January 2023 | Monthly Current Affairs | 05 | Category Wise Oneliner
महत्वपूर्ण पुरस्कार (Awards)
केरल राज्य के द्वारा पहला केआर गौरी अम्मा नेशनल अवार्ड 2022 किसे प्रदान किया गया? — डॉ एलिडा ग्वेरा (क्यूबा)
किस राज्य के “जग मिशन” को दूसरी बार यूएन हैबिटेट वर्ल्ड हैबिटेट अवार्ड प्रदान किया गया? — ओडिशा
FSSAI द्वारा उत्तर प्रदेश के किस रेलवे स्टेशन को फाइव स्टार रेटिंग प्रमाणन के साथ ‘ईट राइट स्टेशन’ से सम्मानित किया गया है? — वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन
असम सरकार द्वारा किसे वर्ष 2022-23 के लिए राज्य का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार असम वैभव प्रदान किया गया है? — डॉ तपन सैकिया (कैंसर विशेषज्ञ)
हार्वर्ड लॉ स्कूल सेंटर द्वारा वैश्विक नेतृत्व के लिए पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया? — जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़
गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड 2023:
बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग — नाटु नाटु (RRR, एम. एम. किरवानी)
सर्वश्रेष्ठ टीवी श्रृंखला — एबट एलीमेंट्री
सर्वश्रेष्ठ अभिनेता — केविन कास्टनर (येलोस्टोन)
सर्वश्रेष्ठ निर्देशक — स्टीवन स्पीलबर्ग (द फेबलमेंस)
सर्वश्रेष्ठ गैर अंग्रेजी भाषा फिल्म — अर्जेंटीना 1985
फिल्म RRR को किस श्रेणी में क्रिटिक्स चॉइस अवार्ड 2023 से सम्मानित किया गया? — बेस्ट फॉरेन लैंग्वेज फिल्म और बेस्ट सॉन्ग के लिए
वर्ष 2022 के लिए देश के नंबर वन पुलिस थाने का पुरस्कार किसे प्रदान किया गया? — अस्का थाना, गंजाम जिला, ओडिशा
महाराष्ट्र सरकार द्वारा पहला डॉ. पतंगराव कदम पुरस्कार 2023 से किसे सम्मानित किया गया है? — अदार पूनावाला
न्यूयॉर्क में आयोजित 71वां मिस यूनिवर्स 2022 किसे चुना गया है? — बोनी गैब्रियल (अमेरिका)
महाराष्ट्र में आयोजित अजंता-एलोरा अंतर्राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में किस फिल्म को गोल्डन कैलाशा अवार्ड प्रदान किया गया? — नानेरा (राजस्थानी फिल्म)
‘तमिलनाडु मर्केंटाइल बैंक लिमिटेड’ को सर्वश्रेष्ठ लघु बैंक पुरस्कार 2022 से किसके द्वारा सम्मानित किया गया? — नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर द्वारा वैज्ञानिक श्रेणी के अंतर्गत ‘इंडियन अचीवर्स अवार्ड 2022’ किसे प्रदान किया गया है? — आर. विष्णु प्रसाद
सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार 2023 संस्थागत श्रेणी में किसे प्रदान किया गया?
उड़ीसा राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण
लुंगलेई फायर स्टेशन मिजोरम
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के द्वारा 11 बच्चों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार प्रदान किए गए। इसकी इनामी राशि कितनी है? — 1 लाख रुपए
पद्म पुरस्कार 2023:
भारत रत्न पुरस्कार — 0
पद्मश्री पुरस्कार — 91
पद्म भूषण पुरस्कार — 9
पद्म विभूषण पुरस्कार — 6
श्रीनिवास वर्धन (विज्ञान और इंजीनियरिंग) (USA)
बालकृष्ण दोशी (वास्तुकला)
जाकिर हुसैन (कला)
एसएम कृष्णा (सार्वजनिक मामले)
दिलीप महालनोबिस (मेडिकल)
मुलायम सिंह यादव (सार्वजनिक मामले)
IGBC द्वारा किस रेलवे स्टेशन को ‘ग्रीन रेलवे स्टेशन प्रमाणन’ की प्लेटिनम रेटिंग से सम्मानित किया गया है? — विशाखापत्तनम रेलवे स्टेशन
ICC अवार्ड 2023 :
सर्वश्रेष्ठ पुरुष T20 क्रिकेटर — सूर्यकुमार यादव
सर्वश्रेष्ठ महिला T20 क्रिकेटर — तहलिया मैकग्राथ (ऑस्ट्रेलिया)
आईसीसी पुरुष टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर — बेन स्टोक्स (इंग्लैंड)
आईसीसी पुरुष ODI क्रिकेटर ऑफ द ईयर (गारफील्ड सोबर्स ट्रॉफी) — बाबर आजम (पाकिस्तान)
आईसीसी महिला ODI क्रिकेटर ऑफ द ईयर (राचेल हेहो फ्लिंट ट्रॉफी) — नेट सीबर (इंग्लैंड)
इमर्जिंग महिला क्रिकेटर ऑफ द ईयर — रेणुका सिंह
स्पिरिट ऑफ द क्रिकेट — आसिफ शेख (नेपाल)
किस देश ने महिला क्रिकेटरों को सम्मानित करने के लिए डेबी हाकले मेडल प्रदान करने की घोषणा की है? — न्यूजीलैंड
पुरुषों के लिए : रिचर्ड हैडली मेडल
न्यायाधीशों के एक पैनल द्वारा गणतंत्र दिवस परेड की सर्वश्रेष्ठ झांकी किसे घोषित किया गया? — उत्तराखंड
MyGov पोर्टल पर सर्वश्रेष्ठ झांकी : गुजरात
महत्वपूर्ण ऐप्स & पोर्टल (Apps & Portals)
किस संस्थान के द्वारा स्वदेशी मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम BharOS विकसित किया गया है? — IIT मद्रास
गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस समारोह के पास के लिए कौन सा पोर्टल लांच किया गया? — आमंत्रण प्रबंधन पोर्टल
9 जनवरी 2023 को कौन सा 24×7 सबसे तेज भुगतान ऐप लांच किया गया है? — PayRup
वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल द्वारा स्टार्टअप मेंटरशिप के लिए कौन सा पोर्टल प्रारंभ किया गया? — MAARG पोर्टल
हाल ही में लांच ‘ई-निरीक्षण सॉफ्टवेयर’ के माध्यम से किन क्षेत्रीय भाषाओं में उच्चतम न्यायालय के निर्णयों का अनुवाद किया जाएगा? — हिन्दी, तमिल, गुजराती ओड़िया
केंद्र सरकार द्वारा ‘U-WIN पोर्टल’ किस उद्देश्य से लांच किया गया? —
गर्भवती महिलाओं का पंजीकरण करना
प्रसव का रिकार्ड रखना
गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण का डिजिटल रिकॉर्ड रखना
केंद्रीय बंदरगाह, नौवहन और जलमार्ग मंत्रालय के ‘राष्ट्रीय लॉजिस्टिक पोर्टल (मरीन)’ को किस ने लांच किया? — सर्बानंद सोनोवाल
रक्षा (Defence)
भारत द्वारा किस देश की नौसेना के साथ “वरुण” द्विपक्षीय अभ्यास के 21वें संस्करण का आयोजन किया गया? — फ्रांस
हाल ही में एफपीवी श्रृंखला का अंतिम पोत ICGS कमला देवी को कहां कमीशन किया गया? — कोलकाता
हाल ही में किन देशों के बीच पहला संयुक्त प्रशिक्षण अभ्यास “साइक्लोन-I” जैसलमेर, राजस्थान में आयोजित किया गया? — भारत और मिस्र
हाल ही में टाटा बोईंग एयरोस्पेस ने पहली बार भारतीय सेना के लिए कौन सा हेलीकॉप्टर डिलीवर किया है? — AH-64 अपाचे हेलीकॉप्टर
प्रोजेक्ट 75 के तहत भारतीय नौसेना में किस स्कॉर्पियन पनडुब्बी को शामिल किया गया है? — INS वागीर (5th)
भारतीय नौसेना+थलसेना+वायुसेना द्वारा द्विवार्षिक मेगा अभ्यास ‘AMPHEX 2023’ का आयोजन कहां पर किया गया है? — काकीनाडा, आंध्र प्रदेश
वायुसेना द्वारा पूर्वोत्तर भारत में किस अभ्यास के आयोजन की घोषणा की गई है? — प्रलय अभ्यास
भारतीय नौसेना द्वारा हिंद महासागर में कौनसा द्विवार्षिक युद्धाभ्यास आयोजित किया गया? — TROPEX 2023
प्रौद्योगिकी (Technology)
डीआरडीओ द्वारा कम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल पृथ्वी-2 का परीक्षण कहां से किया गया? — उड़ीसा तट
वर्ष 2025 तक मौसम के सटीक पूर्वानुमान के लिए पूरे देश में “डॉपलर वेदर रडार नेटवर्क” स्थापित करने की घोषणा किसके द्वारा की गई है? — पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय
नासा के द्वारा ‘परमाणु थर्मल राकेट इंजन’ बनाने के लिए कौन सी परियोजना को प्रारंभ करने की घोषणा की गई? — ड्रेको मिशन
हाल ही में ब्रेन लाइक कंप्यूटिंग के लिए ‘आर्टिफिशियल सिनेप्स’ का आविष्कार किस देश के वैज्ञानिकों द्वारा किया गया है? — भारत और ऑस्ट्रेलिया
हाल ही में भुगतान की आधुनिक तकनीक T+1 सेटेलमेंट सिस्टम किस क्षेत्र में लागू किया गया? — शेयर बाजार
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें