November 2022 | 03 | Monthly Current Affairs Oneliner
विश्व/ भारत में प्रथम (First in India) :
उत्तर भारत के पहले हाइपर स्केल डाटा सेंटर योट्टा डी-1 का लोकार्पण कहां पर किया गया है? — ग्रेटर नोएडा, उत्तर प्रदेश
प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के अंतर्गत भारत का पहला फिश म्यूजियम एकीकृत एक्वा पार्क किस राज्य में स्थापित किया जायेगा? — अरुणाचल प्रदेश (सुबनसिरी जिला)
विश्व का सबसे बड़ा पांडुलिपि ग्रन्थालय किस राज्य में बनाया जा रहा है? — गुजरात
स्काईरूट एयरोस्पेस कंपनी द्वारा निर्मित भारत के पहले निजी तौर पर विकसित रॉकेट का क्या नाम है? — विक्रम-S
विश्व की सबसे लंबी यात्री ट्रेन का संचालन किस देश में किया गया? — स्विट्जरलैंड
अडानी न्यू इंडस्ट्रीज लिमिटेड द्वारा किस राज्य में भारत की सबसे बड़ी पवन टरबाइन स्थापित की गई है? — गुजरात (क्षमता: 5.2 मेगावाट; ऊंचाई: 200 मीटर)
स्वतंत्र भारत के प्रथम मतदाता कौन हैं, जिन्होंने हाल ही में 34वीं बार मतदान किया तथा इनका हाल ही में निधन भी हो गया है? — श्याम सरण नेगी (106 वर्ष, हिमाचल प्रदेश)
विश्व की प्रथम वैदिक घड़ी को कहां पर प्रारंभ किया जाएगा? — जीवाजी वेधशाला, उज्जैन (मध्य प्रदेश)
विश्व का सबसे ऊंचाई पर स्थित मतदान केंद्र ताशीगंग कहां पर स्थित है? — हिमाचल प्रदेश
भारत का प्रथम डबल डेकर एक्सप्रेस-वे कहां पर बनाया जाएगा? — नोएडा
राज्यभर में सोने की एक समान कीमत लागू करने वाला भारत का पहला राज्य कौन बन गया है? — केरल
रिलायंस इंडस्ट्रीज द्वारा देश का पहला मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक पार्क कहां पर बनाया जाएगा? — चेन्नई, तमिलनाडु
जनवरी 2023 में वाराणसी और किसके मध्य दुनिया की सबसे लंबी नदी क्रूज सेवा “गंगा विलास” प्रारंभ की जाएगी? — डिब्रूगढ़
केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल द्वारा पूर्वोत्तर के पहले यूनानी चिकित्सा क्षेत्रीय केंद्र का उद्घाटन कहां पर किया गया? — सिलचर, असम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दक्षिण-भारत की पहली वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया यह ट्रेन कहां से कहां तक चलाई जाएगी? — चेन्नई से मैसूर
किस बैंक ने भारत का पहला स्टिकर-आधारित डेबिट कार्ड FIRSTAP लॉन्च किया है? — IDFC फर्स्ट बैंक
फीफा वर्ल्ड कप के पांच संस्करण में गोल करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी कौन बन गए हैं? — क्रिस्टियानो रोनाल्डो
देश का पहला एकीकृत रॉकेट डिजाइन, निर्माण व परीक्षण केंद्र ‘स्काईरूट’ कहां पर स्थापित किया जाएगा? — तेलांगना
भारत का पहला निजी रॉकेट लॉन्चपैड और मिशन नियंत्रण केंद्र किस कंपनी द्वारा स्थापित किया गया? — अग्निकुल कॉसमॉस
महत्वपूर्ण ऐप्स & पोर्टल (Important Apps & Portals) :
भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) के द्वारा उपयोगकर्ताओं को बेहतर अनुभव के लिए कौन सा AI/ML आधारित चैटबॉट लॉन्च किया गया? — आधार मित्र
एक से अधिक भारतीय भाषाओं में इंजीनियरिंग पाठ्यक्रम उपलब्ध कराने के लिए ई-कुम्भ पोर्टल किसके द्वारा लांच किया गया? — राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू
BATS एप्लीकेशन किसके द्वारा लांच किया गया है? — प्रसार भारती
BATS — Broadcast Air Time Scheduler
खेल समसामयिकी (Sports) :
भारत में आयोजित फीफा U-17 महिला विश्व कप 2022 का खिताब किस देश की टीम ने जीत लिया है? — स्पेन (उपविजेता : कोलंबिया)
आयोजन स्थल — भुवनेश्वर, गोवा और नवी मुंबई
शुभंकर — ईभा
खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2023 की मेजबानी कौन सा राज्य करेगा? — उत्तर प्रदेश (लखनऊ, गोरखपुर, वाराणसी, नोएडा)
ट्रैक एशिया कप साइकलिंग टूर्नामेंट 2022 की मेजबानी किस भारतीय राज्य के द्वारा की जाएगी? — केरल
दक्षिण कोरिया में आयोजित एशियन टीम स्क्वैश चैंपियनशिप 2022 में गोल्ड मेडल किस देश की पुरुष टीम ने जीता? — भारत (उपविजेता : कुवैत)
विश्व पहेली (Puzzle) चैंपियनशिप में भारत के लिए पहला रजत पदक किसने जीता है? — प्रसन्ना शेषाद्रि
टोक्यो, जापान में आयोजित BWF पैरा-बैडमिंटन विश्व चैंपियनशिप 2022 में स्वर्ण पदक किन खिलाड़ियों ने जीता है?
पुरुष एकल SL3 — प्रमोद भगत
महिला एकल SU5 — मनीषा रामदास
भारत ने दो स्वर्ण, दो रजत तथा 12 कांस्य पदक जीते हैं।
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2022 का खिताब किस टीम ने पहली बार जीता है? — मुंबई (उपविजेता : हिमाचल प्रदेश)
ICC प्लेयर ऑफ द मंथ अक्टूबर 2022 :
पुरुष खिलाड़ी — विराट कोहली (भारत)
महिला खिलाड़ी — निदा डार (पाकिस्तान)
एशियाई महाद्वीपीय शतरंज टूर्नामेंट 2022 में महिला वर्ग का खिताब किसने जीता है? — पी. वी. नंदिधा
ओपन वर्ग — आर. प्रज्ञानानंद
एक कैलेंडर वर्ष में 1000 T20 अंतरराष्ट्रीय रन बनाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी कौन बने हैं? — सूर्यकुमार यादव
02 से 05 फरवरी 2023 तक राष्ट्रीय शीतकालीन खेलों को कहां आयोजित किया जाएगा? — ओली, उत्तराखंड
नवंबर 2022 में ICC के क्रिकेट हॉल ऑफ फेम में कौन से तीन खिलाड़ी शामिल किए गए हैं? —
शिवनारायण चंद्रपाल (वेस्टइंडीज)
अब्दुल कादिर (पाकिस्तान)
चार्लोट एडवर्ड्स (इंग्लैंड)
2023 में महिला विश्व मुक्केबाजी चैम्पियनशिप की मेजबानी कौन सा देश करेगा? — भारत
फिट इंडिया स्कूल सप्ताह के शुभंकर तूफान और तूफानी का शुभारंभ किसके द्वारा किया गया? — पी.वी. सिंधु
T20 विश्वकप 2022 का खिताब किस टीम ने जीत लिया है? — इंग्लैंड (उपविजेता: पाकिस्तान)
बैंकॉक, थाईलैंड में आयोजित एशियाई टेबल टेनिस कप 2022 में महिला एकल कांस्य पदक किसने जीता है? — मनिका बत्रा
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें