January 2023 | Monthly Current Affairs | 06 | Category Wise Oneliner
विविध समसामयिकी (Miscellaneous)
हाल ही में भारत को एशियाई प्रशांत डाक संघ का नेतृत्व प्राप्त हुआ है। इस संगठन का मुख्यालय कहां स्थित है? — बैंकॉक, थाईलैंड
श्री गुरु गोविंद सिंह जी का कौन सा प्रकाश पर्व मनाया गया है? — 356वां
प्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिम बंगाल की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को किस मार्ग पर प्रारंभ किया? — हावड़ा से न्यू जलपाईगुड़ी
हाल ही में तेलंगाना के किस मंदिर को केंद्र सरकार की प्रसाद योजना में शामिल किया गया है? — भद्राचलम और रुद्रेश्वर मंदिर
हाल ही में किस देश ने यूरोपीय संघ की मुद्रा यूरो को अपनाया है? — क्रोएशिया
मणिपुर में जेलियांग्रोंग समुदाय द्वारा गान-नगाई त्योहार किस अवसर पर मनाया जाता है? — फसल कटाई के पश्चात
माेपा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, गोवा का नामकरण किसके नाम पर किया गया? — डॉ मनोहर पर्रिकर
सतलज नदी पर 382 मेगावाट की सुन्नी बांध जल विद्युत परियोजना किस राज्य में निर्मित होगी? — हिमाचल प्रदेश
किस देश द्वारा सूडान में सबसे बड़े महिला शांति रक्षकों के दस्ते को तैनात करने की घोषणा की गई है? — भारत
ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेटर बेलिंडा क्लार्क की मूर्ति का अनावरण किस क्रिकेट ग्राउंड परिसर में हुआ? — सिडनी क्रिकेट ग्राउंड
जनवरी 2023 में भारत के 79वें ग्रैंडमास्टर कौन बने हैं? — प्रणेश एम
हाल ही में चर्चा में रहा जैन समुदाय का पवित्र स्थान सम्मेद शिखर कहां स्थित है? — झारखंड (पारसनाथ पहाड़ी)
देश में वर्ष 2007 से 2022 के बीच किस बीमारी के मामलों में 98.7% की कमी दर्ज की गई है? — कालाजार
हाल ही में किस राज्य में जातीय और आर्थिक गणना 2023 प्रारंभ की गई है? — बिहार
उत्तराखंड के किस शहर को आपदा संभावित क्षेत्र घोषित किया गया है? — जोशीमठ
स्वास्थ्य और समृद्धि के लिए ‘इमोइनु ईरत्पा फेस्टिवल’ का आयोजन हाल ही में कहां पर किया गया? — मणिपुर
वरिष्ठ भाजपा नेता केसरीनाथ त्रिपाठी का हाल ही में निधन हुआ वह किस राज्य के राज्यपाल रहे थे? — पश्चिम बंगाल (तीन बार उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष)
किस महारत्न कंपनी ने जम्मू कश्मीर में भारतीय सेना के लिए लो स्मोक सुपीरियर केरोसिन तेल लांच किया है? — BPCL
हाल ही में कर्नाटक राज्य के किन दो स्थलों को स्वदेश दर्शन 2.0 योजना के तहत सूचीबद्ध किया गया है? — मैसूर और हम्पी
मणिपुर के मारजिंग पोलो कांप्लेक्स में किसके द्वारा 120 फीट ऊंची पोलो खिलाड़ी की प्रतिमा का उद्घाटन किया गया? — अमित शाह
छत्तीसगढ़ के रायपुर में बनाया गया पारंपरिक छेर-छेरा महोत्सव किस विषय से संबंधित है? — दान देने और दान लेने से
हाल ही में संन्यास की घोषणा करने वाली भारत की स्टार महिला खिलाड़ी सानिया मिर्जा का संबंध किस खेल से है? — टेनिस
हाल ही में कश्मीर के पहले ज्ञानपीठ पुरस्कार विजेता प्रसिद्ध कवि प्रोफेसर रहमान राही का निधन हो गया। उन्हें ज्ञानपीठ पुरस्कार कब मिला था? — 2007
वर्ष 2022 में PM-2.5 की मात्रा के आधार पर सबसे प्रदूषित शहर कौन सा है? — दिल्ली (PM-10 : गाजियाबाद)
पद्म पुरस्कार और डॉक्टर बी. सी. रॉय पुरस्कार से सम्मानित डॉ टेंप्टन ई. उदयवाडिया जिनका हाल ही में निधन हुआ वह किस क्षेत्र से संबंधित थे? — मेडिकल
हाल ही में प्रारंभ किए गए विश्व के सबसे बड़े नदी क्रूज एमवी गंगा विलास द्वारा वाराणसी से डिब्रूगढ़ तक कितनी दूरी तय की जाएगी? — 3200 किमी (51 दिन)
ऑस्ट्रेलिया द्वारा जनवरी 2023 में किस भारतीय भाषा को पब्लिक स्कूलों के पाठ्यक्रम में शामिल करने की घोषणा की गई है? — पंजाबी (2021 में हिंदी और तमिल)
ब्रिटेन के प्रिंस हैरी ने किस शीर्षक से अपना संस्मरण जारी किया है? — स्पेयर
भारत का सबसे बड़ा छात्र संचालित महोत्सव “सारंग 2023” का आयोजन कहां किया गया? — IIT मद्रास
किस राज्य सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 30% क्षैतिज आरक्षण प्रदान करने के लिए कानून बनाया गया है? — उत्तराखंड
केंद्र सरकार द्वारा हाल ही में किस राज्य की ईयर आफ इंटरप्राइजेज परियोजना को बेस्ट प्रैक्टिस मॉडल के रूप में स्वीकार किया गया है? — केरल
हाल ही में संजीव सान्याल की पुस्तक “रिवॉल्यूशनरीज— द अदर स्टोरी ऑफ हाउ इंडिया वान इट्स फ्रीडम” नामक पुस्तक का विमोचन किसके द्वारा किया गया है? — अमित शाह
कोलकाता में स्थित राष्ट्रीय जल और स्वच्छता संस्थान का नाम बदलकर क्या रखा गया है? — डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी राष्ट्रीय जल और स्वच्छता संस्थान
हाल ही में पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव का निधन हो गया। इनका जन्म कहां हुआ था? — मध्य प्रदेश
ब्रेविंग वायरल स्टॉर्म: इंडियाज कोविड-19 वैक्सीन स्टोरी नामक पुस्तक किसके द्वारा लिखी गई है? — आशीष और सूरज
केंद्र सरकार द्वारा 1 अप्रैल 2023 से पेट्रोल में कितना प्रतिशत एथेनॉल मिश्रण की योजना प्रारंभ की जा रही है? — 20%
हैदराबाद के आखिरी निजाम कौन हैं, जिनका हाल ही में तुर्की में निधन हुआ है? — नवाब मीर बरकत अली खान
हाल ही में जारी आंकड़ों के अनुसार किस देश की आबादी में वर्ष 1961 के बाद पहली बार बड़ी गिरावट दर्ज की गई है? — चीन
विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा कहां पर बोला वायरस के समाप्ति की घोषणा की गई है? — युगाण्डा
पर्यावरण मंत्रालय द्वारा नीलकुरिंजी पुष्प को संरक्षित पौधों की सूची में शामिल किया गया। यह भारत के किस क्षेत्र में पाया जाता है? — पश्चिमी घाट
जल्लीकट्टू 2023; जिसे मट्टू पोंगल भी कहते हैं, किस राज्य में मनाया गया? — तमिलनाडु
“इरफान खान: ए लाइफ इन मूवीज” नामक पुस्तक के लेखक कौन है? — शुभ्रा गुप्ता
हाल ही में भारत सरकार द्वारा किस राष्ट्र को पेंटावेलेंट टीको की 12500 खुराक दान करने की घोषणा की गई है? — क्यूबा
हाल ही में किसने तमिलनाडु के स्वास्थ्य मंत्री द्वारा लिखित पुस्तक Come! let's run का विमोचन किया है? — एस. श्रीकांत
MSN ग्रुप द्वारा कैंसर के किस प्रकार के लिए पहली जेनेरिक दवा पाल्बोसिक्लिब को लांच किया गया है? — ब्रेस्ट कैंसर
56वें ज्ञानपीठ पुरस्कार 2021 से सम्मानित कवि नीलमणि फूकन का हाल ही में निधन हो गया। इनका संबंध किस राज्य से है? — असम
दिग्गज क्रिकेटर हाशिम अमला ने हाल ही में सन्यास ले लिया। यह किस देश के खिलाड़ी हैं? — दक्षिण अफ्रीका
चर्चा में रही “इंडिया: द मोदी क्वेश्चन” डॉक्यूमेंट्री किसके द्वारा जारी की गई है? — BBC
छत्तीसगढ़ के किस राष्ट्रीय उद्यान में दुर्लभ नारंगी रंग के चमगादड़ की प्रजाति देखी गई है? — कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान
देश में पहली बार किस राज्य द्वारा छात्राओं को 60 दिनों के मातृत्व अवकाश देने की घोषणा की गई है? — केरल
यूनेस्को द्वारा अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा दिवस 2023 की थीम किस देश की महिलाओं को समर्पित करने की घोषणा की गई है? — अफ़गानिस्तान
भारतीय डाक विभाग द्वारा समुद्र मार्ग से पार्सल और डाक पहुंचाने की “तरंग मेल सेवा” कहां से प्रारंभ की गई? — हजीरा बंदरगाह (सूरत से मुंबई)
किस राज्य की ‘एटालिन जल विद्युत परियोजना’ को वन सलाहकार समिति द्वारा रद्द किया गया है? — अरुणाचल प्रदेश
हाल ही में अंडमान निकोबार द्वीप समूह के कितने द्वीपों के नाम परमवीर चक्र विजेताओं के नाम पर रखे गए हैं? — 21
74वें गणतंत्र दिवस समारोह 2023 के मुख्य अतिथि कौन थे? — अब्देल फतह अल सीसी (मिस्र के राष्ट्रपति)
दुनिया के पहले कोविड रोधी नासिका टीके “iNCOVACC” को मनसुख मांडवीया द्वारा लांच किया गया। यह किस कंपनी द्वारा बनाया गया है? — भारत बायोटेक
हाल ही में वार्षिक ‘जातीय ममानी महोत्सव 2023’ का आयोजन कहां किया गया? — लद्दाख
प्रसिद्ध प्रित्जकर आर्किटेक्चर पुरस्कार प्राप्त करने वाले पहले भारतीय वास्तुकार कौन है, जिनका हाल ही में निधन हो गया? — बालकृष्ण दोशी
हाल ही में थाईलैंड में ‘येलो बैंड’ डिजीज का प्रकोप देखा गया। यह रोग किसे प्रभावित कर रहा है? — समुद्री प्रवाल
महानदी कोलफील्ड्स ने कहां पर चंद्रशेखर आजाद इको पार्क और कोयला संग्रहालय का निर्माण किया है? — ओडिशा
राष्ट्रपति भवन में स्थित मुगल गार्डेन का नाम बदलकर क्या कर दिया गया है? — अमृत उद्यान
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा उद्यान उत्सव 2023 का भी प्रारंभ किया गया।
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) द्वारा पहली बार कौन सा बॉन्ड जारी किया गया है जिसका उद्देश्य हरित परियोजनाओं के लिए वित्तीय सहायता प्राप्त करना है? — सावरेन ग्रीन बॉन्ड
लुमिनस पावर टेक्नोलॉजी के द्वारा पहली ग्रीन सोलर पैनल फैक्ट्री कहां स्थापित करने की घोषणा की गई? — रुद्रपुर, उत्तराखंड
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें