July 2023 Monthly Current Affairs
महत्वपूर्ण नियुक्तियां (Appointments)
तंजानिया में बन रहे आईआईटी मद्रास के कैंपस की पहली महिला डायरेक्टर किसे नियुक्त किया गया है? — प्रीति अघलायम
मिशेल बुलॉक को किस देश के केंद्रीय बैंक की पहली महिला गवर्नर के रूप में नियुक्त किया गया? — ऑस्ट्रेलिया
आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 का ब्रांड एंबेसडर किसे बनाया गया है? — शाहरुख खान
गुजरात उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त देश की एकमात्र महिला मुख्य न्यायाधीश कौन है? — न्यायमूर्ति सुनीता अग्रवाल
महत्वपूर्ण सूचकांक (Index)
वैश्विक शांति सूचकांक 2023 में भारत का कौन सा स्थान मिला है? — 126
ग्लोबल फायर पावर सूचकांक 2023 में भारत की सैन्य शक्ति को किस स्थान पर रखा गया है? — 4th
महत्वपूर्ण पुरस्कार (Awards)
अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ ने AIFF पुरुष फुटबॉलर ऑफ द ईयर का पुरस्कार किसे प्रदान किया है? — लालियानजुआला छांगटे
वर्ष 2023 के लिए लोकमान्य तिलक पुरस्कार किसे प्रदान करने की घोषणा की गई? — नरेंद्र मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को किस देश के सर्वोच्च नागरिक और सैनिक सम्मान द ग्रैंड क्रॉस ऑफ द लीज़न ऑफ ऑनर से सम्मानित किया गया? — फ्रांस
गोल्डन पीकॉक पर्यावरण प्रबंधन पुरस्कार 2023 से किसे सम्मानित किया गया है? — अडानी ट्रांसमिशन लिमिटेड
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सर्वश्रेष्ठ राज्य के रूप में किसे भूमि सम्मान पुरस्कार प्रदान किया है? — ओडिशा
किस रेलवे स्टेशन को यूनेस्को एशिया पेसिफिक पुरस्कार प्रदान किया गया है? — भायखला, महाराष्ट्र
विश्व/ भारत में प्रथम
EPR क्रेडिट पाने वाला देश का पहला नगरीय निकाय कौन सा है? — इन्दौर
महिला सम्मान बचत प्रमाणपत्र योजना प्रारंभ करने वाला प्रथम बैंक कौन सा है? — बैंक ऑफ़ इंडिया
विश्व का प्रथम मेथेन संचालित रॉकेट जुके-2 किसके द्वारा लांच किया गया? — चीन
भारत की प्रथम क्षेत्रीय AI न्यूज़ एंकर लिसा को कहां लांच किया गया? — उड़ीसा
किस राज्य में भारत की प्रथम ई-स्पोर्ट्स और ब्रेक डांस अकादमी स्थापित की जाएगी? — मध्य प्रदेश
वर्ल्ड सिटीज कल्चर फोरम में शामिल होने वाला पहला भारतीय शहर कौन सा है? — बेंगलुरु
महत्वपूर्ण ऐप्स & पोर्टल (Apps & Portals)
ग्रामीण विकास मंत्रालय ने महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप (SHG) के उत्पादों को बेचने के लिए कौन सा मोबाइल ऐप लॉन्च किया है? — e-SARAS ऐप
ट्विटर का प्रतिद्वंदी ऐप थ्रेड्स (Threads) किस कंपनी के द्वारा लांच किया गया? — META
खेल समसामयिकी (Sports)
विंबलडन चैंपियनशिप 2023 में पुरुष एकल वर्ग का खिताब किसने जीत लिया है? — कार्लोस अलकराज (महिला एकल : मार्केटा वॉन्ड्रोसोवा)
दुबई में आयोजित भारत की पहली महिला कबड्डी लीग की चैंपियन टीम कौन सी है? — उमा कोलकाता
नीरज चोपड़ा ने लुसाने डायमंड लीग में कौन सा पदक जीता है? — स्वर्ण पदक
लक्ष्य सेन के द्वारा पुरुष एकल वर्ग में कौन सा दूसरा BWF 500 टूर का खिताब जीत गया? — कनाडा ओपन
युवा वर्ल्ड चैंपियनशिप के रिकर्व श्रेणी में स्वर्ण पदक जीतने वाला पहला भारतीय पुरुष तीरंदाज कौन है? — पार्थ सालुंखे
हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ विदेश में टेस्ट डेब्यू पर सर्वाधिक रन बनाने का भारतीय रिकॉर्ड किसने बनाया है? — यशस्वी जयसवाल
9वें फीफा महिला फुटबॉल विश्व कप 2023 का मेजबान देश कौन सा है? — ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड
दिलीप ट्रॉफी 2023 की विजेता टीम कौन सी है? — दक्षिण क्षेत्र
कोरिया ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट का युगल खिताब किसने जीता है? — सात्विक साईराज और चिराग शेट्टी
विश्व चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने वाली दुनिया की पहली आर्मलेस महिला पारा तीरंदाज शीतल देवी का संबंध किस राज्य से है? — जम्मू कश्मीर
भारत के 83वें शतरंज ग्रैंडमास्टर कौन बने हैं? — आदित्य सामंत
सम्मेलन और आयोजन
शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के 23वें शिखर सम्मेलन में 9th स्थायी सदस्य किसे बनाया गया है? — ईरान
भारत में वर्ष 2024 के लिए G20 बैठक की अध्यक्षता किस देश को सौंपी है? — ब्राजील
G20 संस्कृति कार्य समूह की तीसरी बैठक का आयोजन कहां पर किया गया? — हम्पी, कर्नाटक (प्रथम तथा द्वितीय: खजुराहो और भुवनेश्वर)
विश्व व्यापार संगठन (WTO) के 13वें मंत्री स्तरीय सम्मेलन का अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया है? — संयुक्त अरब अमीरात (UAE)
G20 आपदा जोखिम न्यूनीकरण कार्य समूह की तीसरी और अंतिम बैठक का आयोजन कहां पर किया गया? — चेन्नई
किस देश ने द्वितीय विश्व युद्ध में भारतीय सेवा के योगदान के सम्मान में वी.सी. यशवंत घाडगे सोंडियाल मेमोरियल का उद्घाटन किया है? — इटली
प्रोजेक्ट 75 के तहत 6 स्टील्थ पनडुब्बियों के निर्माण के लिए स्पेन देश ने किस भारतीय संस्थान के साथ समझौता किया है? — लार्सन एंड टुब्रो (L&T)
रक्षा और प्रौद्योगिकी
हाल ही में भारतीय नौसेना ने किस देश की नौसेना के साथ मिलकर SALVEX अभ्यास का आयोजन किया? — संयुक्त राज्य अमेरिका
भारतीय सेना ने किस देश के साथ नोमेडिक एलिफेंट सैन्य अभ्यास का आयोजन किया? — मंगोलिया
14 जुलाई 2023 को चंद्रयान-3 को किस रॉकेट के द्वारा सफलतापूर्वक प्रक्षेपित किया गया? — LVM3-M4
केंद्र सरकार के द्वारा समुद्री क्षेत्र में सटीक नेविगेशन के लिए कौन सी प्रणाली लॉन्च की गई? — सागर संपर्क
SpaceX द्वारा लांच होने वाला दुनिया का सबसे बड़ा निजी संचार उपग्रह कौन सा है? — जुपिटर-3
विविध समसामयिकी (Miscellaneous)
किस देश में आयोजित बास्तील दिवस परेड में भारत की तीनों सेनाओं ने भाग लिया? — फ्रांस
अंतर्राष्ट्रीय खगोलीय संघ ने किस भारतीय पेशेवर उल्का वैज्ञानिक के नाम पर क्षुद्रग्रह का नाम रखा है? — अश्विन शेखर
आथूर पान के पत्तों के लिए किसे GI टैग प्रदान किया गया है? — तमिलनाडु
“थ्रू द ब्रोकन ग्लास: एन ऑटोबायोग्राफी” के लेखक कौन है? — टीएन शेषन
मध्य प्रदेश राज्य का 54वां जिला किसे घोषित किया गया है? — नागदा
किस राज्य में CISF की तर्ज पर औद्योगिक सुरक्षा बल गठित किया जाएगा? — राजस्थान (RISF)
गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए प्रोजेक्ट RAIL किस राज्य द्वारा प्रारंभ किया जाएगा? — झारखण्ड
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें