January 2023 | Monthly Current Affairs | 04 | Category Wise Oneliner

 


महत्वपूर्ण सम्मेलन और आयोजन (Summits)

  1. 108वीं भारतीय विज्ञान कांग्रेस का आयोजन कहां पर किया गया? — नागपुर विश्वविद्यालय, महाराष्ट्र

थीम: महिला सशक्तिकरण के साथ सतत विकास के लिए विज्ञान और प्रौद्योगिकी

  1. जल पर राज्य मंत्रियों का पहला अखिल भारतीय वार्षिक सम्मेलन का आयोजन कहां पर किया गया? — भोपाल, मध्य प्रदेश 

थीम: वाटर विजन@2047

  1. ‘विरासत’ - भारत की हाथ से बुनी 75 साड़ियों का उत्सव का आयोजन किस मंत्रालय द्वारा किया गया? — कपड़ा मंत्रालय

  2. 17th प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन का आयोजन कहां पर किया गया? — इंदौर, मध्य प्रदेश

    1. मुख्य अतिथि — डॉ मोहम्मद इरफान (गुयाना के राष्ट्रपति)

    2. थीम — प्रवासी: अमृतकाल में भारत के विकास में योगदान

    3. शुभारंभ — प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 

    4. समापन — राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

  3. “वॉइस आफ ग्लोबल साउथ शिखर सम्मेलन” का आयोजन कहां पर किया गया? — नई दिल्ली 

इस सम्मेलन में प्रधानमंत्री द्वारा “आरोग्य मैत्री” पहल की शुरुआत की गई।

  1. किस मंत्रालय द्वारा 10 से 16 जनवरी तक स्टार्टअप इंडिया इनोवेशन वीक 2023 का आयोजन किया जा गया? — वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय

  2. हुबली, कर्नाटक में आयोजित 26वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव की थीम क्या है? — विकसित युवा विकसित भारत

  3. विश्व आर्थिक मंच की 53वीं बैठक का आयोजन कहां पर किया गया? — दावोस, स्विट्जरलैंड 

थीम : खंडित विश्व में सहयोग

शुद्ध शून्य उत्सर्जन करने तथा पर्यावरण विनाश को रोकने के लिए ‘द गिविंग टू एमप्लीफाई अर्थ एक्शन’ पहल की शुरुआत की गई।

  1. 16-18 फरवरी 2023 तक 14वाँ वर्ल्ड स्पाइस कांग्रेस का आयोजन कहां पर किया जाएगा? — मुम्बई 

  2. संस्कृति फाउंडेशन द्वारा कहां पर 8वें त्यागराज आराधना संगीत समारोह का आयोजन किया जा रहा है? — हैदराबाद, तेलंगाना

  3. शंघाई सहयोग संगठन के वर्ष 2023 के शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता किस देश के द्वारा की गई? — भारत

  4. 27 से 31 जनवरी तक होने वाले शंघाई सहयोग संगठन फिल्मोत्सव का आयोजन कहां किया गया? — मुम्बई 

    1. भारत की तरफ से गोदावरी (मराठी) तथा द लास्ट फिल्म शो (गुजराती) फिल्म को प्रदर्शित किया जाएगा।

  5. 43rd अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन मेला FITUR 2023 का आयोजन कहां पर किया गया? — मैड्रिड, स्पेन

  6. इंडिया इंटरनेशनल साइंस फेस्टिवल के अंतर्गत 8वें विज्ञानिका—विज्ञान साहित्य महोत्सव 2023 का आयोजन कहां किया गया? — भोपाल, मध्य प्रदेश

  7. 27 से 31 जनवरी 2023 तक 30वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का आयोजन कहां किया गया? — अहमदाबाद, गुजरात

  8. भारत के उपाध्यक्षता में खाद्य और कृषि संगठन (FAO) के 12वें सत्र का आयोजन कहां किया गया? — रोम, इटली

भारत की तरफ से डॉक्टर बी एन त्रिपाठी इसका नेतृत्व कर रहे हैं।

  1. हाल ही में ‘ऑरेंज फेस्टिवल 2023’ के तीसरे संस्करण का आयोजन कहां पर किया गया था? — कोहिमा, नागालैण्ड

  2. पहली बार वैश्विक स्टैक डेवलपर सम्मेलन 2023 का आयोजन कहां पर किया गया? — नई दिल्ली 

