November 2022 | 02 | Monthly Current Affairs | Oneliner |
महत्वपूर्ण सूचकांक (Important Index) :
जलवायु परिवर्तन प्रदर्शन सूचकांक (CCPI), 2023 में भारत किस स्थान पर रहा है? — 8th
शिक्षा मंत्रालय द्वारा जारी परफारमेंस ग्रेडिंग इंडेक्स 2020-21 में कौन से राज्य शीर्ष पर रहे? — केरल, महाराष्ट्र, पंजाब
पोर्टुलन्स इंस्टीट्यूट द्वारा जारी नेटवर्क रेडीनेस इंडेक्स 2022 में भारत ने कौन सा स्थान हासिल किया? — 61वां
महत्वपूर्ण रिपोर्ट्स (Important Reports) :
केंद्रीय गृह मंत्रालय के द्वारा कितनी भाषाओं पर मदर टंग सर्वे आफ इंडिया रिपोर्ट जारी की गई है? — 576 भाषाएं
संयुक्त राष्ट्र (UN) द्वारा जारी एक रिपोर्ट के अनुसार भारत कब तक विश्व की सबसे अधिक आबादी वाला देश बन जाएगा? — 2023
नैसकॉम और आर्थर डी लिटिल की एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत में 5जी नेटवर्क प्रौद्योगिकी के 2030 तक भारत के सकल घरेलू उत्पाद (GDP) में कितने प्रतिशत योगदान करने की उम्मीद है? — 2%
2070 तक शुद्ध शून्य उत्सर्जन लक्ष्य हासिल करने के लिए ‘कार्बन कैप्चर’ पर अध्ययन रिपोर्ट किसके द्वारा जारी की गई? — नीति आयोग
महत्वपूर्ण रैंकिंग (Important Ranking) :
फोर्ब्स द्वारा विश्व की सर्वश्रेष्ठ नियोक्ता रैंकिंग 2022 में कौन सी कंपनी भारत में सर्वश्रेष्ठ नियोक्ता है? — रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (विश्व में 20th स्थान)
विश्व स्तर पर शीर्ष कंपनी — सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स
नवंबर 2022 में किस देश को पछाड़कर भारत स्टील का विश्व का दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक बना? — जापान
मॉर्निंग कंसल्ट पोलिटिकल इंटेलिजेंस द्वारा जारी रिपोर्ट में कितने प्रतिशत अप्रूवल रेटिंग के साथ भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विश्व नेताओं की सूची में शीर्ष पर हैं? — 77% अप्रूवल रेटिंग
महत्वपूर्ण पुरस्कार (Important Awards) :
किस राज्य सरकार की लक्ष्मी भंडार योजना को महिला और बाल विकास श्रेणी में स्कॉच पुरस्कार प्रदान किया गया? — पश्चिम बंगाल
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ द्वारा लोक प्रशासन के लिए पहला डॉ राजेंद्र प्रसाद अवार्ड किसे प्रदान किया गया? — प्रो. रमेश अरोड़ा
फ्रांसीसी सरकार द्वारा शेवेलियर लीजन-डी-आनर पुरस्कार किसे प्रदान किया गया है? — अरुणा साईराम (कर्नाटक गायिका)
किस राज्य के परिवहन निगम को केंद्र सरकार द्वारा सर्वश्रेष्ठ सार्वजनिक परिवहन सेवाओं के लिए पुरस्कार प्रदान किया गया है? — केरल राज्य सड़क परिवहन निगम (KSRTC)
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कार 2021 किसे प्रदान किया गया? — शशिकला पांडे और गंगा जोशी (उत्तराखंड)
हाल ही में किसे पहले केरल ज्योति पुरस्कार के लिए चुना गया है? — एम. टी वासुदेवन नायर
हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय कन्नड़ रत्न पुरस्कार किसे प्रदान किया गया है? — वाईकेसी वाडियार
बेली के. एशफोर्ड मेडल से सम्मानित होने वाले पहले भारतीय वैज्ञानिक कौन है? — डॉक्टर सुभाष बाबू
लंदन में आयोजित वर्ल्ड ट्रैवल मार्ट में प्रतिष्ठित रिस्पॉन्सिबल टूरिज्म ग्लोबल अवार्ड किस राज्य ने जीता है? — केरल पर्यटन
ब्रिटेन के राजा चार्ल्स तृतीय ने विज्ञान के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान के लिए ‘आर्डर आफ मेरिट’ से किसे सम्मानित किया है? — प्रोफेसर वेंकी रामकृष्णन
गोवा में 53वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में सत्यजीत रे लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से किसे सम्मानित किया जाएगा? — कार्लोस सौरा (स्पेनिश फिल्म निर्देशक और लेखक)
इंडियन फिल्म पर्सनैलिटी ऑफ द ईयर 2022 — चिरंजीवी
ICFT-यूनेस्को गांधी पदक — ईरानी फिल्म ‘नारगेसी’
प्रसाद डीआई पुरस्कार — बांग्लादेश की फीचर फिल्म ‘अगंतुक’
वर्ष 2022 का प्रतिष्ठित जेसीबी साहित्य पुरस्कार किसे प्रदान किया गया? — उपन्यासकार खालिद जावेद (‘द पैराडाइज ऑफ फूड’)
हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने किसको ‘गांधी मंडेला’ पुरस्कार से सम्मानित किया? — दलाई लामा
14 नवंबर 2022 को किसे मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार 2022 दिए जाने की घोषणा की गई? — शरत कमल अंचता
बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने किसे प्रतिष्ठित फ्रेंड्स आफ लिबरेशन वॉर से सम्मानित किया है? — एडवर्ड एम. कैनेडी
किस रेलवे स्टेशन को “4 स्टार ईट राइट स्टेशन” प्रमाणन से सम्मानित किया गया है? — भोपाल रेलवे स्टेशन
भारतीय शास्त्रीय संगीत व नृत्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने के लिए प्रतिष्ठित ‘सुमित्रा चरत राम पुरस्कार’ से किसे सम्मानित किया गया? — उमा शर्मा (कथक नृत्यांगना)
पारिस्थितिक तंत्र के क्षरण की रोकथाम के लिए संयुक्त राष्ट्र के सर्वोच्च पर्यावरण पुरस्कार ‘‘चैंपियंस ऑफ द अर्थ’’ से किसे सम्मानित किया गया है? — डॉ पूर्णिमा देवी बर्मन
हाल ही में प्रतिष्ठित डॉ अब्दुल कलाम सेवा पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया? — रवि कुमार सागर
केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने घोषणा की कि देश भर के 39 स्कूलों को 2021-22 शैक्षणिक सत्र के लिए स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
ई-गवर्नेंस के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार के तहत स्वर्ण पुरस्कार किसने जीता है? — ई-ग्रामस्वराज और ऑडिटऑनलाइन
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें