March 2023 Monthly Current Affairs | 07 | Category — Defence, Miscellaneous | Exam Sahpathi
रक्षा (Defence)
वायुसेना अभ्यास शिन्यू मैत्री किन देशों के मध्य आयोजित किया गया है? — भारत और जापान
जापान में आयोजित इस अभ्यास में भारत के C-17 ग्लोबमास्टर जहाज ने भाग लिया।
पंगोड़े सैन्य स्टेशन, तिरुअनंतपुरम में किन देशों के मध्य पहली बार संयुक्त सैन्य अभ्यास फ्रिंजैक्स-23 (FRINJEX-23) का आयोजन किया गया? — भारत और फ्रांस
भारत और फ्रांस के मध्य अरब सागर में आयोजित हुए समुद्री साझेदारी अभ्यास (MPX) में भारत की तरफ से किस नौसेना जहाज ने भाग लिया है? — INS सहयाद्रि
चीन का मुकाबला करने के लिए परमाणु पनडुब्बी साझेदारी— AUKUS किसके द्वारा प्रारंभ की गई है? — ऑस्ट्रेलिया, यूनाइटेड किंगडम, अमेरिका
फ्रांसीसी नौसेना द्वारा हिंद महासागर में आयोजित द्विवार्षिक बहुपक्षीय समुद्री अभ्यास “ला पेरोस” में भारत की तरफ से किस युद्धपोत ने भाग लिया है? — INS सहयाद्रि और INS ज्योति
भारत और सिंगापुर के मध्य संयुक्त अभ्यास 13th बोल्ड कुरुक्षेत्र का आयोजन कहां पर किया गया? — जोधपुर मिलिट्री स्टेशन
भारतीय तटरक्षक बल (ICG) ने हिंद महासागर क्षेत्र के चुनौतियों पर चर्चा के लिए चौथे कोलंबो सुरक्षा कार्यक्रम का आयोजन कहां किया है? — कोलकाता
इस कार्यक्रम में भारत, श्रीलंका, मालदीव और मॉरीशस शामिल है।
15-30 मार्च तक तीसरे Sea Dragon-2023 अभ्यास का आयोजन किसके द्वारा किया जा रहा है? — अमेरिकन नौसेना
भारत-अफ्रीका प्रशिक्षण अभ्यास ‘AFINDEX-23’ का आयोजन कहां किया गया? — पुणे, महाराष्ट्र
किस देश ने पानी के भीतर परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम ड्रोन का परीक्षण किया है? — उत्तर कोरिया
भारतीय सेना और भारतीय वायु सेना की पूर्वी कमान द्वारा कौन से अभ्यास का आयोजन किया गया है? — वायु प्रहार अभ्यास
विविध समसामयिकी (Miscellaneous)
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) और वूमेन प्रीमीयर लीग (WPL) का शीर्षक प्रायोजक (Title Sponsor) अगले 5 वर्षों के लिए कौन बन गया है? — TATA
सर्वोच्च न्यायालय के द्वारा हिंडनबर्ग रिसर्च रिपोर्ट के आधार पर अदानी ग्रुप की कंपनियों की जांच के लिए किसकी अध्यक्षता में 6 सदस्यीय समिति का गठन किया गया है? — अभय मनोहर सप्रे
न्यायाधीश के.एम. जोसेफ की अध्यक्षता में सर्वोच्च न्यायालय ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त और अन्य निर्वाचन आयुक्तों की नियुक्ति एक समिति द्वारा करने का निर्णय दिया है। इस समिति में कौन-कौन शामिल होंगे? —
प्रधानमंत्री,
लोकसभा विपक्ष के नेता तथा
भारत के मुख्य न्यायाधीश
भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) के द्वारा 1300 वर्ष पुराना बौद्ध स्तूप कहां पर खोजा गया है? — खोंडोलाइट, जाजपुर जिला, ओडिशा
हाल ही में ए.एम. अहमदी का निधन हो गया। ये किस पद पर रह चुके हैं? — भारत के 26वें मुख्य न्यायाधीश
मध्य प्रदेश राज्य का 53वां जिला किसे घोषित किया गया है? — मऊगंज (रीवा से अलग किया गया)
कौन से स्टेडियम में सचिन तेंदुलकर का स्टेचू लगाने की घोषणा की गई है? — वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई
वित्त मंत्रालय द्वारा क्रिप्टो मुद्रा या वर्चुअल संपत्ति के व्यापार पर कौन सा कानून लागू करने की अधिसूचना जारी की गई है? — धन शोधन अधिनियम, 2002 (Money Laundering Act)
इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता से कहां स्थानांतरित कर रहा है? — नुसंतारा (बोर्नियो द्वीप)
केंद्र सरकार ने बीएसएफ भर्ती में पूर्व अग्निवीरों को कितने प्रतिशत आरक्षण देने की अधिसूचना जारी की है? — 10%
सतीश कौशिक जिनका हाल ही में निधन हो गया इनका संबंध किस क्षेत्र से था? — अभिनेता/निर्देशक
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ द्वारा विमोचित पुस्तक ‘मुंडक उपनिषद्: द ब्रिज टू इम्मोर्टालिटी’ का लेखक कौन है? — डॉ कर्ण सिंह
पूर्व कैबिनेट सचिव केएम चंद्रशेखर द्वारा हाल ही में किस नाम से अपनी आत्मकथा लांच की गई है? — एज गुड एज माय वर्ड
यूरोपियन संघ ने किस देश के साथ मिलकर विंडसर फ्रेमवर्क का निर्माण किया है? — यूनाइटेड किंगडम
माउंट मेरापी जिसमें हाल ही में विस्फोट हुआ है, यह कहां स्थित है? — इंडोनेशिया
मार्च 2023 में वित्तीय संस्थागत विफलता के कारण बंद होने वाला अमेरिकी बैंक कौन सा है? — सिलीकान वैली बैंक
हाल ही में इन्फ्लूएंजा के सीजनल वायरस H3N2 वायरस से पहली बार मौत कहां हुई है? — कर्नाटक और हरियाणा
हाल ही में चक्रवात फ्रेडी से कौन सा देश प्रभावित हुआ है? — मलावी (अफ्रीका महाद्वीप)
सुपरबग के खिलाफ नए जीवाणुरोधी अणु IITR00693 की खोज किसके द्वारा की गई? — IIT रुड़की
केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने पहली बार मेथेनॉल से चलने वाली बसों को कहां प्रारंभ किया है? — बेंगलुरु
हाल ही में 18 देशों के बैंकों को रुपए में व्यापार करने की मंजूरी किसने दी है? — रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI)
हाल ही में भारत और चीन के बीच स्थित मैकमोहन रेखा को किस देश ने औपचारिक रूप से मान्यता दी है? — अमेरिका
मार्च 2023 में किस राज्य सरकार में 19 जिलों के गठन की घोषणा की गई है? — राजस्थान (कुल 50 जिले)
अंतर्राष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय (ICC) ने युद्ध अपराध के आरोपों पर किसके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है? — व्लादिमीर पुतिन (रूसी राष्ट्रपति)
प्रोजेक्ट लायन के तहत गुजरात सरकार ने गिर राष्ट्रीय उद्यान के बाद किस स्थल को एशियाई शेरों के दूसरे घर के रूप में प्रस्तावित किया है? — वरदा वन्यजीव अभयारण्य
प्रोजेक्ट लायन को वर्ष 2020 में प्रारंभ किया गया है।
हाल ही में 35वें बसंत महोत्सव का आयोजन कहां पर किया गया? — पंचकूला, हरियाणा
मेती समुदाय द्वारा पांच दिवसीय होली का संस्करण याओशांग उत्सव का प्रारंभ कहां पर किया गया? — मणिपुर
हिंदू महीने चैत्र के पहले दिन मनाया जाने वाला ‘फूल देई महोत्सव’ कहां आयोजित किया जाता है? — उत्तराखण्ड
हाल ही में सियांग उनिंग महोत्सव का आयोजन कहां पर किया गया? — अरुणाचल प्रदेश
पूर्णत: महिलाओं को समर्पित अट्टुकल पोंगल त्यौहार का आयोजन कहां पर किया गया? — केरल (तिरुवनंतपुरम के अट्टूकल भगवती मंदिर में)
हाल ही में ताशीदिंग मठ में “भूमचू महोत्सव” किस राज्य में मनाया गया? — सिक्किम
पाक जलडमरूमध्य को अंडर-21 समूह में सबसे कम समय में पार करने का रिकॉर्ड किसने स्थापित किया है? — संपन्ना रमेश (5:30 घण्टे में 29 किमी)
22 मार्च 2023 को कौन सा विक्रम संवत् प्रारंभ हुआ है? — 2080
हॉकी की दिग्गज खिलाड़ी रानी रामपाल के नाम पर ‘रानीज गर्ल्स हॉकी टर्फ’ किस स्टेडियम का नाम किया गया है? — रायबरेली हॉकी स्टेडियम
ब्रिक्स न्यू डेवलपमेंट बैंक के नए सदस्य के रूप में किसे शामिल किया गया है? — मिस्र (Egypt)
हाल ही में किस सांसद की लोकसभा सदस्यता जन प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 8(3) के तहत रद्द हुई है? — राहुल गांधी (सांविधान का अनुच्छेद 102(5))
किस राज्य ने युवाओं के लिए राज्य युवा नीति और युवा पोर्टल का अनावरण किया है? — मध्य प्रदेश
हाल ही में गार्डन मूर का निधन हो गया। उन्होंने किस कंपनी की स्थापना की थी? — intel (इंटेल)
मनरेगा के तहत सर्वाधिक मजदूरी ₹357/दिन देने वाला राज्य कौन सा है? — हरियाणा (सबसे कम: मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़, ₹221)
किस राज्य के गंधमर्दन पहाड़ियों को देश का 37वाँ जैव-विविधता विरासत स्थल घोषित किया गया? — ओडिशा
संयुक्त राष्ट्र भवन में लांच की गई पुस्तक युद्ध और महिलाएं का लेखक कौन है? — डॉ एम. ए. हसन
अमित शाह ने भगवान बशेश्वर और नादप्रभु केंपेगौड़ा की मूर्तियों का अनावरण कहां पर किया है? — बेंगलुरु
किस राज्य के सुंदरजा आम को GI टैग प्रदान किया गया? — रीवा, मध्य प्रदेश
गेटवे ऑफ इंडिया से एलीफेंटा की गुफाओं तक 16.20 किलोमीटर तक तैरने वाले पहले व्यक्ति कौन बन गए हैं? — IPS कृष्ण प्रकाश
किस खेल संघ ने ट्रांसजेंडर महिलाओं को महिला विश्व रैंकिंग स्पर्धाओं में भाग लेने से प्रतिबंधित किया है? — विश्व एथलेटिक्स संघ
डिजिटल समावेशन को बढ़ावा देने के लिए सार्वभौमिक स्वीकृति दिवस कब मनाया गया? — 28 मार्च
पेंशन सुधारों के अन्वेषण के लिए भारतीय सरकार ने किसकी अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया? — टी.वी. सोमनाथन
शंघाई सहयोग संगठन (SCO) का नया संवाद भागीदार (Dialogue Partner) किसे बनाया गया है? — सऊदी अरब
दुनिया में पहली बार अंतर्राष्ट्रीय शून्य अपशिष्ट दिवस कब मनाया गया? — 30 मार्च
किस देश में राष्ट्रीय जीनोम रणनीति प्रारंभ करने की घोषणा की गई है? — संयुक्त अरब अमीरात (UAE)
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें