October 2023 Monthly Current Affairs
महत्वपूर्ण योजनाएं (Schemes)
‘मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक पेंशन सहायता’ योजना कहां प्रारंभ की गई है? — छत्तीसगढ़
मुख्यमंत्री लोक सेवक आरोग्य योजना किस राज्य में प्रारंभ की गई है? — असम
“युवा मितान परिवहन योजना” का शुभारंभ कहां पर हुआ है? — छत्तीसगढ़
ऐतिहासिक धार्मिक स्थलों के विकास के लिए वंदन योजना किस राज्य में प्रारंभ हुई है? — उत्तर प्रदेश
महत्वपूर्ण कार्यक्रम (Programmes)
किस अंतर्राष्ट्रीय संस्था के द्वारा ‘स्पेक्स 2030’ पहल प्रारंभ की गई? — विश्व स्वास्थ्य संगठन
‘अबुआ वीर दिशोम’ अभियान किस राज्य के द्वारा प्रारंभ किया गया? — झारखंड
ISRO और विज्ञान भारती ने ‘स्पेस ऑन व्हील्स’ कार्यक्रम का प्रारंभ कहां पर किया है? — अरुणाचल प्रदेश
‘स्वच्छ त्यौहार स्वस्थ त्यौहार’ अभियान किस राज्य के द्वारा प्रारंभ किया गया? — उत्तर प्रदेश
रेड लाइट ऑन गाड़ी ऑफ अभियान कहां पर प्रारंभ किया गया? — नई दिल्ली
महत्वपूर्ण नियुक्तियां (Appointments)
मालदीव के राष्ट्रपति पद पर किसे चुना गया है? — डॉ मोहम्मद मुइज्जू
प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया (PTI) का अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया है? — के. एन. शांता कुमार
सीमा सड़क संगठन (BRO) के प्रमुख पद पर किसे नियुक्त किया गया है? — रघु श्रीनिवासन
भारतीय नौसेना के उप प्रमुख पद पर किसे नियुक्त किया गया है? — तरुण सोबती
अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट संगठन (ICC) ने पुरुष क्रिकेट विश्व कप 2023 के लिए किसे वैश्विक राजदूत नियुक्त किया है? — सचिन तेंदुलकर
एशिया पेसिफिक इंस्टीट्यूट फॉर ब्रॉडकास्टिंग डेवलपमेंट (AIBD) का अध्यक्ष किस देश को चुना गया है? — भारत
स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया तथा रिलायंस जिओ मार्ट का ब्रांड एंबेसडर किसे नियुक्त किया गया है? — महेंद्र सिंह धोनी
हिंद महासागर रिम एसोसिएशन का अध्यक्ष किस देश को नियुक्त किया गया है? — श्रीलंका (उपाध्यक्ष : भारत)
लॉरेउस स्पोर्ट्स ने अपना ब्रांड एंबेसडर किसे नियुक्त किया है? — नीरज चोपड़ा
न्यूजीलैंड का नया प्रधानमंत्री किसे चुना गया है? — क्रिस्टोफर लक्सन
इक्वाडोर के इतिहास में सबसे कम उम्र का राष्ट्रपति कौन बना है? — डेनियल नोबोआ
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उड़ीसा का राज्यपाल किसे नियुक्त किया है? — रघुवर दास
चुनाव आयोग ने पांच राज्यों के चुनाव के लिए किसको नेशनल आइकॉन नियुक्त किया है? — राजकुमार राव
महत्वपूर्ण सूचकांक (Index)
वैश्विक भुखमरी सूचकांक (Global Hunger Index) 2023 में भारत को कौन सा स्थान प्राप्त हुआ है? — 111वाँ
वैश्विक पेंशन सूचकांक 2023 में भारत को कौन सा स्थान मिला है? — 45वाँ
महत्वपूर्ण रिपोर्ट्स (Reports)
इंडिया एजिंग रिपोर्ट 2023 किसके द्वारा जारी किया गया है? — संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष
आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण रिपोर्ट 2022-23 के अनुसार भारत में महिला श्रम बल भागीदारी दर (FLFPR) कितनी हुई है? — 37%
महत्वपूर्ण पुरस्कार (Awards)
SASTRA रामानुजन पुरस्कार 2023 के लिए किसे चुना गया है? — रूईक्सियांग झांग
ग्लोबल इंडियन अवार्ड गाला 2023 से सम्मानित होने वाली पहली भारतीय महिला कौन है? — सुधा मूर्ति
टाटा लिटरेचर लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार 2023 किसे प्रदान किया गया? — सी एस लक्ष्मी
“सत्यजीत रे एक्सीलेंस इन फिल्म लाइफटाइम अवॉर्ड” किसे प्रदान किया गया? — माइकल डगलस
हाल ही में प्रेसिडेंट कलर सम्मान किसे प्रदान किया गया? — नागा बटालियन
यूरोपीय यूनियन के सखारोव मानवाधिकार पुरस्कार 2023 के लिए किसे चुना गया है? — जीना महसा अमिनी
हार्वर्ड लॉ स्कूल ने वैश्विक नेतृत्व के लिए पुरस्कार से किसे सम्मानित किया है? — डीवाई चंद्रचूड़
वैश्विक शिक्षक पुरस्कार 2023 के लिए किसे चुना गया है? — दीप नारायण नायक
नोबेल पुरस्कार 2023:
मेडिसिन — कैटलिन कारिको - डू वीसमैन
भौतिकी — पियरे एगोस्टिनी, फेरेंक कास्ज, एनी एल'हुईलियर
रसायन — मौंगी जी. बावेंदी, लुईस ई. ब्रूस, एलेक्सी आई. एकिमोव
साहित्य — जॉन ओलाव फासे
शांति — नार्गेस मोहम्मदी
अर्थशास्त्र — क्लाउडिया गोल्डिन
विश्व/ भारत में प्रथम
भारत के पहले सोलर रूफ साइकलिंग ट्रैक का उद्घाटन कहां पर किया गया? — हैदराबाद
भारत का पहला हरित ऊर्जा पुरातात्विक स्थल बनने वाला तट/शोर मंदिर कहां स्थित है? — तमिलनाडु
ISO 9001:2015 प्रमाणित होने वाला देश का पहला पुलिस थाना कौन सा है? — भोपाल
भारत की पहली ऊर्ध्वाधर पवन सुरंग कहां स्थापित की गई है? — बकलोह, हिमाचल प्रदेश
हाल ही में लॉन्च भारत की पहली सैटेलाइट आधारित गीगाबाइट ब्रांडबैंड सेवा कौन सी है? — JioSpaceFiber
महत्वपूर्ण ऐप्स & पोर्टल (Apps & Portals)
स्कूली बच्चों के लिए ऑनलाइन शिक्षा ऐप ‘जी गुरु जी’ ऐप किस राज्य के द्वारा प्रारंभ किया गया? — झारखंड
‘अपना चंद्रयान’ वेब पोर्टल का संबंध किस संस्था से है? — NCERT
विद्या समीक्षा सॉफ्टवेयर ‘सागर से सारांश’ किस संस्था के द्वारा विकसित किया गया है? — CBSE
भारत में ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी के विरुद्ध “DigiKavach” प्रोग्राम किसने लांच किया है? — Google
खेल समसामयिकी (Sports)
19वें एशियाई खेलों में गोल्फ में रजत पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला गोल्फर कौन है? — अदिति अशोक
19वें एशियाई खेलों में 5000 मीटर के दौड़ में स्वर्ण पदक किस खिलाड़ी ने जीता है? — पारुल चौधरी
19वें एशियाई खेलों में तीरंदाजी प्रतियोगिता में पहली बार स्वर्ण पदक किसने जीता है? — ज्योति सुरेखा और ओजस देवताले
19वें एशियाई खेलों में भारतीय दल ने कुल कितने पदक जीते हैं? — 109 (4th रैंक)
4th पैरा-एशियाई खेल 2023 में भारत ने कुल कितने पदक जीते हैं? — 111 (5th रैंक)
झारखंड महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2023 का शुभंकर क्या है? — जूही
37वें राष्ट्रीय खेलों का आयोजन पहली बार कहां हुआ है? — गोवा (आधिकारिक प्रायोजक: Paytm)
सम्मेलन और आयोजन (Summits)
27वें विश्व सड़क कांग्रेस का आयोजन कहां पर हुआ है? — प्राग, चेक गणराज्य
भारतीय वायु सेवा का 91वां स्थापना दिवस समारोह कहां आयोजित किया गया? — प्रयागराज, उत्तर प्रदेश
16वीं कृषि विज्ञान कांग्रेस का आयोजन कहां पर किया गया? — कोच्चि
141वीं अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति की बैठक का आयोजन कहां पर किया गया? — मुंबई
विश्व बैंक विकास समिति की 108वीं बैठक का आयोजन कहां पर किया गया? — मोरक्को
ग्लोबल मैरिटाइम इंडिया शिखर सम्मेलन 2023 का तीसरा संस्करण कहां आयोजित किया गया? — मुंबई
प्रथम भारतीय सैन्य धरोहर उत्सव कहां पर आयोजित किया गया? — नई दिल्ली
54वाँ भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फ़िल्म समारोह (IFFI) का आयोजन कहां पर किया गया? — गोवा
संयुक्त राष्ट्र फोरम ऑन फॉरेस्ट का आयोजन कहां पर किया गया? — देहरादून
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) सुरक्षा पर पहले वैश्विक नेताओं का शिखर सम्मेलन कहां आयोजित किया गया? — यूनाइटेड किंगडम (ब्लेचले घोषणापत्र)
16वाँ भारतीय नगरीय परिवहन सम्मेलन का आयोजन कहां पर हुआ है? — नई दिल्ली
महत्वपूर्ण उद्घाटन (Inauguration)
राष्ट्रीय औषधीय शिक्षा और अनुसंधान संस्थान (NIPER) का उद्घाटन कहां पर किया गया है? — गांधीनगर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेहसाणा-भटिंडा-गुरदासपुर गैस पाइपलाइन का शुभारंभ कहां से किया? — चित्तौड़गढ़, राजस्थान
KVIC ने खादी इंडिया आउटलेट का उद्घाटन कहां पर किया है? — IIT दिल्ली
दिव्यांगजनों के लिए देश के पहले हाईटेक खेल प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन कहां पर किया गया? — ग्वालियर, मध्य प्रदेश
विझिंगम अंतर्राष्ट्रीय बंदरगाह का कहां पर उद्घाटन किया गया है? — केरल
भारत के बाहर डॉ अंबेडकर की सबसे ऊंची प्रतिमा स्टैचू आफ इक्वलिटी का अनावरण कहां पर किया गया? — USA
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लांच की गई देश की पहली रीजनल रैपिड रेल का क्या नाम है? — नमो रैपिड-एक्स
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने देश के पहले “नैनो लिक्विड डीएपी संयंत्र” का उद्घाटन कहां पर किया? — गुजरात
महत्वपूर्ण समझौते (Agreement)
भारत में पहली बार किस देश के साथ 2+2 वार्ता की है? — ब्रिटेन
एयरक्राफ्ट इंजन बनाने के लिए HAL और सैफरान एयरक्राफ्ट के बीच समझौता किया गया है। सैफरान कंपनी का संबंध किस देश से है? — फ्रांस
रक्षा (Defence)
भारत और बांग्लादेश की सेनाओं के मध्य संयुक्त अभ्यास SAMPRITI-XI कहां आयोजित किया गया? — मेघालय
प्राचीन ग्रंथो में वर्णित युद्ध कौशल और राज कौशल को जानने के लिए ‘प्रोजेक्ट उद्भव’ किस संस्था के द्वारा प्रारंभ किया गया है? — भारतीय सेना
भारतीय नौसेना ने मानवीय सहायता और आपदा राहत अभ्यास “चक्रवात” कहां पर आयोजित किया? — गोवा
भारतीय सेना ने किस देश में आयोजित कैंब्रियन गस्ती सैन्य अभ्यास 2023 में स्वर्ण पदक जीता है? — यूनाइटेड किंगडम
प्रोजेक्ट 15बी के तहत भारतीय सेवा में शामिल तीसरा स्टील्थ विध्वंशक जहाज कौन सा है? — INS इम्फाल
भारत और मलेशियाई सेनाओं के मध्य कौन सा अभ्यास आयोजित किया गया? — हरिमौ शक्ति अभ्यास
भारत और कजाकिस्तान की सेनाओं और वायु सेनाओं के मध्य कौन सा युद्ध अभ्यास आयोजित किया गया? — KAZIND अभ्यास
प्रौद्योगिकी (Technology)
विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा अनुशन्शित मलेरिया वैक्सीन R21/मैट्रिक्स-एम का निर्माता कौन है? — ऑक्सफोर्ड-सीरम इंस्टीट्यूट
अपशिष्ट जल उपचार के लिए मिमेटिक एंजाइम का विकास किसने किया है? — IISc बेंगलुरु
दिग्गज दूरसंचार कंपनी नोकिया ने 6G लैब का प्रारंभ कहां पर किया है? — बेंगलुरु
थीम : नेटवर्क ऐज ए सेंसर
हाल ही में लॉन्च देश की पहली स्वदेशी रेफरेंस गैसोलीन और डीजल ईंधन का विकास किसके द्वारा किया गया? — इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन
विविध समसामयिकी (Miscellaneous)
नारी शक्ति वंदन अधिनियम कौन सा संविधान संशोधन बना है? — 106वां संविधान संशोधन
किस राज्य केंद्र शासित प्रदेश के लोकप्रिय व्यंजन ‘कलारी’ को GI टैग प्रदान किया गया है? — जम्मू कश्मीर
किस राज्य के पारंपरिक ‘पनीर चुरपी’ को GI टैग प्रदान किया गया है? — अरुणाचल प्रदेश
किस राज्य के काजू को GI टैग प्रदान किया गया है? — गोवा
भारत में इजराइल-हमास संघर्ष क्षेत्र से अपने नागरिकों को वापस लाने के लिए कौन सा अभियान प्रारंभ किया है? — ऑपरेशन अजय
अक्टूबर 2023 में नवरत्न कंपनी का दर्जा किसे प्राप्त हुआ है? — IRCON
संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संस्था (UNWTO) ने भारत के किस गांव को सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांव की सूची में शामिल किया है? — धोरेडो गांव
अरब सागर में आए चक्रवात “तेज” का नामकरण किस देश ने किया है? — भारत
तीस्ता नदी में आई अचानक बाढ़ के कारण कहां पर व्यापक नुकसान हुआ है? — सिक्किम
सरकारी नौकरियों में महिलाओं के लिए 35% आरक्षण किसने प्रारंभ किया है? — मध्य प्रदेश
रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति ने रेपो दर कितनी निर्धारित की है? — 6.5%
हाल ही में लॉन्च जेल उद्योग का ब्रांड ‘मुक्ति’ का संबंध किस राज्य से है? — बिहार
फिलिस्तीन के उग्रवादी संगठन हमास ने ऑपरेशन अल-अक्सा फ्लड किसके विरुद्ध प्रारंभ किया? — इजरायल
भारत के बाहर दुनिया के दूसरे सबसे बड़े हिंदू मंदिर का उद्घाटन कहां पर हुआ है? — USA
“मैरोग सुरंग” कहां पर प्रारंभ की गई है? — जम्मू कश्मीर
गंगा डॉल्फिन को किस राज्य ने अपना राज्य जलीय जीव घोषित किया है? — उत्तर प्रदेश
छत्रपति शिवाजी महाराज के मध्ययुगीन हथियार “बाघ नख” को भारत लाने के लिए किसके साथ समझौता किया गया है? — ब्रिटेन
हाल ही में लॉन्च “द बुक ऑफ लाइफ : माय डांस विथ बुद्धा फॉर सक्सेस” के लेखक कौन है? — विवेक अग्निहोत्री
चीन की BRI प्रोजेक्ट के तहत दक्षिण-पूर्व एशिया की पहली हाई स्पीड ट्रेन ‘Whoosh’ कहां लांच की गई है? — इंडोनेशिया
चीन की BRI प्रोजेक्ट के तहत पद्मा ब्रिज रेल लिंक कहां प्रारंभ हुआ है? — बांग्लादेश
जेएनयू से डॉक्टरेट की मानद उपाधि प्राप्त करने वाली पहली महिला सामिया हसन किस देश से है? — तंजानिया
वैज्ञानिकों ने किस छठे बुनियादी स्वाद के अस्तित्व की खोज की है? — संवेदना
विश्व पशु स्वास्थ्य संगठन ने भारत को किस रोग से मुक्त घोषित किया है? — बर्ड फ्लू (H5N1)
किस देश के सुप्रीम कोर्ट ने समलैंगिक विवाह को कानूनी मान्यता देने से इनकार कर दिया है? — भारत
हाल ही में एंथोरियम महोत्सव का आयोजन कहां पर किया गया? — मिजोरम
आधिकारिक जिला स्तरीय पेड़ फूल पक्षी घोषित करने वाला भारत का पहला जिला कौन सा है? — कासरगोड, केरल
‘नाडा हब्बा’ 10 दिवसीय दशहरा महोत्सव का आयोजन कहां पर किया गया? — कर्नाटक
हाल ही में दिवंगत हुए पूर्व खिलाड़ी बिशन सिंह बेदी का संबंध किस खेल से था? — क्रिकेट
देश का तीसरा नेशनल एजिंग सेंटर कहां स्थापित किया जाएगा? — उत्तर प्रदेश
किस देश की अदालत के द्वारा 8 पूर्व भारतीय नौसेना कर्मचारियों को मौत की सजा सुनाई गई है? — कतर
चर्चा में रही ‘जमरानी बांध बहुउद्देश्यीय परियोजना’ का संबंध किस राज्य से है? — उत्तराखंड
पहली बार अंतर्राष्ट्रीय देखभाल एवं सहायता दिवस 2023 कब मनाया गया? — 29 अक्टूबर
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें