February Month Current Affairs 2023 - फरवरी करेंट अफेयर्स


February 2023 Current Affairs:

महत्वपूर्ण योजनाएं (Schemes)

  1. किस राज्य के द्वारा महिलाओं को प्रतिमाह ₹1000 प्रदान करने के लिए लाडली बहना योजना प्रारंभ करने की घोषणा की गई है? — मध्य प्रदेश

  2. किस राज्य में वृक्षारोपण को बढ़ावा देने के लिए ‘मेरो रुख मेरो संतति’ हरित पहल की शुरुआत की गई है? — सिक्किम

  3. जल शक्ति मंत्रालय द्वारा नमामि गंगे मिशन-|| को किस अवधि तक लागू करने की घोषणा की गई है? — 2026


महत्वपूर्ण कार्यक्रम (Programmes)

  1. किस राज्य द्वारा स्कूलों में पढ़ने वाली सभी छात्राओं को स्वतंत्र और आत्मविश्वासी बनाने के लिए आरोहिनी पहल प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू करने की घोषणा की गई है? — उत्तर प्रदेश

  2. भारत की स्थानीय भाषाओं को डिजिटल दुनिया में बढ़ावा देने के लिए प्रोजेक्ट एलोरा को किसके द्वारा प्रारंभ किया गया है? — माइक्रोसॉफ्ट

  3. तमिलनाडु और उत्तर प्रदेश राज्य में रिलायंस जियो और GSMA द्वारा किस उद्देश्य से राष्ट्रीय डिजिटल कौशल कार्यक्रम प्रारंभ किया गया है? — ग्रामीण महिलाओं का कौशल प्रशिक्षण करने के लिए

  4. केंद्र सरकार द्वारा वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम किस उद्देश्य से प्रारंभ किया गया है? — सीमावर्ती क्षेत्रों के विकास के लिए


महत्वपूर्ण अभियान (Campaigns)

  1. आर्द्रभूमि संरक्षण के लिए आर्द्रभूमि बचाओ अभियान किसके द्वारा शुरुआत किया गया? — भूपेन्द्र यादव 

  2. स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा ‘मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन’ अभियान के तहत फाइलेरिया रोग को कब तक समाप्त करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है? — 2027

  3. मेघालय में 90% से अधिक मतदान सुनिश्चित करने के लिए चुनाव आयोग द्वारा कौन सा अभियान प्रारंभ किया गया? — मेरा मत, मेरा वैलेंटाइन तथा मिशन-300

  4. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जल संरक्षण के प्रति जागरूकता के लिए जल जन अभियान का शुभारंभ कहां किया गया है? — सिरोही, राजस्थान 

  5. वर्षा जल का संरक्षण तथा भूमिगत जल को बढ़ाने के लिए ‘सुजलाम सुफलाम जल अभियान’ के छठे चरण का शुभारंभ कहां से किया गया है? — गुजरात

  6. मछुआरों के मुद्दों का समाधान तथा उनका आर्थिक उत्थान करने के लिए गुजरात से ‘सागर परिक्रमा’ के तीसरे चरण को किसके द्वारा प्रारंभ किया गया? — मत्स्य पालन मंत्री पुरुषोत्तम रुपाला


महत्वपूर्ण नियुक्तियां (Appointments)

  1. संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 77वें सत्र के अध्यक्ष साबा कोरोसी किस देश से संबंधित है? — हंगरी

  2. संयुक्त राष्ट्र सामाजिक विकास आयोग (ECOSOC) के 62वें सत्र का अध्यक्ष किसे बनाया गया है? — रुचिरा कंबोज

  3. सोनिया गोकाणी को किस राज्य की पहली महिला कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है? — गुजरात

  4. किस भारतीय मूल के व्यक्ति को यूट्यूब का नया सीईओ नियुक्त किया गया है? — नील मोहन

  5. फरवरी 2023 में नीति आयोग का नया सीईओ किसे नियुक्त किया गया है? — बी.वी.आर. सुब्रमण्यम

  6. यूनिसेफ इंडिया द्वारा हाल ही में किसे राष्ट्रीय राजदूत नियुक्त किया गया है? — आयुष्मान खुराना

  7. भारत के 22वें विधि आयोग का कार्यकाल 31 अगस्त 2024 तक बढ़ाया गया है, इस आयोग के अध्यक्ष कौन है? — ऋतुराज अवस्थी

  8. भारत के वर्तमान CAG गिरीश चंद्र मुर्मू को किस अंतर्राष्ट्रीय संगठन के बाह्य लेखा परीक्षक पद पर नियुक्त किया गया है? — अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन 

  9. भारत का नया ड्रग कंट्रोलर जनरल किसे नियुक्त किया गया है? — राजीव रघुवंशी

  10. चेक रिपब्लिक के नए राष्ट्रपति कौन नियुक्त किए गए हैं? — पेट्र पॉवेल 

  11. मैनुएला रोका बोटे को किस देश की पहली महिला प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया है? — इक्वेटोरियल गिनी

  12. साइप्रस देश का नया राष्ट्रपति किसे चुना गया है? — निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स

  13. 13 राज्यों में नए राज्यपाल और उपराज्यपाल:

    1. केति परनाईक — अरुणाचल प्रदेश 

    2. लक्ष्मण आचार्य — सिक्किम 

    3. सीपी राधाकृष्णन — झारखंड 

    4. शिव प्रताप शुक्ला — हिमाचल प्रदेश 

    5. गुलाबचंद कटारिया — असम 

    6. अब्दुल नजीर — आंध्र प्रदेश 

    7. बी.बी. हरिचंदन — छत्तीसगढ़

    8. अनुसुइया उइके — मणिपुर 

    9. ला गणेशन — नागालैंड 

    10. पी चौहान — मेघालय 

    11. राजेंद्र आर्लेकर — बिहार 

    12. रमेश बैस — महाराष्ट्र 

    13. बी.डी. मिश्रा — लद्दाख


महत्वपूर्ण सूचकांक (Index)

  1. फरवरी 2023 में जारी ‘ग्लोबल क्वालिटी इंफ्रास्ट्रक्चर इंडेक्स-2021’ में भारत को वैश्विक स्तर पर कौन सा स्थान प्राप्त हुआ है? — 10

  2. टॉम टॉम ट्रैफिक इंडेक्स रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2022 में दुनिया में ड्राइव करने के लिए दूसरा सबसे धीमा शहर कौन सा है? — बेंगलुरु (प्रथम : लंदन)

  3. यूएस चेंबर ऑफ कॉमर्स के द्वारा जारी अंतर्राष्ट्रीय बौद्धिक संपदा (IP) सूचकांक 2023 में भारत को कौनसा स्थान प्राप्त हुआ है? — 42 (प्रथम: USA)


महत्वपूर्ण रिपोर्ट्स (Reports)

  1. आर्थिक सर्वेक्षण 2022-23 के अनुसार वर्ष 2023-24 में भारत की आर्थिक विकास दर कितनी अनुमानित की गई है? — 6.5%

  • वित्त वर्ष 2022-23 — 7%

  • वित्त वर्ष 2021-22 — 8.7%

  • राजकोषीय घाटा 2022-23 — 6.4%

  • उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI) — 6.8%

  • Wholesale Price Index (WPI) — 11.5%

  1. IMF द्वारा जारी वर्ल्ड इकोनामिक आउटलुक रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2023 में विश्व की सबसे तेज बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था किस देश की रहेगी? — भारत (6.1%)


महत्वपूर्ण रैंकिंग (Rankings)

  1. IIRF MBA रैंकिंग 2023 में शीर्ष स्थान किस प्रबंधन संस्थान को प्राप्त हुआ है? — 

    1. IIM अहमदाबाद (सरकारी)

    2. जेवियर संस्था, जमशेदपुर (निजी)

  2. फॉर्चून मैगजीन द्वारा किस भारतीय कंपनी को दुनिया की सबसे प्रसिद्ध कंपनियों की सूची में शामिल किया गया है? — TCS (1st: Apple)

  3. हाल ही में जारी सकल घरेलू जलवायु जोखिम रैंकिंग 2023 में भारत के कितने राज्य दुनिया के 50 सबसे अधिक जोखिम वाले राज्यों में शामिल किए गए हैं? — 9 राज्य


महत्वपूर्ण पुरस्कार (Awards)

  1. NISAU-UK द्वारा किसे लाइफटाइम अचीवमेंट ऑनर पुरस्कार 2023 प्रदान करने की घोषणा की गई है? — डॉ. मनमोहन सिंह

  2. 65th ग्रैमी अवॉर्ड 2023 में किस भारतीय मूल के संगीतकार को तीसरी बार यह पुरस्कार प्रदान किया गया? — रिकी केज (एल्बम: डिवाइन टाइड्स)

  3. किस भारतीय अमेरिकी स्कूली छात्र को विश्व की सबसे प्रतिभाशाली छात्रों की सूची में शीर्ष स्थान प्राप्त हुआ है? — नताशा पेरियानयागम

  4. मातृभूमि बुक ऑफ द ईयर 2023 पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया? —  डॉक्टर पैगी मोहन (पुस्तक: Wonders, King & Merchant)

  5. ‘एटीडी बेस्ट अवार्ड 2023’ से किसे सम्मानित किया गया है? — राष्ट्रीय ताप विद्युत निगम (NTPC)

  6. गोल्डन बुक अवार्ड 2023 से सम्मानित ‘नाउ यू ब्रीद’ पुस्तक की लेखिका कौन है? — राखी कपूर

  7. भारतीय प्रेस परिषद (PCI) द्वारा पत्रकारिता से संबंधित ‘राजा राममोहन राय पुरस्कार 2023’ से किसे सम्मानित किया गया? — ए. बी. के. प्रसाद

  8. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा फरवरी 2023 में किस राज्य के पुलिस बल को प्रेसिडेंट कलर अवार्ड प्रदान किया गया है? — हरियाणा पुलिस

  9. केरल के अकबर कक्कट्टील पुरस्कार से सम्मानित समुद्रशिला उपन्यास के लेखक कौन हैं? — सुभाष चन्द्रन 

  10. नेशनल ज्योग्राफिक पिक्चर्स ऑफ द ईयर 2022 अवॉर्ड कार्तिक सुब्रमण्यम को उनके किस पिक्चर के लिए प्रदान किया गया? — डांस ऑफ द ईगल्स

  11. दादासाहब अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 2023 :

    1. सर्वश्रेष्ठ फिल्म — द कश्मीर फाइल्स

    2. फिल्म ऑफ द ईयर — RRR 

    3. सर्वश्रेष्ठ अभिनेता — रणबीर कपूर (ब्रह्मास्त्र)

    4. सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री — आलिया भट्ट (गंगूबाई काठियावाड़ी)

  12. डॉ एपीजे अब्दुल कलाम  लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड 2023 से किसे सम्मानित किया गया? — टी.के. रंगराजन (CPIM नेता)

  13. EY एंटरप्रेन्योर आफ द ईयर 2022 का पुरस्कार किसे प्रदान किया गया है? — सज्जन जिंदल

  14. बेस्ट एडवेंचर टूरिज्म डेस्टिनेशन अवार्ड 2023 से किस राज्य/केंद्रशासित प्रदेश को सम्मानित किया गया है? — जम्मू कश्मीर

  15. दूरसंचार का नोबेल कहा जाने वाला मारकोनी पुरस्कार 2023 से किसे सम्मानित किया गया? — हरि बालकृष्णन

  16. 76वें बाफ्टा पुरस्कार 2023:

    1. सर्वश्रेष्ठ फिल्म — ऑल क्वाइट ऑन द वेस्टर्न फ्रंट

    2. सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री — केट ब्लैंकेट (टार)

    3. सर्वश्रेष्ठ अभिनेता — ऑस्टिन बटलर (एल्विस)

    4. सर्वश्रेष्ठ निर्देशक — एडवर्ड बरजर (ऑल क्वाइट ऑन द वेस्टर्न फ्रंट)


विश्व/ भारत में प्रथम

  1. खाद्य और कृषि संगठन (FAO) के अनुसार वैश्विक स्तर पर सर्वाधिक दुग्ध उत्पादक राष्ट्र कौन सा है? — भारत (2nd : USA)

  2. यूनेस्को द्वारा किसे विश्व की पहली लिविंग हेरिटेज यूनिवर्सिटी का दर्जा प्रदान किया जाएगा? — विश्वभारती विश्वविद्यालय, पश्चिम बंगाल

  3. भारत का पहला ग्लास इग्लू रेस्तरां कहां प्रारंभ किया गया है? — जम्मू कश्मीर

  4. भारत का पहला H2ICE तकनीक से चलने वाला हाइड्रोजन ट्रक किसके द्वारा प्रस्तुत किया गया है? — रिलायंस इंडस्ट्रीज 

  5. भारत के पहले राष्ट्रीय मेट्रो रेल ज्ञान केंद्र की स्थापना कहां की जाएगी? — दिल्ली विश्वविद्यालय मेट्रो स्टेशन 

  6. भारत का पहला व्यवसायिक समुद्री क्लस्टर कहां पर प्रारंभ किया गया? — गांधीनगर गुजरात

  7. भारत की पहली फ्रोजन लेक मैराथन ‘लास्ट रन’ का आयोजन कहां किया गया? — पैंगोंग झील, लद्दाख (21 किमी)

इस मैराथन को गिनीज बुक में दुनिया की सबसे ऊंची फ्रोजन लेक मैराथन के रूप में दर्ज किया गया।

  1. एशिया का पहला फ्लोटिंग फेस्टिवल कहां पर आयोजित किया गया? — गांधी सागर बांध, मंदसौर, मध्य प्रदेश

  2. लद्दाख का पहला जैवविविधता विरासत स्थल किसे घोषित किया गया है? — याया त्सो झील

  3. सीवर मैनहोल की सफाई के लिए ‘स्कैवेंजर बैंडीकूट रोबोट’ लांच करने वाला पहला राज्य कौन सा है? — केरल 

  4. उत्तर भारत का पहला परमाणु संयंत्र हरियाणा के किस जिले में स्थापित किया जाएगा? — फतेहाबाद

  5. AX-2 मिशन के तहत अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) पर जाने वाली सऊदी अरब की पहली महिला अंतरिक्ष यात्री कौन है? — रेयना बरनावी


महत्वपूर्ण ऐप्स & पोर्टल (Apps & Portals)

  1. केंद्र सरकार द्वारा कोयले के अवैध खनन पर रोक लगाने के लिए कौन सा मोबाइल ऐप/पोर्टल लांच किया गया है? — खनन प्रहरी ऐप

  2. दिल्ली बाल आयोग द्वारा व्हाट्सएप चैटबॉट ‘बालमित्र’ किस उद्देश्य से लांच किया गया? — बाल अधिकारों के प्रति जागरूकता तथा शिकायतों का पंजीकरण करना

  3. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित ‘BARD’ चैटबॉट किसके द्वारा लांच करने की घोषणा की गई है? — Google 

ChatGPT चैटबॉट — Microsoft 

ChatGPTChat Generation Pre-Trained Transformer 

  1. ChatGPT संचालित चैटबॉट ‘Lexi’ को पहली बार कहां लांच किया गया है? — भारत

  2. किस राज्य के द्वारा “फैमिली आईडी – वन फैमिली वन आईडेंटिटी” पोर्टल को लांच किया गया है? — उत्तर प्रदेश

  3. किस बैंक के द्वारा पहली बार ऑफलाइन डिजिटल भुगतान पायलट परियोजना ‘ऑफलाइन पे’ को प्रारंभ किया गया है? — HDFC बैंक

  4. कृषि संबंधित जानकारियां प्रदान करने के लिए उड़ीसा में लांच भारत का पहला एग्री चैटबॉट कौन सा है? — Ama KrushAI 


खेल समसामयिकी  (Sports)

  1. मलेशिया में आयोजित 14वें एशियाई लॉन बॉल चैंपियनशिप में किस देश की टीम ने स्वर्ण पदक जीता है? — भारत (उपविजेता: मलेशिया)

  2. दक्षिण अफ्रीका में आयोजित ICC महिला T20 विश्व कप 2023 का खिताब किस टीम ने जीता है? — ऑस्ट्रेलिया (उपविजेता: दक्षिण अफ्रीका)

  3. लेह, लद्दाख में आयोजित 12th राष्ट्रीय आइस हॉकी चैंपियनशिप 2023 का विजेता कौन सी टीम बनी है? — भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) 

  4. नीदरलैंड में आयोजित शतरंज का विंबलडन कहलाने वाला टूर्नामेंट टाटा स्टील मास्टर्स 2023 का विजेता कौन है? — अनीश गिरी

  5. नेशनल बीच सॉकर चैंपियनशिप 2023 के पहले संस्करण का विजेता टीम कौन सी है? — केरला (उपविजेता: पंजाब)

  6. इंडियन नेशनल कार रेसिंग चैंपियनशिप 2023 के फार्मूला 2000 वर्ग में विजेता कौन बना है? — साईं संजय

  7. 5th खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2023:

    1. आयोजन स्थल — मध्य प्रदेश

    2. पदक तालिका में शीर्ष राज्य — महाराष्ट्र (कुल 161 पदक, 56 स्वर्ण), हरियाणा, मध्य प्रदेश 

    3. पहली बार शामिल हुए दो नए खेल — वाटर स्पोर्ट्स और फेंसिंग

  8. 10 से 14 फरवरी तक 3rd खेलो इंडिया विंटर गेम्स का आयोजन कहां पर किया गया? — गुलमर्ग, जम्मू कश्मीर

  9. ‘केन्या लेडीज ओपन गोल्फ खिताब’ 2023 के विजेता कौन है? — अदिति अशोक

  10. ‘फीफा क्लब विश्वकप’ को रिकॉर्ड पांचवी बार जीतने वाली टीम कौन सी बन गई है? — रियल मैड्रिड (उपविजेता: सऊदी अरब)

  11. महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2023 की सबसे महंगी खिलाड़ी कौन है, जिन्हें आरसीबी द्वारा 3.4 करोड रुपए में खरीदा गया? — स्मृति मंधाना 

महिला प्रीमियर लीग 2023 में कुल 5 टीमें हिस्सा लेंगी।

  1. रणजी ट्रॉफी 2023 का विजेता कौन सी टीम बनी है? — सौराष्ट्र (उपविजेता: बंगाल)

  2. अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट इतिहास में सबसे तेज 25000 रन बनाने की उपलब्धि हासिल करने वाला बल्लेबाज कौन है? — विराट कोहली 

  3. जर्मनी में नॉर्डवेस्ट कप जीतकर भारत के 80वें ग्रैंडमास्टर बनने वाले शतरंज खिलाड़ी कौन हैं? — विग्नेश एन. आर.


18th G20 सम्मेलन 2023

  1. G20 की अध्यक्षता के दौरान पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए भारत यात्रा वर्ष-2023 अभियान को किसके द्वारा प्रारंभ किया गया? — जी. किशन रेड्डी

  2. स्क्वाड्रन लीडर तुलिका रानी को किस राज्य द्वारा G20 सम्मेलन की ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया गया है? — उत्तर प्रदेश 

  3. 24-25 फरवरी को पहली G20 वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंक के गवर्नर की बैठक का आयोजन कहां किया गया? —  बेंगलुरु, कर्नाटक


सम्मेलन और आयोजन (Summits)

  1. फरीदाबाद, हरियाणा में आयोजित 36वें अंतर्राष्ट्रीय सूरजकुंड मेले का थीम राज्य किसे चुना गया? — उत्तर पूर्वी भारत के 8 राज्य

    1. पार्टनर देश — SCO संगठन के देश

  2. वॉशिंगटन, USA में भारत ने किस देश के साथ पहली बार राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार स्तर की बैठक का आयोजन किया है? — अमेरिका

  3. नई दिल्ली में 9 फरवरी से 9 अक्टूबर 2023 तक चलने वाले डिजिटल भुगतान उत्सव का शुभारंभ किसके द्वारा किया गया? — अश्विनी वैष्णव 

  4. 13 से 17 फरवरी 2023 तक कहां पर ‘14th एयरो इंडिया उत्सव’ का आयोजन किया गया? — येलहंका एयर स्टेशन, बेंगलुरु, कर्नाटक 

  5. उत्तर प्रदेश के लखनऊ में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 का उद्घाटन किसके द्वारा किया गया? — प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

    1. उत्तर प्रदेश में निवेश को बढ़ावा देने के लिए इनवेस्ट यूपी 2.0 पोर्टल का भी उद्घाटन किया गया। 

  6. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के द्वारा कहां पर 2nd भारतीय चावल कांग्रेस का उद्घाटन किया गया? — कटक, ओडिशा

  7. केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी द्वारा चौथे आसियान भारत युवा शिखर सम्मेलन का आयोजन कहां किया गया? — हैदराबाद, तेलंगाना

  8. 15 से 17 फरवरी तक 12वाँ विश्व हिंदी सम्मेलन का आयोजन कहां पर किया गया? — नाडी, फिजी (प्रधानमंत्री: सित्विक रुबुका)

थीम : पारंपरिक ज्ञान से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तक

  1. वर्ल्ड गवर्नमेंट समिट 2023 का आयोजन कहां पर किया गया? — दुबई

  2. राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव 2023 का आयोजन कहां पर किया गया है? — आजाद मैदान, मुम्बई 

  3. 13-17 फरवरी तक वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2023 का आयोजन किसके द्वारा किया गया? — भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) 

थीम: Good Financial behavior– your savior

  1. मुंबई में टेक्नोटेक्स 2023 का आयोजन किस मंत्रालय के द्वारा किया गया? — कपड़ा मंत्रालय

  2. सेना में कृत्रिम बुद्धिमत्ता के उत्तरदायी उपयोग हेतु विश्व का पहला अंतर्राष्ट्रीय शिखर सम्मेलन (REAIM 2023) का आयोजन कहां किया गया? — द हेग, नीदरलैंड

  3. 21 से 23 फरवरी 2023 तक अंतर्राष्ट्रीय रेलवे संघ और भारतीय रेलवे सुरक्षा बल द्वारा 18वीं विश्व सुरक्षा कांग्रेस का आयोजन कहां किया गया? — जयपुर, राजस्थान

  4. झींगा पालन के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए किस राज्य में पहली बार झींगा मेले का आयोजन किया गया? — पंजाब

  5. विद्युत मंत्री आरके सिंह द्वारा दुनिया का सबसे बड़ा इलेक्ट्रिकल शो ‘एलैक्रामा 2023’ के 15वें संस्करण का उद्घाटन कहां किया गया? — ग्रेटर नोएडा 

  6. उत्तर प्रदेश के आगरा में ताज महोत्सव 2023 किस थीम के साथ प्रारंभ हुआ? — विश्व बंधुत्व

  7. एलोरा-अजंता अंतर्राष्ट्रीय महोत्सव 2023 का आयोजन कहां पर किया गया? — सोनारी महल, महाराष्ट्र 


महत्वपूर्ण उद्घाटन (Inauguration)

  1. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हाल ही में दक्षिण भारत की पहली औद्योगिक कॉरिडोर परियोजना (चेन्नई-बेंगलुरु कॉरिडोर) की आधारशिला कहां रखी गई? — तुमकुरू, कर्नाटक

  2. फरवरी 2023 में कहां पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) की हेलीकॉप्टर निर्माण इकाई का उद्घाटन किया? — तुमकुरु, कर्नाटक

  3. भारतीय रेलवे द्वारा एक भारत श्रेष्ठ भारत योजना के तहत कौन सी रेल सेवा प्रारंभ करने की घोषणा की गई है? — भारत गौरव ट्रेन

  4. 6 से 8 फरवरी तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भारत ऊर्जा सप्ताह 2023 का उद्घाटन कहां पर किया गया? — बेंगलुरु, कर्नाटक

    1. प्लास्टिक बोतलों का पुनर्परिष्करण करके कपड़े तैयार करने के लिए ‘अनबॉटल्ड’ पहल भी लांच किया।

  5. किस राज्य द्वारा सार्वभौमिक और प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के उद्देश्य से 108 ‘नम्मा क्लिनिक’ लांच किए गए हैं? — बेंगलुरु, कर्नाटक 

  6. बेहतर परिचालन और सुरक्षा सुधार के लिए एयरोस्पेस कंपनी बोइंग द्वारा भारत के किस शहर में पहला ग्लोबल सपोर्ट सेंटर स्थापित करने की घोषणा की गई है? — गुरुग्राम, हरियाणा

  7. भारतीय रेलवे और भारतीय डाक की भागीदारी से रेल-डाक गतिशक्ति एक्सप्रेस कार्गो सेवा कहां से प्रारंभ की गई है? — दिल्ली-कोलकाता, बेंगलुरु-गुवाहाटी, सूरत-मुजफ्फरपुर

  8. सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया द्वारा महामारी की तैयारियों के लिए डॉ साइरस पूनावाला उत्कृष्टता केंद्र (सेंटर ऑफ एक्सीलेंस) की स्थापना कहां करने की घोषणा की गई है? — हैदराबाद

  9. गृह मंत्री अमित शाह के द्वारा 19 फरवरी 2023 को छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित शिव सृष्टि थीम पार्क का उद्घाटन कहां पर किया गया? — पुणे

  10. नागपुर, महाराष्ट्र में दुनिया के सबसे बड़े दिव्यांग पार्क ‘अनुभूति समावेशी पार्क’ की आधारशिला किसके द्वारा रखी गई? — नितिन गडकरी

  11. प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित विश्व पुस्तक मेला 2023 का उद्घाटन किसके द्वारा किया गया? — शिक्षा राज्य मंत्री राजकुमार रंजन सिंह


महत्वपूर्ण समझौते (Agreement)

  1. राष्ट्रीय खाद्य तेल मिशन – ऑयल पाम के तहत पतंजलि फूड्स लिमिटेड ने किस राज्य से समझौता किया है? — नागालैंड

  2. फरवरी 2023 में किन देशों के मध्य जैव-विविधता की रक्षा, नाभिकीय और सौर ऊर्जा के विकास पर समझौता किया गया है? — भारत, फ्रांस और संयुक्त अरब अमीरात (UAE)

  3. भारत द्वारा भूकंप प्रभावित तुर्कीए और सीरिया की मदद के लिए कौन सा अभियान प्रारंभ किया गया? — ऑपरेशन दोस्त

  4. टाटा एयर इंडिया ने 470 विमान प्राप्त करने के लिए किस के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किए? — एयरबस (फ्रांस) और बोइंग (USA)

  5. शहरी विकास, कौशल विकास और सतत विकास संबंधित आर्थिक सहयोग के लिए सिंगापुर सरकार द्वारा किस भारतीय राज्य के साथ पहली बार समझौता किया गया है? — उत्तर प्रदेश 

  6. हाल ही में भारत ‘एग्रीकल्चर इनोवेशन मिशन फॉर क्लाइमेट’ में शामिल हुआ है। इसकी स्थापना किसके द्वारा की गई है? — अमेरिका (USA) और संयुक्त अरब अमीरात (UAE)


रक्षा (Defence)

  1. भारतीय सेना ने संयुक्त सैन्य अभ्यास त्रिशक्ति प्रहार का आयोजन कहां किया है? — पश्चिम बंगाल 

  2. भारतीय सेना द्वारा आपरेशन सद्भावना का आयोजन कहां पर किया गया? — लद्दाख

  3. भारत और अमेरिका के सुरक्षा सलाहकार द्वारा पहली बार परमाणु, रासायनिक व जैविक आतंकी हमलों की प्रतिक्रिया के लिए ‘तरकश अभ्यास’ का आयोजन कहां किया गया? — चेन्नई, तमिलनाडु

  4. भारत-जापान के सैन्य बलों द्वारा जापान में किस संयुक्त प्रशिक्षण अभ्यास के 4th संस्करण को आयोजित किया गया? — धर्म-गार्जियन 

  5. रक्षामंत्री राजनाथ सिंह द्वारा iDEX इन्वेस्टर हब का लांच किस उद्देश्य से किया गया? — रक्षा क्षेत्र में नवाचार करना

  6. पिथौरागढ़, उत्तराखंड में चौथे ‘डस्टलिक’ द्विवार्षिक सैन्य प्रशिक्षण अभ्यास का आयोजन किन देशों के मध्य आयोजित किया गया? — भारत-उज्बेकिस्तान थल सेना

  7. अबू धाबी में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय रक्षा प्रदर्शनी नौसेना रक्षा प्रदर्शनी में भारत के किस नौसैनिक जहाज द्वारा भागीदारी की गई है? — INS सुमेधा

  8. किस देश में आयोजित ‘डेजर्ट फ्लैग–VIII’ बहुपक्षीय अभ्यास में भारतीय वायुसेना द्वारा भागीदारी की जाएगी? — संयुक्त अरब अमीरात (UAE)

  9. किस देश में आयोजित ‘कोबरा वॉरियर’ बहुपक्षीय अभ्यास में भारतीय वायुसेना ने भाग लिया है? — ब्रिटेन


प्रौद्योगिकी (Technology)

  1. हाल ही में सौर मंडल में स्थित किस ग्रह के आसपास 12 नए उपग्रहों की खोज की गई है? — बृहस्पति ग्रह (कुल 92 उपग्रह)

  2. किस भुगतान ऐप द्वारा भारत में पहली बार अंतर्राष्ट्रीय UPI भुगतान सेवा प्रारंभ करने की घोषणा की गई है? — PhonePe 

  3. ISRO द्वारा श्रीहरिकोटा से अपने सबसे छोटे रॉकेट SSLV D2 प्रक्षेपण यान से कौन सा उपग्रह सफलतापूर्वक प्रक्षेपित किया गया है? — Azaadi SAT2, EOS-07, JanUS-1

  4. भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (GSI) को देश में पहली बार कहां पर लिथियम के भंडार मिले हैं? — जम्मू कश्मीर

  5. दुनिया की सबसे अत्याधुनिक मानवरहित ड्रोन यातायात प्रबंधन प्रणाली ‘SKYE UTM’ को कहां लांच किया गया है? — भारत

UTM — Unmanned Traffic Management

  1. वैश्विक हैकाथान हार्बिंगर के दूसरे संस्करण का आयोजन किसके द्वारा किया गया? — भारतीय रिजर्व बैंक (RBI)

  2. निजी कंपनियों द्वारा विकसित भारत के पहले एपीजे अब्दुल कलाम सेटेलाइट लांच व्हीकल मिशन 2023 को कहां से लांच किया गया? — चेन्नई

  3. भारत द्वारा किस देश के साथ क्रॉस बॉर्डर रियल टाइम पेमेंट सिस्टम लिंकेज की लांचिंग की गई है? — सिंगापुर (PayNow-UPI)

  4. भारत के पहले स्वदेशी ऑटोमेटेड ट्रेन सुपरविजन सिस्टम ‘i-ATS’ का निर्माण किसके द्वारा किया गया है? — दिल्ली मेट्रो रेल कारपोरेशन (DMRC) और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL)

  5. हाल ही में किस टेलीस्कोप से 6 विशाल आकाशगंगाओं की खोज की गई है? — जेम्स वेब टेलीस्कोप (USA + कनाडा + यूरोपियन स्पेस एजेंसी)


विविध समसामयिकी (Miscellaneous)

  1. इंडियन आयल कारपोरेशन (IOC) द्वारा पहली बार एविएशन गैस (AVGAS100LL) का निर्यात किस देश को किया गया है? — पापुआ न्यू गिनी 

  2. आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी द्वारा राज्य की नई राजधानी किसे बनाने की घोषणा की गई है? — विशाखापत्तनम

  3. केंद्र सरकार द्वारा कितनी अवधि के लिए निजी टीवी चैनलों को लोक महत्व की सामग्री साझा करने की मंजूरी प्रदान की गई है? — 30 मिनट

  4. अदानी समूह द्वारा किस देश में स्थित हाइफा बंदरगाह का अधिग्रहण किया गया है? — इजराइल

  5. यूनेस्को ने किस देश के ओडेसा शहर को खतरे में एक विश्व धरोहर स्थल के रूप में सूचीबद्ध किया है? — यूक्रेन

  6. फरवरी 2023 में अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन (ISA) का नवीनतम हस्ताक्षरकर्ता राष्ट्र कौन सा है? — कांगो गणराज्य 

  7. दिसंबर 2023 तक भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन वंदे मेट्रो संचालित करने की घोषणा किसके द्वारा की गई? — अश्विनी वैष्णव 

