November 2022 | 05 | Monthly Current Affairs Oneliner | Exam Sahpathi

 



रक्षा (Defence) :

  1. हिंद महासागर में देशों के बीच आपसी सहयोग बढ़ाने के लिए 4th गोवा समुद्री संगोष्ठी का आयोजन कहां पर किया गया? — गोवा

  2. भारतीय वायुसेना और रॉयल सिंगापुर वायुसेना के मध्य 11वाँ वार्षिक संयुक्त सैन्य प्रशिक्षण अभ्यास का आयोजन कहां किया जा रहा है? — कलाईकुंडा, पश्चिम बंगाल 

  3. नवम्बर 2022 में रॉयल ऑस्ट्रेलियाई नौसेना और भारतीय नौसेना ने कहां पर समुद्री भागीदारी अभ्यास का आयोजन किया है? — बंगाल की खाड़ी

  4. जापान के योकोसुका में शुरू होने वाले 26वें अंतर्राष्ट्रीय मालाबार नौसेना अभ्यास में भारतीय नौसेना के कौन से जहाज भाग ले रहे हैं? — INS शिवालिक और INS कोमोर्ता 

    1. मालाबार नौसेना अभ्यास में भारत, जापान, आस्ट्रेलिया और अमेरिका भाग ले रहे हैं। 

  5. भारतीय नौसेना ने किस देश के साथ 13वां द्विपक्षीय नौसैनिक अभ्यास नसीम अल बह्र-2022 का आयोजन किया है? — ओमान नौसेना (ओमान के तट पर)

  6. 21 नवंबर 2022 को भारतीय सेना के दक्षिण पश्चिमी कमान ने राजस्थान के थार रेगिस्तान में एक एकीकृत अग्नि शक्ति अभ्यास, “शत्रुनाश” का आयोजन किया।

  7. भारतीय वायु सेना (IAF) ने कहां पर मानवीय सहायता और आपदा राहत (HADR) अभ्यास ‘समन्वय-2022’ का आयोजन किया? — वायु सेना स्टेशन आगरा

  8. ऑस्ट्रेलिया और भारत की सेनाओं के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘Austra Hind -22’ कहां आयोजित किया गया? — महाजन फील्ड फायरिंग रेंज, राजस्थान

  9. भारतीय सेना और मलेशियाई सेना का संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘हरिमौ शक्ति-2022’ कहां आयोजित किया गया? — पुलाई, क्लुआंग, मलेशिया

  10. अखिल भारतीय तटीय रक्षा अभ्यास सी विजिल-22 का तीसरा संस्करण 15-16 नवंबर 22 को आयोजित किया गया।

  11. भारतीय नौसेना के लिए बनाए जा रहे चार बड़े सर्वेक्षण पोत के प्रोजेक्ट के तीसरे पोत ‘इक्षक’ को कहां से कमीशन किया गया? — चेन्नई, तमिलनाडु 

प्रौद्योगिकी (Technology) :

  1. DRDO द्वारा बैलिस्टिक मिसाइल डिफेंस (BMD) इंटरसेप्टर मिसाइल का पहला सफल उड़ान परीक्षण कहां से किया गया है? — एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप, ओडिशा

  2. रक्षा अनुसंधान और विकास परिषद (DRDO) ने भारतीय नौसेना के सोनार सिस्टम के लिए परीक्षण और मूल्यांकन की कौन सी सुविधा शुरू की है? — ध्वनिक विशेषता और मूल्यांकन (SPACE) सुविधा 

  3. 16 नवंबर 2022 को किस देश की अंतरिक्ष एजेंसी ने आर्टेमिस-1 मिशन लांच किया? — अमेरिका

  4. किस बंदरगाह ने ने IIT मद्रास के सहयोग से एक सतत समुद्री जल गुणवत्ता निगरानी स्टेशन (CMWQMS) विकसित किया? — जवाहरलाल नेहरू पोर्ट अथॉरिटी (JNPA)


विविध समसामयिकी (Miscellaneous) :

  1. केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने किस राज्य में रानीपुर टाइगर रिजर्व को भारत का 53वां बाघ रिजर्व अधिसूचित किया है? — उत्तर प्रदेश (4th)

  2. 1 नवंबर 2022 को भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने कितने बैंकों की सहायता से थोक बाजार के लिए सेंट्रल बैंक डिजिटल करेंसी (CBDC) या डिजिटल रूपी पायलट परियोजना की शुरुआत की? — 09 बैंको के साथ

  3. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने कितने बैंकों की सहायता से खुदरा बाजार के लिए अपनी डिजिटल मुद्रा (डिजिटल रुपया) लाने के पायलट परियोजना की शुरुआत की? — 05 बैंको के साथ

  4. हाल ही में गुजरात में दुर्घटनाग्रस्त हुआ मोरबी केबल पुल (1877 ई.) किस नदी पर निर्मित था? — माछू नदी

  5. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित किया गया। यह किस राज्य में स्थित है? — राजस्थान (बांसवाड़ा जिला)

  6. विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) द्वारा सभी उच्च शिक्षा संस्थानों में वर्ष 2022 से प्रतिवर्ष भारतीय भाषा दिवस कब मनाये जाने की घोषणा की गई है? — 11 दिसंबर

  7. भारत की किस स्टील कंपनी के प्रोडक्ट को भारत का पहला रेस्पोंसिबल स्टील सर्टिफिकेशन प्राप्त हुआ है ? — टाटा स्टील 

  8. केंद्र सरकार द्वारा ईटानगर, अरुणाचल प्रदेश में स्थित होलोंगी हवाई अड्डे का नाम बदलकर क्या रखे जाने की मंजूरी दी गई है? — डोनी पोलो हवाई अड्डा 

  9. भारत के स्टील मैन कहे जाने वाले नाइटहुड की उपाधि से सम्मानित जमशेद जे. ईरानी का निधन हो गया है। उन्हें किस वर्ष पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था? — 2007

  10. पद्म भूषण, रेमन मैग्सेसे पुरस्कार, इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार से सम्मानित इलाबेन भट्ट का निधन हो गया। वह किस क्षेत्र से संबंधित थीं? — सामाजिक कार्यकर्ता 

    1. इन्होंने SEWA (Self Employed Women Association) संस्था की स्थापना की थी।

  11. जनवरी 2023 में इंदौर, मध्यप्रदेश में आयोजित होने वाले 17वें प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन में किस देश के राष्ट्रपति मुख्य अतिथि होंगे? — गुयाना के राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद इरफान अली

  12. कॉलिंस डिक्शनरी ने वर्ड ऑफ द ईयर 2022 किसे चुना है? — Permacrisis (असुरक्षा और अस्थिरता की भावना)

  13. शिक्षा मंत्रालय ने उच्च शिक्षण संस्थानों के मूल्यांकन और मान्यता को मजबूत करने के लिए किसकी अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय पैनल का गठन किया है? — डॉ के. राधाकृष्णन

  14. यूनेस्को द्वारा बायोस्फीयर रिजर्व के लिए पहली बार अंतर्राष्ट्रीय दिवस कब मनाया गया? — 03 नवंबर 2022

  15. अक्टूबर 2022 तक सऊदी अरब और इराक को पीछे छोड़ते हुए भारत को शीर्ष तेल आपूर्तिकर्ता देश कौन बन गया? — रूस

  16. म्युनिसिपल बॉन्ड जारी करने वाला भारत का दूसरा शहर कौन बन गया है? — वडोदरा (प्रथम शहर : पुणे)

  17. “विनिंग द इनर बैटल” पुस्तक किस क्रिकेटर द्वारा लिखी गई है? — शेन वॉटसन

  18. 26 जनवरी 2023 को गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में किसे आमंत्रित किया गया है? — मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फत्ताह अल-सिसी

  19. उत्तर प्रदेश सरकार ने किस वर्ष तक मथुरा-वृंदावन को शुद्ध शून्य कार्बन उत्सर्जन पर्यटन स्थल बनाए जाने की घोषणा की है? — 2041

  20. 21 से 30 नवंबर 2022 तक किस राज्य में संगाई महोत्सव मनाया जाएगा? — मणिपुर

  21. 30 वर्ष की साझेदारी पूरे होने पर आसियान-भारत मैत्री वर्ष के रूप में किस वर्ष को घोषित किया गया? — 2022

  22. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेंगलुरु में श्री नादप्रभु केम्पेगौड़ा की 108 फीट ऊंची कांस्य प्रतिमा का अनावरण किया। इसे किस नाम से जाना जाएगा? — स्टैच्यू ऑफ प्रॉस्पेरिटी

  23. हाल ही में रंगासामी लक्ष्मीनारायण कश्यप का निधन हो गया। ये किस क्षेत्र से संबंधित थे? — गणितज्ञ

  24. 14 नवंबर 2022 को अमूर फाल्कन फेस्टिवल का 7वां संस्करण कहां पर मनाया गया? — मणिपुर

  25. 10 नवंबर 2022 को भारतीय सेना ने किस राज्य में वालोंग मेला का आयोजन किया? — अरुणाचल प्रदेश

  26. 10 देशों का समूह  आसियान (ASEAN) ने सैद्धांतिक रूप से किसे अपने 11वें सदस्य के रूप में स्वीकार करने पर सहमति व्यक्त की है? — तिमोर लेस्ते 

  27. मेघालय राज्य में वांगला महोत्सव (100 ड्रम महोत्सव) किस जनजाति के द्वारा मनाया गया? — गारो जनजाति 

  28. हाल ही में फिल्म सुपरस्टार कृष्णा गारू का निधन हो गया। ये किस क्षेत्रीय सिनेमा से जुड़े हुए थे? — तेलुगु

  29. भारत के राष्ट्रीय ग्रिड ऑपरेटर “पावर सिस्टम ऑपरेशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड” का नाम बदलकर क्या कर दिया गया है? — ग्रिड कंट्रोलर ऑफ इंडिया लिमिटेड

  30. किस राज्य सरकार द्वारा पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए रामायण सर्किट और महाभारत सर्किट को विकसित किए जाने की घोषणा की गई है? — उत्तर प्रदेश 

  31. उत्तराखंड राज्य के हाईकोर्ट को नैनीताल से कहां पर ट्रांसफर किए जाने के प्रस्ताव को सैद्धांतिक मंजूरी दी गई है? — हल्द्वानी

  32. कतर में आयोजित फीफा वर्ल्ड कप में भारत का प्रतिनिधित्व करने कौन गया था? — उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़

  33. सरकार ने आदिवासी बच्चों के बीच तीरंदाजी प्रतिभा को बढ़ावा देने के लिए कितनी तीरंदाजी अकादमी स्थापित करने का फैसला किया है? — 100

  34. केंद्रीय शिक्षा एवं कौशल विकास मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भारतीय ऐतिहासिक अनुसंधान परिषद (ICHR) द्वारा तैयार और प्रकाशित पुस्तक ‘इंडिया: द मदर ऑफ डेमोक्रेसी’ का विमोचन किया।

  35. ब्रिटिश इतिहासकार साइमन सेबैग मोंटेफियोर ने ‘द वर्ल्ड: ए फैमिली हिस्ट्री’ नामक एक नई किताब का विमोचन किया है।

  36. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने किन बैंको को को रूस के साथ रुपये में व्यापार के लिए एक विशेष “वोस्ट्रो खाता” खोलने की अनुमति दी? — HDFC बैंक और केनरा बैंक

  37. भारत में सबसे अधिक स्थापित ग्रिड-इंटरैक्टिव अक्षय ऊर्जा क्षमता किस राज्य में है? — कर्नाटक (2nd : तमिलनाडु)

  38. हाल ही में मूंगफली महोत्सव ‘कडलेकाई परिशे’ किस राज्य में मनाया गया? — कर्नाटक

