महत्त्वपूर्ण योजनाएं - July to December 2022 | Current Affairs & General Awareness | Exam Sahpathi |

 



महत्वपूर्ण योजनाएं :


  1. किस राज्य सरकार ने ‘नारी को नमन’ योजना शुरू की है? ― हिमाचल प्रदेश 

उद्देश्य— राज्य की महिलाओं के लिए बस टिकट में 50% छूट प्रदान करने के लिए


  1. किस राज्य के द्वारा सीएम सारथी योजना प्रारंभ की जाएगी? ― झारखण्ड 

उद्देश्य— आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों के लिए मुफ्त में सिविल सेवा की परीक्षाओं की तैयारी कराने के लिए

  1. किस राज्य सरकार ने फैमिली डॉक्टर प्रोजेक्ट लागू करने का निर्णय लिया है? ― आंध्र प्रदेश 

उद्देश्य— ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए


  1. किस राज्य सरकार ने चिराग (CHIRAG) योजना शुरू की है? ― हरियाणा

उद्देश्य — आर्थिक रूप से कमजोर (ews) छात्रों को निजी विद्यालयों में मुफ्त शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए

  1. किस राज्य सरकार ने स्वामी विवेकानंद युवा शक्ति योजना का शुभारंभ किया? ― कर्नाटक

उद्देश्य — 10 लाख ग्रामीण युवाओं को स्वरोजगार उपलब्ध कराने के लिए।


  1. 'विद्या रथ - स्कूल ऑन व्हील्स' परियोजना  किस राज्य के द्वारा शुरू किया गया? ― असम राज्य

उद्देश्य— आर्थिक रूप से अक्षम बच्चों को प्रारंभिक शिक्षा प्रदान करने के लिए

  1. किस राज्य सरकार द्वारा अरुणोदोई 2.0 योजना प्रारंभ की गई? — असम 

उद्देश्य— महिलाओं दिव्यांगों तथा ट्रांसजेंडर को  प्रतिमाह ₹1250 प्रदान किए जाएंगे।


  1. पूरे भारत में रेलवे यात्रियों की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए किसने ऑपरेशन यात्री सुरक्षा का शुभारंभ किया है? ― रेलवे सुरक्षा बल (RPF)

  2. 5 से 11 अगस्त 2022 तक किस मंत्रालय द्वारा बढ़े चलो अभियान आयोजित किया गया? ― संस्कृति मंत्रालय

उद्देश्य— युवाओं में देशभक्ति की भावना जागृत करने के लिए


  1. लगभग 14500 स्कूलों का उन्नयन और विकास करने के लिए 5 सितंबर 2022 को कौन सी योजना प्रारंभ की गई है? ― पीएम श्री योजना

  2. ‘स्वनिर्भर नारी’ योजना किस राज्य सरकार के द्वारा प्रारंभ की गई? ― असम

उद्देश्य— स्वदेशी बुनकरों को सशक्त बनाने के लिए


  1. किस राज्य सरकार ने ‘पुधुमई पेन’ योजना प्रारंभ की है? ― तमिलनाडु

उद्देश्य— सरकारी स्कूल में कक्षा 5 से 12वीं तक की छात्राओं को ₹1000 मासिक सहायता प्रदान करने के लिए

  1. छाता योजना किस राज्य सरकार द्वारा प्रारंभ किया गया? ― ओडिशा

उद्देश्य— भूमिगत जल स्तर को बढ़ाने तथा वर्षा के जल का संरक्षण करने के लिए


  1. 17 अक्टूबर 2022 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहां पर ‘एक देश एक उर्वरक’ योजना की शुरुआत की है? — नई दिल्ली 

उद्देश्य— इस योजना के अंतर्गत यूरिया को ‘भारत ब्रांड’ के नाम से बेचा जाएगा। 

इसी के साथ ही 600 किसान समृद्धि केंद्रों का भी प्रारंभ किया गया।


  1. किस राज्य सरकार ने काशी यात्रा योजना का शुभारंभ किया है? ― कर्नाटक सरकार 

    1. इस योजना में चुने गए 30000 तीर्थ यात्रियों को ₹5000 का योगदान दिया जाएगा।

  2. 12 अक्टूबर 2022 को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने पीएम डिवाइन (PM-DevINE) योजना को मंजूरी दी, यह किससे संबंधित है? — उत्तर पूर्वी क्षेत्र के विकास से

अगले 4 वर्षों के लिए 6600 करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं।


  1. ‘मुख्यमंत्री लखपति दीदी’ योजना किस राज्य के द्वारा प्रारंभ की गई? — उत्तराखंड

उद्देश्य— वर्ष 2025 तक 1.25 लाख महिलाओं को लखपति बनाने का लक्ष्य

  1. किस राज्य सरकार के द्वारा मनानला नल्लाथरवु मंद्रम (MANAM) योजना प्रारंभ की गई है? — तमिलनाडु

उद्देश्य : मेडिकल स्टूडेंट्स के मानसिक स्वास्थ्य में सुधार के लिए


  1. छोटे रेलवे स्टेशनों का आधुनिकीकरण करने के लिए अमृत भारत स्टेशन योजना किसके द्वारा प्रारंभ की गई है? — भारतीय रेल मंत्रालय


