December 2022 Monthly Current Affairs in Hindi

 


महत्वपूर्ण दिवस (Important Days) :

  • विश्व एड्स दिवस — 01 दिसम्बर Theme : EQUALIZE (समानता)

  • 51वाँ नौसेना स्थापना दिवस — 04 दिसम्बर

  • विश्व मृदा दिवस — 05 दिसम्बर Theme — मिट्टी: जहां से भोजन शुरू होता है।

  • भीमराव अंबेडकर का 67वाँ महापरिनिर्वाण दिवस — 06 दिसम्बर

  • सशस्त्र सेना झंडा दिवस — 07 दिसम्बर

  • विश्व मानवाधिकार दिवस — 10 दिसम्बर Theme — गरिमा, स्वतंत्रता और सभी के लिए न्याय

  • राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस — 14 दिसम्बर

  • विजय दिवस — 16 दिसम्बर

  • अंतर्राष्ट्रीय मानव एकता दिवस — 20 दिसम्बर 

  • राष्ट्रीय गणित दिवस — 22 दिसम्बर

  • राष्ट्रीय किसान दिवस — 23 दिसम्बर

  • राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस — 24 दिसम्बर

  • सुशासन सप्ताह — 19-25 दिसम्बर

  • सुशासन दिवस — 25 दिसम्बर

  • वीर बाल दिवस — 26 दिसम्बर

  • महामारी की तैयारी का अंतर्राष्ट्रीय दिवस — 27 दिसम्बर


महत्वपूर्ण योजनाएं (Important Schemes) :

  1. भारत सरकार द्वारा किस केंद्रशासित प्रदेश में परिवार पहचान पत्र योजना प्रारंभ करने की घोषणा की गई है? — जम्मू कश्मीर (8 अंक)

  2. किस राज्य सरकार द्वारा केंद्र की तर्ज पर मुख्यमंत्री आवास योजना प्रारंभ करने की घोषणा की गई है? — हरियाणा

  3. किस राज्य द्वारा आक्रमणकारी पौधे सेन्ना स्पेक्टिक्स को नष्ट करने के लिए वणीकरण योजना प्रारंभ की गई है? — केरल

  4. किस राज्य सरकार द्वारा अरुणोदोई 2.0 योजना प्रारंभ की गई? — असम 

उद्देश्य— महिलाओं दिव्यांगों तथा ट्रांसजेंडर को  प्रतिमाह ₹1250 प्रदान किए जाएंगे।

  1. किस राज्य सरकार के द्वारा मनानला नल्लाथरवु मंद्रम (MANAM) योजना प्रारंभ की गई है? — तमिलनाडु

उद्देश्य : मेडिकल स्टूडेंट्स के मानसिक स्वास्थ्य में सुधार के लिए

  1. छोटे रेलवे स्टेशनों का आधुनिकीकरण करने के लिए अमृत भारत स्टेशन योजना किसके द्वारा प्रारंभ की गई है? — भारतीय रेल मंत्रालय

महत्वपूर्ण कार्यक्रम (Important Programme) :

  1. संयुक्त राष्ट्र द्वारा भारत के किस परियोजना को विश्व के दस पुनर्जीवित प्राकृतिक कार्यक्रमों में शामिल किया गया है? — नमामि गंगे परियोजना

  2. किस राज्य द्वारा फ्रेंड्स ऑफ लाइब्रेरी कार्यक्रम की शुरुआत की गई है? — तमिलनाडु

  3. नई दिल्ली में किस मंत्रालय के द्वारा अनूठे संगीत कार्यक्रम- डांस टू डिकार्बोनाइज का आयोजन किया गया? — पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय 

महत्वपूर्ण अभियान (Important Campaign) :

  1. भारत सरकार की किस संस्था द्वारा देशव्यापी अभियान ‘एक सप्ताह एक लैब’ प्रारंभ करने की घोषणा की गई है? — प्रौद्योगिकी और विज्ञान अनुसंधान परिषद (CSIR)

  2. साइबर अपराध से निपटने के लिए 'स्टे सेफ ऑनलाइन' अभियान किसके द्वारा शुरू किया गया? — )अश्विनी वैष्णव (इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी, संचार और रेलवे मंत्री)


महत्वपूर्ण नियुक्तियां (Important Appointments) :

  1. राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (NABARD) का अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया है? — शाजी के. वी.

  2. राष्ट्रीय सांख्यिकी आयोग का अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया है? — राजीव लक्ष्मण करंदीकर

  3. राष्ट्रीय जैव विविधता प्राधिकरण का अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया है? — सी. अचलेंद्र रेड्डी

  4. भारतीय महारत्न कंपनी ONGC का अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया है? — अरुण कुमार सिंह

  5. टेबल टेनिस फेडरेशन ऑफ इंडिया (TTFI) की पहली महिला अध्यक्ष कौन नियुक्त की गई है? — मेघना अहलावत 

  6. गतिशक्ति विश्वविद्यालय, वडोदरा का प्रथम चांसलर किसे नियुक्त किया गया है? — अश्विनी वैष्णव

  7. पेरू देश की पहली महिला राष्ट्रपति कौन चुनी गई है? — डीना बोलुआर्टे 

  8. न्यूयॉर्क फेडरल रिजर्व बैंक की उपाध्यक्ष बनने वाली प्रथम भारतीय मूल की महिला कौन है? — सुष्मिता शुक्ला

  9. भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) की पहली महिला अध्यक्ष कौन है? — पी. टी. उषा

  10. रेलवे बोर्ड का चेयरमैन और सीईओ किसे नियुक्त किया गया है? — अनिल कुमार लाहौटी 

  11. दिसंबर 2022 में गुजरात का मुख्यमंत्री किसे नियुक्त किया गया हैं? — भूपेंद्र पटेल

  12. दिसंबर 2022 में हिमाचल प्रदेश का मुख्यमंत्री किसे नियुक्त किया गया है? — सुखविंदर सिंह सुक्खू

  13. राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (NDDB) का प्रबंध निदेशक किसे नियुक्त किया गया है? — मीनेश सी शाह

  14. विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) का नया मुख्य वैज्ञानिक किसे नियुक्त किया गया है? — जेरेमी फ्रार 

  15. हाल ही में भारतीय मूल के लियो वराडकर किस देश के दूसरी बार प्रधानमंत्री चुने गए हैं? — आयरलैंड 

  16. गुजरात राज्य की 15वीं विधानसभा का अध्यक्ष किसे बनाया गया है? — शंकर चौधरी

  17. परमाणु ऊर्जा नियामक बोर्ड का अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया है? — दिनेश कुमार शुक्ला

  18. नेपाल के नए प्रधानमंत्री का क्या नाम है? — पुष्प कुमार दहल (प्रचण्ड)

  19. अंतर्राष्ट्रीय मध्यस्थता केंद्र नई दिल्ली का अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया है? — हेमन्त गुप्ता

  20. PUMA इंडिया ने किसको अपना ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है? — अनुष्का शर्मा

  21. फिजी का नया प्रधानमंत्री किसे नियुक्त किया गया है? — सित्वीनी राबुका

  22. FSSAI के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) के रूप में किसे नियुक्त किया गया है? — गंजी कमला वी राव

FSSAI — Food Safety and Standard Authority of India

  1. भारतीय सेना के इंजीनियर-इन-चीफ पद पर किसे नियुक्त किया गया है? — लेफ्टिनेंट जनरल अरविंद वालिया

  2. भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) का अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया है? — संतोष कुमार यादव

  3. दिसंबर 2022 में इजरायल के प्रधानमंत्री के रूप में छठवीं बार किसने शपथ ली है? — बेंजामिन नेतन्याहू

  4. 28 दिसंबर 2022 को भारत सरकार ने किसको कार्यवाहक केंद्रीय सतर्कता आयुक्त (CVC) नियुक्त किया है? — प्रवीण कुमार श्रीवास्तव

महत्वपूर्ण सूचकांक (Important Index) :

  1. आर्टन कैपिटल द्वारा प्रकाशित पासपोर्ट सूचकांक (Passport Index) 2022 में भारत को कौन सा स्थान प्राप्त हुआ है? — 87th (प्रथम स्थान: UAE अंतिम स्थान: अफगानिस्तान)

  2. द इकोनॉमिस्ट पत्रिका द्वारा जारी 11वाँ वैश्विक खाद्य सुरक्षा सूचकांक में भारत की रैंक क्या है? — 68th (प्रथम स्थान : फिनलैंड)


महत्वपूर्ण रिपोर्ट्स (Important Reports) :

  1. इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट (EIU) द्वारा जारी ‘वर्ल्डवाइड कॉस्ट ऑफ लिविंग सर्वे 2022’ में विश्व का सर्वाधिक महंगा शहर कौन सा है? — सिंगापुर और न्यूयॉर्क

    1. सबसे सस्ता शहर — दमिश्क (सीरिया)

  2. विश्व बैंक की ‘माइग्रेशन एंड डेवलपमेंट ब्रीफ’ रिपोर्ट 2022 के अनुसार 100 अरब डालर प्रेषण प्राप्त करने वाला दुनिया का पहला देश कौन सा है? — भारत

    1. भारत को सर्वाधिक प्रेषण अमेरिका से प्राप्त होता है।

  3. फोर्ब्स के द्वारा एशिया में परमार्थ करने वाले नायकों की सूची में किन भारतीयों को शामिल किया गया है? — गौतम अडानी(1st), शिव नादर (2nd), अशोक सूता 

  4. फोर्ब्स द्वारा जारी विश्व की 100 सबसे शक्तिशाली महिलाओं की सूची में कितनी भारतीय महिलाओं को शामिल किया गया है? — 6

    1. विश्व की सबसे शक्तिशाली महिला — उर्सुला वान डेर (EU की अध्यक्ष)

    2. भारत की सबसे शक्तिशाली महिला — निर्मला सीतारमण (विश्व में 36th स्थान)

  5. ऑक्सफैम इंडिया द्वारा जारी की गई ‘इंडिया इनइक्वलिटी रिपोर्ट 2022: डिजिटल डिवाइड’ में सर्वाधिक इंटरनेट पहुंच वाला राज्य कौन सा है? — महाराष्ट्र

    1. न्यूनतम इंटरनेट पहुंच वाला राज्य — बिहार

    2. पुरुषों की तुलना में 15% कम महिलाओं के पास मोबाइल फोन की सुविधा है।

    3. महिलाएं पुरुषों की तुलना में 33% कम इंटरनेट का उपयोग करती हैं।

  6. संयुक्त राज्य अमेरिका की विज्ञान और इंजीनियरिंग संकेतक 2022 की रिपोर्ट के अनुसार, वैज्ञानिक प्रकाशनों में विश्व स्तर पर भारत को कौन सी रैंक प्राप्त हुई है? — 3rd 


महत्वपूर्ण रैंकिंग (Important Ranking) :

  1. अंतर्राष्ट्रीय नागरिक उड्डयन संस्थान द्वारा जारी ग्लोबल एवियशन सेफ्टी रैंकिंग 2022 में भारत को कौन सा स्थान प्राप्त हुआ है? — 48th (प्रथम स्थान : सिंगापुर)

  2. हाल ही में जारी हूरून ग्लोबल 500 सूची 2022 में भारत कौन से स्थान पर रहा है? — 5th (भारत की 20 कंपनियां शामिल है)

    1. वैश्विक स्तर पर शीर्ष कंपनी — एप्पल

    2. भारत की शीर्ष कंपनी — रिलायंस

  3. आर्थिक सलाहकार परिषद-प्रधानमंत्री द्वारा जारी सामाजिक प्रगति सूचकांक 2022 में सभी श्रेणियों में प्रथम स्थान किसे प्राप्त हुआ है? — पुदुचेरी

  4. राष्ट्रीय मूल्यांकन और प्रत्यायन परिषद (NAAC) द्वारा A-ग्रेड प्राप्त करने वाला भारत का पहला विश्वविद्यालय कौन सा है? — गुरु नानकदेव विश्वविद्यालय, अमृतसर, पंजाब

  5. भारत की एकमात्र खिलाड़ी जिनका नाम फोर्ब्स की सूची में सबसे अधिक फीस लेने वाली दुनिया की शीर्ष 25 महिला खिलाड़ियों में शामिल हुआ है? — )पी. वी. सिन्धु (12th) (प्रथम: नाओमी ओसाका)

  6. सर्वश्रेष्ठ व्यंजनों की वैश्विक सूची 2022 में भारतीय व्यंजन किस स्थान पर है? — 5th (प्रथम स्थान: इटली)

  7. ईट राइट अभियान के तहत उत्तर प्रदेश के किस दूसरी जेल को फाइव स्टार रेटिंग प्रदान किया गया है? — बुलंदशहर जेल (प्रथम: फर्रुखाबाद जेल)


महत्वपूर्ण पुरस्कार (Important Awards) :

  1. किस भारतीय स्टार्टअप को अर्थशॉट पुरस्कार 2022 के लिए चुना गया है? — खेती (KHEYTI)

  2. साहीवाल गायों के संरक्षण के लिए राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है? — जितेंद्र कुमार (हरियाणा)

  3. आयुष्मान भारत स्वास्थ्य कार्ड वितरण क्षेत्र में प्रथम पुरस्कार किस राज्य को प्रदान किया गया? — जम्मू कश्मीर 

  4. डिजिटल इंडिया अवॉर्ड्स-2022 में प्लैटिनम आइकॉन अवार्ड केंद्र सरकार के किस योजना को दिया गया? — स्मार्ट सिटी मिशन (जून 2015)

  5. साहित्य अकादमी पुरस्कार 2022 :

    1. हिंदी भाषा — बद्री नारायण (तुमड़ी के शब्द)

    2. अंग्रेजी भाषा — अनुराधा रॉय (ऑल द लाइव्स वी नेवर लीव्स)

    3. तमिल भाषा — एस. राजेंद्रन (काला पानी)

  6. किस पैरा-एथलीट को पैरा स्पोर्टपर्सन ऑफ द ईयर 2022 का पुरस्कार प्रदान किया गया है? — अवनी लेखरा

  7. किस भारतीय महिला खिलाड़ी को पैरा बैडमिंटन प्लेयर ऑफ द ईयर 2022 नामित किया गया है? — मनीषा रामदास

  8. हाल ही में व्यापार उत्कृष्टता पुरस्कार 2022 समारोह में किस प्लेटफार्म ने सर्वोत्तम प्रौद्योगिकी पहल पुरस्कार जीता है? — मंथन

  9. नवीकरणीय ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए किस संस्थान को शीर्ष ग्रीन बिल्डिंग पुरस्कार 2022 से सम्मानित किया गया? — भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI)

  10. अमेरिका के राष्ट्रीय नागरिक अधिकार संग्रहालय द्वारा किसे ‘द एमिसरी ऑफ पीस’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया? — श्री श्री रविशंकर 

  11. लंदन में आयोजित वैश्विक बैंकिंग शिखर सम्मेलन में किस भारतीय बैंक को “द बैंकर्स बैंक ऑफ द ईयर अवार्ड 2022” प्रदान किया गया है? — केनरा बैंक 

  12. टाइम मैगजीन के द्वारा पर्सन ऑफ द ईयर 2022 किसे चुना गया है? — वोलोदिमिर जेलेंस्की

  13. भारतीय मूल की वीणा नायर ने विज्ञान के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए किस देश का पीएम पुरस्कार जीता है? — ऑस्ट्रेलिया

  14. भारत के बाहर गांधीवादी मूल्यों को बढ़ावा देने के लिए किससे जमनालाल बजाज पुरस्कार 2022 प्रदान किया गया? — डॉ ओगिरत यूनान तथा डॉ वालिद सल्याबी 

    1. रचनात्मक कार्यों की श्रेणी — नीलेश देसाई (मध्य प्रदेश)

    2. ग्रामीण विकास की श्रेणी — मनसुखभाई (गुजरात)

    3. महिला एवं बाल विकास श्रेणी — डॉ सोफिया (ओडिशा)

  15. 25वें श्री चंद्रशेखरेंद्र सरस्वती राष्ट्रीय श्रेष्ठता पुरस्कार-2022 से किसे सम्मानित किया गया? — वेंकैया नायडू 

  16. IEI उद्योग उत्कृष्टता पुरस्कार 2022 किस सरकारी निगम को प्रदान किया गया? — राष्ट्रीय खनिज विकास निगम (NMDC)

  17.  लास वेगास में आयोजित मिसेज वर्ल्ड 2022 का खिताब जीतने वाली सरगम कौशल किस राज्य से संबंधित है? — जम्मू कश्मीर

  18. PETA इंडिया के द्वारा वर्ष 2022 का पर्सन ऑफ द ईयर किसे चुना गया है? — सोनाक्षी सिन्हा 

  19. 3rd आसियान-भारत ग्रासरूट इनोवेशन फोरम 2022 में भारत के किस इनोवेटर को प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया? — शालिनी कुमारी (Adjustable Walker के लिए)

  20. रवींद्रनाथ टैगोर साहित्य पुरस्कार वर्ष 2021-22 के लिए किसे प्रदान किया गया? — सुदीप सेन, शोभना कुमार, सुजॉय के. रॉय 

  21. पहला रोहिणी नैयर पुरस्कार 2022 किसे प्रदान किया गया है? — सेथरिचम संगतम (नागालैंड) (Better Life Foundation)

  22. इंदिरा गांधी शांति, निरस्त्रीकरण और विकास पुरस्कार 2022 किस संस्था को प्रदान किया गया? — इंडियन मेडिकल एसोसिएशन तथा ट्रेड नर्सेज ऑर्गेनाइजेशन ऑफ इंडिया

  23. इनर्शिया अवार्ड 2022 में भारत की सर्वश्रेष्ठ वैश्विक प्रतिस्पर्धी विद्युत कंपनी का अवार्ड किसे प्रदान किया गया? — NHPC लिमिटेड 

  24. बीबीसी स्पोर्ट्स पर्सनैलिटी ऑफ द ईयर 2022 किसे चुना गया है? — बेथ मीड (फुटबाल)

  25. उड़ीसा सरकार के द्वारा एकलव्य पुरस्कार 2022 किसे प्रदान किया गया? — स्वस्ति सिंह (साइकिलिस्ट)


विश्व/ भारत में प्रथम  (First in India) :

  1. भारत के किस शहर में विश्व का पहला गोल्ड एटीएम स्थापित किया गया है? — हैदराबाद

  2. दिव्यांग विभाग गठित करने वाला भारत का पहला राज्य कौन सा है? — महाराष्ट्र

  3. जलवायु परिवर्तन मिशन प्रारंभ करने वाला भारत का पहला राज्य कौन सा है? — तमिलनाडु

  4. किस राज्य में भारत का पहला कार्बन तटस्थ फार्म स्थापित किया गया है? — केरल

  5. विश्व में पहली बार किस देश द्वारा नाभिकीय संलयन तकनीक द्वारा सूर्य के समान शुद्ध ऊर्जा (कार्बन फ्री एनर्जी) का उत्पादन किया गया है? — अमेरिका

  6. एशिया का पहला ड्रोन डिलीवरी केंद्र व नेटवर्क किस राज्य में प्रारंभ किया गया? — मेघालय

  7. किस देश के द्वारा विश्व का पहला निजी मून लैंडर फाल्कन-9 रॉकेट द्वारा प्रक्षेपित किया गया है? — जापान 

  8. उधमपुर-श्रीनगर-बारामुला रेल लिंक परियोजना पर बनाई गई भारत की सबसे लंबी एस्केप टनल की लंबाई कितनी है? — 12.895 किमी

  9. हाल ही में किस राज्य में भारत का पहला और विश्व का दूसरा इन्फेंट्री संग्रहालय का उद्घाटन किया गया? — इन्दौर, मध्य प्रदेश 

  10. भारत का पहला ग्रीन स्टील ब्रांड किस नाम से लांच किया गया है? — कल्याणी फेरेस्टा

  11. वर्ष 2021-22 में वैश्विक स्तर पर सर्वाधिक चीनी उत्पादन और निर्यात करने वाला देश कौन सा है? — भारत (110 लाख मीट्रिक टन उत्पादन)

  12. भारत का पहला श्योरिटी बॉन्ड इंश्योरेंस किसके द्वारा लांच किया गया? — नितिन गडकरी 

  13. किस राज्य में स्थित निर्वाचन क्षेत्र धर्मदम भारत का पहला पूर्ण पुस्तकालय निर्वाचन क्षेत्र घोषित हुआ है? — केरल

  14. लोकायुक्त विधेयक पारित करने वाला देश का पहला राज्य कौन बन गया है? — महाराष्ट्र

लोकायुक्त विधेयक मुख्यमंत्री और मंत्रिपरिषद को भ्रष्टाचार विरोधी लोकपाल के दायरे में लाता है।


महत्वपूर्ण ऐप्स & पोर्टल (Important Apps & Portals) :

  1. कृषि में महिला किसानों की भागीदारी को बढ़ाने के लिए केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर द्वारा बिल और मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन की सहायता से किस पोर्टल का प्रारंभ किया गया? — कृषि निवेश पोर्टल

  2. विद्युत मंत्रालय द्वारा आयोजित राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू द्वारा कौन सा पोर्टल प्रारंभ किया गया? — EV यात्रा पोर्टल

उद्देश्य: यह पोर्टल इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए चार्जिंग स्टेशन की लोकेशन को बताएगा।

  1. किस राज्य के द्वारा एडवांस इनर लाइन परमिट प्रणाली पोर्टल प्रारंभ किया गया है? — मणिपुर

  2. 24 दिसंबर को राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस के अवसर पर किसके द्वारा “राइट टू रिपेयर” पोर्टल लांच किया गया? — पीयूष गोयल

उद्देश्य: ग्राहक को मरम्मत संबंधी उपकरणों और मूल्य की जानकारी उपलब्ध कराना।

  1.  AIIMS दिल्ली ने किस प्रौद्योगिकी संस्थान के सहयोग से “स्वस्थ गर्भ” ऐप का निर्माण किया है? — IIT रुड़की 

उद्देश्य : गर्भधारण के दौरान बच्चे और माता के स्वास्थ्य की निगरानी करना

  1. नई दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह के द्वारा किस सुरक्षा एजेंसी के लिए प्रहरी ऐप लांच किया गया? — सीमा सुरक्षा बल (BSF)


खेल समसामयिकी  (Sports) :

  1. विजय हजारे ट्रॉफी 2022 की विजेता कौन सी टीम रही? — सौराष्ट्र (उपविजेता : मुंबई)

  2. थाईलैंड में आयोजित एशियन जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप 2022 में रजत पदक जीतने वाली पहली U-17 भारतीय कौन है? — उन्नति हुडा

  3. हाल ही में भारत के 77वें ग्रैंडमास्टर कौन बन गए हैं? — आदित्य मित्तल (महाराष्ट्र)

  4. भारतीय भारोत्तोलक खिलाड़ी मीराबाई चानू ने विश्व चैंपियनशिप 2022 में कौन सा पदक जीता है? — रजत पदक 

  5. स्पेन में आयोजित FIH नेशंस कप 2022 किस देश की महिला हॉकी टीम ने जीत लिया है? — भारत (उपविजेता : स्पेन)

  6. फीफा विश्व कप 2022 :

    1. आयोजन स्थल — कतर

    2. शुभंकर — लाइव

    3. फुटबाल  — अल-रेहला (Adidas)

    4. विजेता — अर्जेंटीना (उपविजेता: फ्रांस)

    5. ट्रॉफी का अनावरण — दीपिका पादुकोण 

    6. गोल्डन बॉल — लियोनेल मेसी (अर्जेंटीना)

    7. गोल्डन बूट — एमबाप्पे (फ्रांस)

    8. गोल्डन ग्लव्स — मार्टिनेज (अर्जेंटीना)

    9. यंग प्लेयर अवार्ड — एंजो फर्नांडीज

    10. 2026 फीफा विश्वकप आयोजन स्थल — अमेरिका + कनाडा + मेक्सिको

  7. किस देश की टीम ने तीसरी बार T20 दृष्टिबाधित क्रिकेट विश्वकप का खिताब जीत लिया है? — भारत

  8. अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे तेज दोहरा शतक लगाने वाला पहला क्रिकेटर कौन बन गया है? — ईशान किशन (126 बॉल)

    1. पहली बार दोहरा शतक लगाने वाले क्रिकेटर — सचिन तेंदुलकर

    2. सर्वाधिक (3) बार दोहरा शतक बनाने वाले क्रिकेटर — रोहित शर्मा

  9. 4th टेनिस प्रीमियर लीग 2022 की चैंपियन कौन सी टीम बनी है? — हैदराबाद स्ट्राइकर्स

  10. नेपाल में आयोजित अंडर-18 एशिया रग्बी सेवंस टूर्नामेंट में भारतीय महिला टीम ने कौन सा पदक जीता है? — रजत पदक (स्वर्ण पदक: UAE)

  11. विवो प्रो-कबड्डी लीग 2022 का नौवां सीजन किस टीम ने जीता है? — ) जयपुर पिंक पैंथर्स (उपविजेता : पुणेरी पल्टन)

  12. हॉकी पुरुष विश्वकप 2023 में अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ ने किस भारतीय निजी कंपनी को अपना आधिकारिक भागीदार बनाया है? — टाटा स्टील लिमिटेड

  13. खेलो इंडिया महिला टूर्नामेंट में पहली बार किस खेल को शामिल किया गया है? — ट्रैक साइकलिंग 

  14. भारत में पहली बार विश्व टेबल टेनिस प्रतियोगिता 2023 का आयोजन किस राज्य में किया जाएगा? — गोवा

  15. भोपाल में आयोजित राष्ट्रीय महिला मुक्केबाजी चैंपियनशिप 2022 में सर्वाधिक पदक किस टीम द्वारा जीता गया? — रेलवे खेल प्रबंधन बोर्ड


महत्वपूर्ण सम्मेलन और आयोजन (Important Summits) :

  1. जैव विविधता (Biodiversity) पर कनाडा के मांट्रियल में कौन से कॉन्फ्रेंस आफ पार्टीज (COP) का आयोजन किया जा रहा है? — COP-15

  2. अंतर्राष्ट्रीय बाजरा वर्ष-2023 का उद्घाटन समारोह कहां आयोजित किया गया? — रोम, इटली 

  3. ‘वायु-एक महत्वपूर्ण जीवन शक्ति’ सुमंगलम पंचमहाभूत सम्मेलन श्रृंखला का आयोजन कहां पर किया गया? — भुवनेश्वर, ओडिशा

  4. सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय द्वारा दिव्यांग कलाकारों के उत्पादों की प्रदर्शनी के लिए दिव्य कला मेला 2022 का आयोजन कहां पर किया गया? — नई दिल्ली

  5. नई दिल्ली में आयोजित सातवें वैश्विक तकनीकी सम्मेलन का उद्घाटन किसके द्वारा किया गया? — विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर

  6. अंतर्राष्ट्रीय लुसोफोन महोत्सव का आयोजन किस राज्य में किया गया? — गोवा

  7. नई दिल्ली में आयोजित होने वाले पहले मिलेट्स स्मार्ट न्यूट्रिटिव फूड कांक्लेव में मुख्य अतिथि कौन थे? — पीयूष गोयल

  8. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की 25वीं बैठक का आयोजन कहां पर किया गया? — कोलकाता

  9. संयुक्त अरब अमीरात में आयोजित ‘अबू धाबी अंतरिक्ष बहस’ में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किसने किया? — डॉ जितेंद्र सिंह

  10. पहली बार भारत और मध्य एशिया के देशों द्वारा राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों की बैठक का आयोजन कहां पर किया गया है? — नई दिल्ली

  11. 9th विश्व आयुर्वेद कांग्रेस का आयोजन किस राज्य में किया गया? — गोवा

  12. गरुड़ एयरोस्पेस द्वारा चेन्नई में आयोजित पहले ड्रोन कौशल प्रशिक्षण सम्मेलन का उद्घाटन किसके द्वारा किया गया? — अनुराग ठाकुर 

  13. अंतर्राष्ट्रीय पैकमैक एशिया सम्मेलन 2022 का आयोजन किस शहर में किया गया? — मुम्बई 

  14. 12 दिसंबर को यूनिवर्सल हेल्थ कवरेज डे 2022 समारोह का आयोजन किस शहर में किया गया? — वाराणसी

  15. देश की सबसे बड़ी समकालीन कला प्रदर्शनी ‘कोच्चि मुजिरिस’ कहां पर आयोजित की गई? — केरल

  16. 12 से 16 दिसंबर 2022 तक पहला इंडिया ग्लोबल फोरम का आयोजन किस देश में किया जा गया? — दुबई, UAE 

  17. 15 दिसंबर 2022 को ‘अंडर द साल ट्री’ थियेटर फेस्टिवल के 13वें संस्करण का आयोजन किस राज्य में किया गया? — असम

  18. 17th अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन की एशिया प्रशांत क्षेत्रीय बैठक का आयोजन कहां पर किया गया? — सिंगापुर

  19. नेशनल सेंटर फॉर गुड गवर्नेंस में किस देश के सिविल सेवकों के क्षमता निर्माण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है? — मालदीव और बांग्लादेश

  20. नई दिल्ली में आयोजित किए जा रहे 7वें भारत जल प्रभाव शिखर सम्मेलन का उद्घाटन किसके द्वारा किया गया? — गजेंद्र सिंह शेखावत

  21. 17 दिसंबर 2022 को आयोजित ब्यादगी तालुक साहित्य सम्मेलन का संबंध किस भाषा से है? — कन्नड़


महत्वपूर्ण उद्घाटन (Important Inauguration) :

  1. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किस राज्य में मोपा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन किया गया? — गोवा

  2. नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वन हेल्थ के आधारशिला किस शहर में रखी गई? — नागपुर

  3. किस अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से देश में पहली बार डिजी यात्रा सेवा प्रारंभ की गई? — नई दिल्ली, वाराणसी, बेंगलुरु

  4. नेशनल इंटरनेट एक्सचेंज ऑफ़ इंडिया का 43rd इंटरनेट एक्सचेंज किस शहर में स्थापित किया जाएगा? — विशाखापत्तनम 

  5. देश का सबसे बड़ा व्यवसायिक जेट टर्मिनल किस शहर के हवाई अड्डे पर शुरू किया गया? — कोच्चि, केरल 

  6. किस कंपनी द्वारा स्वदेशी कंज्यूमर पैकेज्ड गुड्स ब्रांड ‘इंडिपेंडेंस’ लांच किया गया? — रिलायंस इंडस्ट्रीज 

  7. 1 दिसंबर 2022 से 30 नवंबर 2023 तक आवास और शहरी विकास मंत्रालय द्वारा अर्बन-20 (U-20) कार्यक्रम भारत के किस शहर में आयोजित किया जा रहा है? — अहमदाबाद

  8. असम के राज्यपाल जगदीश मुखी द्वारा 10वें पूर्वोत्तर समारोह का उद्घाटन कहां पर किया गया? — जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम, नई दिल्ली

  9. भारतीय सेना ने कहां पर सैनिकों के लिए अपनी पहली 3-डी प्रिंटेड दो मंजिला इमारत हाउस ड्वेलिंग यूनिट का उद्घाटन किया? — अहमदाबाद कैंट में

महत्वपूर्ण समझौते (Important Agreement) :

  1. राष्ट्रीय डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड और अमूल द्वारा किस देश में दूध उत्पादकता बढ़ाने के लिए तकनीकी सहायता प्रदान करने का समझौता किया गया है? — श्रीलंका

  2. किस देश के द्वारा पहली बार भारतीय परिवहन क्षेत्र में निवेश करने के लिए समझौता किया गया है? — दक्षिण कोरिया

  3. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के द्वारा किस देश के साथ करंसी स्वैप एग्रीमेंट किया गया है? — मालदीव

  4. ISRO और भारत सरकार के किस मंत्रालय द्वारा इसरो टेक्निकल ट्रेनिंग प्रोग्राम प्रारंभ करने के लिए समझौता किया गया है? — कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय

  5. देश के किस महारत्न कंपनी द्वारा उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ में पहली बार सघन टीवी उन्मूलन परियोजना प्रारंभ करने का समझौता किया गया है? — इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन 


रक्षा (Defence) :

  1. सेना की सुदर्शन चक्र कोर ने राजस्थान के रेगिस्तान में किस अभ्यास का आयोजन किया? — सुदर्शन प्रहार अभ्यास

  2. भारतीय नौसैनिक पोत INS शिवालिक और कोमोर्ता किस देश के मैत्री दौरे के लिए रवाना हुए हैं? — वियतनाम

  3. इंडियन कोस्ट गार्ड (ICG) ने हिंदुस्तान एयरोनॉटिकल लिमिटेड द्वारा स्वदेश में विकसित किस एडवांस लाइट हेलीकॉप्टर (ALH) को शामिल किया है? — ALH Mk-||| (तमिलनाडु से)

  4. भारत के किस शहर में पहला राष्ट्रीय तटीय सुरक्षा सम्मेलन 2022 आयोजित किया गया? — चेन्नई

    1. इसमें भारत, मालदीव, श्रीलंका तथा मॉरीशस ने भाग लिया।

  5. भारतीय नौसेना और अमेरिकी नेवी सील के बीच ‘संगम अभ्यास’ का आयोजन किस राज्य में किया गया? — गोवा

  6. उमरोई, मेघालय में KAZIND-22 संयुक्त सैन्य अभ्यास का छठा संस्करण किन देशों के मध्य आयोजित किया गया? — कजाकिस्तान-भारत

  7. नेपाल में सूर्य किरण-XVI संयुक्त सैन्य अभ्यास किन देशों के मध्य आयोजित किया गया? — नेपाल-भारत

  8. मझगांव डॉकयार्ड लिमिटेड द्वारा प्रोजेक्ट 15-B के तहत निर्मित किसी युद्धपोत को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह द्वारा भारतीय नौसेना में शामिल किया जाएगा? — INS मार्मूगाओ 

  9. दिसंबर 2022 में फ्रांस के सहयोग से प्रोजेक्ट-75 के तहत निर्मित किस स्कॉर्पियन श्रेणी की पनडुब्बी को भारतीय सेना में शामिल किया गया? — INS वागीर 

  10. दक्षिण अफ्रीका में आयोजित केप टू रियो रेस के 50वें संस्करण में भारतीय नौसेना का कौन सा जहाज शामिल होगा? — INS तारिणी

  11. दिसंबर 2022 में चेन्नई में लांच किए गए पहले पनडुब्बी रोधी जहाज का नाम क्या है? — अरनाला 

  12. “वीर गार्जियन” हवाई युद्धाभ्यास का आयोजन पहली बार किन देशों के मध्य किया जाएगा? — भारत-जापान

  13. भारतीय वायुसेना ने सुखोई SU-30 MKI लड़ाकू विमान से ब्रह्मोस एयर-लॉन्च मिसाइल के उन्नत संस्करण का सफल परीक्षण किया। इसकी रेंज कितनी है? — 400 किमी


प्रौद्योगिकी (Technology) :

  1. किस अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष एजेंसी के द्वारा भाप (Steam) से अंतरिक्ष यान के संचालन का सफलतापूर्वक उपयोग किया गया? — JAXA, जापान

  2. किस भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान द्वारा कृत्रिम हृदय का निर्माण किया गया है? — IIT कानपुर

  3. किस भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान द्वारा विद्युत रहित तापन प्रौद्योगिकी की खोज की गई है? — IIT दिल्ली

  4. 11 दिसंबर 2022 को किस देश द्वारा चंद्रयान मिशन राशिद रोवर का प्रक्षेपण किया गया? — संयुक्त अरब अमीरात (UAE)

    1. अमेरिका के फ्लोरिडा से फॉल्कन-9 रॉकेट के द्वारा इसे प्रक्षेपित किया गया।

  5. हाल ही में ISRO द्वारा किस हाइपरसोनिक इंजन का सफल परीक्षण किया गया है? — स्क्रैमजेट इंजन

  6. DRDO द्वारा अंतर महाद्वीपीय बैलेस्टिक मिसाइल (ICBM) अग्नि-5 का सफल परीक्षण ओडिशा में किया गया। इसकी मारक क्षमता कितनी है? — 5000 किमी

  7. किस देश ने दुनिया में पहली बार सेटेलाइट कम्युनिकेशन (SatCom) स्पेक्ट्रम की नीलामी करने की घोषणा की है? — भारत (TRAI)

  8. जलवायु परिवर्तन का अध्ययन करने के लिए पहला SWOT उपग्रह मिशन किस देश द्वारा प्रक्षेपित किया गया है? — USA + ब्रिटेन + कनाडा (NASA)

    1. SWOTSurface Water & Ocean Topography

  9. मंगल ग्रह पर पाए जाने वाले चट्टानों के नमूने भेजने वाला पहला अंतरिक्ष यान कौन सा है? — पर्सिवरेंस मार्स रोवर


विविध समसामयिकी (Miscellaneous) :

  1. बंगाल की खाड़ी में आने वाले चक्रवाती तूफान “मंडौस” का नामकरण किस देश द्वारा किया गया? — संयुक्त अरब अमीरात 

    1. मंडौस का अर्थ — खजाना।

  2. किस देश के साथ द्विपक्षीय संबंधों को प्रगाढ़ करने के लिए पहली बार सिलहट-सिलचर महोत्सव 2022 का आयोजन किया जा रहा है? — बांग्लादेश

  3. हाल ही में शोधकर्ताओं द्वारा किस देश में काले प्रवाल की प्रजातियों की खोज की गई है? — ऑस्ट्रेलिया

  4. मातृ मृत्यु दर में आई गिरावट वर्ष 2014-16 में 130 से घटकर वर्ष 2018-20 में कितनी हो गई है? — 97

    1. सबसे अधिक मातृ मृत्यु दर वाला राज्य — असम (195)

    2. सबसे कम मातृ मृत्यु दर वाला राज्य — केरल (19)

    3. उत्तर प्रदेश सर्वाधिक मातृ मृत्यु दर वाले राज्यों में तीसरे स्थान पर है। उत्तर प्रदेश में मातृ मृत्यु दर — 167

  5. 18वें G-20 शिखर सम्मेलन 2023 की अध्यक्षता दिसंबर माह से किस देश को सौंपी गई? — भारत

    1. Theme — One Earth, One Family, One Future

  6. भारत की तरफ से संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) के दिसंबर माह की मासिक अध्यक्षता किसके द्वारा की जाएगी? — रुचिरा कंबोज 

  7. हेमजेनिक्स दुनिया की सबसे महंगी दवा है। इससे किस बीमारी का उपचार संभव है? — हीमोफिलिया 

  8. संयुक्त राष्ट्र शांति सेना के साथ होने वाली हिंसा को रोकने के लिए भारत के नेतृत्व में गठित “मित्रों का समूह” संगठन में कौन-कौन से देश शामिल है? — भारत (अध्यक्ष), नेपाल, फ्रांस, मोरक्को, बांग्लादेश, मिस्र।

  9. जापानी कारोबारी की अंतरिक्ष यात्रा के लिए प्रारंभ की गई डियर मून परियोजना के लिए चुने गए 8 यात्रियों में एकमात्र भारतीय कौन है? — देव जोशी

  10. यूरोपियन शोधकर्ताओं द्वारा और रूस के एक झील में कितने वर्ष पुराने जांबी वायरस की खोज की गई है? — 48500 वर्ष

  11. कमलादेवी चट्टोपाध्याय एनआईएफ बुक प्राइज 2022 विजेता पुस्तक ‘द चिपको मूवमेंट: ए पीपुल्स हिस्ट्री’ के लेखक का क्या नाम है? — शेखर पाठक

  12. कैंब्रिज यूनिवर्सिटी के छात्र डॉ ऋषि राजपोपट ने किस भारतीय संस्कृत ग्रंथ के 2500 वर्ष पुराने नियम को डिकोड किया है? — अष्टाध्यायी 

  13. ऑक्सफोर्ड द्वारा 2022 के लिए सबसे चर्चित शब्द कौन सा चुना गया है? — गोब्लिन मोड

  14. हाल ही में किस देश में स्थित सेमरू ज्वालामुखी सक्रिय हुआ है? — इंडोनेशिया

  15. भारत के द्वारा किस देश के साथ 6 दिसंबर को मैत्री दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की गई है? — बांग्लादेश

  16. दिसम्बर 2022 में भारतीय रिजर्व बैंक ने रेपो रेट में 0.35% की बढ़ोतरी करके कितना कर दिया है? — 6.25%

  17. किस राज्य में ‘कार्तिगई दीपम रथ उत्सव’ का आयोजन किया गया? — मदुरई, तमिलनाडु 

  18. किस देश में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय माउंटेन फिल्मोत्सव 2022 में भारतीय हिंदी फिल्म आइना का प्रदर्शन किया गया? — नेपाल (काठमांडू)

  19. अंतर्राष्ट्रीय प्रकृति संरक्षण संघ (IUCN) की रेड डाटा लिस्ट में कौन से भारतीय औषधीय पादपों को शामिल किया गया है? — पटवा, हिमालयन फ्रिटलरी, सालमपंजा

  20. कतर में आयोजित होने वाले फीफा विश्व कप 2022 के फाइनल में ट्राफी का अनावरण करने वाली पहली ग्लोबल एक्टर कौन है? — दीपिका पादुकोण 

  21. हाल ही में निर्वाचित हुई दिल्ली नगर निगम की पहली ट्रांसजेंडर पार्षद का क्या नाम है? — बॉबी किन्नर

  22. हाल ही में किस देश के द्वारा सिगरेट खरीदने पर प्रतिबंध की घोषणा की गई है? — न्यूजीलैंड

  23. भारत और चीन के सैनिकों के मध्य झड़प अरुणाचल प्रदेश के किस क्षेत्र में हुई है? — तवांग

  24. दिसंबर 2022 में निम्नलिखित उत्पादों को भौगोलिक संकेतक प्रदान किया गया है —

    1. गमोचा (असम), 

    2. तंदूर रेडग्राम (तेलंगाना), 

    3. रक्तसे खुबानी (लद्दाख), 

    4. सफेद प्याज (महाराष्ट्र)

  25. किसके द्वारा वाराणसी में तमिल कवि सुब्रमण्यम भारती की प्रतिमा का अनावरण किया गया? — तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन द्वारा

  26. किस देश को संयुक्त राष्ट्र समर्पित महिला आयोग से निष्कासित कर दिया गया है? — ईरान

  27. किस मंत्रालय द्वारा प्रधानमंत्री कौशल को काम कार्यक्रम का नाम बदलकर पीएम विकास योजना रखा गया है? — अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय

  28. किस राज्य इक्की जथरे या चावल के त्यौहार का शुभारंभ किया गया? — केरल

  29. हाल ही में चीन में कोरोना संक्रमण की नई लहर के लिए कोरोना का कौन सा वेरिएंट जिम्मेदार है? — BF.7

  30. 19 दिसंबर 2022 को स्वीकृत किए गए “कुनमिंग मॉन्ट्रियल जैव विविधता अभिसमय” में कितने वैश्विक उद्देश्य निर्धारित किए गए हैं? — 4

  31. हाल ही में किस देश के द्वारा समलैंगिक विवाह को मंजूरी प्रदान की गई है? — अमेरिका

  32. हाल ही में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) ने किस देश में हिंसा समाप्त करने के लिए पहली बार प्रस्ताव पारित किया है? — म्यांमार 

  33. भारत का पहला पनडुब्बी संग्रहालय विशाखापत्तनम में स्थित है। हाल ही में नौसेना द्वारा दूसरा पनडुब्बी संग्रहालय कहां बनाया जा रहा है? — पश्चिम बंगाल

  34. भारत के G-20 अध्यक्षता के तहत कितने इंगेजमेंट ग्रुप के स्थापना की जाएगी? — 10

  35. आठवां अंतर्राष्ट्रीय बैलून फेस्टिवल का आयोजन कहां पर किया गया? — पोलाची, तमिलनाडु

  36. लद्दाख के नववर्ष को किस नाम से आयोजित किया जाता है? — लोसर फेस्टिवल

  37.  जरूर बैंक ऑफ इंडिया (RBI) पहली बार किस देश के साथ भारतीय रुपए में व्यापार प्रारंभ करेगा? — रूस और श्रीलंका

भारतीय रुपए में व्यापार करने के लिए RBI ने यूको बैंक और इंडसइंड बैंक को अनुमति प्रदान की है।

  1. किसी यूरोपीय देश द्वारा ट्रांसजेंडर कानून पारित किया गया जिसमें 16 वर्ष से अधिक आयु का व्यक्ति अपना लिंग परिवर्तन करा सकता है? — स्पेन

  2. 24 दिसंबर 2022 से पहला अंतर्राष्ट्रीय तटीय महोत्सव 2022 का आयोजन कहां पर किया गया? — कसारगोड़, केरल

  3. हाल ही में बर्फीले तूफान बम चक्रवात से प्रभावित देश कौन सा है? — अमेरिका और कनाडा

  1. भारत द्वारा किस देश के मोंगला बंदरगाह के नवीनीकरण के लिए परियोजना प्रारंभ की गई? — बांग्लादेश

  2. दिसंबर 2022 में भारतीय निर्वाचन आयोग द्वारा किस राज्य में परिसीमन की प्रक्रिया प्रारंभ की गई? — असम

  3. भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) ने किस संस्थान के सहयोग से देश का पहला एवियन इन्फ्लूएंजा (H9N2) टीका विकसित किया है? — राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान, भोपाल मध्य प्रदेश

  4. हाल ही में किस देश में पहली बार ब्रेन ईटिंग अमीबा (नेगलेरिया फाउलरी) से व्यक्ति की मौत हुई है? — दक्षिण कोरिया

  5. राष्ट्रीय उत्सव का दर्जा प्राप्त 11 दिवसीय धानु जात्रा महोत्सव किस राज्य में प्रारंभ हुआ? — ओडिशा (श्री कृष्णा और कंस की कहानी)

  6. भारत की 12वीं महारत्न कंपनी आरईसी लिमिटेड द्वारा किस राज्य में बिजली उत्सव मनाया गया? — असम

  7. भारतीय चुनाव आयोग द्वारा प्रवासी मतदाताओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए किस मशीन का विकास किया गया है? — RVM (Remote Electronic Voting Machine)

  8. 29 दिसंबर 2022 से किस देश के साथ भारत का आर्थिक सहयोग और व्यापार समझौता प्रभावित हुआ है? — आस्ट्रेलिया

  9. नागर विमानन महानिदेशक द्वारा भारत के किस पहले कृषि मध्यम श्रेणी ड्रोन को प्रमाणन प्रदान किया गया है? — मारूत ड्रोन

  10. फोर्क्स इन द रोड : माय डेज एट आरबीआई एंड बियोंड के लेखक कौन है? — सी. रंगराजन

  11. तीन बार के विश्वकप विजेता महान फुटबॉलर पेले का निधन हो गया। ये किस देश के खिलाड़ी थे? — ब्राजील

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Class 6 sst Chapter 01 Question Answer New NCERT - पृथ्वी पर स्थानों की स्थिति

Class 6 sst chapter 04 New NCERT Question Answer - इतिहास की समय रेखा एवं उसके स्रोत