  39. संगाई महोत्सव 2022 का आयोजन हाल ही में किस राज्य में किया गया? — मणिपुर

  40. 2023-25 तक कार्यकाल के लिए अंतर्राष्ट्रीय इलेक्ट्रोटेक्निकल कमीशन के उपाध्यक्ष पद किसने हासिल किया? — भारत

  41. 23 नवंबर, 2022 को किस सरकारी संस्था ने अपनी स्थापना की 25वीं वर्षगांठ (रजत जयंती) मनाई? — प्रसार भारती 

प्रसार भारती में दूरदर्शन और ऑल इंडिया रेडियो शामिल हैं। 

  1. किस राज्य में स्थित अरितापट्टी गांव राज्य का पहला जैव विविधता विरासत स्थल के रूप में अधिसूचित किया गया है? — तमिलनाडु

  2. हाल ही में दुनिया का सबसे बड़ा एक्टिव ज्वालामुखी मौना लोआ 40 सालों में पहली बार फटा। यह ज्वालामुखी कहां स्थित है? — हवाई द्वीप (संयुक्त राज्य अमेरिका) ऋतुराज गायकवाड़

  3.  विजय हजारे ट्रॉफी के एक मैच में महाराष्ट्र के किस बल्लेबाज़ ने एक ओवर में 7 छक्के लगाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया? — ऋतुराज गायकवाड़

  4. भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने किस पशु को ‘Food Animal’ के रूप में मंजूरी दी है? — हिमालयी याक (Himalayan Yak)

  5. भारत बायोटेक द्वारा लॉन्च की गई दुनिया की पहली नेजल कोविड-19 वैक्सीन का क्या नाम है? — iNCOVACC

  6. कैंब्रिज डिक्शनरी ने किस शब्द को वर्ड ऑफ द ईयर 2022 चुना गया है? — होमर 

  7. विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने मंकीपॉक्स का नाम बदलकर के क्या कर दिया है? — एमपॉक्स (mpox)


महत्वपूर्ण दिवस (Important Days) :

  • विश्व शाकाहारी दिवस — 01 नवंबर 

  • विश्व सुनामी जागरूकता दिवस — 05 नवम्बर

  • राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस — 07 नवम्बर 

  • गुरुनानक देव की 553वीं जयंती 2022 — 08 नवम्बर (कार्तिक मास की पूर्णिमा तिथि)

  • राष्ट्रीय कानूनी सेवा दिवस : 09 नवम्बर

  • विज्ञान और शांति का अंतर्राष्ट्रीय सप्ताह : 09 से 15 नवम्बर

  • शांति और विकास के लिए विश्व विज्ञान दिवस — 10 नवम्बर 

  • राष्ट्रीय शिक्षा दिवस — 11 नवम्बर

  • विश्व निमोनिया दिवस — 12 नवंबर

  • लोक सेवा प्रसारण दिवस — 12 नवंबर

  • विश्व मधुमेह दिवस — 14 नवंबर

  • बाल दिवस — 14 नवंबर

  • जनजातीय गौरव दिवस — 15 नवंबर

  • राष्ट्रीय नवजात सप्ताह 2022 — 15 से 21 नवंबर

  • राष्ट्रीय प्रेस दिवस — 16 नवंबर

  • प्राकृतिक चिकित्सा दिवस — 18 नवंबर

  • विश्व बाल दिवस — 20 नवंबर

  • विश्व टेलीविजन दिवस — 21 नवंबर

  • विश्व मत्स्य दिवस — 21 नवंबर 

  • विश्व विरासत सप्ताह — 19-25 नवंबर 2022

  • गुरु तेग बहादुर’ शहादत दिवस — 26 नवंबर

  • राष्ट्रीय दुग्ध दिवस — 26 नवंबर

  • भारत का संविधान दिवस — 26 नवंबर


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Class 6 sst Chapter 01 Question Answer New NCERT - पृथ्वी पर स्थानों की स्थिति

Class 6 sst chapter 04 New NCERT Question Answer - इतिहास की समय रेखा एवं उसके स्रोत