November 2022 | 04 | Monthly Current Affairs Oneliner

 


महत्वपूर्ण सम्मेलन और आयोजन (Important Summits) :

  1. 20 से 28 नवंबर तक 53वां भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI) कहां पर आयोजित किया गया? — गोवा 

    1. IFFI की शुरुआत — अल्मा एंड ऑस्कर

  2. 12 नवंबर 2022 को आसियान-भारत स्मारक शिखर सम्मेलन में भारत का नेतृत्व किसने किया था? — उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़

  3. 17th उद्भव इंटरनेशनल डांस फेस्टिवल का आयोजन कहां पर किया गया है? — ग्वालियर, मध्य प्रदेश

    1. इस फेस्टिवल में 5 देशों भारत, ताइवान, श्रीलंका, उज्बेकिस्तान और किर्गिस्तान के कलाकार भाग ले रहे हैं।

  4. 3rd राष्ट्रीय जनजातीय नृत्य महोत्सव का आयोजन किस राज्य में प्रारंभ किया गया? — छत्तीसगढ़

    1. राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में भारत के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के आदिवासी नृत्य समूह भाग लेंगे।

  5. इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक (IPPB) ने कहां पर भारत के पहले फ्लोटिंग वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन किया? — श्रीनगर (डल झील में)

    1. महिलाओं के बीच वित्तीय साक्षरता को बढ़ाने के लिए निवेशक दीदी पहल की शुरुआत की गई।

  6. 41वां अंतर्राष्ट्रीय पुस्तक मेले का आयोजन कहां पर किया गया? — शारजाह (UAE)

  7. राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन (NMCG) द्वारा कहां पर 6th गंगा उत्सव- नदी महोत्सव 2022 का आयोजन किया गया? — मेजर ध्यानचंद स्टेडियम, नई दिल्ली 

    1. संस्कृति मंत्री जी किशन रेड्डी द्वारा गंगा उत्सव का उद्घाटन किया गया।

  8. वर्ल्ड ट्रैवल मार्केट 2022 का आयोजन कहां पर किया जा रहा है जिसमें हाल ही में भारत के पर्यटन विभाग ने भाग लिया है? — लंदन

  9. अर्बन मोबिलिटी इंडिया कॉन्फ्रेंस एंड एक्सपो का 15वाँ संस्करण कहां पर आयोजित किया गया? — कोच्चि, केरल 

  10. हाल ही में किस राज्य में राइजिंग सन वाटर फेस्ट-2022 का आयोजन किया गया? — मेघालय

  11. 01 से 09 नवम्बर 2022 तक कहां पर अंतर्राष्ट्रीय पुष्कर मेला 2022 का आयोजन किया गया? — अजमेर, राजस्थान 

  12. 19 नवंबर से 6 दिसंबर 2022 तक कहां पर अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव का आयोजन किया जा गया? — हरियाणा

  13. 11 और 12 नवंबर 2022 को पीएम गतिशक्ति मल्टीमॉडल जलमार्ग शिखर सम्मेलन का आयोजन कहां पर किया गया? — वाराणसी

  14. 10 से 12 नवंबर 2022 तक टेलीमेडिसिन सोसाइटी ऑफ इंडिया द्वारा 18वां अंतर्राष्ट्रीय टेलीमेडिसिन सम्मेलन कहां आयोजित किया गया? — कोच्चि, केरल 

    1. इस सम्मेलन में इसरो प्रमुख एस. सोमनाथ ने मुख्य अतिथि के रूप में हिस्सा लिया।

  15. भारतीय वायु सेना के वार्षिक शो, एयर फेस्ट 2022 का आयोजन कहां पर किया गया? — नागपुर, महाराष्ट्र 

  16. 17 से 19 नवंबर 2022 तक किस राज्य में अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन मार्ट का आयोजन किया गया? — मिजोरम

  17. हाल ही में कहां पर यूनेस्को इंडिया-अफ्रीका हैकॉथान 2022 का शुभारंभ किया गया? — ग्रेटर नोएडा, उत्तर प्रदेश 

 

महत्वपूर्ण उद्घाटन (Important Inauguration) :

  1. हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किस राज्य में देश का सबसे बड़ा भूलभुलैया उद्यान और मियाबाकी वन का उद्घाटन किया है? — एकता नगर, गुजरात

  2. 1 से 5 नवंबर 2022 तक ग्रेटर नोएडा से शुरुआत होने वाले जल सप्ताह — इंडिया वाटर वीक 2022 का उद्घाटन किसके द्वारा किया गया? — राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

    1. थीम— सतत विकास और समानता

  3. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किस राज्य/ केंद्रशासित प्रदेश में 14000 फीट की ऊंचाई पर श्योक पुल का उद्घाटन किया है? — लेह, लद्दाख

    1. श्योक नदी पर निर्मित श्योक पुल 120 मीटर लंबा तथा 70 टन वजन उठाने में सक्षम है।

  4. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहां पर स्थापित भारतीय जन संचार संस्थान का वर्चुअल उद्घाटन किया है? — मिजोरम विश्वविद्यालय, आइजोल

  5. नई दिल्ली में 12वीं द्विवार्षिक अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी और सम्मेलन ‘इंडिया केम 2022’ का उद्घाटन किसके द्वारा किया गया? — डॉ मनसुख मांडविया (केंद्रीय रसायन और उर्वरक मंत्री)

    1. थीम — विजन 2030 : केमिकल्स एंड पेट्रोकेमिकल्स बिल्ड इंडिया

  6. प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने कहाँ पर आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए तीन हजार से अधिक नवनिर्मित फ्लैटों का उद्घाटन किया? — कालकाजी (दिल्ली)

  7. शहीदों की पत्नियों के कल्याण और शिकायतों के निवारण के लिए भारतीय सेना द्वारा कौन सी सुविधा शुरू की गई है? — वीरांगना सेवा केंद्र

  8. 41वें भारत-अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले का उद्घाटन दिल्ली के प्रगति मैदान में किसके द्वारा किया गया? — पीयूष गोयल (केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री)

  9. केंद्रीय ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री श्री गिरिराज सिंह के द्वारा कहां पर सरस आजीविका मेला 2022 का उद्घाटन किया गया? — प्रगति मैदान, नई दिल्ली 

  10. 75 ‘क्रिएटिव माइंड्स’ को 53 घंटों में उनके आइडिया ऑफ इंडिया@100 पर एक लघु फिल्म बनाने के लिए ‘53-ऑवर चैलेंज’ का किसने उद्घाटन किया? — केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर

‘डियर डायरी’ फिल्म ने 75 क्रिएटिव माइंड्स के लिए 53 घंटों का चैलेंज जीता।

  1. वार्षिक युवा महोत्सव ‘सोनजल-2022′ का उद्घाटन कहां पर किया गया? — कश्मीर विश्वविद्यालय

सोनज़ल का अर्थ है इंद्रधनुष, जो आशा, प्रेरणा और सौभाग्य का प्रतीक है।


महत्वपूर्ण समझौते (Important Agreement) :

  1. किस भारतीय बैंक ने भारत-अफ्रीका व्यापार को बढ़ावा देने हेतु दक्षिणी अफ्रीका के फर्स्टरैंड बैंक  के साथ समझौता किया? — भारतीय निर्यात-आयात बैंक (EXIM BANK) 

  2. कोचीन शिपयार्ड ने उत्तर प्रदेश में वाराणसी के लिए देश का पहला हाइड्रोजन ईंधन सेल कटमरैन पोत बनाने के लिए किसके साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए? — भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण

  3. नवंबर 2022 में भारत ने किस देश के साथ फ्यूचर आईसीटी, फ्यूचर मोबाइल टेक्नोलॉजीज और डिजिटल शिक्षा के लिए डिजिटल साझेदारी में सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई है? — फिनलैंड

  4. किस राज्य सरकार ने राज्य के कलाकारों, हस्तशिल्प और कई अन्य जातीय कलाओं को अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शन प्राप्त करने में मदद करने के लिए भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (ICCR) के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं? — बिहार सरकार 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Class 6 sst Chapter 01 Question Answer New NCERT - पृथ्वी पर स्थानों की स्थिति

Class 6 sst chapter 04 New NCERT Question Answer - इतिहास की समय रेखा एवं उसके स्रोत