November 2022 | Monthly Current Affairs | 01 | Oneliner | Exam Sahpathi

 


महत्वपूर्ण योजनाएं (Important Schemes) :

  1. वर्ष 2025 तक 1.25 लाख महिलाओं को लखपति बनाने के लक्ष्य के साथ ‘मुख्यमंत्री लखपति दीदी’ योजना इस राज्य के द्वारा प्रारंभ की गई? — उत्तराखंड

  2. ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वतंत्र बनाने के लिए उम्मीद (UMEED) योजना किस किस राज्य सरकार द्वारा प्रारंभ किया गया? — जम्मू कश्मीर

  3. 15 नवंबर 2022 को किस राज्य में पंचायत अनुसूचित विस्तार अधिनियम (PESA) लागू किया गया? — मध्य प्रदेश

  4. किस राज्य सरकार ने गंगा जलापूर्ति योजना का शुभारंभ किया है? — बिहार (गया और बोधगया में)


महत्वपूर्ण कार्यक्रम (Important Programme) :

  1. राज्य की जनता तक सरकारी योजनाओं को पहुंचाने के लिए नागरिक जुड़ाव और संचार कार्यक्रम किस राज्य के द्वारा प्रारंभ किया गया? — मेघालय

  2. हाल ही में किस टाइगर रिज़र्व ने एलीफैंट एडॉप्शन प्रोग्राम शुरू किया है? — अन्नामलाई टाइगर रिजर्व 

  3. अटल इनोवेशन मिशन ने महिला केंद्रित चुनौतियों को हल करने के लिए कौन सा कार्यक्रम प्रारंभ किया है? — अटल न्यू इंडिया चैलेंज प्रोग्राम

  4. 16 नवंबर 2022 को किस राज्य सरकार ने बाजरा मिशन का प्रारंभ किया है? — असम

महत्वपूर्ण अभियान (Important Campaign) :

  1. COP-27 के दौरान मैंग्रोव वनस्पति के संरक्षण के लिए मैंग्रोव एलायंस फॉर क्लाइमेट (MAC) की शुरुआत की गई। इसमें कौन-कौन से देश शामिल है? — भारत, जापान, ऑस्ट्रेलिया, स्पेन और श्रीलंका

  2. COP-27 के दौरान पर्यावरण वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय और संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) के द्वारा संयुक्त रूप से कौन सा अभियान शुरू किया? — इन आवर लाइफटाइम

  3. केंद्र सरकार लैंगिक हिंसा के खिलाफ महिलाओं व लड़कियों को जागरूक करने हेतु एक माह के लिए कौन सा अभियान चलाया है? — नई चेतना अभियान

  4. 15 नवंबर 2022 को डिजिटल शक्ति अभियान 4.0 की शुरुआत किसके द्वारा की गई? — राष्ट्रीय महिला आयोग

  5. किस राज्य में महिलाओं और बच्चों में एनीमिया की समस्या का पूर्ण उन्मूलन सुनिश्चित करने के लिए AMLAN- ‘एनीमिया मुक्त लाख अभियान’ शुरू किया गया है? — ओडिशा


महत्वपूर्ण नियुक्तियां (Important Appointments) :

  1. फिक्की (FICCI) के वर्तमान अध्यक्ष कौन नियुक्त किए गए हैं? — शुभ्रकांत पांडा

  2. अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ (FIH) के नए अध्यक्ष के रूप में किसे चुना गया है? — मोहम्मद तैय्यब इकराम 

  3. भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) की पहली महिला अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया है? — पी. टी. उषा 

  4. केंद्र सरकार द्वारा विधि आयोग का अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया है? — न्यायाधीश ऋतुराज अवस्थी

  5. राष्ट्रीय स्मारक प्राधिकरण (NMA) का अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया है? — किशोर कुमार वासा 

  6. महारत्न कंपनी भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) के नए चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर का अतिरिक्त प्रभार किसने संभाल लिया है? — वेत्सा राम कृष्ण गुप्ता

  7. ब्राजील देश के नए राष्ट्रपति कौन चुने गए हैं? — लुईस इनासियो लूला-डी-सिल्वा 

  8. प्रसार भारती का मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) किसे नियुक्त किया गया? — गौरव द्विवेदी

  9. स्लोवेनिया की पहली महिला राष्ट्रपति कौन चुनी गई हैं? — नतासा पर्क मूसर

  10. अंतर्राष्ट्रीय टेबल टेनिस महासंघ (ITTF) के एथलीट आयोग के सदस्य चुने जाने वाले पहले भारतीय कौन बने हैं? — शरत कमल


  1. नवंबर 2022 में केंद्र सरकार ने किसे नीति आयोग का पूर्णकालिक सदस्य नियुक्त किया है? — डॉ अरविंद विरमानी

  2. G20 देशों के सिविल सोसाइटी चेयर ऑफ द कंट्री सिविल 20 (C20) का अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया है? — अमृतानंदमयी देवी

  3. केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) ने किन दो महिला अधिकारियों को महानिरीक्षक के पद पर पदोन्नत किया गया है? —

    1. सीमा धुंडिया (बिहार सेक्टर के CRPF की महानिरीक्षक)

    2. एनी अब्राहम (रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) की प्रमुख)

  4. इजरायल में संपन्न हुए चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज कर कौन प्रधानमंत्री बने है? — बेंजामिन नेतन्याहू

  5. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने देश के 50वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में किसे शपथ दिलाई? — जस्टिस धनंजय यशवंत चंद्रचूड़ (डी. वाई. चंद्रचूड़)

    1. जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ 10 नवंबर, 2024 तक दो साल के लिए इस पद पर रहेंगे।

  6. स्विट्जरलैंड टूरिज्म के लिए स्विट्जरलैंड का ‘फ्रेंडशिप एंबेसडर’ किसे बनाया गया है? — नीरज चोपड़ा

  7. अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) का चेयरमैन अगले 2 वर्ष के लिए फिर से किसे चुना गया? — ग्रेग बार्कले (न्यूजीलैंड)

  8. क्षयरोग (टीबी) उन्मूलन अभियान को समर्थन देने के लिए ‘नि-क्षय मित्र’ पहल की राष्ट्रीय राजदूत किसे नियुक्त किया गया है? — दीपा मालिक 

  9. बॉम्बे स्टॉक एक्सजेंज का प्रबंध निदेशक (MD) और CEO किसे नियुक्त किया गया है? — सुंदररमन राममूर्ति 

  10. उत्तराखंड सरकार ने सांस्कृतिक विरासत को प्रोत्साहित करने के लिए किसको ब्रांड एंबेसडर बनाया है? — प्रसून जोशी 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Class 6 sst Chapter 01 Question Answer New NCERT - पृथ्वी पर स्थानों की स्थिति

Class 6 sst chapter 04 New NCERT Question Answer - इतिहास की समय रेखा एवं उसके स्रोत