती नदी

  • यक्षगान का संबंध किस राज्य से है? ― कर्नाटक

  • नागरहोल राष्ट्रीय उद्यान का नया नाम क्या है? ― राजीव गांधी राष्ट्रीय उद्यान

  • जीवाश्म के अध्ययन को क्या कहते हैं? ― पैलिएन्टोलॉजी

  • जीवाश्मों की आयु का निर्धारण कैसे किया जाता है? ― कॉर्बन डेटिंग (C-14)

  • चट्टानों की आयु का निर्धारण कैसे किया जाता है? ― यूरेनियम डेटिंग

  • रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया का राष्ट्रीयकरण कब हुआ? ― 1 जनवरी 1949

  • 14 बैंकों का राष्ट्रीयकरण कब हुआ था? ― 1969

  • 14 बैंकों के राष्ट्रीयकरण के बाद 6 और बैंकों का राष्ट्रीयकरण कब किया गया? ― 1980

  • इंपीरियल बैंक ऑफ इंडिया का नाम स्टेट बैंक ऑफ इंडिया कब हुआ? ―  1 जुलाई 1955

  • इंपीरियल बैंक ऑफ इंडिया किन-किन बैंकों से मिलकर बनी थी? ― कोलकाता + मद्रास + बॉम्बे (1921)

  • डल झील में ATM किस बैंक के द्वारा स्थापित किया गया है? ― SBI

  • भारत में सुपर कंप्यूटर का निर्माण किस संस्था के द्वारा किया जाता है? ― CDAC पुणे 

  • भारत के प्रथम सुपर कंप्यूटर का क्या नाम है? ― परम-8000

  • भारत में सुपर कंप्यूटर के जनक कौन हैं? ― विजय पी. भटकर 

  • विश्व में सुपर कंप्यूटर का जनक किसे माना जाता है? ― सीमोर क्रे 

  • जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को अलग-अलग केंद्रशासित प्रदेश कब घोषित किया गया? — 31 अक्टूबर 2019

  • दादर नगर हवेली तथा दमन दीव को मिला कर कब एक ही केंद्रशासित प्रदेश बना दिया गया? — 26 जनवरी 2020

  • छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण किस राज्य से अलग करके किया गया था? — मध्य प्रदेश (01 नवंबर 2000)

  • मेघालय राज्य का निर्माण किस राज्य से अलग करके किया गया था? — असम (21 जनवरी 1972)


04 November 2022:  Daily Current Affairs:

  • DRDO द्वारा बैलिस्टिक मिसाइल डिफेंस (BMD) इंटरसेप्टर मिसाइल का पहला सफल उड़ान परीक्षण कहां से किया गया है? — एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप, ओडिशा

  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहां पर स्थापित भारतीय जन संचार संस्थान का वर्चुअल उद्घाटन किया है? — मिजोरम विश्वविद्यालय, आइजोल

  • नई दिल्ली में 12वीं द्विवार्षिक अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी और सम्मेलन ‘इंडिया केम 2022’ का उद्घाटन किसके द्वारा किया गया? — डॉ मनसुख मांडविया (केंद्रीय रसायन और उर्वरक मंत्री)

    • थीम — विजन 2030 : केमिकल्स एंड पेट्रोकेमिकल्स बिल्ड इंडिया

  • प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने कहाँ पर आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए तीन हजार से अधिक नवनिर्मित फ्लैटों का उद्घाटन किया? — कालकाजी (दिल्ली)

  • केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) ने किन दो महिला अधिकारियों को महानिरीक्षक के पद पर पदोन्नत किया गया है? —

    • सीमा धुंडिया (बिहार सेक्टर के CRPF की महानिरीक्षक)

    • एनी अब्राहम (रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) की प्रमुख)

  • इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक (IPPB) ने कहां पर भारत के पहले फ्लोटिंग वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन किया? — श्रीनगर (डल झील में)

    • महिलाओं के बीच वित्तीय साक्षरता को बढ़ाने के लिए निवेशक दीदी पहल की शुरुआत की गई।

  • भारत की किस स्टील कंपनी के प्रोडक्ट को भारत का पहला रेस्पोंसिबल स्टील सर्टिफिकेशन प्राप्त हुआ है ? — टाटा स्टील 

  • केंद्र सरकार द्वारा ईटानगर, अरुणाचल प्रदेश में स्थित होलोंगी हवाई अड्डे का नाम बदलकर क्या रखे जाने की मंजूरी दी गई है? — डोनी पोलो हवाई अड्डा 

  • उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ द्वारा लोक प्रशासन के लिए पहला डॉ राजेंद्र प्रसाद अवार्ड किसे प्रदान किया गया? — प्रो. रमेश अरोड़ा

  • 41वां अंतरराष्ट्रीय पुस्तक मेले का आयोजन कहां पर किया गया? — शारजाह (UAE)

  • पद्म भूषण, रेमन मैग्सेसे पुरस्कार, इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार से सम्मानित इलाबेन भट्ट का निधन हो गया। वह किस क्षेत्र से संबंधित थीं? — सामाजिक कार्यकर्ता 

    • इन्होंने SEWA (Self Employed Women Association) संस्था की स्थापना की थी।


Current Events Revision:

  • परम कामरूप सुपर कंप्यूटर का उद्घाटन हाल ही में किस संस्थान में किया गया? ― IIT गुवाहाटी

  • परम अनंत सुपर कंप्यूटर ― IIT गांधीनगर 

  • परम गंगा सुपर कंप्यूटर ― IIT रुड़की 

  • परम शक्ति सुपर कंप्यूटर ― IIT खड़गपुर 

  • परम पोरूल सुपर कंप्यूटर ― NIT तिरुचिरापल्ली

  • परम प्रवेगा सुपर कंप्यूटर ― IISc बेंगलुरु 

  • हाल ही में पहले 5G टेस्ट बैंड का शुभारंभ किया गया; यह परियोजना किस संस्थान के नेतृत्व में विकसित की गई है? ― IIT मद्रास 

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्लॉकचेन आधारित डिजिटल डिग्री का शुभारम्भ कहाँ से किया? ― IIT कानपुर 

  • विकलांगों के कौशल विकास और नौकरी खोजने के लिए स्वराजबिलिटी पोर्टल का शुभारंभ किसके द्वारा किया गया  ― IIT हैदराबाद

  • वर्तमान में विश्व का सर्वाधिक तेज सुपर कंप्यूटर कौन सा है? ― फ्रंटियर (अमेरिका)

  • वर्तमान में भारत का सर्वाधिक तेज सुपर कंप्यूटर कौन सा है? ― परम सिद्धि AI 

  • हाल ही में भारतीय नौसेना ने किस स्वदेशी विमान वाहक पोत का कोच्चि से अनावरण किया है? ― INS विक्रान्त 

  • स्विस ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट, सैयद मोदी बैडमिंटन टूर्नामेंट, सिंगापुर ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट किस भारतीय खिलाड़ी ने जीता है? ― पी. वी. सिन्धु 

  • अंतर्राष्ट्रीय बुकर पुरस्कार 2022 गीतांजलि श्री और डेजी राकवेल (उपन्यास : रेत समाधि (Tomb of Sand))

  • बुकर पुरस्कार 2022शेहान करुणातिलका (उपन्यास : ‘द सेवन मून्स ऑफ माली अल्मेडा’)

  • 31वां व्यास सम्मान से किसे सम्मानित किया गया? ―  असगर वजाहत

  • 31वां सरस्वती सम्मान से किसे सम्मानित किया गया? ― प्रो. रामदरश मिश्र

  • वर्ल्ड ग्रीन सिटी अवार्ड 2022 में किन दो भारतीय शहरों को पुरस्कार प्रदान किया गया? — मुंबई और हैदराबाद

  • वित्तीय समावेशन और डिजिटल बैंकिंग को बढ़ावा देने के लिए डाक विभाग और इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक की 'आरोहण 4.0' नामक बैठक कहां हुई? ― शिमला, हिमाचल प्रदेश

  • भारत में आयोजित फीफा U-17 महिला विश्व कप 2022 का खिताब किस देश की टीम ने जीत लिया है? — स्पेन (उपविजेता : कोलंबिया)

  • ‘अंबेडकर’– ए लाइफ पुस्तक किसके द्वारा लिखी गई है? — शशि थरूर

  • हीरो ऑफ टाइगर हिल किसकी पुस्तक है? — योगेंद्र सिंह यादव

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Class 6 sst Chapter 01 Question Answer New NCERT - पृथ्वी पर स्थानों की स्थिति

Class 6 sst chapter 04 New NCERT Question Answer - इतिहास की समय रेखा एवं उसके स्रोत