  1. हाल ही में किस राज्य सरकार के द्वारा “अर्न विद लर्न” योजना प्रारंभ की गई है? ― त्रिपुरा


  1. हाल ही में किस राज्य ने एक नई स्कूल स्वास्थ्य योजना “सेहत” का शुभारंभ किया? ― हरियाणा


  1. 8 से 14 साल के बच्चों में खेल भावना के विकास के लिए किस राज्य द्वारा मुख्यमंत्री उदयीमान खिलाड़ी उन्नयन योजना का शुभारंभ किया जाएगा? ― उत्तराखंड 


  1. हाल ही में किस राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री नाश्ता योजना शुरू की है? ― तमिलनाडु (कक्षा 1 से 5)


  1. आजादी के 75 साल पूरे होने पर केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री जी किशन रेड्डी और संस्कृति मंत्रालय ने किसके सहयोग से 'इंडिया की उड़ान' प्रोजेक्ट लॉन्च किया? ― Google 


  1. जम्मू-कश्मीर में ग्राम रक्षा गार्ड योजना किस राज्य/ केंद्र शासित प्रदेश में प्रारंभ की गई ? ― जम्मू कश्मीर 


  1. किसानों के लिए एक स्थायी आजीविका कमाने के उद्देश्य से किस राज्य सरकार के द्वारा “ग्रामीण पिछवाड़े सुअर पालन योजना” शुरू किया गया? ― मेघालय


  1. किस राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री गोवंश मोबाइल चिकित्सा योजना प्रारंभ करने की घोषणा की है? ― छत्तीसगढ़


  1. किस राज्य ने बेटियों की सुरक्षा के लिए ‘हमर बेटी हमर मान’ अभियान शुरू करने की घोषणा की है? ― छत्तीसगढ


  1. केंद्रीय आयुर्वेदिक विज्ञान अनुसंधान परिषद के द्वारा आयुर्वेद के क्षेत्र में अनुसंधान करने के लिए ₹50000 की स्कॉलरशिप किस कार्यक्रम के तहत प्रदान की जाएगी? ― स्पार्क (SPARK) कार्यक्रम


  1. बाल विवाह को समाप्त करने के लिए ‘अलीवा’ पहल किस राज्य से संबंधित है? ― ओडिशा


  1. किस राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री डेयरी प्लस योजना का शुभारंभ किया है? — मध्य प्रदेश 


  1. अक्टूबर 2022 में नेशनल बुक ट्रस्ट के सहयोग से किस मंत्रालय के द्वारा प्रधानमंत्री युवा लेखक मार्गदर्शन योजना “युवा 2.0” प्रारंभ किया गया? — शिक्षा मंत्रालय


  1. आसरा पेंशन योजना किस राज्य सरकार की एक पेंशन योजना है? — तेलंगाना 

उद्देश्य— असहायों और नि:शक्तों के न्यूनतम आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए


  1. किस राज्य ने महात्मा गांधी रूरल इंडस्ट्रियल पार्क योजना का प्रदेशव्यापी शुभारंभ किया है? — छत्तीसगढ़ 


  1. राज्य के नागरिकों को नि:शुल्क स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए किस राज्य ने मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना का प्रारंभ किया? — नागालैंड


  1. अनाधिकृत कॉलोनियों से संपत्ति कर माफी योजना समृद्धि योजना 2022-23 किस राज्य में प्रारंभ की गई? — दिल्ली (उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना द्वारा)


  1. किस राज्य के पर्यटन विभाग द्वारा ‘महिला अनुकूल पर्यटन’ परियोजना शुरू की गई? — केरल


  1. ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वतंत्र बनाने के लिए उम्मीद (UMEED) योजना किस किस राज्य सरकार द्वारा प्रारंभ किया गया? — जम्मू कश्मीर


  1. किस राज्य सरकार ने गंगा जलापूर्ति योजना का शुभारंभ किया है? — बिहार (गया और बोधगया में)


  1. भारत सरकार द्वारा किस केंद्रशासित प्रदेश में परिवार पहचान पत्र योजना प्रारंभ करने की घोषणा की गई है? — जम्मू कश्मीर (8 अंक)


  1. किस राज्य सरकार द्वारा केंद्र की तर्ज पर मुख्यमंत्री आवास योजना प्रारंभ करने की घोषणा की गई है? — हरियाणा


  1. किस राज्य द्वारा आक्रमणकारी पौधे सेन्ना स्पेक्टिक्स को नष्ट करने के लिए वणीकरण योजना प्रारंभ की गई है? — केरल


  1. संयुक्त राष्ट्र द्वारा भारत के किस परियोजना को विश्व के दस पुनर्जीवित प्राकृतिक कार्यक्रमों में शामिल किया गया है? — नमामि गंगे परियोजना


  1. किस राज्य द्वारा फ्रेंड्स ऑफ लाइब्रेरी कार्यक्रम की शुरुआत की गई है? — तमिलनाडु

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Class 6 sst Chapter 01 Question Answer New NCERT - पृथ्वी पर स्थानों की स्थिति

Class 6 sst chapter 04 New NCERT Question Answer - इतिहास की समय रेखा एवं उसके स्रोत