  8. फरवरी 2023 में पाकिस्तान के किस पूर्व राष्ट्रपति का निधन हुआ है? — परवेज मुशर्रफ

  9. इंटरनेशनल सीबेड अथॉरिटी द्वारा ब्लू इकॉनमी में किसे अग्रणी निवेशक के रूप में नामित किया गया? — भारत

    1. समुद्रयान मिशन के लिए अग्रणी निवेशक के रूप में नामित किया गया है।

  10. 28 जनवरी को पहली बार मनाए गए सर्वोच्च न्यायालय के स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि किसे बनाया गया? — सुंदरेश मेनन (सिंगापुर के मुख्य न्यायाधीश)

  11. वित्त वर्ष 2021-22 में भारत में सर्वाधिक विदेशी आवक प्रेषण (FDI) किस देश से प्राप्त हुआ है? — USA (2nd : UAE)

  12. किस नगर निकाय द्वारा राष्ट्रीय स्तर का दूसरा ग्रीन बांड लाने की घोषणा की गई है? — इंदौर नगर निगम (प्रथम: गाजियाबाद नगर निगम)

  13. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया द्वारा रेपो रेट में 0.25 अंकों की बढ़ोतरी की गई है। वर्तमान में यह दर कितनी है? — 6.50%

  14. हाल ही में प्रकाशित विक्ट्री सिटी उपन्यास के लेखक कौन हैं? — सलमान रुश्दी

  15. क्रॉनिकल ऑफ सेंट्रल कमांड पुस्तक का विमोचन किसके द्वारा किया गया? — भारतीय थलसेना अध्यक्ष मनोज पांडे

  16. चक्रवात गेब्रियल के कारण हाल ही में किस देश में राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा की गई? — न्यूजीलैंड 

  17. हाल ही में किस राज्य द्वारा नकल विरोधी कानून 2023 को लागू किया गया है? — उत्तराखंड

  18. विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) द्वारा पहली बार किस देश में मारबर्ग रोग के प्रकोप की पुष्टि की गई है? — इक्वेटोरियल गिनी

यह चमगादड़ से उत्पन्न एक वायरस जनित रोग है।

  1. हाल ही में इलेक्ट्रॉनिक बैंक गारंटी (e-BG) जारी करने वाला दूसरा बैंक कौन बन गया है? — इंडियन ओवरसीज बैंक (प्रथम बैंक : HDFC)

  2. हाल ही में प्रसिद्ध खिलाड़ी तुलसीदास बलराम का निधन हो गया। यह किस खेल से संबंधित थे? — फुटबॉल

  3. किस देश के द्वारा ‘मुकाब’ इनडोर सुपर सिटी मेगा प्रोजेक्ट को स्थापित करने की घोषणा की गई है? — सऊदी अरब

  4. भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) द्वारा गेहूं की किस नई जलवायु-स्मार्ट किस्म का विकास किया गया है? — HD-3385

  5. किस उच्च न्यायालय द्वारा पहली बार क्षेत्रीय भाषा में अपने फैसले को प्रकाशित करने की उपलब्धि हासिल की गई है? — केरल उच्च न्यायालय 

  6. राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण ने ‘डेब्रिगढ़’ को नया टाइगर रिजर्व बनाने की सैद्धांतिक मंजूरी प्रदान की है। यह बाघ रिजर्व किस राज्य में स्थित है? — ओडिशा

  7. ‘मोदी: शेपिंग ए ग्लोबल ऑर्डर इन फ्लक्स’ पुस्तक किसके द्वारा लिखी गई है? — एस. जयशंकर

  8. किस अफ्रीकी देश में एनाफिलीज स्टीफेंसी नामक घातक मलेरिया प्रजाति के संक्रमण की जानकारी प्राप्त हुई है? — केन्या

  9. संगम युग से संबंधित कलाकृतियों के प्रदर्शन के लिए ‘कीलादी साइट संग्रहालय’ की स्थापना कहां की जा रही है? — शिवगंगा, तमिलनाडु

  10. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री द्वारा किसके नाम पर मुंबई के चर्चगेट रेलवे स्टेशन का नामकरण किया गया? — सी.डी. देशमुख रेलवे स्टेशन 

  11. नृत्यांगना ‘कनक रेले’ जिनका हाल ही में निधन हुआ है। इनका संबंध किस शास्त्रीय नृत्य से था? — ममोहिनीअट्ट

कनक रेले नृत्य में पीएचडी करने वाली प्रथम भारतीय महिला थी।

  1. फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (FATF) ने किस देश की सदस्यता को रद्द करने की घोषणा की है? — रूस

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Class 6 sst Chapter 01 Question Answer New NCERT - पृथ्वी पर स्थानों की स्थिति

Class 6 sst chapter 04 New NCERT Question Answer - इतिहास की समय रेखा एवं उसके स्रोत