July to January 2023 | Current Affairs | भारत और विश्व में प्रथम | KVS SSC UPSSSC
विश्व की प्रथम हाइड्रोजन ट्रेन किस देश में शुरू की गई? ― जर्मनी
हाइड्रोजन संचालित ट्रेन शुरू करने वाला एशिया का पहला देश कौन सा है? — चीन
किस राज्य में देश का पहला जैविक गांव (Bio-Village) स्थापित किया गया है? ― दासपारा गांव, त्रिपुरा
भारत का पहला नाईट सफारी और जैव-विविधता पार्क कहां पर बनाया जाएगा? ― लखनऊ, उत्तर प्रदेश
भारत की पहली नाईट स्काई सैंक्चुअरी कहां पर स्थापित की जाएगी? ― हनले, लद्दाख (चांगथांग वन्यजीव अभयारण्य)
भारत का पहला एलिवेटेड शहरी एक्सप्रेस वे कौन सा बनाया जाएगा? ― द्वारका एक्सप्रेस वे (हरियाणा-दिल्ली) (29 किमी)
भारत का प्रथम डबल डेकर एक्सप्रेस-वे कहां पर बनाया जाएगा? — नोएडा
प्री प्राइमरी लेवल पर कौन सा राज्य नई शिक्षा नीति 2020 लागू करने वाला भारत का पहला राज्य बन गया? ― उत्तराखंड
चारो ग्रैंड स्लैम में 80 मैच जीतने वाले विश्व के पहले खिलाड़ी कौन बन गए हैं? ― नोवाक जोकोविच
भारत का पहला कार्बन न्यूट्रल हवाई अड्डा कौन सा होगा? ― लेह हवाईअड्डा, लद्दाख
शंघाई सहयोग संगठन की पहली सांस्कृतिक और पर्यटन राजधानी 2022-23 के लिए किसे बनाया जाएगा? ― वाराणसी
कौन सा राज्य अपनी इंटरनेट सेवा रखने वाला भारत का पहला और एकमात्र राज्य बन गया है? ― केरल (केरल फाइबर ऑप्टिक नेटवर्क लिमिटेड (K-FON प्रोजेक्ट))
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) संचालित देश की पहली डिजिटल लोक अदालत का शुभारंभ कहां पर किया गया है? ― जयपुर
कौन सा राज्य वाहन ट्रैकिंग शुरू करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है? ― हिमाचल प्रदेश
हाल ही में कौन सा बंदरगाह भारत का शत-प्रतिशत लैंडलॉर्ड मॉडल वाला पहला बंदरगाह बन गया है? ― जवाहरलाल नेहरू बंदरगाह, मुंबई
कौन सा जिला देश का पहला प्रमाणित हर घर जल वाला जिला बन गया है? ― बुरहानपुर, मध्य प्रदेश
भारत में अपनी तरह के पहले ब्रेन हेल्थ क्लीनिक का उद्घाटन कहां किया गया है? ― बेंगलुरु, कर्नाटक
किस देश ने विश्व का पहला तंबाकू निरोधी बिल पेश किया है? ― न्यूजीलैंड
सेमीकंडक्टर नीति शुरू करने वाला भारत का पहला राज्य कौन बना है? ― गुजरात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहां पर भारत के पहले अंतर्राष्ट्रीय बुलियन एक्सचेंज को लांच किया है? ― गिफ्ट सिटी, गांधीनगर गुजरात
बुलियन — उच्च गुणवत्ता का सोना और चांदी
सस्ती और सुरक्षित ऑनलाइन सरकारी ई-टैक्सी सेवा शुरू करने वाला भारत का पहला राज्य कौन सा है? ― केरल (केरल साबरी ई-टैक्सी)
NTPC द्वारा कहां पर 100 मेगावाट क्षमता की भारत की सबसे बड़ी तैरती सौर ऊर्जा परियोजना प्रारंभ हुई है? ― रामागुंडम, तेलंगाना
किस राज्य में स्थित ओमकारेश्वर बांध पर विश्व का सबसे बड़ा फ्लोटिंग सोलर पावर प्लांट (600 मेगावाट) बन रहा है? ― खंडवा, मध्य प्रदेश
600 T20 मैच खेलने वाले विश्व के पहले क्रिकेटर कौन बन गए हैं? ― कीरोन पोलार्ड (वेस्टइंडीज)
भारत का पहला 3-डी प्रिंटेड मानव कॉर्निया कहां पर विकसित किया गया? ― हैदराबाद
भारत की पहली खारे पानी से रोशन होने वाली लालटेन का नाम क्या रखा गया है? ― रोशनी
इस लालटेन में एलईडी बल्ब को जलाने के लिए समुद्र के पानी का इस्तेमाल किया जाता है।
केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहां पर भारत की पहली इलेक्ट्रिक डबल डेकर एयर कंडीशनर बस को हरी झंडी दिखाई है? ― मुंबई
“हर घर जल" प्रमाणन प्राप्त करने वाला भारत का पहला राज्य कौन बन गया है? ― गोवा
मासिक धर्म संबंधी उत्पादों (पीरियड प्रोडक्ट्स) को मुफ्त (Free) में देने वाला विश्व का पहला देश कौन बन गया है? ― स्कॉटलैंड
यूरोपियन क्लब टूर्नामेंट UEFA चैंपियंस लीग खेलने वाली पहली भारतीय फुटबॉलर कौन बन गई है? ― मनीषा कल्याण
भारतीय रेलवे की सबसे लंबी मालगाड़ी कौन बन गई है, जिसका हाल ही में संचालन किया गया है? ― सुपर वासुकी
भारत का पहला 'कार्यात्मक रूप से साक्षर' जिला कौन बन गया है? ― मंडला, मध्य प्रदेश
भारत की पहली एजुकेशनल टाउनशिप किस राज्य में बनाई जाएगी? ― उत्तर प्रदेश
3D प्रिंटिंग तकनीक से निर्मित भारत का पहला डाकघर कहां निर्मित किया गया? ― बेंगलुरु, कर्नाटक
विश्व में सबसे बड़ा धार्मिक स्मारक, वैदिक तारामंडल का मंदिर 2024 में कहां पर खोला जाएगा? ― पश्चिम बंगाल
रिलायंस इंडस्ट्रीज द्वारा विश्व का सबसे बड़ा कार्बन फाइबर प्लांट कहां पर बनाया जाएगा? ― हजीरा, गुजरात
किस राज्य में भारत का पहला कार्बन तटस्थ फार्म स्थापित किया गया है? — केरल
भारत के पहले लिथियम सेल उत्पादन संयंत्र का शुभारंभ कहां किया गया? ― तिरुपति, आंध्र प्रदेश
कौन सा बैंक इलेक्ट्रॉनिक बैंक गारंटी (e-BG) जारी करने वाला देश का पहला बैंक बन गया है? ― HDFC बैंक
किस राज्य में भारत का पहला वानिकी विश्वविद्यालय स्थापित किया जाएगा? ― तेलंगाना (हैदराबाद)
भारत की पहली सेमीकंडक्टर प्रोडक्शन फैक्ट्री किस राज्य में स्थापित की जाएगी? ― गुजरात (वेदांता ग्रुप + फॉक्सकॉन)
सितंबर 2022 में भारत का पहला स्वच्छ सुजल प्रदेश किसे घोषित किया गया? ― अंडमान निकोबार द्वीपसमूह
भारत के सबसे बड़े रबर डैम ‘गयाजी बांध’ का उद्घाटन कहां पर किया गया? ― गया, बिहार (फल्गु नदी)
भारत की सबसे लंबी (3200 किमी) नदी क्रूज सेवा “गंगा विलास” किन दो शहरों के मध्य प्रारंभ की जाएगी? ― वाराणसी से डिब्रूगढ़ (उत्तर प्रदेश से असम)
हड़प्पा संस्कृति का विश्व का सबसे बड़ा संग्रहालय कहां बनाया जा रहा है? ― राखीगढ़ी, हरियाणा
हाल ही में किस सैन्य बल ने विश्व का पहला महिला ऊंट सवार दल तैयार किया है? ― सीमा सुरक्षा बल (BSF)
भारत में पहली बार किस राज्य की विधानमंडल सत्र में महिला विधायकों के लिए एक दिन आरक्षित किया गया है? ― उत्तर प्रदेश
किस राज्य में भारत का पहला हिमस्खलन निगरानी रडार स्थापित किया गया है? ― सिक्किम (15000 फीट की ऊंचाई पर)
किस राज्य सरकार ने भारत का पहला डुगोंग संरक्षण केंद्र (डुगोंग कंजर्वेशन रिजर्व) को अधिसूचित किया है? ― तमिलनाडु
भारत का पहला कोचिंग हब कहां विकसित किया जा रहा है? ― प्रतापनगर, जयपुर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहां पर विश्व के पहले सीएनजी (CNG) टर्मिनल का उद्घाटन किया है? ― भावनगर, गुजरात