  3. 26 से 31 जनवरी तक पर्यटन मंत्रालय द्वारा कहां पर 6 दिवसीय मेगा इवेंट ‘भारत पर्व’ का आयोजन किया जाएगा? — लाल किला, नई दिल्ली

  4. हाल ही में इंटरपोल के तीसरे ‘यंग ग्लोबल पुलिस लीडर्स’ कार्यक्रम का आयोजन कहां पर किया गया? — नई दिल्ली 


महत्वपूर्ण उद्घाटन (Inaugurations)

  1. एनटीपीसी द्वारा पहली हरित हाइड्रोजन मिश्रण परियोजना को कहां प्रारंभ किया गया है? — गुजरात

  2. केंद्र सरकार के द्वारा केंद्रीय गुप्तचर प्रशिक्षण संस्थान (Central detective training institute) की आधारशिला कहां रखी गई है? — कर्नाटक

  3. हाल ही में दूसरे सबसे लंबे केबल वाले आठ लेन जुआरी ब्रिज का उद्घाटन कहां पर किया गया? — गोवा

  4. दोनों विश्व युद्धों में ब्रिटिश सैनिकों के साथ मिलकर लड़ाई लड़ने वाले भारतीय सैनिकों के लिए ब्रिटिश इंडियन आर्मी स्मारक की स्थापना कहां की जा रही है? — ग्लास्गो, स्कॉटलैंड

  5. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा 18वीं राष्ट्रीय स्काउट और गाइड जंबूरी का उद्घाटन कहां पर किया गया है? — पाली, राजस्थान

  6. हाल ही में अरुणाचल प्रदेश में सियोम पुल का उद्घाटन किसके द्वारा किया गया? — राजनाथ सिंह 

  7. पूर्वोत्तर भारत के बारे में शेष भारत की सोच को बदलने के लिए का ‘आक्टेव 2023’ का उद्घाटन कहां किया गया? — तंजावुर, तमिलनाडु

  8. हाल ही में किस के द्वारा नवोन्मेष और स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए ‘भू-स्थानिक हैकाथान’ को लांच किया गया? — डॉ जितेंद्र सिंह

  9. प्रधानमंत्री द्वारा 18 जनवरी 2023 को उत्तर प्रदेश के किस जिले में ‘सांसद खेल महाकुंभ 2022-23’ देश के दूसरे चरण का उद्घाटन किया गया? — बस्ती, उत्तर प्रदेश 

  10. हाल ही में भारत के प्रसिद्ध सांची स्तूप के पूर्वी गेट की प्रतिकृति का अनावरण कहां किया गया? — बर्लिन, जर्मनी 

  11. आत्मनिर्भर भारत को बढ़ावा देने के लिए ‘नमस्ते वर्ल्ड’ खिलौना ब्रांड कहां लांच किया गया है? — हैदराबाद 

  12. अमेरिकन इंडिया फाउंडेशन ने भारत के पहले STEM इनोवेशन एंड लर्निंग सेंटर का उद्घाटन कहां किया है? — चेन्नई

STEM — Science Technology Engineering Mathematics 

  1. जाजपुर, ओडिशा में पहले अंतर्राष्ट्रीय शिल्प शिखर सम्मेलन 2023 का उद्घाटन किसके द्वारा किया गया? — नवीन पटनायक 

  2. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा देश के 7वें राष्ट्रीय फॉरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय की आधारशिला कहां रखी गई है? — धारवाड़, कर्नाटक

महत्वपूर्ण समझौते (Agreements)

  1. विश्व आर्थिक मंच द्वारा किस भारतीय शहर में चौथी औद्योगिक क्रांति का 18वां वैश्विक केंद्र स्थापित करने का समझौता किया गया है? — हैदराबाद

  2. भारत द्वारा किस देश के साथ 100 से अधिक चीते (Panthers) प्राप्त करने का समझौता किया गया है? — दक्षिण अफ्रीका 

  3. संयुक्त राष्ट्र महासभा ने भारत द्वारा सह-प्रायोजित कौन से संकल्प को अपनाया है? — लोकतंत्र के लिए शिक्षा

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Class 9 Ch 1 SST Part 2 ncert Solution - महासागर और जीवन

Class 6 sst Chapter 01 Question Answer New NCERT - पृथ्वी पर स्थानों की स्थिति