Class 6 sst chapter 02 Question Answer New NCERT - महासागर और महाद्वीप



प्रश्न: महासागर क्या हैं?

उत्तर: महासागर: पृथ्वी के विशाल जलाशय जो खारे पानी से भरे होते हैं। पाँच प्रमुख महासागर हैं – 

  • प्रशांत महासागर – सबसे बड़ा महासागर

  • अटलांटिक महासागर – दूसरा सबसे बड़ा महासागर 

  • हिंद महासागर – भारत से लगा हुआ महासागर

  • दक्षिणी महासागर – अंटार्कटिक महाद्वीप के पास

  • आर्कटिक महासागर – सबसे छोटा महासागर


प्रश्न: महाद्वीप क्या हैं?

उत्तर: महाद्वीप: पृथ्वी के बड़े भूखंड जो जल से घिरे होते हैं। सामान्यतः 7 महाद्वीप माने जाते हैं – एशिया, अफ्रीका, उत्तर अमेरिका, दक्षिण अमेरिका, अंटार्कटिका, यूरोप और ऑस्ट्रेलिया।


प्रश्न: द्वीप क्या होता है?

उत्तर: भूभाग का वह छोटा हिस्सा जो चारों ओर से जल से घिरा हो, द्वीप कहलाता है। जैसे – ग्रीनलैंड, अंडमान-निकोबार आदि।


प्रश्न: पृथ्वी पर जल और स्थल का वितरण कैसा है?

उत्तर: पृथ्वी की सतह का लगभग तीन-चौथाई भाग जल से (मुख्यतः महासागर) और एक-चौथाई भाग भूमि से ढका हुआ है।

उत्तरी गोलार्ध में स्थल अधिक है, जबकि दक्षिणी गोलार्ध में जल अधिक है।


प्रश्न: महासागरों का मानव जीवन में क्या महत्व है?

उत्तर: महासागरों का मानव जीवन में महत्व –

  • महासागर वर्षा, मानसून और तापमान को प्रभावित करते हैं।

  • महासागर पृथ्वी के फेफड़े हैं— ये पृथ्वी की 50% ऑक्सीजन उत्पन्न करते हैं।

  • मछली पकड़ना, व्यापार और पर्यटन के लिए महत्वपूर्ण होते हैं।


प्रश्न: सुनामी क्या है और यह कैसे उत्पन्न होती है?

उत्तर: सुनामी एक विशाल समुद्री लहर होती है जो समुद्र के भीतर भूकंप या ज्वालामुखी फटने से उत्पन्न होती है। 

उदाहरण: 26 दिसंबर 2004 में आई सुनामी ने अंडमान-निकोबार, तमिलनाडु, केरल आदि को प्रभावित किया।


प्रश्न: जल संकट के क्या कारण हैं?

उत्तर: महासागर का जल खारा होता है, जिसे पीने योग्य नहीं माना जाता।

पीने योग्य (अलवणीय) जल बहुत कम मात्रा में है – झीलों, नदियों, भूमिगत जल आदि में।

अतः जल संरक्षण अत्यंत आवश्यक है।


प्रश्न: भारत के प्रमुख द्वीप समूह कौन-से हैं?

उत्तर: भारत में दो प्रमुख द्वीप समूह है–

  • अंडमान और निकोबार द्वीप समूह (बंगाल की खाड़ी में)  

  • लक्षद्वीप द्वीप समूह (अरब सागर में)


प्रश्न: महासागरों में प्रदूषण के प्रमुख कारण क्या हैं?

उत्तर: महासागरों में प्रदूषण के कारण :

  • प्लास्टिक और अन्य कचरे का समुद्र में फेंका जाना।

  • अत्यधिक मछली पकड़ना

  • तेल रिसाव होना


प्रश्न: विश्व महासागर दिवस कब मनाया जाता है?

उत्तर: 8 जून।


प्रश्न: चक्रवात किसे कहते हैं?

उत्तर: महासागर से उत्पन्न शक्तिशाली तूफान को चक्रवात कहते हैं।


प्रश्न: जल संरक्षण के क्या उपाय हैं?

उत्तर: जल संरक्षण के उपाय निम्लिखित है –

  • वर्षा के जल को संचित करना 

  • पानी की बर्बादी को रोकना 

  • नदियों और झीलों की साफ सफाई 

  • लोगों में पानी बचाने के लिए जागरुकता फैलाना


वर्ग पहेली :

  1. पृथ्वी पर सबसे बड़ी जलराशि – महासागर

  2. बहुत बड़ा भूखंड – महाद्वीप

  3. वह भूखंड जो महाद्वीप नहीं है और चारों ओर सागर या महासागर से घिरा है – द्वीप

  4. महासागरों में प्रदूषण का मुख्य स्रोत – प्लास्टिक

  5. सबसे ठंडा महाद्वीप – अंटार्कटिका

  6. सबसे छोटा महाद्वीप – ऑस्ट्रेलिया

  7. महासागरों में उत्पन्न होने वाली बहुत बड़ी विध्वंशकारी लहर – सुनामी

  8. पृथ्वी पर सबसे बड़ा द्वीप – ग्रीनलैंड

  9. महासागरों द्वारा प्रचुर मात्रा में उत्पन्न – ऑक्सीजन 

  10. एक बड़ा महाद्वीप, भारत जिसका भाग है – एशिया

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Class 6 sst Chapter 01 Question Answer New NCERT - पृथ्वी पर स्थानों की स्थिति

Class 6 sst chapter 04 New NCERT Question Answer - इतिहास की समय रेखा एवं उसके स्रोत