जनजातियों का विश्वकोश जारी करने वाला भारत का पहला राज्य कौन बन गया है? ― ओडिशा
सर्वाइकल कैंसर के खिलाफ पहली स्वदेशी वैक्सीन सर्वावैक किसके द्वारा लांच की गई? ― सीरम इंस्टीट्यूट आफ इंडिया
हाल ही में देश की पहली नेजल वैक्सीन (ChAd-36) को ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया ने आपातकालीन उपयोग के लिए मंजूरी दी है यह किसके द्वारा विकसित है? ― भारत बायोटेक, हैदराबाद
भारत की पहली डिजिटल एड्रेस सिटी कौन होगी? ― इंदौर, मध्यप्रदेश
भारत का दूसरा तरल नैनो यूरिया प्लांट कहां स्थापित किया गया है? ― प्रयागराज, उत्तर प्रदेश
विश्व का सबसे बड़ा सफारी पार्क किस राज्य में स्थापित किया जाएगा? — हरियाणा
भारत की पहली डिजिटल रुप से साक्षर पंचायत “पुल्लमपारा”, किस राज्य में स्थित है? — केरल
अक्टूबर 2022 में कौन सा देश विश्व में सबसे बड़ा चीनी का उत्पादक तथा उपभोक्ता देश बन गया है? — भारत
गतिशक्ति पोर्टल लॉन्च करने वाला भारत का पहला राज्य कौन सा है? — गुजरात
किस राज्य के मोढेरा गांव को भारत का पहला सौर ऊर्जा संचालित गांव घोषित किया गया है? — गुजरात
किस राज्य में भारत के सबसे बड़े मोटे अनाज (मिलेट) के प्रसंस्करण उद्योग का लोकार्पण किया गया? — छत्तीसगढ़
31 मार्च 2023 को भारत का पहला बहु-कला सांस्कृतिक केंद्र कहां खोला जाएगा? — मुम्बई (RIL द्वारा)
विश्व की सबसे ऊंची (369 फीट) शिव प्रतिमा ‘विश्वास स्वरूपम’ का लोकार्पण कहां पर किया गया? — राजसमंद जिला, राजस्थान
MBBS के पाठ्यक्रम को हिंदी में प्रारंभ करने वाला देश का पहला राज्य कौन बन गया है? — मध्य प्रदेश
आवास और शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहां पर एशिया के सबसे बड़े संपीड़ित बायोगैस (CBG) संयंत्र का उद्घाटन किया है? — संगरूर, पंजाब
भारत का पहला ऊर्ध्वाधर लिफ्ट पुल “पंबन रेल पुल” किस राज्य में बनाया जा रहा है? — तमिलनाडु
किस देश ने विश्व का पहला ओरल कोविड वैक्सीन लांच किया है? — चीन
एशिया की पहली पैथोजन रिडक्शन मशीन का शुभारंभ कहां पर किया गया है? — KGMU लखनऊ, उत्तर प्रदेश
प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के अंतर्गत भारत का पहला फिश म्यूजियम एकीकृत एक्वा पार्क किस राज्य में स्थापित किया जायेगा? — अरुणाचल प्रदेश (सुबनसिरी जिला)
विश्व का सबसे बड़ा पांडुलिपि ग्रन्थालय किस राज्य में बनाया जा रहा है? — गुजरात
स्काईरूट एयरोस्पेस कंपनी द्वारा निर्मित भारत के पहले निजी (Private) तौर पर विकसित रॉकेट का क्या नाम है? — विक्रम-S
विश्व की सबसे लंबी यात्री ट्रेन का संचालन किस देश में किया गया? — स्विट्जरलैंड
अडानी न्यू इंडस्ट्रीज लिमिटेड द्वारा किस राज्य में भारत की सबसे बड़ी पवन टरबाइन स्थापित की गई है? — गुजरात (क्षमता: 5.2 मेगावाट; ऊंचाई: 200 मीटर)
विश्व की प्रथम वैदिक घड़ी को कहां पर प्रारंभ किया जाएगा? — जीवाजी वेधशाला, उज्जैन (मध्य प्रदेश)
विश्व का सबसे ऊंचाई पर स्थित मतदान केंद्र ताशीगंग कहां पर स्थित है? — हिमाचल प्रदेश
राज्यभर में सोने की एक समान कीमत लागू करने वाला भारत का पहला राज्य कौन बन गया है? — केरल
रिलायंस इंडस्ट्रीज द्वारा देश का पहला मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक पार्क कहां पर बनाया जाएगा? — चेन्नई, तमिलनाडु
केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल द्वारा पूर्वोत्तर के पहले यूनानी चिकित्सा क्षेत्रीय केंद्र का उद्घाटन कहां पर किया गया? — सिलचर, असम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दक्षिण-भारत की पहली वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया यह ट्रेन कहां से कहां तक चलाई जाएगी? — चेन्नई से मैसूर
फीफा वर्ल्ड कप के पांच संस्करण में गोल करने वाले विश्व के पहले खिलाड़ी कौन बन गए हैं? — क्रिस्टियानो रोनाल्डो
देश का पहला एकीकृत रॉकेट डिजाइन, निर्माण व परीक्षण केंद्र ‘स्काईरूट’ कहां पर स्थापित किया जाएगा? — तेलांगना
भारत का पहला निजी रॉकेट लॉन्चपैड और मिशन नियंत्रण केंद्र किस कंपनी द्वारा स्थापित किया गया? — अग्निकुल कॉसमॉस
भारत के किस शहर में विश्व का पहला गोल्ड एटीएम स्थापित किया गया है? — हैदराबाद
दिव्यांग विभाग गठित करने वाला भारत का पहला राज्य कौन सा है? — महाराष्ट्र
जलवायु परिवर्तन मिशन प्रारंभ करने वाला भारत का पहला राज्य कौन सा है? — तमिलनाडु
विश्व में पहली बार किस देश द्वारा नाभिकीय संलयन तकनीक द्वारा सूर्य के समान शुद्ध ऊर्जा (कार्बन फ्री एनर्जी) का उत्पादन किया गया है? — अमेरिका
एशिया का पहला ड्रोन डिलीवरी केंद्र व नेटवर्क किस राज्य में प्रारंभ किया गया? — मेघालय
उधमपुर-श्रीनगर-बारामुला रेल लिंक परियोजना पर बनाई गई भारत की सबसे लंबी एस्केप टनल की लंबाई कितनी है? — 12.895 किमी
हाल ही में किस राज्य में भारत का पहला और विश्व का दूसरा इन्फेंट्री संग्रहालय का उद्घाटन किया गया? — इन्दौर, मध्य प्रदेश
भारत का पहला ग्रीन स्टील ब्रांड किस नाम से लांच किया गया है? — कल्याणी फेरेस्टा
भारत का पहला श्योरिटी बॉन्ड इंश्योरेंस किसके द्वारा लांच किया गया? — नितिन गडकरी
किस राज्य में स्थित निर्वाचन क्षेत्र धर्मदम भारत का पहला पूर्ण पुस्तकालय निर्वाचन क्षेत्र घोषित हुआ है? — केरल
लोकायुक्त विधेयक पारित करने वाला भारत का पहला राज्य कौन बन गया है? — महाराष्ट्र
लोकायुक्त विधेयक मुख्यमंत्री और मंत्रिपरिषद को भ्रष्टाचार विरोधी लोकपाल के दायरे में लाता है।
विश्व का पहला ताड़ के पत्तों का पांडुलिपि संग्रहालय कहां शुरू किया गया? — तिरुअनंतपुरम, केरल
कौन सा राज्य पूरी तरह से डिजिटल बैंकिंग वाला भारत का पहला राज्य बन गया है? — केरल (प्रथम जिला : त्रिशूर)
केंद्र सरकार द्वारा ऑनलाइन गेमिंग के लिए भारत के पहले उत्कृष्टता केंद्र की स्थापना कहां पर करने की घोषणा की गई? — शिलांग
स्टार्टअप फॉर्म आईजी ड्रोन्स द्वारा किस नाम से भारत का पहला 5G सक्षम ड्रोन विकसित किया गया है? — स्काईवॉक
किस देश द्वारा विश्व में पहली बार मधुमक्खियों के लिए टीका के उपयोग को मंजूरी दी गई है? — अमेरिका (डॉलन एनिमल कंपनी)
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें